पुलिस उत्पीड़न के मामले में सरदार सेना ने डी एम बस्ती को सौंपा ज्ञापन
बस्ती । (यूपी) शुक्रवार को सरदार सेना जिलाध्यक्ष विनय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रजापति के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओें ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा निवासिनी प्रीती चौधरी पत्नी विवेक और उनके परिजनों का सुनील पाण्डेय पुत्र कल्पनाथ पाण्डेय के इशारे पर कम्पनी बाग चौकी इन्चार्ज अजय सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा मारने पीटने के घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी सुनील, आर्यन, आयुष और 5 से 6 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर दोषी दारोगा और पुलिस कर्मियों के विरूद्ध भी कार्रवाई किया जाय। ज्ञापन देने के बाद सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने बताया कि कम्पनी बाग चौकी इन्चार्ज अजय सिंह ने छोटी सी बात को लेकर बतंगड बना दिया और मर्यादा की सारी सीमा तोड दिया। बताया कि गत 15 जनवरी 2025 को विवेक की पत्नी प्रीती चौधरी आवश्यक कार्य से बाहर जा रही थी, उनके घर के आगे गेट के साथ सुनील पाण्डेय पुत्र कल्पनाथ पाण्डेय ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दिया। जब प्रीती ने गाड़...