Posts

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि — बस्ती की डीएम कृतिका ज्योत्सना ने दिलाई एकता की शपथ

Image
   बस्ती ,31 अक्टूबर  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा— “मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेती हूं कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगी और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भरसक प्रयास करूंगी। मैं यह शपथ देश की एकता की उस भावना से ले रही हूं, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी अपना योगदान देने का सत्यनिष्ठा से संकल्प लेती हूं।” जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सरदार पटेल का योगदान अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जिस दृष्टि, दृढ़...

मुण्डेरवा चीनी मिल में 12 करोड़ 36 लाख रूपये के घोटाला मामले की रिकबरी कराये सरकार- दिवान चन्द पटेल

Image
  मुण्डेरवा चीनी मिल में 12 करोड़ 36 लाख रूपये के घोटाला मामले की रिकबरी कराये सरकार- दिवान चन्द पटेल बस्ती  भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव एवं गन्ना समिति मुण्डेरवा के निवर्तमान चेयरमैन दिवान चन्द पटेल ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि मुण्डेरवा चीनी मिल में सुनियोजित रूप से कराये गये 12 करोड़ 36 लाख रूपये के घोटाला मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध भी नामजद मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही धन की रिकबरी कराकर किसानों को दिया जाय। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से किसान नेता दिवान चन्द पटेल ने कहा है कि मुण्डेरवा चीनी मिल को 12 करोड़ 36 लाख रूपया गन्ना विकास के मद में सरकार द्वारा दिया गया था। यह धन किसानों तक नहीं पहुंचा और बंदरबांट कर लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्होने तीन बार मुलाकात कर मामले के जांच की मांग किया। इसके बाद शासन स्तर पर जांच शुरू किया किन्तु अधिकारियों को बचाया जा रहा है और लेनिन सिक्योरिटी सर्विस कानपुर के विरूद्ध मुण्डेरवा थाने मंें मुकदमा दर्ज कराया गया है । उन्होने मांग किया कि 12 करोड़ 36 लाख रूपये की रिकबरी कराकर उसे किसानों म...

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने अनंता हार्ट एंड कैंसर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक को अमर उजाला समर्पण सम्मान से किया सम्मानित

Image
    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री बृजेश पाठक ने अनंता हार्ट एंड कैंसर हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ डायबिटीज तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार चौधरी को अमर उजाला समर्पण सम्मान से किया गया सम्मानित।  चिकित्सा में बेहतर कार्य को लेकर लखनऊ में इसी वर्ष अनंता हॉस्पिटल के चेयरमैन हुए थे सम्मानित आज फिर सम्मान का मिला मौका। गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा में निरंतर समर्पण, उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और मानवता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए किया गया सम्मानित।  बस्ती जनपद में डॉ. अजय चौधरी विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को नई ज़िंदगी देने के लिए  जाने जाने लगे हैं  इसके पहले भी उन्हें कई संस्थाओं द्वारा किया जा चुका है सम्मानित।  अस्पताल के प्रबंध निदेशक ई. राहुल चौधरी ने बताया कि डॉ. अजय चौधरी के उपचार से सैकड़ों परिवारों में लौटी है मुस्कान    निदेशक राहुल चौधरी ने बताया कि अनंता हार्ट एंड कैंसर हॉस्पिटल का उद्देश्य बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाओं के साथ लोगों की सेवा में तत्पर है।    

कोरोना काल में मरीजों के स्वास्थ्य के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ.वी.के. वर्मा को उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के हाथों मिला "बेस्ट आयुष फिजिशियन का अवॉर्ड "

Image
  स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डा. वी.के.वर्मा को किया सम्मानित -कोरोना काल में विशेष योगदान एवं होम्योपैथी में उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला “बेस्ट आयुष फीजिशियन अवार्ड” बस्ती। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने गोरखपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में पटेल एसएमएच हॉस्पिटल के प्रबंधक एवं जिला चिकित्सालय बस्ती के आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा को कोरोना काल में विशेष योगदान तथा होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए “बेस्ट आयुष फीजिशियन अवार्ड” से सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त कर  डा .वर्मा ने कहा कि, “एक चिकित्सक के रूप में मेरा उद्देश्य सदैव रोगियों की सेवा कर उन्हें स्वस्थ करना रहा है। कोरोना संकट के कठिन समय में मरीजों की सेवा करने का जो अवसर मिला, वही मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह सम्मान मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है। डा. वर्मा ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और उनकी पूरी टीम को मानव सेवा के महान लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रेरित करता रहेगा। उन्हों...

