Posts

Showing posts from April, 2025

कुरियार गांव में दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटाः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग

Image
  बस्ती । मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार निवासी दलित श्यामलाल के पुत्र अभिषेक कुमार राना को गांव के ही लक्ष्य पुत्र आशाराम चौधरी, ऋषभ पुत्र विमल चौधरी, मिथलेश उर्फ पप्पू पुत्र विजयपाल चौधरी आदि ने पुरानी रंजिश को लेकर उस समय लाठी डण्डोें से बुरी तरह से मारा पीटा जब वह खेत से भूषा लेेने जा रहा था। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह से अभिषेक कुमार राना की जान बची। उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना कर रही है। अभिषेक कुमार राना को दबंग युवकों द्वारा बुरी तरह से मारे पीटे जाने से लोगों में आक्रोश है। डा. अम्बेडकर शिक्षा समिति के संस्थापक दिग्विजय कुमार के नेतृत्व में नागरिकों ने मुण्डेरवा थाने पर घेराव कर न्याय की गुहार लगाया। चेतावनी दिया कि दोषी गिरफ्तार न हुये तो समिति संघर्ष को बाध्य होगी। थाने पर न्याय की मांग के दौरान पीड़ित परिजनांें के साथ अमरजीत आर्य, महेन्द्र, राहुल, वीरेन्द्र भारती, अशोक, रमेश, अंकित कुमार, वीरेन्द्र निराला, धीरेन्द्र निराला,  के साथ अनेक लोग शामिल रहे।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देकर पट्टे की जमीन पर प्रशासन से कब्जा दिलाने की मांग

Image
  बस्ती । मंगलवार को कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली निवासी रामजीत पुत्र बुद्धू, चन्द्रिका पुत्र मुन्नीलाल, विरेन्द्र कुमार पुत्र रामराज, राम सूरत पुत्र झोपई, मनीराम पुत्र दूबर आदि ने जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र प्रशासनिक अधिकारी देकर आवासीय पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने और अवैध कब्जेदारों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया। डीएम को साैंंपे पत्र में कहा गया है कि उनका गांव कटान में है। मकान नदी के करार पर है, कभी भी धारा में विलीन हो सकता है। उनकी समस्या को देखते हुये बैडारी एहतमाली में गाटा संख्या 314 में आवासीय पट्टा मिला है। राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में आवासीय पट्टे की पैमाइश भी किया। जब दलित रामजीत आदि ने आवासीय पट्टे की भूमि पर छप्पर आदि डालना शुरू किया तो बैडारी मुस्तहकम निवासी दुर्गा प्रसाद, नरसिंह पुत्रगण जग बहादुर, मंशा पुत्री दुर्गा प्रसाद आदि ने मारा पीटा और निर्माण रोकवा दिया। कलवारी थाने पर घटना की सूचना दी गई किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। मांग किया कि उन्हें आवासीय पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने के साथ ही दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाय।

हथियांव कला गांव में दबंगो ने गिरा दिया दीवाल, पिलर, अधिकारियों से लगाया न्याय की गुहार

Image
बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र की हथियॉव कला निवासिनी संगीता देवी पत्नी अरूण चौधरी उर्फ सौरभ वर्मा ने मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में संगीता देवी ने कहा है कि गांव के डीही आबादी में पूर्वजों के जमाने से पक्का मकान, घारी, चरन आदि बनवाकर उनका परिवार रहा रहा है। पक्का मकान जर्जर हो गया था, उसी स्थान पर पिलर बनाकर पक्का निर्माण 10 फीट ऊंची दीवाल 2023 में बनवाया गया था। गांव के ही हृदयराम, विद्याराम पुत्रगण लालमन, अभिषेक, अविनाश, व शिवम पुत्रगण विद्याराम के साथ ही उनके कई रिश्तेदारों ने 27 अप्रैल को आरसीसी पिलर को कटर मशीन से काटकर गिरा दिया। इसकी सूचना लालगंज थाने को दिया गया । मौके पर पुलिस पहुंची और हृदयराम, विद्याराम को लेकर कुछ कदम गयी और बाद में छोड़ दिया। उक्त लोग पुनः दीवाल और पिलर गिरवाने लगे। पत्र में संगीता देवी ने कहा है कि उसका देवर अनुरूद्ध, कैली अस्पताल में भर्ती है, ससुर भगवानदास, और देवरानी ऊषा उनकी देखभाल में अस्पताल में ही है। इसी का विपक्षियों ने फायदा उठाया। लालगंज पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं किया। मांग किया ...

