फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के निर्देश पर लेखपाल संघ फतेहपुर में अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान लेखपाल के आत्महत्या किए जाने के विरोध में तहसील बस्ती सदर में लेखपालों ने एकदिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्र मांग पत्र उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा। धरनी की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव व संचालन मंत्री देवेंद्र कुमार ने किया। तहसील व जनपदों में अधिकारियों के बदलते व्यवहार एवं संवेदनहीनता के कारण जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार द्वारा मानसिक अवसाद में आकर आत्महत्या कर लिया गया। जिसको लेकर प्रदेश भर के लेखपालों ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों का कहना है कि मृतक लेखपाल की ड्यूटी एस आई आर में लगी थी। 26 नवंबर को उनकी शादी थी लगातार छुट्टी का निवेदन करने के बाद भी उन्हें छुट्टी नहीं दी गई 22 नवंबर को मीटिंग में उपस्थित न होने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया। बाद में एसडीम संजय कुमार सक्सेना वानर तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक द्वारा उनके घर पर जाकर उन्हें सेवा समाप्ति की धमकी देते हुए सी आर का...