Posts

Showing posts from June, 2025

बीडीए को रजिस्टर्ड पत्र भेज कर सभासद रमेश गुप्ता ने किया अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग

Image
  रजिस्टर्ड पत्र लिख कर सभासद रमेश गुप्ता ने किया अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग बस्ती । नगर पालिका परिषद वार्ड संख्या 25 के सभासद रमेश कुमार गुप्ता और उनके भाई दिनेश गुप्ता ने विकास प्राधिकरण के सचिव को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर प्राधिकरण द्वारा मोहल्ला पिकौरा बक्श त्रिपाठी चित्र मंदिर गली निवासी उमाशंकर गुप्ता द्वारा किये गये बिना नक्शा किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त किये जाने की मांग किया है। पत्र में सभासद रमेश ने कहा है कि विकास प्राधिकरण द्वारा उमाशंकर गुप्ता को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही उसे ध्वस्त करने के कार्यवाही की चेतावनी नोटिस में ही दिया था किन्तु न जाने किस प्रभाव दबाव के कारण विभाग चुप्पी साधे हुये हैं। उमाशंकर गुप्ता ने बिना नक्शा पास कराये नया निर्माण भी करा लिया और उसमें रवि ब्यूटी पार्लर और रवि कास्मेटिक के नाम से कारोबार भी किया जा रहा है। पत्र के द्वारा मांग किया गया है कि अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से ध्वस्त कराया जाय

बस्ती में परी हत्याकांड के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल

Image
  आज दिनांक 26 जून 2025 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार एक 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रीद्धि श्रीवास्तव उर्फ परी के ग्राम जीतीपुर के लालापुरवा पहुंचा ।  प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही पीड़ित परिवार को यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान किया ।  पीड़ित परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि यह हृदय विदारक घटना पुलिस की लापरवाही के चलते हुई । प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी और श्री अखिलेश यादव जी अन्याय के खिलाफ न्याय की इस लड़ाई को अंतिम परिणाम तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल मैं एवं श्री आशुतोष सिन्हा एम0एल0सी0, श्री राजेन्द्र प्रसाद चौधरी विधायक रुधौली , श्रीमती रीबू श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी महिला सभा, उ0प्र0, श्री प्रेम प्रकाश वर्मा प्रदेश महासचिव समाजवादी पार्टी , श्री राहुल सक्सेना पूर्व मेयर प्रत्याशी, झांसी, श्री दीपक रंजन पूर्व प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी, उ0प्र0, श्री राहु...

त्रिवेणी मानव उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर नशे से मुक्ति के लिये चलाया जागरूकता अभियानः दिया संदेश

Image
नशे से मुक्ति के लिये चलाया जागरूकता अभियानः दिया संदेश बस्ती। गुरूवार को  अंतर्राष्ट्रीय मादक नशा निरोधक दिवस पर नशा मुक्ति केंद्र बस्ती (डी.डी.ए.सी) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पोषित, कैम्पस राजेेंन्द्र हॉस्पिटल के  कर्मचारियों  ने  जनपद के मुंडेरवा, जगदीशपुर, मेहारा, ओडवारा, बटेला,कड़र खास गाँव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को  मादक नशा निरोधक हेतु ग्राम वासियों को जागरूक किया गया।  प्रोजेक्ट डायरेक्ट शिल्पा यादव ने लोगों जागरूक करते हुये कहा कि  कहा कि अंतरराष्ट्रीय नशा     निरोधक दिवस का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। यह समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षा, जागरूकता और सामुदायिक सहयोग से हम नशामुक्त विश्व की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।   कार्यक्रम में संस्था त्रिवेणी मानव उद्यमिता विकास संस्थान के अध्यक्ष भारत भूषण श्रीवास्तव  ने कहा कि  नशा न केवल व्यक्ति के स्वास...

अवैध असलहे से 26 वर्षीय कमलेश ने की आत्महत्या।

Image
  अवैध असलहे से 26 वर्षीय कमलेश ने की आत्महत्या। युवक की आत्महत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी। सूचना पर पहुंचे थाना नगर प्रभारी चंदन कुमार थाना नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह। अपर पुलिस अधीक्षक ने परिवारजनों से युवक द्वारा आत्महत्या के कारणों की ली जानकारी। नगर थाना क्षेत्र स्थित कोठवा  भरतपुर का है मामला।

बस्ती में परी हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे आजमगढ़ के भाजपा नेता सूरज श्रीवास्तव

