Posts

बस्ती मेडिकल कालेज में घुटनों, कूल्हों को सफल आपरेशनअब मरीजों को भटकने की जरूरत नहीं, बेहतर इलाज उपलब्ध-डा. धीरेन्द्र कुमार

Image
  बस्ती मेडिकल कालेज में घुटनों, कूल्हों को सफल आपरेशन अब मरीजों को कही भटकने की जरूरत नहीं, बेहतर इलाज उपलब्ध-डा. धीरेन्द्र कुमार बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज में दो मरीजों के घुटनों, कूल्हों का सफल आपरेशन किया गया। अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राचार्य डा. मनोज कुमार, उप प्रधानाचार्य डा. अनिल यादव , चीफ मेडिकल सुपरिन्डेन्ट डा. समीर श्रीवास्तव, मेडिकल सुपरिन्डेन्ट डा. विजय श्रीवास्तव के दिशा निर्देश में डा. कृष्णमणि शुक्ला, डा. अविनाश, डा.अभिषेक डा. मनीष की टीम ने शकुन्तला और रमावती के दो कूल्हे का सफल आपरेशन किया। मरीज रमावती का आपरेशन 10 वर्ष पूर्व लखनऊ में किया गया था किन्तु परेशानी बढने पर उसका आपरेशन पुनः यहां पर किया गया है। जिससे मरीज को बेहतर महसूस हो रहा है उसकी स्थिति में पहले से अच्छा सुधार हुआ है  अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बस्ती मेडिकल कॉलेज में निरन्तर अत्याधुनिक तकनीक बढने से अब हड्डी रोग से जुड़े रोगों का सफल इलाज किया जा रहा है।  इसके लिये अब मरीजों को भटकना नहीं पडेगा। मेडिकल कालेज में आयुष्मान...

एसपी अभिन्नदन के निर्देश पर कोतवाल दिनेश चंद्र के हत्थे चढ़ा अवैध कोडीन युक्त मास्टरमाइंड

Image
एसपी अभिन्नदन के निर्देश पर कोतवाल दिनेश चंद्र के हत्थे चढ़ा अवैध कोडीन युक्त मास्टरमाइंड। कोडीन सिरप की अवैध बिक्री करने वाला पंकज कुमार हुआ गिरफ्तार। अभियुक्त पंकज को पुलिस ने हड़िया चौराहे के पास से किया गिरफ्तार। अभियुक्त पंकज कुमार गणपति फार्मा का था मुख्य संचालक। गणपति फार्मा का संचालक पंकज पर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा। औषधि विभाग की तरफ से 8 दिसंबर को दर्ज कराया गया था मुकदमा। पुलिस काफी दिनों से फरार संचालक पंकज कुमार की कर रही थी तलाश। औषधि विभाग के निरीक्षक की मिली भगत से फलफूल रहा था संचालक पंकज कुमार अवैध धंधा। गिरफ्तार अभियुक्त पंकज कुमार बनारस जिले का है मूल निवासी। गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम किया गया घोषित। कोडीन मामले जिले में कुल दो मुकदमे थे दर्ज। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।

बस्ती जनपद में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा, चार संचालक गिरफ्तार, 14 महिलाएं रेस्क्यू कर आजाद

Image
बस्ती, 28 जनवरी 26. जिले में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए चार स्पा संचालकों को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से 14 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन रक्षा के तहत एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के रूप में की गई। पुलिस को बीते कुछ समय से विभिन्न अखबारों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मुखबिरों के माध्यम से लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि शहर के कई इलाकों में संचालित कुछ स्पा सेंटर मसाज सेवा की आड़ में देह व्यापार का अवैध धंधा चला रहे हैं। इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में शहर के विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मालवीय रोड पर सत्येन्द्र होटल के बगल स्थित ब्लू हेवेन स्पा, रोडवेज चौराहे पर स्थित रुद्रा स्पा, बड़ेवन क्षेत्र में स...