संविधान बचाओ रैली से संविधान को बदलने का मंसूबा पूरा नहीं होने देगी कांग्रेस - अविनाश पाण्डेय राष्ट्रीय महासचिव , संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम में जय भीम, जय कांग्रेस,जय संविधान के नारों से गूंजा बस्ती ऑफिसर्स क्लब

Image
    संविधान को बदलने का मंसूबा पूरा नहीं होने देंगे कांग्रेसी-अविनाश पाण्डेय राष्ट्रीय महासचिव बस्ती ऑफिसर्स क्लब परिसर में प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारी गण  जय भीम , जय कांग्रेस ,जय संविधान के नारों से गूंजा मंच , याद किए गए बाबा साहब  प्रदेश के अन्य जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं में दिखा भारी जोश खराब मौसम में भी भारी संख्या में  डटे रहे कार्यकर्ता बसंत चौधरी  ने लोगो का जताया आभार 28/04/2025 बस्ती । केन्द्र सरकार बाबा साहब द्वारा बनाये गये संविधान को समाप्त कर देने का आये दिन षड़यंत्र कर रही है किन्तु कांग्रेस के सिपाही इसे सफल नहीं होने देेंगे। गांव- गांव जाकर लोगों को बाबा साहेब के उस संविधान की रक्षा करने के लिये जागरूक किया जायेगा जिससे हमें संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। यह विचार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने व्यक्त किया। वे सोमवार को बस्ती ऑफिसर्स क्लब  परिसर  में आयोजित प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने क...

आंगनवाडी नियुक्ति प्रक्रिया में मनमानी का आरोपः उच्च स्तरीय जांच, दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

Image
    बस्ती । नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजघाट निवासिनी सुधा पत्नी केदारनाथ ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाय है। पत्र में सुधा ने कहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री चयन प्रक्रिया में अनियमितता की गई है और मनगढन्त ढंग से षड़यंत्रपूर्वक उसे चयन से बाहर कर दिया गया। पत्र में सुधा ने कहा है कि वह बीपीएल कार्ड धारक है और पात्रता सूची में है। उसने आंगनवाडी के लिये आवेदन किया था, पहले बताया गया कि उसका चयन हो जायेगा किन्तु लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ने उसकी आय को कागजों में बढा दिया जबकि नगर थाना क्षेत्र के फुलविरया निवासिनी लालमनी पत्नी प्रदीप कुमार का चयन कर लिया गया। सुधा ने पत्र में कहा है कि लालमनी पत्नी प्रदीप कुमार के पास स्कार्पियो, बुलेट मोटर साईकिल, अपाची, हीरो होण्डा, 2 मंजिला पक्का मकान, कैम्प कार्यालय के नाम पर बडा हाल मौजूद है जबकि सुधा और उसका परिवार घोर गरीबी में जीवन यापन करता है। वह आंगनवाड़ी कार्यकत्री की पूरी पात्रता पर खरा उतरती है। यही नहीं लालमनी का मकान नगर पंचायत वार्ड नम्बर 14 में दर...

दबंगों द्वारा जमीन पर जबरिया कब्जे की कोशिशः डीएम को सौंपा ज्ञापन न्याय न मिला तो होगा आन्दोलन

Image
  दबंगों द्वारा जमीन पर जबरिया कब्जे की कोशिशः डीएम को सौंपा ज्ञापन न्याय न मिला तो होगा आन्दोलन  बस्ती । शनिवार को आजाद समाज पार्टी ‘ कांशीराम’ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार, पूर्व मण्डल महासचिव आशुतोष भारती ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में अनुसूचित जाति की भूमि गाटा संख्या 706 में भू-माफिया और दबंगों द्वारा किये जा रहे कब्जे को रोकवाया जाय। डीएम को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में अनुसूचित जाति की भूमि गाटा संख्या 706 में दलित सुरेन्द्र आदि सह खातेदार मकान और सहन बनाकर निवास कर रहे हैं। इस भूमि पर लालगंज थाना क्षेत्र के कड़सरी निवासी भू माफिया दबंग महेश्वर सिंह पुत्र राम आसरे सिहं, अरमान अली ग्राम गायघाट थाना- कलवारी और 4 से 6 अन्य लोग उनकी भूमि पर जबरिया कब्जा कर लेने की धमकी दे रहे हैं। उक्त लोग थानाध्यक्ष कलवारी और चौकी इन्चार्ज गायघाट के द्वारा जबरिया सुलह कराना चाहते थे, न मानने पर मुकदमा लिखकर दलित सुरेन्द्र को जेल भेज दिया गया। जमानत पर छूट कर आने के...