ओम ऑर्थोपेडिक एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बस्ती के संरक्षक डॉक्टर डी. के.गुप्ता को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

Image
  गोरखपुर। आज गुरुवार को अमर उजाला परिवार द्वारा आयोजित  सम्मान समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने ओम ऑर्थोपेडिक एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बस्ती के संरक्षक एवं वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डी के गुप्ता को चिकित्सा क्षेत्र में उनकी अनवरत सेवाओं एवं अतुलनीय समर्पण के लिए बेस्ट ऑर्थोपेडिक सर्जन के रूप में सम्मानित किया। समान पत्र प्राप्त करने के उपरांत डॉक्टर डी के गुप्ता ने कहा कि उनके लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है। एक चिकित्सक के रूप में शुद्ध अंतःकरण एवं निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करना ही उनके जीवन का ध्येय है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये वह अपने कर्म पथ पर अनवरत आगे बढ़ते रहेंगे। ओम ऑर्थोपेडिक एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की संचालिका डॉक्टर निधि गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री बृजेश पाठक एवं अमर उजाला परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सम्मान से हॉस्पिटल परिवार हर्ष एवं गर्व की अनुभूति करता है साथ ही इससे जुड़ी हुई जिम्मेदारी को भी समझते हुए नवीनतम चिकित्सा तकनीकी का प्रयोग करते हुए वैश्विक स्तर...

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यो की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

Image
    मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यो की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न  बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यो की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुयी। उन्होने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल निगम, नियोजन, पंचायतीराज, पंचम वित्त राज आयोग, पर्यटन, लोकनिर्माण, लोक शिकायत, यू.पी.सी.एल.डी.ए.एफ., कृषि एवं सहकारिता सहित संचालित विकास योजनाओं की गहनता से समीक्षा किया।         समीक्षा में उन्होने संचालित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि मण्डल स्तरीय अधिकारीगण प्रगति में तेजी लाकर मण्डल की रैंकिंग को निचले स्तर से उच्च स्तर पर लाने का कार्य द्रुतगति से करें। उन्होने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पम्प स्थापित कराने में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम है, आवश्यकतानुसार शासन स्तर पर विभागीय अधिकारी द्वारा पत्राचार अवश्य किया जाय। उन्होने लोक निर्माण, लोक शिकायत तथा कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओ...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में आठवीं की छात्रा जासिका को एक दिन के लिए डॉक्टर बनने का मौका मिला, डॉक्टर राजेश कुमार ने छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं से कराया अवगत

Image
  फोटो:स्वास्थ्य केंद्र पर छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी  देते प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेशकुमार  मंगलवार को बनकटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं से परिचित कराया गया। इस दौरान कक्षा आठ की छात्रा जासिका को एक दिन के लिए डॉक्टर बनने का मौका मिला।  कुमारी जासिका ने डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए एक मरीज की जांच की और स्वास्थ्य केंद्र के कार्यों को समझा। कार्यक्रम के तहत, डॉक्टर राजेश कुमार ने छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब का दौरा कराया। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न उपकरणों और जांच प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। यह पहल छात्राओं को चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को समझने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया  इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के अनेकों स्टॉपगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे

ओमवीर हॉस्पिटल प्रकरण में नया मोड़, परिजन ने फिर जिलाधिकारी से लगाई गुहार

Image
  ओमवीर हॉस्पिटल प्रकरण में नया मोड़, परिजन ने फिर जिलाधिकारी से लगाई गुहार जांच रिपोर्ट अधूरी बताई, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की मांग; लोगो में चर्चा तेज बस्ती - ओमवीर हॉस्पिटल, कैली रोड, बस्ती का संवेदनशील मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। ग्राम मरहा, पोस्ट कटया निवासी वीरेन्द्र प्रताप ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए हस्तक्षेप की अपील की है। उनका कहना है कि जांच टीम की रिपोर्ट की प्रति उन्हें प्राप्त हो गई है, लेकिन उसमें दर्ज पाँच बिंदुओं से जुड़े संलग्नक अब तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। बिना इन संलग्नकों के रिपोर्ट अधूरी प्रतीत होती है और असली तथ्य स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही पीड़ित ने यह भी उल्लेख किया कि उनके पिता स्वर्गीय पल्टूराम की मृत्यु के मामले में उन्होंने 14 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी को आवेदन देकर विलम्बित मृत्यु पंजीकरण की अनुमति मांगी थी, ताकि मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हो सके। किंतु डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अर्जी में दो प्रमुख मांगें रखी गई हैं—पहली, जांच रिपोर्ट में उल्लिखित पाँचों बिंदुओं से ...