यूजीसी के नये नियमों के समर्थन में डीएम कार्यालय पर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन यूजीसी बिल 2026 प्रभावी रूप से लागू हो-ई. चंद्रशेखर वर्मा

Image
  यूजीसी के नये नियमों के समर्थन में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन यूजीसी बिल 2026 प्रभावी रूप से लागू हो-ई. चंद्रशेखर वर्मा बस्ती। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यूजीसी के नये नियमों को लागू किये जाने पर रोक लगाने के आदेश के बावजूद समर्थन और विरोध का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को समाजसेवी ई. चंद्रशेखर वर्मा के नेतृत्व में यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव, उत्पीड़न व शोषण पर रोक लगाने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप लाया गया यूजीसी बिल 2026 सामाजिक समानता और न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कुछ संगठनों द्वारा भ्रम फैलाने के प्रयासों से बिल के विरोध की आशंका जताई गई है, जो देश के समावेशी विकास के लिए घातक हो सकती है। ज्ञापन देने के बाद समाजसेवी ई. चंद्रशेखर वर्मा ने आग्रह किया कि यूजीसी बिल 2026 को प...

रविदास जयन्ती मेले में अमहट घाट पर सफाई व प्रकाश व्यवस्था की मांगः सौंपा ज्ञापन

Image
  बस्ती। डा. अम्बेडकर भगवान बुद्ध सामाजिक विकास मिशन समिति के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार के साथ नागरिकों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि आगामी 1 फरवरी रविवार को कुंआनो नदी के अमहट घाट के निकट स्थित बाबा रमधनदास कुटी पर लगने वाले मेले के लिये विशेष साफ-सफाई कराया जाय। ज्ञापन में कहा गया है कि बाबा रमधनदास कुटी के सामने प्रति वर्ष रविदास जयन्ती पर मेला लगता है इसे देखते हुये कुटी और आस पास सड़क के किनारे साफ सफाई के साथ ही पथ प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाय जिससे लोगों को असुविधा न होने पाये। जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से ओम प्रकाश, अर्जुन, अमन राव, रामचन्द्र मौर्य, ब्रम्हानन्द, सौरभ गौतम, एडवोकेट ऋतुराज पाल, रन्धावा, जितेन्द्र आदि शामिल रहे।

बिना परमिट के सागौन के पेड़ की कटान मामले में वन विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

Image
बस्ती (यूपी) वन विभाग की कार्रवाई से लकड़ी माफियाओं में मचा हड़कंप बेचू शर्मा व चंद्रिका यादव के खिलाफ वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा - ग्राम पंचायत कलवारी ऐहतमाली के अन्तर्गत राजस्व गांव चनगहिया से जुड़ा मामला बहादुरपुर बस्ती- वन रेंज कप्तानगंज के अन्तर्गत विकासखण्ड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत कलवारी ऐहतमाली के राजस्व गांव चनगहिया में बिना परमिट के सागौन के बाग की कटान चल रही है जिसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को मिली । बिना परमिट के सागौन के पेड़ की सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई ।  वन विभाग की टीम के जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि ग्राम पंचायत कलवारी ऐहतमाली के राजस्व गांव चनगहिया में चल रही कटान पूरी तरह अवैध है । सागौन के बाग की कटान कराने वाले लकड़ी ठेकेदार ने न तो वन विभाग के किसी अधिकारी व कर्मचारी को कोई सूचना नहीं दिया था और न ही कलवारी पुलिस को कोई सूचना दिया था । वन विभाग की टीम ने कटी सागौन की लकड़ी व लकड़ी काटने वाली मशीन को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दिया है ।  वन रक्षक वन्दना तिवारी ने बताया कि मौके पर 25 सागौन क...

भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया गीता हास्पिटल निकट कैली रोड बस्ती का किया उद्घाटन

Image
   27 जनवरी  बस्ती , मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक अंकुर राज तिवारी ने कैली रोड जामडीह पाण्डेय मे गीता हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर का फीता काट कर उद्घाटन किया। कहा कि यह हास्पिटल निश्चित रूप से मरीजों की सेवा में कीर्तिमान स्थापित करेगा। गीता हासिपटल एण्ड ट्रामा सेन्टर के संचालक अमित त्रिपाठी ‘राजन’ ने कहा कि उन्होने अपने मां की स्मृति में अस्पताल खोला है जिससे लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगा। बताया कि हास्पिटल में एनआईसीयू, वेटीलेटर, आईसीयू, गायनी और आर्थो के इलाज की व्यवस्था है। अति शीघ्र आयुष्मान की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। कहा कि हास्पिटल के पास विशेषज्ञों की पूरी टीम है। उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से अभिषेक त्रिपाठी, संदीप चौरसिया, अंकित त्रिपाठी, प्रिन्स, अभिनव मिश्र, अमन चौधरी, राघवेन्द्र के साथ ही अनेक लोग और चिकित्सक उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर संतकबीर नगर में विकास भवन में भव्य आयोजन, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की उपस्थिति में हुआ दीप प्रज्वलन से शुभारंभ

Image
  संत कबीर नगर  उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर स्थित डीपीआरसी हाल एवं प्रांगण में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष, संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश प्रोफेसर जयंत खोत, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमर राय, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा गणेश जी एवं सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा देखा व सुना गया। इसके उपरांत अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कलाकारों, किसानों, उद्यमियों व लाभार्थियों का सम्मान, योजनाओं का हुआ व्यापक प्रचार-प्रसार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष, संगीत नाटक अकादमी उत्...