संतकबीरनगर के इकबाल अहमद ने रच दिया इतिहास, हासिल की 998वीं रैंक, पंचर की दुकान से UPSC तक का सफर

Image
  संतकबीरनगर के इकबाल अहमद ने रच दिया इतिहास, हासिल की 998वीं रैंक, पंचर की दुकान से UPSC तक का सफर संत कबीर नगर (यूपी) मेहनत, लगन और आत्मविश्वास हो तो कोई भी मुश्किल रास्ता मंजिल बन जाता है। इसी कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है संतकबीरनगर जिले के फतेहपुर गांव निवासी इकबाल अहमद ने, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2024 की परीक्षा में 998वीं रैंक हासिल कर जिले का व  गांव नाम रोशन किया है परिचय   इकबाल संतकबीरनगर के मेंहदावल तहसील अंतर्गत फतेहपुर गांव के निवासी हैं। उनका परिवार बेहद साधारण है लेकिन उनके सपने हमेशा बड़े रहे। उनके पिता मकबूल अहमद नंदौर SBI बैंक के पास साइकिल पंचर की छोटी-सी दुकान चलाते थे। लेकिन बीते दो वर्षों से स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण दुकान बंद पड़ी है। इकबाल पांच भाई-बहनों में से एक हैं। उनके बड़े भाई पेंटर का काम करते हैं, और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। शिक्षा   इकबाल ने अपनी प्रारंभिक और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई मेंहदावल से की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे कुछ वर्षों तक गोरखपुर में रहे, जहां उन्होंने ग्रेजुएशन और फिर सिविल ...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली का सीएमओ बस्ती ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Image
  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली का  सीएमओ बस्ती ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश बस्ती/रुधौली 19 अप्रैल  नगर पंचायत रूधौली में  स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती डॉ. राजीव निगम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर उपस्थिति रजिस्टर का जायजा लिया जहां पर दो लोग अनुपस्थित मिले पूछने पर पता चला की यहां पर तैनात बाबू अमरीक श्रीवास्तव बस्ती ऑफिस अटैच जबकि मकसूदन बीएसडब्लू 6 माह हेतु ट्रेनिंग में गए हुए हैं।  वहां से कंप्यूटर कक्ष में ऑपरेटर विकास शर्मा,ओपीडी में सर्जन डॉक्टर राजेश पटेल से मरीजों की स्थिति और सिजेरियन मरीज के बारे में जानकारी ली।मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव निगम ने लेबर रूम में जाकर साफ सफाई सहित अन्य महिला मरीज की स्टाफ नर्स श्वेता गुप्ता से प्रसव की स्थिति,नार्मल ऑपरेशन एवं मरीज को मिलने वाले अन्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने क्रमशः एनबीएचयू रूम, एनसी रूम में जाकर एटीएम मशीन, एक्स-रे रूम,स्टोर रूम,ऑपरेशन रूम,ओपीडी रूम, तथा अन्य डॉक्टर के बारे में जानकार...

बस्ती में एक और राजस्व कर्मी एंटी करप्शन के हत्थे चढ़ा, रिपोर्ट लगाने के लिए 10000 घूस की मांग कर रहा था

Image
   ज़िले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के तहत भूलेख कार्यालय के एक कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया,यह कार्रवाई मंगलवार को उस वक्त अंजाम दी गई जब आरोपी लेखपाल अभिनव ओझा, चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित एक कार्य के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार  शिकायतकर्ता जिनरत्न मौर्या लालगंज थाना क्षेत्र के परेवा के निवासी हैं,जिनरत्न मौर्या के पिता जगन्नाथ जो तीन बार लेखपाल संघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे,जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के पिता जगन्नाथ ने अपने शरीर को जिंदा रहते दान करने की बात कही थी,वहीं मृत्यु के बाद बस्ती मेडिकल कॉलेज में दे दिया गया,बेटा अपनी पिता के इलाज के चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान रिपोर्ट लगाने के लिए 7 महीनों से चक्कर लगाता रहा लेकिन लेखपाल अभिनव ओझा द्वारा 10 हजार की मांग की गई,एंटी करप्शन टीम को इस मामले की जानकारी कई दिनों पहले मिली थी,जिसके बाद से टीम लगातार इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए थी,आखिरकार आज टीम ने कार्यालय में ट्रैप बिछाकर आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया,गिरफ्तार किए जाने के बाद टी...

निर्माणाधीन नर्सिंग होम की मजदूरी ठेकेदार ने मांगा तो दबंगों ने पीटाः संतकबीरनगर नगर के बड़गो का मामला डीआईजी से लगाया न्याय की गुहार

Image
  मजदूरी मांगा तो दबंगों ने पीटाः डीआईजी से लगाया न्याय की गुहार बस्ती । नर्सिंग होम में टाइल्स लगवाने वाले ठेकेदार गोविन्द निषाद ने जब मजदूरी मांगी तो उसे बुरी तरह से मारा पीटा गया। पुलिस में भी जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने सरदार सेना जिलाध्यक्ष विनय चौधरी के साथ डीआईजी से मिलकर न्याय की गुहार लगाया। डीआईजी ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डीआईजी को मंगलवार को दिये पत्र में कहा गया है कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मूडाडीहा निवासी गोविन्द निषाद ने कोतवाली थाना क्षेत्र के पोखरभिटवा निवासी अमरनाथ सिंह से उनके संतकबीर नगर जनपद के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बडगो में बनवाये जा रहे नर्सिंग होम में टाइल्स लगवाने का ठेका लिया। उनके नर्सिंग होम में लगभग 5 लाख रूपये का टाइल्स लगाने का कार्य कराया। पैसा मांगने पर अमरनाथ सिंह टाल मटोल करते रहे। गत 20 अप्रैल 2025 को जब गोविन्द निषाद ने पैंसा मांगा तो अमरनाथ सिंह, उनके पुत्र अमित सिंह, नर्सिंग होम के तीन कर्मचारियांें ने मिलकर उसे लोहे के राड, लात घूसों से मारा पीटा इससे वह बेहोश हो गया। होश में आने पर उसने संतकबीर नग...