15 लाख के फर्जी नोट के साथ 4 अंतर्जनपदीय अभियुक्त को बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
15 लाख के फर्जी नोट के साथ 4 अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बस्ती पुलिस लाइन में किया खुलासा। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 500 रुपए के 30 गड्डी फर्जी नोट,काले रंग का बैग,10 मोबाइल फोन और एक मारुति वैन को किया बरामद। पुलिस ने अभियुक्तों को छावनी थाना क्षेत्र स्थित मछली मंडी विक्रमजोत से किया गिरफ्तार। गिरफ्तार चारों अभियुक्तों में दो अभियुक्त जनपद संतकबीरनगर,एक गोंडा और एक बस्ती जनपद के हैं निवासी। मौके से फरार एक अभियुक्त की पुलिस कर रही है तलाश गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना छावनी एसओ जनार्दन प्रसाद के साथ सर्विलांस टीम रहे शामिल। पुलिस टीम को बस्ती एसपी ने 25 हजार का इनाम देने की घोषणा किया है

एसडीएम राजेश यादव बने प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस बस्ती

Image
  बस्ती   प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन नागरिक सुरक्षा अनुभाग लखनऊ के पत्र क्रम में जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा/सिविल डिफेंस बस्ती रवीश गुप्ता के निर्देश पर, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान ने बस्ती में उप नियंत्रक व सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा/सिविल डिफेंस बस्ती की तैनाती होने तक सिविल डिफेंस के कार्यक्रमों क्रिया कलापों व शासन स्तर से प्राप्त होने वाले दिशा निर्देशों के समय से निस्तारण हेतु, ब्लाक, तहसील व जनपद स्तरीय बैठकों के समय समय पर आयोजित किए जाने, वालंटियर भर्ती अभियान को गति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट प्रथम राजेश यादव को प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस/नागरिक सुरक्षा बस्ती नामित किया गया है,  कलेक्ट्रेट प्रखण्ड सेक्टर वार्डेन कुलदीप सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के मुताबिक सभी जनपदों में सिविल डिफेंस इकाई को सक्रिय और प्रशिक्षित किया जाना है जिससे समय समय आवश्यकता के अनुसार नागरिक सुरक्षा वालंटियर्स का योगदान जिला प्रशासन द्वारा लिया जा सके।

लिटिल फ्लावर्स स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में मेधावियों ने दिखाया वैज्ञानिक प्रतिभा का आयोजन , प्रतिभागियों को मिला सम्मान

Image
     लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के लगभग 300 बच्चों ने कुल मिलाकर 42 मॉडल प्रस्तुत किया  बस्ती दिनांक 29 सितम्बर दिन सोमवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह तथा मुख्य अतिथि श्री कीर्ति प्रकाश भारती मुख्य राजस्व अधिकारी, श्रीमती खुशबू पत्नी श्री कीति प्रकाश भारती, श्री राजेश कुमार यादव उपजिलाधिकारी बस्ती, श्रीमती अमृता यादव पत्नी राजेश कुमार यादव, श्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव एडिशनल कमिशनर बस्ती, श्रीमती मीरा यादव पत्नी सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने दीप प्रज्ज्वलन, माँ सरस्वती की पावन प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन करके किया। समस्त कार्यक्रम में प्रबंधक महोदय एवं समस्त मुख्य अतिथियों के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती अपर्णा सिंह जी ने अपनी सह‌भागिता दर्ज किया।   कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की मेधावी एवं प्रतिभावान छात्राओं (काव्या ग्रुप) द्‌वारा सर्वप्रथम गणेश वंदना, रितिका ग्रुप ‌द्वारा ‘अयिगिरि नन्दिनी' नामक गीत पर शानदार नृत्य तथा अतिथियों के सम्...