योग और पर्यावरण से रोगियों की सेहत सुधार रहे डा. दीनानाथ पटेल

Image
रोगीयो को देते हैं पौधा, गरीबों का करते हैं निश्शुल्क इलाज डा . दीना नाथ पटेल हर्रया, बस्तीः (इंडिया न्यूज वर्ड) पिछले 25 वर्ष से सर्जन डा. दीनानाथ पटेल रोगियों के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। योग की शिक्षा और गरीबों का निश्शुल्क इलाज कर समाज में अपनी एक अच्छी पकड़ बना लिए हैं। रोज सुबह इनसे योग सीखने के लिए दूर-दूर से लोग चले आते हैं। दवा कम और योग अधिक का फार्मूला अपनाकर यह जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। हरैया विकास क्षेत्र के खबरुआ गांव में जन्मे डा. दीनानाथ पटेल पर भोर से लेकर देर रात तक समाज सेवा का जुनून सवार है। सुबह रामकृपा योग पीठ जिवधरपुर में हरैया में योग शिक्षा देने के बाद जिले के किसी विद्यालय में योग की शिक्षादेने पहुंच जाते हैं। अब समाज मेंउनकी पहचान चिकित्सक के साथ योगप्रशिक्षक के रूप में हो गई है।   इनकी प्रारंभिक शिक्षा हरैया विकासखंड के अंतर्गत हुई  इनकी एमबीबीएस की शिक्षा केजीएमसी लखनऊ से हासिल की। एमएस की शिक्षा बीआरडी गोरखपुर से ली। बताया कि शिक्षा लेने के पश्चात उन्होंने अपने ही जन्मस्थली से कुछ दूर अपना कार्यक्षेत्र राजीव दीक्षित चिकित्सालय के रूप में इसल...

गणतंत्र दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया घोषणा जल्द ओपन जिम, मिनी स्टेडियम और नगरीय सुविधाओं से लैश होगा कप्तानगंज नगर पंचायत ,बनेगा आदर्श नगर पंचायत

Image
    नगर पंचायत अध्यक्ष कप्तानगंज चंद्र प्रकाश चौधरी बस्ती। आदर्श नगर पंचायत कप्तानगंज के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चौधरी ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर नगर पंचायत वासियों एवं जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने नगर पंचायत में कराए गए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत कप्तानगंज को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुविधायुक्त नगरीय क्षेत्र के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता है और इसी दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में अब तक 7 ओपन जिम स्थापित की जा चुकी हैं, जिससे युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिल रहा है। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत में पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो शीघ्र ही पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा। पार्क के निर्माण से नगरवासियों को सुबह-शाम टहलने, बच्चों के खेलने और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण की समुचित...

लिटिल फ्लावर्स स्कूल मधुपुरम वाल्टरगंज बस्ती में बसंत पंचमी के अवसर पर आस्था, श्रद्धा, भक्ति भाव एवं विधि-विधान से संपन्न हुआ सरस्वती-पूजन

Image
  आस्था, श्रद्धा, भक्ति भाव एवं विधि-विधान से संपन्न हुआ सरस्वती-पूजन बस्ती 23 जनवरी दिन शुक्रवार लिटिल फ्लावर्स स्कूल मधुपुरम वाल्टरगंज बस्ती में वसंत पंचमी के पावन अवसर एवं माँ सरस्वती के अवतरण-दिवस के उपलक्ष्य में विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का पूजन पूर्ण विधि-विधान से अयोध्या से पधारे पुरोहित आचार्यों द्वारा संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर माननीय प्रबंधक श्री सुरेद्र प्रताप सिंह जी एवं माननीय निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंह के द्वारा पुरोहित आचार्यों के निर्देशन में पूर्ण विधि-विधान से विधिवत-स्तवन, पूजन, हवन आदि का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्रा , शिक्षक-शिक्षिकाएँ, शिक्षणेत्तर कर्मियों एवं विद्यालय-परिवार के समस्त सदस्यों द्वारा सम्मिलित होकर पूजन एवं हवन किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रबंधक महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय एक मंदिर है। जिसकी आराध्या माँ सरस्वती का आज अवतरण दिवस है। इस अवसर पर माँ सरस्वती से यही प्रार्थना है कि विद्यालय का चतुर्दिक विकास हो, इस विद्यालय में शिक्षारत छात्र-छात्राएँ सक्षम, संस्कारित, सफल होकर देश एवं विश्व-कल्याण क...