बस्ती में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्यवाही, संचालकों की संपत्ति होगी जप्त

Image
  बस्ती। मड़वानगर टोल प्लाजा के पास एक मकान में पल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड होने का मामला सामने आ रहा हैं। अब सेक्स रैकेट से जुड़ी एक और जानकारी सुर्खियों में आ रही है। सूत्रों की माने तो हे देह व्यापार के अड्डे से इनकी लग्जरी गाड़ी करीब 150 मीटर बड़ी हो जाती थी। यहां से सफर पैदल ही तय करते थे जिससे पहचान गोपनीय रहे। मकान का अगर बढ़ा वाला गेट खुला तो इसका मतलब रास्ता पूरी तरह साफ है और उनके दरवाजा थोड़ा कम खुला है तो यह इंतजार का संकेत होता था। सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ लग्जरी गाड़िया दिखाई दे रही है। पुलिस अब इन लक्जरी गाड़ियों का डिटेल खंगाल रही है देह व्यापार का खुलासा होने के बाद पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है। कुछ सफेदपोशो के नाम पुलिस के संज्ञान में आए है। जिसमे कुछ पत्रकारों के शामिल होने की चर्चा है। पुलिस सीडीआर खंगाल रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि तीन माह पूर्व जब रेड पड़ा था तो तो कुछ भी नही मिला संचालक समेत सभी लड़कियां एवं ग्राहक फरार हो गए थे इससे स्पष्ट होता है कि स्थानीय पुलिस के संरक्षण में देह व्यापार का कारोबार फलफूल रहा है। पिछले दिनों जो रेड पड़ी इसमे पुलिस अ...

प्रेस क्लब सभागार में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न , समाज में पत्रकारों का दायित्व विशेष महत्वपूर्ण _ प्रभारी सूचना अधिकारी अवधेन्द्र वर्मा

Image
  प्रेस क्लब बस्ती में   श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उoप्रo के पदाधिकारियों को दिलाया शपथ दायित्वों पर खरा उतरें पत्रकार-डा. वी.के. वर्मा जिलाध्यक्ष बस्ती। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के बस्ती शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह और परिचय पत्र का वितरण जिलाध्यक्ष डा. वी0के0 वर्मा के संयोजन में किया गया। डा. वर्मा ने कहा कि पत्रकारों के पास यूनियन का परिचय पत्र होना आवश्यक है जिससे वे अपने दायित्वों का पालन निष्ठापूर्वक कर सके। पदाधिकारियों ने जो शपथ लिया है उसका पालन करें जिससे पत्रकारिता की गौरव गरिमा बनी रहे। पत्रकारिता के अपने दायित्व हैं, पत्रकारों को इस भूमिका पर खरा उतरना होगा। वे इस क्षेत्र की पवित्रता और विश्वास को बचाये बनाये रखने में योगदान दें। पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुये प्रभारी जिला सूचना अधिकारी अवधेन्द्र वर्मा ने कहा कि समाज में पत्रकारों का दायित्व विशेष महत्वपूर्ण है। जिलाध्यक्ष डा.वी.के. वर्मा, संरक्षक डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ राकेश गिरी महामंत्री, जितेन्द्र यादव ‘जीत’ कोषाध्यक्ष, अरूण कुमार, अजय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, , रिति...

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर बसपा जिलाध्यक्ष ने किया दलित युवक मदनलाल हत्याकाण्ड के उच्चस्तरीय जांच की मांग

Image
  बसपा जिलाध्यक्ष ने किया दलित युवक मदनलाल हत्याकाण्ड के उच्चस्तरीय जांच की मांग बस्ती । बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम ने शनिवार को एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ सीओ सदर से वार्ता कर मांग किया कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में गत 29 जनवरी 2025 को मदनलाल के संदिग्ध मामलों में उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्याय दिलाया जाय। बसपा अध्यक्ष अनिल कुमार ने एसपी को सम्बोधित पत्र देते हुये बताया कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया निवासी अनुसूचित जाति दलित चन्द्रिका प्रसाद का छोटा पुत्र 19 वर्षीय मदनलाल गत 29 जनवरी 2025 को सामान खरीदने बाजार गया था, काफी खोजबीन के बाद 30 जनवरी को गडही के कीचड में उसकी लाश बरामद हुई। ऐसा लगता है कि रूपया छीनकर किसी ने मदनलाल की हत्या कर दिया और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से गड़ही में पानी भर दिया। मदनलाल की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी जोगिया गांव पहुंचे और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था। अनेकों प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अभी तक मुण्डेरवा पुलिस ने मदनलाल...

डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर छितही नरसिंह ग्राम में हो रहे धरने को एस.डी.एम. बस्ती सदर के आश्वाशन पर किया गया समाप्त, जल्द पूरी होगी ग्रामीणों की मांगे

Image
  छितही नर्सिंग में हो रहे धरने को किया गया समाप्त,मांगे हुई पूरी,एक हफ्ते का दिया गया समय। धरने में पहुंचे सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने ली बाउंड्री करने की जिम्मेदारी।  ब्लॉक प्रमुख साऊघाट अभिषेक कुमार ने अंबेडकर पार्क में CCTV लगाने की ली जिम्मेदारी। संविधान निर्माता बाबा साहेब के प्रतिमा पर ईट मार कर किया गया था क्षतिग्रस्त। आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर मुंडेरवा SO ने दिया एक हफ्ते का समय। ग्रामीणों की मांग क्षतिग्रस्त बाबा साहब की प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा लगाई जाए।  15 अप्रैल की रात से चल रहा था धरना प्रदर्शन गांव की महिला व पुरुष अंबेडकर पार्क में थे डटे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी रही मौजूद।  मांगे पूरी होने के बाद ग्रामीणों ने ली चैन की सांस धरने को किया समाप्त। SO ने अज्ञात में दर्ज किया मुकदमा जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी । पूरा मामला मुंडेरमा थाना अंतर्गत छीतही नर्सिंग ग्राम सभा का है कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने किया मूर्ति को क्षतिग्रस्त 

हरियाणा के मेदान्ता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती एयर होस्टेज के साथ हॉस्पिटल स्टॉफ ने किया दुष्कर्म , तबियत और बिगड़ा हालत गंभीर

Image
  हरियाणा के गुरुग्राम में एक चौंकाने वाली और शर्मनाक खबर सामने आई है। एक नामी निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक एयर होस्टेस ने मेल स्टाफ पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता 46 वर्षीय महिला है और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। वह एक कंपनी में एयर होस्टेस के रूप में काम करती हैं और गुरुग्राम में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने आई थीं। पीड़िता ने बताया कि वह 5 अप्रैल को गुरुग्राम के सेक्टर-15 स्थित एक होटल में रुकी हुई थीं और 30 अप्रैल तक वहां रुकने वाली थीं। 6 अप्रैल को स्विमिंग पूल में डूबने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें मेदान्ता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया। हालत और बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। जब वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं, तभी एक मेल स्टाफ उनके कमरे में आया और उनके साथ दुष्कर्म किया। मुंह में ऑक्सीजन पाइप होने की वजह से पीड़िता कुछ बोल नहीं पा रही थीं, लेकिन सिर हिलाकर उसका विरोध करती रही आरोपी उसके साथ दरिंदगी करता रहा दुष्कर्म करके वहां से चला गया। इसके बाद महिला की तबियत और गंभीर हो गई है  इस घटना ने अस्पतालों में सुरक्षा...

जनपद बस्ती में सीओ सिटी के साथ खुद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने किया छापेमारी, पकड़ा सेक्स रैकेट

Image
    मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की बड़ी कार्यवाही किया  देह व्यापार के अड्डे पर खुद कि छापेमारी  बस्ती जिले के मड़वा नगर टोल प्लाजा के पास में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस टीम ने किया छापेमारी  सेक्स रैकेट पर पुलिस टीम ने किया कार्रवाई लड़कियों के साथ महिलाएं भी शामिल  इतने बड़े सेक्स रैकेट में पचपेडिया थाना कोतवाली के रहने वाले एक त्रिपाठी जी है भी है शामिल छापेमारी में 9 महिलाएं 6 पुरुष को पुलिस टीम ने मौके से किया गिरफ्तार एक महिला मिली अपने बच्चे के साथ सेक्स रैकेट में शामिल मकान मालिक चौधरी  नगर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं संचालक के मोबाइल की कॉल डिटेल और सीडीआर निकाला जाए तो कई सफेद पोज और कुछ वर्दी धारी भी हो जाएंगे बेनकाब छापेमारी के बाद घर में काफी दिनों तक लगा रहा ताला इधर फिर हुए सक्रिय, और कुछ दिन बाद फिर हो जाएंगे सक्रिय  कई दिनों से हो रही थी मुखबिरी पर कोतवाली पुलिस व अन्य टीम ने मारा छापा बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वा नगर टोल प्लाजा के पास एक मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा 

रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी इण्डिया बस्ती शाखा कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष बनाएं गए बस्ती के डॉ. वी.के.वर्मा , लोगों का सहारा बनेगी सोसाइटी