बस्ती में कुर्मी महासभा के पांचवीं बार जिलाध्यक्ष बने डा. वी.के. वर्मा

Image
  बस्ती (यूपी)  भारतीय कुर्मी महासभा की बैठक शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के मजबूती पर चर्चा के साथ ही चुनाव अधिकारी महासंघ के मण्डल अध्यक्ष मस्तराम वर्मा की देख रेख में सर्व सम्मत से पदाधिकारियो की घोषणा की गई। डा. वी.के. वर्मा पांचवीं बार महासंघ के अध्यक्ष घोषित किये गये। इसी कड़ी में ई. रघुनाथ पटेल संरक्षक, अशोक चौधरी, प्रमोद चौधरी जिला उपाध्यक्ष, ई. के.सी. चौधरी महासचिव, शिवकुमार चौधरी , रमेश चन्द्र वर्मा सचिव, राम दयाल चौधरी, विकास सचिव संयुक्त सचिव, अशोक वर्मा कोषाध्यक्ष, मायाराम चौधरी, श्याम नरायन चौधरी, संगठन सचिव, विद्या सागर चौधरी, प्रचार प्रसार, एम.आर. चौधरी, इन्द्रजीत चौधरी मीडिया प्रभारी, घनश्याम चौधरी लेखाकार, एडवोकेट कल्याण चौधरी विधिक सलाहकार, आज्ञाराम चौधरी, मदन मोहन चौधरी, कार्य समिति सदस्य बनाये गये। इसके साथ ही सचिन चौधरी को सल्टौआ का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। सह चुनाव अधिकारी बद्री प्रसाद चौधरी ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश सचिव आरके सिंह पटेल, अरविन्द चौधरी, विनोद कुमा...

अमरौली शुमाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – 5 करोड़ के अस्पताल में सुविधाओं का टोटा, जिम्मेदार कौन

Image
  अमरौली शुमाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – 5 करोड़ के अस्पताल में सुविधाओं का टोटा, जिम्मेदार कौन बस्ती जनपद के अमरौली शुमाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत देखकर कोई भी यह सवाल पूछने पर मजबूर हो जाएगा कि आखिर 5 करोड़ रुपये की लागत से बने इस विशाल अस्पताल में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं क्यों नहीं मिल रही हैं। आधुनिक भवन, करोड़ों की मशीनें, और कागजों में उपलब्ध 60 से अधिक प्रकार की जांच  सब कुछ मौजूद है। लेकिन हकीकत यह है कि अस्पताल में अधिकांश जांचें या तो हो ही नहीं रही हैं या फिर मशीनें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों या लैब का रुख करना पड़ रहा है, जहां वे मोटी रकम चुकाकर जांच करवाने को विवश हैं। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बना यह स्वास्थ्य केंद्र एक समय क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों का केंद्र था। यहां लाखों रुपये खर्च कर 60 से ज्यादा जांचों के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई गईं। परंतु आज ये मशीनें या तो धूल फांक रही हैं या बंद पड़ी हैं। स्टाफ की कमी, तकनीशियन की अनुपलब्धता और रखरखाव में लापरवाही की वजह से सरकारी संसाधन पूरी तरह से ठप हैं। विडंबन...

विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने विधानसभा में उठाया आयुष्मान भारत, गन्ना भुगतान, पंचायत विकास का मुद्दा

Image
  इंडिया न्यूज वर्ड  बस्ती। समाजवादी पार्टी के विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने तारांकित पशेनों के द्वारा आयुष्मान भारत योजना, ग्राम पंचायतों में विकास कार्य, मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज भुगतान में देरी, बकाया गन्ना भुगतान, मानदेय कर्मियों की स्थिति, जर्जर सड़कों की मरम्मत और सिंचाई व्यवस्था जैसे कई विषयों पर सवाल पूंछे थे जिसका सम्बंधित मंत्रियों ने उत्तर दिया। आयुष्मान भारत योजना पर सवाल उठाते हुए विधायक चौधरी ने कहा कि जब भाजपा का शीर्ष नेतृत्व यह दावा करता है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के लगभग 14 करोड़ गरीब राशनकार्ड धारक शामिल हैं, तो पूरे प्रदेश में अभी तक केवल 5 करोड़ 35 लाख ही आयुष्मान कार्ड धारक क्यों हैं? क्या सरकार सभी 14 करोड़ गरीब राशनकार्ड धारकों को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आयुष्मान भारत कार्ड बनाएगी? उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया। विधायक ने कहा कि पात्र मरीज पिछले दो महीनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार समयबद्ध इलाज के लिए कोई ठोस योजना नही...

लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस ,स्कूल के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

Image
  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस तथा शैक्षणिक सत्र-2024-25 में सर्वोच्च अंक पाने वाले मेधावियों को किया गया सम्मानित। आज  15 अगस्त  के अवसर पर बस्ती जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थान, लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती के पावन प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा शैक्षणिक सत्र-2024-25 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के सभी छात्रों एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण करके किया। तत्पश्चात् दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पावन प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समस्त कार्यक्रमों में प्रबंधक महोदय के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती अपर्णा सिंह जी ने भी अपनी सह‌भागिता दर्ज किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम 11वीं की...