बसंत पंचमी के अवसर पर इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सरस्वती पूजा व विद्यारंभ संस्कार, 23 जनवरी को भव्य आयोजन

Image
  बस्ती  इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक कैलाशनाथ दूबे ने बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर में 23 जनवरी, शुक्रवार को सरस्वती पूजा एवं विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस आयोजन को लेकर विद्यालय में उत्साह और धार्मिक वातावरण देखने को मिल रहा है।  इस अवसर पर प्रबंधक कैलाशनाथ दूबे  का कहना है कि बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, विद्या और संस्कार का प्रतीक है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय में मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नन्हे बच्चों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे इस शुभ अवसर पर अपने बच्चों के साथ विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर आयोजन का हिस्सा बनें। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया  कि इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की यह विशेष परंपरा रही है कि बसंत पंचमी के दिन प्रवेश लेने वाले पहले छात्र से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। इसके साथ ही इस दिन प्...

डॉ शशि कुमार को मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साउंघाट के अधीक्षक पद जिम्मेदारी ,

Image
  डॉ शशि कुमार बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साउंघाट के नए  अधीक्षक। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साउंघाट में अधीक्षक पद का हुआ बड़ा प्रशासनिक बदलाव। मुख्य चिकित्साधिकारी बस्ती के आदेश से पूर्व अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह को पद से हटाया गया तत्कालीन प्रभाव से डॉक्टर शशी कुमार, चिकित्सा अधिकारी, को जनहित में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी किया गया नियुक्त। डॉ शशी कुमार को सीएचसी साउंघाट के अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का दिया गया कार्य भार। सीएमओ बस्ती द्वारा जारी आदेश में कार्यभार ग्रहण कर सुचारू रूप से कार्य करने के दिए गए निर्देश। नए प्रभारी की तैनाती से स्वास्थ्य व्यवस्था में होगा व्यापक सुधार ,     

रील बनाने वाली पत्नी का खौफनाक कदम ,पति की जीभ काटकर बेड पर फेंकी, फिर खुद पिट गई पत्नी

Image
  पति की जीभ काटकर बेड पर फेंकी, फिर  खुद पिट गई पत्नी गाजियाबाद के मोदीनगर से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। खाना ठीक नहीं बनाने के ताने से नाराज पत्नी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पति की जीभ काट दी। खून से लथपथ पति चीखता हुआ मां के पास पहुंचा, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और मेरठ रेफर किया गया है। घटना के बाद पत्नी रातभर कमरे में बंद रही। सुबह बाहर निकलते ही गुस्साए पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। दोनों की शादी को सिर्फ 10 महीने हुए थे। बताया गया कि रात में फिर से दोनों के विवाद बीच शुरू हो गया। इसी बीच ईशा ने दांतों से विपिन की जीभ काट दी। दर्द से कराहते हुए विपिन कमरे में तोड़फोड़ करने लगा। आवाज सुनकर गीता व रामअवतार उनके कमरे में पहुंचे तो विपिन खून से लथपथ हालत में था। पलंग पर जीभ का कटा हिस्सा पड़ा था। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है  सास का कहना है शराब व बीड़ी पीती है पुत्रवधू विपिन की मां गीता ने थाने में एसएचओ को बताया कि उसकी पुत्रवधू ईशा शराब व बीड़ी पीती है। रोजाना विपिन पर शराब व बीड़ी लाने के लिए दबाव बनाती...