Image
  रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी इण्डिया बस्ती शाखा की बैठक पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा में सम्पन्न   राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सी. पी. सिंह के दिशा निर्देश के अनुरूप सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मत से आयुष चिकित्साधिकारी जिला चिकित्सालय बस्ती डा. वी. के. वर्मा को अध्यक्ष, डा. राजेश कुमार चौधरी महामंत्री, डा. आर.पी. मौर्या, डा. राधेश्याम वर्मा, डा. बी.बी. मिश्रा संरक्षक, डा. धर्मेन्द्र चौधरी, डा. धर्मेन्द्र चौधरी ‘2’ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. बी.एल. वर्मा, डा. एस.के. तिवारी उपाध्यक्ष, डा. रवि वर्मा संयुक्त मंत्री, डा. अवनीश चौधरी सह संयुक्त मंत्री, डा. नरेन्द्र चौधरी संगठन मंत्री, डा. कमल वर्मा संगठन सचिव, डा. सौरभ श्रीवास्तव संयोजक, डा. अरविन्द प्रकाश गौड़ कोषाध्यक्ष, डा. मनीष यादव उप कोषाध्यक्ष, डा. एस. के. चौधरी मीडिया प्रभारी, डा. संजय कुमार सह मीडिया प्रभारी इसके अतिरिक्त डा. पवन मिश्रा, डा. सत्यानन्द पटेल, डा. गुलाबचन्द्र वर्मा, डा. कौशल किशोर कसौधन, डा. आशुतोष गुप्ता, डा. वी. पी. चौरसिया, डा. राजेश गुप्ता, डा. आर. एस. यादव, डा. राजीव कुमार कौशल, डा. हरिकेश यादव और डा. दि...

डॉक्टर अम्बेडकर, भगवान बुद्ध सामाजिक विकास मिशन समिति संसारपुर के अगुआई में 14 अप्रैल को अंबेडकर पार्क संसारपुर में मनाई गई बाबा साहब की जयंती

Image
     अंबेडकर पार्क संसारपुर में कार्यक्रम स्थल की छवि  बस्ती ,14 अप्रैल 2025 बस्ती सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दुबखरा के संसारपुर गांव के अम्बेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब और तथागत बुद्ध की प्रतिमा स्थल पर बाबा साहब की जयन्ती के उपलक्ष्य में डा. अम्बेडकर, भगवान बुद्ध सामाजिक विकास मिशन समिति द्वारा अंबेडकर जयंती कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। संस्थापक जितेन्द्र कुमार व मुख्य अतिथि बाबूराम गौतम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग ने बाबा साहब को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया , समिति की संरक्षिका श्रीमती शांति देवी और कोषाध्यक्ष हितलाल ने बाबा साहब और तथागत की प्रतिमा का पूजन वंदन कर नमन कर लोगो को एक रहने का संदेश दिया जयंती  कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य  अतिथि  बाबूराम गौतम ने कहा कि बाबा साहब समाज के दलित, वंचित, उपेक्षित वर्ग की मजबूत आवाज थे। शिक्षित बनो, संघर्ष करो का नारा देकर उन्होने वंचित समाज को उनका अधिकार दिलाया। समिति द्वारा वंचितों के उत्थान निरंतर प्रयास जारी है  डॉक्टर अंबेडकर भगवान...

मेधा प्रवक्ता दीन दयाल तिवारी के संयोजन में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के जयन्ती के पूर्व संध्या पर किया नमन

Image
  बस्ती - रविवार को मेधा प्रवक्ता दीन दयाल तिवारी के संयोजन में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के जयन्ती की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद के परिसर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया। मेधा प्रवक्ता डी.डी. तिवारी ने कहा कि जिस तरह से बाबा साहब ने दलितों, वंचितों को उनका अधिकार दिलाने के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष किया उसी कड़ी में मेधा द्वारा वंचित छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति दिलाने के लिये संघर्षरत है। कहा कि सामान्य और पिछड़े वर्ग के छात्रों के त्रुटिपूर्ण आवेदन में सुधार हेतु पोर्टल ही नहीं खुला। कहा कि जब तक सभी पात्र छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति नहीं मिल जाती मेधा का यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। कहा कि निजी स्कूलों द्वारा शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिये मेधा का जन जागरूकता अभियान लगातार जारी है। कहा कि शून्य बैलेन्स पर अनुसूचित जाति, जन जाति की भांति सामान्य, पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों का निःशुल्क प्रवेश दशमोत्तर कक्षाओ...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को कलवारी थाना पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