बस्ती में ड्रग माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही 1 करोड़ के अवैध मार्फिन के साथ ड्रग माफिया पति पत्नी को किया गिरफ्तार,

Image
  बस्ती (यूपी) परशुरामपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाहीं में मिली बड़ी सफलता। 1 करोड़ के ऊपर के कीमत की अवैध मार्फिन को पुलिस ने किया बरामद।एसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर किया खुलासा।पुलिस ने अवैध मार्फिन मामले में पति पत्नी को किया गिरफ्तार। बस्ती पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को ग्राम पहाड़गंज मोड से आगे अरजानीपुर रोड से किया गिरफ्तार।पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 01 किलो 10 ग्राम नाजायज मार्फिन के साथ स्विफ्ट डिजायर कार और नगद 4200 रुपए किया बरामद। पकड़े गए अभियुक्त रामआधार यादव के साथ पत्नी गुड़िया जनपद बस्ती थाना परशुरामपुर के हैं निवासी हैं  अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ के ऊपर की बताई जा रही है बरामद हुई अवैध मार्फिन। एसपी अभिनंदन ने टीम को 25 हजार के इनाम देने की घोषणा किया है।

लोहिया मार्केट में व्यवसाई को कट्टा सटाकर मांगा 50 हजार, पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

Image
  बस्ती (यूपी )   लोहिया मार्केट में व्यवसाई को कट्टा सटाकर मांगा 50 हजार, पीडित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार बस्ती न्यूज़ टाइम्स । बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा निवासी अशफाक अली ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। पत्र में अशफाक अली ने कहा है कि रविवार 11 अगस्त को लोहिया मार्केट ए-3 के सामने आदित्य नाम का एक व्यक्ति सीढ़ियों के जीने पर खड़ा होकर सीने पर कट्टा तान दिया और कहने लगा कि अंकित भैया ने कहा है पैसा देने के लिये। यदि तुम मुझे 50 हजार रुपए नहीं  दोगे तो हम गोली मार देगे। हम चार लोग हैं, चारों के पास कट्टा है। किसी को बताओगे तो जान से मार देंगे। तुम्हारे घर पर चढ कर गोली चलायेंगे। कुसौरा निवासी अशफाक अली ने पत्र में कहा है कि उसकी जान को खतरा है। उसने एसपी को पत्र देकर अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।

आनंद हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर का पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने फीता काटकर किया उद्धघाटन

Image
  आनंद हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर का पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने  फीता काटकर किया उद्धघाटन हरदिया में खुला आनंद हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर, पूर्व  सांसद ने किया उद्धघाटन  आनंद हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर का हुआ उद्घाटन, उत्कृष्ट सेवाओं का दिलाया भरोसा बस्ती 10 जुलाई , बांसी रोड स्थित हरदिया चौराहे पर भाजपा पार्टी के असम प्रभारी व बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने आनंद हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। अपने संक्षिप्त सम्बोधन में सांसद ने कहा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में बस्ती तेजी से आग बढ़ रहा है। यहां निजी क्षेत्र के कई अस्पताल बेहतर सेवायें दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज एक नया नाम आनंद हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर का जुड़ा है। अस्पताल का प्रबंधन प्रोफेशन को लेकर उत्सुक है। निश्चित रूप से अस्पताल की सेवायें उत्कृष्ट स्तर की होंगी और लोगों का उचित दर में इलाज होगा। उन्होने प्रबंधन को शुभकामनायें देते हुये सेवाओं की गुणवत्ता बनाये रखने को कहा। उद्घाटन अवसर पर डा. राजू सिंह, एवं डायरेक्टर सृष्मिता भटनागर ने कहा पब्लिक सेक्टर की सेवाओं को उत्कृष्ट बनान...

सीएमओ कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का किया उदघाटन

Image
  सीएमओ कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का किया उदघाटन 28 अगस्त तक चलेगा वृहद अभियान (यूपी )बस्ती , फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने सीएमओ कार्यालय में किया। उद्घाटन के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सीएमओ डॉ राजीव निगम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश चौबे और उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने एल्वेंडजोल और डीईसी की दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन का शपथ लिया।      डीएमओ राजेश चौबे ने बताया कि यह अभियान रविवार से 28 अगस्त तक कुल 10 कार्य दिवसों में चलेगा। इस दौरान 0 से 2 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों को छोड़कर सभी लोगों को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा का सेवन कराएंगे। बताया कि दो से पांच वर्ष के बच्चों को डीईसी और एल्बेंडाजोल की एक-एक गोली दी जाएगी। छह से चौदह साल के किशोरों को डीईसी की दो और एल्बेंडाजोल की एक गोली मिलेगी। पंद्रह वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डी...