श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल में हार्ट और न्यूरो के इलाज केन्द्र जल्द होगा स्थापित - बसंत चौधरी चेयरमैन

Image
 बस्ती। हार्ट और न्यूरो के मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल बरगदवा में अति शीघ्र हार्ट और न्यूरो के इलाज हेतु केन्द्र स्थापित कराया जायेगा। यह जानकारी रविवार को चेयरमैन बसंत चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। उन्होने कहा कि इस केन्द्र में कुुुुुुुुुुुशल चिकित्सको के साथ ही अत्याधुनिक मशीने लगायी जायेंगी।         उन्होने कहा कि हास्पिटल की स्थापना पीड़ित लोगों की सेवा के लिये किया गया है। कोरोना संकट काल में जब अधिकांश निजी हास्पिटल,नर्सिंग होम बंद हो गये ऐसे कठिन समय में भी हमने अस्पताल की सेवायें जारी रखीं। वैश्विक महामारी के दौरान जब अस्पतालों से मरीज वापस कर दिए जाते थे तब श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा था। हास्पिटल में लोगों को बेहतर सेवा देने के साथ ही आयुष्मान कार्ड और शासन स्तर पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।     मीडिया के  प्रश्नों का जवाब देते हुये अस्पताल के चेयरमैन बसन्त चौधरी ने कहा कि पत्रकारों और उनके परिजनों को हास्पिटल की ओर से सुविधायें उपलब्ध कराय...

खेलों से होता है छात्रों का सर्वांगीण विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास का निर्माण:-शिखा चतुर्वेदी

Image
  बस्ती (इंडिया न्यूज वर्ड) राजन इंटरनेशनल एकेडमी में सोमवार को आयोजित खेल महोत्सव के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी, कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रबन्ध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि अभिभावकों के भरोसे पर खरा उतरना एकेडमी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बीते चार वर्षों में एकेडमी के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। शिक्षकों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सीमित समय में भी शिक्षक जिस समर्पण से बच्चों को निखार रहे हैं, वही आज उनकी सफलता का आधार है। कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही एकेडमी का मूल उद्देश्य है। खेल...

सफाई कर्मचारी संघ चुनाव में पेशकार अध्यक्ष, अतुल पाण्डेय मंत्री निर्वाचित

Image
  सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में 1681 कर्मचारियों ने किया मतदान  दिनांक 18.01.2026 बस्ती । रविवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन और पदाधिकारियों का चुनाव पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह परिसर में गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष और मंत्री पद पर मतदान हुआ जिसमें 1681 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। 1047 मत प्राप्त कर पेशकार अध्यक्ष चुने गये, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सोमईराम को 534 मत प्राप्त हुये, 117 मत इन वैलिड रहा। 1284 मत प्र्राप्त कर अतुल पाण्डेय ने मंत्री पद पर जीत दर्ज किया। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शिवकुमार यादव को मात्र 282 मत मिले जबकि 117 मत इन वैलिड रहा। सफाई कर्मचारियों की एकजुटता के लिये सर्व सम्मत से सोमईराम और शिव मंगल पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिश्चन्द्र गुप्ता को उपाध्यक्ष, अशोक दूबे को संरक्षक घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी राम सहाय यादव, सुधीर शर्मा और शिव कुमार यादव की देख रेख चुनाव सम्पन्न हुआ। ज्ञात रहे कि इसके पूर्व जिला कोषाध्यक्ष पद पर राम कृपाल चौधरी, संगठन मंत्री मो. सलीम, लेखा सम्प्रेक्षक राजकुमार निर्व...

पचपेड़िया में शारदा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

Image
  पचपेड़िया में शारदा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं   बस्ती पचपेड़िया स्थित शारदा हॉस्पिटल का शुभारंभ रविवार को विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान कर जनपदवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की गई। शारदा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ विवेक सचान (एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन) ने बताया कि इस अस्पताल का मुख्य उद्देश्य जनपद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह के भीतर अस्पताल का संपूर्ण सिस्टम पूरी तरह से संचालित हो जाएगा, जिससे मरीजों को सभी आवश्यक सेवाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। डॉ विवेक सचान बोले– आयुष्मान भारत से जुड़कर गरीबों को मिलेगा बेहतर इलाज, जल्द शुरू होगा कंप्लीट सिस्टम डॉ सचान ने जानकारी दी कि अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने के लिए आवेदन किया जा चुका है, ताकि ...

बस्ती के डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह बने नेशनल लेबर पार्टी के उत्तर प्रदेश युवा प्रदेश अध्यक्ष

Image
  नेशनल लेबर पार्टी (NLP) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है  नेशनल लेबर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज राय द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह ने पार्टी संगठन के लिए निरंतर समर्पण, सक्रिय नेतृत्व और उल्लेखनीय कार्य किया है। इन्हीं सेवाओं को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपने नए दायित्व के अंतर्गत डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश में पार्टी के युवा संगठन को सशक्त करेंगे, जिला एवं मंडल स्तर पर युवा नेतृत्व का गठन करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों को युवाओं तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।  इसके साथ-साथ युवा सम्मेलन, बैठकें और संगठनात्मक रणनीति आयोजित कर युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह ने पार्ट...