Image
  शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना कलवारी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार थानाध्यक्ष कलवारी जनार्दन प्रसाद मय पुलिस फोर्स द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 31.03.2025 को पंजीकृत मु0अ0सं0 57/25 धारा 69/351(2) BNS वांछित अभियुक्त शिवम पुत्र राम आशीष साकिन माउख थाना समनपुर जपनद अम्बेडकरनगर को आज दिनांक 12.04.2025 को समय करीब 11:00 बजे टांडा पुल चौकी मांझा थाना कलवारी से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है   गिरफ्तार करने वाली टीम 1. थानाध्यक्ष कलवारी जनार्दन प्रसाद, जनपद बस्ती। 2. उ0नि0 शोभा यादव, थाना कलवारी, जनपद बस्ती। 3. का0 उमाशंकर यादव, का0 जयदीप यादव, का0 श्याम सुंदर थाना कलवारी, जनपद बस्ती।
Image
  डॉक्टर वी.के. वर्मा आयुषचिकित्साधिकारी जिला अस्पताल बस्ती सांस लेने में तकलीफ अस्थमा हो सकता है, जानिये घरेलू उपचार जानलेवा हो सकता है अस्थमा, डा. वर्मा से जानिये बचाव के तरीके जितना जल्दी पता चले, उतना ही जल्दी अस्थमा का इलाज संभव-डा. वर्मा अस्थमा (दमा) फेफड़ों की ऐसी बीमारी है जिसके कारण व्यक्ति को साँस लेने में कठिनाई होती है। यह फेफड़ों में वायुमार्ग से जुड़ी एक बीमारी है। दमा होने पर श्वास नलियों में सूजन हो जाती है और श्वसन मार्ग सिकुड़ जाता है। इन वायुमार्गों से हवा फेफड़ों के अन्दर और बाहर जाती है। सूजन बढ़ने से वायुमार्ग के चारों ओर मांसपेशियों के कसने से साँस लेने में कठिनाई के साथ खाँसी, घरघराहट और सीने में जकड़न जैसे लक्षण उत्पन्न होते हैं।  खाँसी के कारण फेफड़े से कफ उत्पन्न होता है लेकिन इसको बाहर लाना काफी कठिन होता है। अनेक लोग चाहते हैं कि अस्थमा का जड़ से इलाज करें लेकिन उचित तरीके से अस्थमा का घरेलू उपचार नहीं करने के कारण ऐसा नहीं हो पाता है। बस्ती जि चिकित्सालय में तैनात आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा से अस्थमा के बारे में विस्तार से बातचीत की गई। आइए जानते...

बस्ती में गुरूवार की शाम को नवनिर्मित होटल क्लार्कइन में अज्ञात कारणों से आग लगने पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

Image
बस्ती  में गुरूवार की शाम को नवनिर्मित होटल क्लार्कइन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। होटल मैनेजमेन्ट की ओर से ऐसी आपदा से निपटने के लिये की गई मुकम्मल व्यवस्था और बगैर समय गंवाये फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंच जाने से कोई बड़ी घटना नही हुई। अभी 10 अप्रेल को होटल क्लार्कइन का उद्घाटन हुआ है। लेकिन सुरक्षा के बेहतर मानकों के चलते न कोई हताहत हुआ और न बड़ी घटना हुई। एक घण्टे के प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गयां। होटल के जनरल मैनेजर ने बताया कि किसी अज्ञात कारणों से होटल के फर्श पर बिछे मैट सुलगने के कारण धुंआ दिखा जिस होटल में लगे अत्यधुनिक फायर सिस्टम की मदद से ततकाल आग पर काबू पा लिया गया साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया जिसकी सूचना के कुछ ही देर बाद टीम भी पहुंच गई। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड के आने के पहले ही होटल स्टाप ने आग पर काबू पा लिया था। फायर ब्रिगेड टीम ने बताया कि होटल का फायर सिस्टम एवं इनके स्टाप की ततपरता के कारण किसी प्रकार की कोई क्षति नही हुई। मामले की जांच की जा रही है आग लगने का कारण अभी पूर्ण रूप से स्पस्ट नही हो सका है।

होम्योपैथी चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ. सैमुअल एफ.हेनीमैन जयंती के अवसर पर मरवटिया सी.एच.सी. पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Image
    होम्योपैथी चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ. सैमुअल एफ.हेनीमैन जयंती के अवसर  पर मरवटिया सी.एच.सी. पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 10 अप्रैल के दिन विश्व भर में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को दुनिया के सामने जर्मन वैज्ञानिक डॉ. सैमुअल एफ. हैनीमैन ने वर्ष 1793-96 के दौरान पेश किया था। इस वर्ष होम्योपैथी की द्विशताब्दी मनाई जा रही है। 10 अप्रैल को डॉ. हैनीमैन की जयंती है जिसे विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन के अवसर पर बस्ती जनपद में   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ आज के दिन बेमौसम  बारिश में भी लगभग 35 लोगों ने चिकित्सा परामर्श एवं होम्योपैथिक दवाएं प्राप्त किया डॉक्टर  का कहना है कि बस्ती सदर अस्पताल स्थित होम्योपैथिक हेड ऑफिस से निर्देश मिलने पर डॉ. सैमुअल एफ. हैनीमैन जयंती के उपलक्ष्य एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है   इस अवसर पर होम्योपैथिक विभाग के डॉ विनोद मिश्रा , रामशंकर यादव फार्मासिस्ट, कर्मचारी ऊषा देवी , वार्ड ब्याय रामशब्द आदि लोग मौजूद...