चौकी इंचार्ज दक्षिण दरवाजा पर पिटाई का आरोप , पीड़ित की हालत बिगड़ी कैली में चल रहा इलाज , आम आदमी पार्टी के कुलदीप जायसवाल ने मामले में न्याय के लिए एसडीएम बस्ती सदर को दिया ज्ञापन

Image
  बस्ती। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी बौद्ध प्रान्त के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल के नेतृत्व में दो पीड़ितों ने अलग- अलग मामलों को लेकर उप जिलाधिकारी सदर और सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि दोनों मामलों की जांच कराकर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाय। आम आदमी पार्टी नेता कुलदीप जायसवाल ने पत्र देेने के बाद बताया कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की मोहल्ला पाण्डेय बाजार बरदहिया रोड निवासिनी सुनीता देवी पत्नी श्याम सुन्दर के पति श्याम सुन्दर को दक्षिण दरवाजा के चौकी इन्चार्ज ने चौकी पर बुलाकर बुरी तरह से मारा पीटा। इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी। उसका ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज चल रहा है। सुनीता देवी ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि उसके पति श्याम सुन्दर ने इटैलिया वार्ड नम्बर 9 में पावर हाउस के पीछे जमीन क बैनामा कराया जिस पर वे काबिज है। 31 जुलाई की सुबह सुनीता अपनी जमीन देखने गई थी, इस बीच उसी दिन दक्षिण दरवाजा के चौकी इन्जार्च ने उन्हें बुलाया और बातचीत के दौरान चौकी इन्जार्च ने उसके पति श्याम सुन्दर को बुरी तरह से मारा पीटा। इससे उनके पति के सीने में दर्द होने लगा, वह अपने प...

श्रीपालपुर टोला ननकूपुर थाना वाल्टरगंज में रास्ता विवाद का मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Image
‎   बस्ती जिले के ग्राम श्रीपालपुर टोला ननकूपुर थाना वाल्टरगंज में रास्ता विवाद का मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही ‎बस्ती (यूपी ) पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में वाल्टरगंज पुलिस ने दबंग मनबढ़ो पर किया कार्रवाई , थाना वाल्टरगंज के थाना अध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी की टीम ने 30 अभियुक्ताें को किया गिरफ्तार  प्रथम पक्ष के हरीराम द्वितीय पक्ष के अब्दुल खालिक को पुलिस ने किया था तलब रास्ता विवाद को लेकर थाना परिसर में दोनों पक्ष आपस मे भिड़े करने लगे हाथापाई पुलिस बल द्वारा काफी समझाने बुझाने पर नहीं माने हो गए दोनों पक्ष उत्तेजित मौके पर शान्ति व्यवस्था के बनाए रखने के दृष्टिगत दोनो पक्षों के 30 कुल अभियुक्तगण का किया चालान‎ गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उमाशंकर,  सब इंस्पेक्टर हजारी प्रसाद हेड कांस्टेबल अनिल, महिला कांस्टेबल अर्चना ,सीमा शामिल  रहे 

लेखपाल के दबंगई व पेड़ कटान मामले में मुकदमा दर्ज -बिना विधिक कार्यवाही पूर्ण किए दबंग लेखपाल ने कटवाए थे दर्जनों पेड़

Image
  लेखपाल के दबंगई व पेड़ कटान मामले में मुकदमा दर्ज  बिना किसी विधिक कार्यवाही पूर्ण किए दबंग लेखपाल ने कटवाए थे दर्जनों पेड़       बस्ती। भानपुर तहसील के लेखपाल द्वारा दबंगई पूर्वक पेलनी ग्राम के सरकारी जमीन में स्थित दर्जनों सागौन के पेड़ों के कटान मामले में लेखपाल सहित तीन अन्य के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 4/10 के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है परन्तु लकड़ी की बरामदगी व लेखपाल के विरुद्ध अन्य विभागीय कार्यवाही अभी शेष रह गया है जिसको लेकर मामले के शिकायतकर्ता राम मिलन ने अधिकारियों से सम्पर्क साधना शुरू कर दिया है।               प्राप्त समाचार के अनुसार -भानपुर तहसील के अंतर्गत नगर पंचायत भानपुर के राजस्व ग्राम पेलानी में सरकारी खलिहान की भूमि पर लगे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया था, जिससे प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे थे। शिकायतकर्ता राम मिलन निवासी टाउन एरिया भानपुर ने आईजीआरएस पोर्टल पर सन्दर्भ - संख्या-40018525024641) पर शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 18 जुलाई 2025 को गाटा संख्या 233 में स्थित खल...