हम हीरो कहलाते हैं, पर हकीकत ये है कि हमारे पास इलाज तक के पैसे नहीं। तारीफों से घर नहीं चलता। हम आज भी अपनी आर्थिक मजबूरियों की सुरंग में फंसे हैं

Image
  फिरोज कुरैशी यूपी के कासगंज के रहने वाले हैं और देश के जाने-माने रैट माइनर्स में शामिल हैं। रैट माइनर्स वे मजदूर होते हैं, जो चूहों की तरह बेहद संकरी जगहों में घुसकर हाथों से सुरंग खोदते हैं। जहां बड़ी-बड़ी मशीनें फेल हो जाती हैं, वहीं ये लोग अपनी जान जोखिम में डालकर फंसे लोगों को बाहर निकालते हैं। फिरोज बताते हैं कि पढ़ाई न होने के कारण उन्होंने मुंबई में जमीन के नीचे पाइपलाइन और सुरंग बनाने का काम सीखा। यह काम इतना खतरनाक है कि कई देशों में इस पर प्रतिबंध है। जहरीली गैस, करंट और पानी के बीच 8 से 18 घंटे लगातार काम करना पड़ता है। कई बार आंखों के सामने साथी मजदूरों की मौत तक देखनी पड़ी। उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग हादसे में जब सारी मशीनें नाकाम हो गईं, तब फिरोज और उनकी टीम ने 17 दिन बाद 41 मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला। इस कामयाबी के बाद उन्हें राष्ट्रपति से बधाई पत्र मिला, टीवी शो में बुलाया गया और फिल्मी सितारों से मुलाकात हुई। विदेशी प्रोडक्शन हाउस ने उन पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई, लेकिन हालात नहीं बदले। तेलंगाना सुरंग हादसे में आठ मजदूर दब गए थे। वहां फिरोज की टीम ने दो शव निका...

धन के अभाव में कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे-डॉ अनूप चतुर्वेदी ,रजत हॉस्पिटल बस्ती का अनूठा प्रयास

Image
  रजत हॉस्पिटल में बेहतर और किफायती इलाज के लिए समर्पित है प्रबंधन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं से मरीजों को मिल रहा लाभ बस्ती जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर, सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में रजत हॉस्पिटल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन को ऐसी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। रजत हॉस्पिटल में अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, आधुनिक जांच एवं उपचार सुविधाओं के साथ मरीजों की सेवा में लगातार जुटी हुई है। रजत हॉस्पिटल में जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ एवं प्रबंधक डॉ अनूप चतुर्वेदी प्रतिदिन मरीजों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सामान्य बुखार, सर्दी-खांसी से लेकर जटिल बीमारियों तक के इलाज में उनका विशेष अनुभव मरीजों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। वहीं शुगर एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ वी. आर. राय प्रत्येक शनिवार को उपलब्ध रहते हैं, जिनके परामर्श से मधुमेह, पेट, लीवर एवं पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के मरीजों को काफी राहत मिल रही है। वरिष्ठ...

थूक चाटने के फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी, एसपी से लगाया न्याय की गुहार

Image
  फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी, एसपी से लगाया न्याय की गुहार बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर टोला रामपुर निवासी मनीष कुमार चौधरी पुत्र राजमणि चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खुटहना निवासी कृष्ण नन्दन उपाध्याय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय मुकदमें में सुलह करने के लिये उनके परिवार वालों पर दबाव बना रहे हैं। एसपी को दिये पत्र में मनीष कुमार चौधरी ने कहा है कि कृष्ण नन्दन उपाध्याय द्वारा गवाहों को गाली और धमकी दिया जा रहा है। वे अपने घर पर काम करने वाले लोगों से मनगढन्त प्रार्थना पत्र दिलाकर दलित उत्पीड़न के फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में कृष्ण नन्दन उपाध्याय के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही उनके परिवार के जान माल की सुरक्षा किये जाने की गुहार लगाया है।

डीएम बस्ती कृतिका ज्योत्सना ने किया मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Image
  जिला निर्वाचन अधिकारी बस्ती डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने प्राथमिक विद्यालय भुअर निरंजनपुर, कंपोजिट विद्यालय तकिया डारी डीहा मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा अपने-अपने बूथों से संबंधित आलेख्य मतदाता सूची का पाठन कार्य किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम आलेख्य मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है अथवा किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसका समय रहते सुधार कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतु फॉर्म–6 संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन भर कर दे सकते हैं। मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 06 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित ...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास छिनौती की घटना का अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने किया खुलासा