होम्योपैथी के जनक डा. सैमुअल हैनीमैन की जयंती पर डॉक्टर वी.के. वर्मा ने हॉस्पिटल स्टॉफ संग माल्यार्पण कर नमन किया

Image
  पटेल एस. एम. एच. हास्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कालेज गोटवा में होम्योपैथी के जनक डा. सैमुअल हैनीमैन के जन्मदिवस पर हॉस्पिटल परिवार के साथ डा. सैमुअल हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन कर आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय बस्ती/नोडल अधिकारी मेनस्ट्रीमिंग ऑफ आयुष/अध्यक्ष-रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी बस्ती के पदाधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे    आज डा.वी.के.वर्मा ने डॉ.सैमुअल हैनीमैन के याद में एक कविता को प्रकाशित किया  होमियोपैथी के निर्माता डॉ० क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन के जन्मदिवस ‌पर हृदयोद्गार प्रमुदित धरा हुई रसवन्ती। हैनिमैन की आज जयन्ती। डॉ० हैनिमैन जी सचमुच। त्याग दया के थे प्रतिमूर्ति। अद्भुत उर्जा उनके भीतर। थी कितनी उनमें स्फूर्ति। होमियोपैथी औषधियों के। हैनिमैन जी जनक कहाये। अपनी कर्मठता से जग को यह सस्ता उपचार बताए। होमियोपैथी औषधि के थे।  डा0 हैनिमैन निर्माता।  उनके ऊपर अब भी करती।  गर्व हमारी भारत माता। आओ डा0 हैनिमैन का।  जन्म दिवस हम लोग मनाये।  उनके श्री चरणों में वर्मा।  श्रद्धा रूपी सुमन चढ़ाए...

एक बेटी के साथ हुई बर्बरता मानवता को झकझोर देने वाली है महेंद्र नाथ यादव

Image
  एक बेटी के साथ हुई बर्बरता मानवता को झकझोर देने वाली है प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत ग्राम पहुरा निवासी स्व. ममता चौधरी जी के साथ हुई हैवानियत और उनकी नृशंस हत्या अत्यंत पीड़ादायक, हृदयविदारक और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आज दिनांक 10 अप्रैल 2025 को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार से भेंट की और गहरी संवेदना व्यक्त की। रूधौली के विधायक राजेंद्र प्रसाद के साथ  बस्ती सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव समाजवादी पार्टी इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद तथा दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए संकल्पित है। पार्टी की जिला इकाई बस्ती की ओर से परिवार को नगद ₹1,00,000 की सहायता राशि भी प्रदान की गई। ईश्वर दिवंगत ममता बिटिया की आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना किया

सामाजिक सरोकारोें से जुड़ेगा होटल क्लार्क इन - क्वांटम ग्रुप के मालिक राकेश श्रीवास्तव उद्घाटन अवसर पर कहा आज पिता का सपना पूरा हुआ, मां ने किया गृहजनपद बस्ती में भव्य होटल का उद्घाटन

Image
  सामाजिक सरोकारोें से जुड़ेगा होटल क्लार्क इन - प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव पिता का सपना पूरा हुआ, मां ने किया उद्घाटन बस्ती।  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस फौव्वारे के निकट अत्याधुनिक सुविधाओं से समृद्ध होटल क्लार्कइन का उद्घाटन उद्योगपति डा. राकेश श्रीवास्तव, ई. आशीष श्रीवास्तव की वयोवृद्ध माता श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव ने किया। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह होटल उनके पिता स्वर्गीय रमेश चन्द्र श्रीवास्तव का सपना था, इसे पूरा करने में वक्त लगा। इस होटल का निर्माण केवल धन कमाने के उद्देश्य से नहीं किया गया है। पूरा प्रयास होगा कि बेहतर सुविधा के साथ ही होटल क्लार्क इन अभिव्यक्ति का सशक्त मंच बने। यहां अत्यन्त अल्प धनराशि का योगदान कर सभागार में संगोष्ठी, वैचारिक विमर्श, सांस्कृतिक कार्यक्रम होने की सुविधा बेसिक खर्च में सुलभ कराए जाने की पूरी गुंजाइश होगी । इससे बस्ती शहर बौद्धिक रूप से समृद्ध होगा।  फोटो उद्योगपति डा. राकेश श्रीवास्तव दाएं, ई. आशीष श्रीवास्तव बाएं ओर  पत्रकारों से विस्तार से बातचीत में उद्योगपति डा. राकेश श्रीवास्तव, ई. ...