महादेवा विधानसभा के विधायक दूधराम ने बैडारी गांव में किया निर्माण कार्य का निरीक्षण जाना गुणवत्ता का हाल

Image
    महादेवा/बस्ती। विधानसभा क्षेत्र 311 महादेवा के विधायक दूधराम  ने ग्राम बैडारी में चल रहे आरसीसी रोड निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से कार्य की गुणवत्ता के बारे में पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा किया जा रहा कार्य अच्छी गुणवत्ता का है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले यह मार्ग घुटने तक गड्ढों से भरा था और इसका निर्माण बहुत जरूरी था। स्थानीय लोगों ने सरकार द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अच्छे कार्य होते रहेंगे तो क्षेत्र में सरकार के कामों की हमेशा सराहना होगी। विधायक ने वहां से गुजर रहे स्कूली बच्चों से भी सड़क निर्माण के बारे में बात की। बच्चों ने बताया कि पहले इस गड्ढों से भरी सड़क पर रोजाना आना-जाना पड़ता था, जो दुर्घटनाओं का कारण बनती थी। अब सरकार के सहयोग से बन रही इस सड़क से उन्हें आने-जाने में सुविधा होगी

पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन उतरे फील्ड में/श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने के लिए व्यवस्था का लिया जायजा ।

Image
बस्ती 19 जुलाई पुलिस का कांवड़ यात्रा को लेकर एक्शन मोड /श्रावण शिवरात्रि से पहले बड़े पैमाने पर सुरक्षा निरीक्षण और दिशा-निर्देश एसपी बस्ती अभिनंदन उतरे फील्ड में/श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण उन्होंने रिज़र्व पुलिस लाइन, बस्ती में बने CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और लाइव निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण और भ्रमण के दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह, और सीओ कलवारी प्रदीप त्रिपाठी नगर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के साथ फुटहिया पुलिस चौकी प्रभारी सचिंद्र मौजूद रहे।   कांवड़ मार्ग पर स्थलीय भ्रमण एसपी टीम ने प्रमुख कांवड़ मार्गों जैसे फुटहिया ओवरब्रिज, कप्तानगंज चौराहा, हरैया, छावनी, और घघौवा बॉर्डर का फिजिकल भ्रमण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।  यातायात डायवर्जन की सख्त समीक्षा/कांवड़ यात्रा के दौरान तय किए गए यातायात डायवर्जन की स्थिति और पालन का गहन निरीक्षण क...

आदर्श नगर पंचायत नगर बाज़ार में तालाब सौंदर्यीकरण का अध्यक्ष नीलम सिंह राणा ने किया भव्य उद्घाटन

Image
    आज दिनांक 16 जुलाई 2025 को आदर्श नगर पंचायत नगर बाज़ार के वार्ड नंबर 08 में नगरीय झील/पोखरा संरक्षण वित्तीय वर्ष 2023 _24 के अंतर्गत खोभवा पोखरे का नव- सौंदरीकृत का उद्घाटन समारोह आज धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने फीता काटकर तालाब के नए स्वरूप का लोकार्पण किया। इस सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत तालाब के आसपास विशिष्ट कार्य जैसे- पक्का घाट, बैठने की व्यवस्था, पौधारोपण आदि का निर्माण किया गया है। परियोजना का उद्देश्य तालाब को न केवल सुंदर बनाना है, बल्कि इसे स्थानीय लोगों के लिए एक मनोरंजन और सामुदायिक केंद्र के रूप में विकसित करना भी है।   अध्यक्ष प्रतिनिधि एवम पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "यह तालाब हमारी नगर पंचायत की धरोहर है। इसके सौंदर्यीकरण से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह स्थानीय लोगों के लिए एक आकर्षक स्थल भी बनेगा। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, नगर पंचायत के अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे नगर के सौंद...

आयुष चिकित्साधिकारी व वरिष्ठ समाजसेवी डा.वीके वर्मा भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के आजीवन सदस्य बनाये गए

Image
  आयुष चिकित्साधिकारी व वरिष्ठ समाजसेवी डा.वीके वर्मा भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के आजीवन सदस्य बनाये गए, जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती कुलदीप सिंह की प्रेरणा से डा.वी .के वर्मा ने भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की आजीवन सदस्यता ग्रहण की है। डा. वर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड संस्था समाज सेवा और देश हित के लिए सदैव प्रयासरत रहती है इस संस्था से जुड़कर मुझे कुछ होगा। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल संदीप कुमार ने कहा कि जिला सचिव कुलदीप सिंह द्वारा जनपद बस्ती ही नही मण्डल बस्ती में सर्वाधिक लोगों को भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश से आजीवन सदस्य के रूप में जोड़ने का कार्य सराहनीय है। डा. वी. के. वर्मा के आजीवन सदस्य बनने पर एडल्ट रिसोर्स आयुक्त स्काउट डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह, एडल्ट रिसोर्स गाइड डॉ सुरभि सिंह, स्काउट कमिश्नर हरिराम बंसल, गाइड कमिश्नर संधिला चौधरी, कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट स्काउट भूपेश कुमार सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्...