Image
 जनपद बस्ती में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास छिनौती की घटना का अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने किया खुलासा। पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास छिनौती की घटना का अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने किया खुलासा छिनौती के रुपए,बैग,मोबाइल व घटना प्रयोग मोटरसाइकिल को पुलिस ने किया बरामद। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक पाठक थाना नगर के है निवासी,तो वहीं सुरेंद्र पांडे और कमलेश चौधरी थाना दुबौलिया के हैं मूल निवासी। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे। 24 दिसम्बर को पीड़ित समान लेकर घर लौट रहा था वापस। अज्ञात बाइक सवारों ने घटना को दिया था अंजाम। गिरफ्तार करने वाली टीम में कलवारी थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह,एसओजी प्रभारी विकास यादव के साथ अन्य पुलिसकर्मी  शामिल रहे

धूमधाम से भाजपा नेता विपिन कुमार शुक्ला जी का जन्मदिन मनाया गया , सहयोगियों ने फूल माला पहनकर काटा केक

Image
  - हिंदू संगठनों के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बस्ती सदर 310 के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता बस्ती / भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विपिन कुमार शुक्ला का जन्मदिन उनके आवास पर समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।  पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विपिन कुमार शुक्ला ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और कार्यकर्ताओं का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है और जनता का आशीर्वाद मिलता है, तो वे विधानसभा क्षेत्र 310 बस्ती सदर की सूरत बदलने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से प्रयास करेंगे। विपिन कुमार शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग ऊर्जा और क्षमता से भरपूर है, जरू...

बस्ती में कांग्रेस ने शुरू किया ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियानः 25 फरवरी तक चरणबद्ध आन्दोलन

Image
   इंडिया न्यूज वर्ड    बस्ती , काम के अधिकार की रक्षा के लिये कांग्रेस ‘ मनरेगा बचाओ संग्राम’ का राष्ट्रव्यापी अभियान चला रही है। 10 से 25 फरवरी तक कांग्रेस जमीनी स्तर पर यह संदेश लेकर जायेगी कि मनरेगा का नाम बदलकर भाजपा की सरकार ने जो नया कानून वीबीजीआरएएमजी कानून लागू किया है उसने काम के अधिकार की वैधानिक गारंटी समाप्त कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर उपाध्यक्ष डा. वाहिद अली सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, मनरेगा समन्वयक साधू शरन आर्य, कांग्रेस नेता डा. आलोक रंजन वर्मा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि मनरेगा ग्रामीण आजीविका का महत्वपूर्ण रीढ था किन्तु भाजपा ने उसके मूल चेतना पर हमला कर नये कानून में काम के अधिकार को समाप्त कर दिया है। इससे मनरेगा मजदूरों के अस्तित्व के साथ ही उनके कार्य करने के अधिकार पर खतरा मड़रा रहा है। कांग्रेस इस जन विरोधी निर्णय के मामले में चुप नहीं रहेगी और 25 फरवरी तक चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन कर इसे आम जनता तक ले जाया जायेगा। कांग्रेस नेताओं ने पत्रकारो के प्रश्नों का उत्तर देते हुये बताया कि 11 जनवरी को एक दिवसीय उप...

बस्ती मुण्डेरवा थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर कर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Image
  इंडिया न्यूज वर्ड ,  10.01.2026 यूपी के  बस्ती जनपद में मुण्डेरवा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर कर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार बस्ती / जिले में मुण्डेरवा पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुकदमे से संबंधित अभियुक्त राज पुत्र स्व. कृष्णचन्द्र, निवासी किठुरी थाना मुण्डेरवा, को मुखबिर की सूचना पर मुण्डेरवा रेलवे स्टेशन के बाहर से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

शिक्षा की गुणवत्ता तथा स्काउट गाइड आदि की गतिविधियों से और बेहतर करने के लिए अपने सुझावों से हमें अवगत कराए , श्रीमती मुस्लिमा खातून प्रधानाचार्या बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज बस्ती

Image
बस्ती ( इंडिया न्यूज वर्ड )दिनांक 10-1-2026 को बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज बस्ती के सभागार में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक सम्पन्न हुई। प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने बैठक में उपस्थिति सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए शिक्षण कार्यो की प्रगति एवं खेलकुद को अवगत कराते हुए सभी अभिभावको से अनुरोध किया कि शिक्षा की गुणवत्ता तथा स्काउट गाइड आदि की गतिविधियों से और बेहतर करने के लिए अपने सुझावों से हमें अवगत कराए। इसी क्रम में शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष शाहीन फातिमा ने विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय के अनुशासित माहौल की प्रशंसा की। अभिभावक संघ उपाध्यक्ष राम विलास कसौधन विद्यालय ने शिक्षा गुणवत्ता में अधिक सुधार लाने के लिए अपने सुझाव दिया। अभिभावक सदस्य नसीमा खातून ने भी अपने सुझाव दिया और अभिभावकों से अपील किया कि अगामी बैठक में अधिक से अधिक अभिभावक प्रतिभाग करेंगे । प्रधानाचार्या ने इन सभी सुझावों का स्वागत करते हुए सभी अभिभावको के प्रति धन्यवाद प्रकट किया। बैठक में विद्यालय की शिक्षिका रीता देवी, अजुम परवीन, अल्का पाण्डेय, शबाना अजुम, आरिफ खातून आदि ने...

बस्ती में नॉर्मल डिलीवरी को बढ़ावा देने में अग्रणी बन रहा जीवन दायिनी हॉस्पिटल

Image
                         डॉ. अनन्या चौधरी स्त्री रोग विशेषज्ञ  नॉर्मल डिलीवरी को बढ़ावा देने में अग्रणी बन रहा जीवन दायिनी हॉस्पिटल -अनावश्यक ऑपरेशन से परहेज, किफायती व चौबीसों घंटे उपलब्ध प्रसव सेवाएं बस्ती - शहर के कटेश्वर पार्क के पीछे, नगर पालिका जयपुरवा बस्ती के समीप स्थित जीवन दायिनी हॉस्पिटल में नॉर्मल डिलीवरी को प्राथमिकता के आधार पर अपनाया जा रहा है। अस्पताल में महिलाओं को सुरक्षित प्रसव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनावश्यक ऑपरेशन से बचने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।अस्पताल की संचालिका एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनन्या चौधरी के अनुसार, समय पर जांच, नियमित चिकित्सकीय निगरानी और वैज्ञानिक मार्गदर्शन के माध्यम से अधिकांश मामलों में नॉर्मल प्रसव संभव है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व आवश्यक परामर्श और चिकित्सकीय देखरेख उपलब्ध कराई जाती है।डॉ. चौधरी ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन केवल चिकित्सकीय आवश्यकता होने पर ही किया जाता है तथा प्राथमिकता सदैव नॉर्मल डिलीवरी को दी जाती है। इसी कारण आसपास के ग्रा...

आर.सी.सी. कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी, बस्ती में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर रोपे गए पौधे

Image
  बस्ती (इंडिया न्यूज वर्ड) आर.सी.सी. कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी, गनेशपुर बस्ती परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु एक भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा प्रकृति के संरक्षण का संदेश देना रहा। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ संदेश कॉलेज के माननीय चेयरमैन इंजिनियर शैलेश चौधरी जी द्वारा प्रेषित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संदेश प्रेषित मे कहा कि “वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक पौधा लगाना भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित जीवन देने जैसा है।” उन्होंने अपने संदेश मे छात्रों से आह्वान किया कि वे केवल पौधा लगाकर ही नहीं, बल्कि उसके संरक्षण का भी संकल्प लें। कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर (डॉ) के के गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि “शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व निभाना भी उनका कर्तव्य है। पौधरोपण जैसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान...

लिटिल फ्लावर्स कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य अपर्णा सिंह ने नववर्ष के शुभकामना, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

Image
    निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य अपर्णा सिंह   बस्ती लिटिल फ्लावर्स कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना   लिटिल फ्लावर्स कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य अपर्णा सिंह ने नववर्ष के अवसर पर विद्यालय के समस्त अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संयुक्त संदेश में कहा कि नववर्ष सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाएं और नई उपलब्धियां लेकर आए। यह नया साल विद्यार्थियों के लिए सीखने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर बने, ऐसी उनकी कामना है।  इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य अपर्णा सिंह ने कहा अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच से ही मिलेगी सफलता उन्होंने   कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों के चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और उनमें आत्मविश्वास पैदा करना भी है। उन्होंने बताया कि लिटिल फ...