पत्रकारों को जन सरोकारों से जुड़ना होगाः समाचार पत्र BNT लाईव के स्थापना दिवस कार्यक्रम में संगोष्ठी में विभूतियां हुई सम्मानित

Image
पत्रकारों को जन सरोकारों से जुड़ना होगाः संगोष्ठी में विमर्श, विभिूतियां सम्मानित दैनिक बस्ती न्यूज टाइम्स के स्थापना दिवस पर पत्रकारिता के विविध आयामों पर चर्चा बस्ती   10 जुलाई (इंडिया न्यूज वर्ड )  आज के दौर में समाज को पत्रकारिता की  बहुआयामी रूप जरूरत  है। पत्रकारों को नये तकनीकी युग में सूचनाओं, समाचारों के साथ मानवीय पक्ष को सबल बनाना होगा। यह विचार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अरविन्द पाल ने प्रेस क्लब सभागार में आयोजित ‘ नये सन्दर्भो में पत्रकारिता की दशा दिशा विषयक संगोष्ठी में व्यक्त किया। कहा कि जन सरोकारों से ही पत्रकारिता सबल होगी। वे बीएनटी लाइव के सम्पादक राजेश पाण्डेय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर दैनिक बस्ती न्यूज टाइम्स के तीन वर्ष पूर्ण होने पर विभूतियों को सम्मानित किया गया।   नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि समाज की जिम्मेदारी है कि पत्रकारिता की मजबूती के लिये योगदान दें जिससे पत्रकारिता की धार और धारा सबल हो। पत्रकार ही हमें बताते हैं कि देश ...

पर्यावरण रक्षा के लिये आगे आये पत्रकारः किया पौधरोपण

Image
  पर्यावरण रक्षा के लिये आगे आये पत्रकारः किया पौधरोपण  बस्ती। पर्यावरण रक्षा के क्षेत्र में पत्रकार भी पीछे नहीं है। शुक्रवार को प्रेस क्लब के निकट पौधरोपण के साथ ही पात्रों में पौधों का वितरण किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार मजहर आजाद,डा.वी.के.वर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, डा.रामकृष्ण लाल ‘जगमग’  ने पौध रोपे। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि ‘एक पेड मां के नाम’ अभियान में सबको प्रयास करना होगा कि जो पौध लगाये जाय उसकी रक्षा भी किया जाय। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के इस युग में,वृक्षारोपण एक प्रभावी उपाय है जो हमारे पर्यावरण को संतुलित और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। डा.वी.के.वर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्रदान करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। वृक्षारोपण से मिट्टी का कटाव रुकता है और जल संरक्षण में भी सहायता मिलती है।

पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल में खुला कपड़ा बैंक, शिविर में मरीजों का इलाज, रोपे गये पौध

Image
  बस्ती ,9 जुलाई ,इंडिया न्यूज वर्ड ,पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज गोटवा में निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में हास्पिटल परिसर में कपड़ा बैंक स्थापित किया गया जिससे जरूरतमंदों को वहां से निःशुल्क कपड़े मिल जायेंगे और लोग वहां कपड़ा जमा भी कर सकेंगे। निःशुल्क स्वाथ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुये विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने कहा कि यह पुनीत कार्य है। आयुष चिकित्साधिकारी जिला चिकित्सालय डा. वी. के. वर्मा और पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज गोटवा की मानव सेवा की पहल सराहनीय है। शिविर में डा. आलोक रंजन वर्मा, डा. आर एन चौधरी, डा. मनोज मिश्रा, डा. चंदा सिंह, डा. इरफाना बानो, डा. एसके कुशवाहा, राजेश पटेल, डा. लालजी यादव, डा. सी.एम. पटेल, डा. रीतेश चौधरी ने लगभग 260 मरीजो का निःशुल्क मेडिकल परीक्षण कर परामर्श दिया गया। इसी कड़ी में श्रीमती मुराली देवी मानव सेवा एवं शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित विद्यालयों में एक पेड़ मां के नाम अभियान में हजारों पौध रोपे गये।