Image
  बस्ती में परी हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे आजमगढ़ के भाजपा नेता सूरज आजमगढ़ से बस्ती पहुंचे भाजपा नेता, परी हत्याकांड में पीड़ित परिजनों को दिलाया भरोसा परी हत्याकांड के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की मदद व सरकारी नौकरी दे सरकार- सूरज श्रीवास्तव बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर गांव में जमीनी विवाद मे हुई 12 साल की मासूम हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है। पूरे प्रदेश में इस हत्याकांड की चर्चा हो रही है। मंगलवार को आजमगढ़ के निवर्तमान भाजपा अध्यक्ष व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव अपले लाव लश्कर के साथ बस्ती पहुंचे। उन्होने पीड़ित परिवार से बस्ती में मुलाकात किया और घटनास्थल पर भी गये। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर सूरज श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि जमीनी विवाद के मामले में दूसरा पक्ष पूरे परिवार को खत्म करना चाहता था। इसी इरादे से लाठी डंडों और धारदार हथियार से सुनियोजित हमला किया गया था। मासूम परी ने जान देकर भारी कीमत चुकाई है। स्थानीय पुलिस ने जो किया वह किसी अपराधी से कम नही था। सूरज श्रीवास्तव ने कहा हत्यारोपी को फांसी ...

जबरिया अवैध निर्माण रोका तो दबंगों ने मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार

Image
  बस्ती। रूधौली थाना क्षेत्र के उमरा खास निवासी लल्लन यादव, बब्लू यादव पुत्रगण ज्ञान प्रसाद यादव ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में लल्लन यादव और बब्लू ने कहा है उनके चाचा जय प्रकाश यादव मनोज यादव, दीपक यादव के साथ ही दिलीप यादव, राम मिलन यादव ग्राम बनरही जंगल थाना सोनहा और कुछ अज्ञात गुण्डों को बुलाकर पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने लगे। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वे दोनों भाई गिधार गांव में रहते हैं,  जानकारी मिलने पर गांव पहुंचे और अवैध निर्माण रोकने का प्रयास किया। इस पर उक्त लोग और संजय यादव उन्हें और लल्लन यादव की पत्नी को मारने पीटने लगे। उसकी पत्नी का जेवर, गहना छीन लिया। पत्र में लल्लन यादव ने कहा है कि जब इसकी सूचना चौकी प्रभारी विशुनपुरवा जैविन्द कुमार यादव को दिया गया तो वे चार बच्चों को जिसमें एक नावालिग है उठा ले गये। उन्हें बुरी तरह से मारा पीटा और एक लाख रूपये की मांग कर रहे हैं। संजय यादव समाजवादी पार्टी के नेता हैं और पुलिस उनके दबाव में काम कर रही है। लल्लन यादव ने मामले में न्याय दिलाने और दोषियों के विरूद्...

आजमगढ के डीएम द्वारा अधिशासी अभियन्ता की पिटाई से रोष, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Image
  . आजमगढ के डीएम द्वारा अधिशासी अभियन्ता की पिटाई से रोष, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन .अशोक कुमार अध्यक्ष, दिनेश कुमार सचिव बने बस्ती। बुधवार को उत्तर प्रदेश इंजीनियर एसोसिएशन की बैठक सर्किट हाउस में हुई जिसमें सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में अशोक कुमार वर्मा अध्यक्ष, दिनेश कुमार सचिव, अंकुर वर्मा उपाध्यक्ष, अजय कुमार कोषाध्यक्ष, क्षितिज कुमार पाण्डेय प्रचार सचिव बनाये गये। इसी क्रम में  इंजीनियर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में आजमगढ के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ‘द्वितीय’ द्वारा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता अरूण सचदेवा के साथ अभद्रता गालिया देने, जान से मारने की नीयत से डण्डे से मारने की कड़े शव्दों में निन्दा करते हुये धरना दिया। मांग किया कि जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ‘द्वितीय’ को प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त करते हुये मुकदमा दर्ज कराने की मांग किया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने धरने के बाद जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। बैठक, धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संजय ...

बैक कर्मी से लूट मारपीट करने वाले अभियुक्त के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़

Image
  बस्ती पुलिस ने  बैंक लूटने के अभियुक्त के पैर में मारी गोली। 22 जून शाम में लुटेरों ने बंधक बना कर की थी मारपीट,किया था लुट। लुट के बाद लूटेरों ने कल दिन में ब्रांच मैनेजर,और फील्ड ऑफिसर को दिया था छोड़। अभियुक्त गौतम सिंह जनपद गोंडा के छपिया थाना का है निवासी है मिली जानकारी के अनुसार   अभियुक्त गौतम सिंह के ऊपर दर्ज हैं कई मुकदमे। अभियतक गौतम सिंह के साथ मुरारी और अन्य अभियुक्त भी हैं शामिल। एसपी अभिनन्दन ने इन सभी के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी के दिए थे आदेश। सिकन्दरपुर हैदराबाद के पास मुखिबर द्वारा मिली सूचना। सूचना के बाद पुलिस की टीमों ने अभियुक्त को पकड़ने की कोशिश। अभियुक्त गौतम सिंह ने पुलिस पर की फायरिंग,जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने पैर में लगी गोली। अभियुक्त के पास से पुलिस ने असलहा और बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल को किया बरामद। घायल अभियुक्त को भेजवाया गया अस्पताल,चल रहा है इलाज। पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर शाखा का है पूरा मामला।

ओम ऑर्थोपेडिक और मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन

Image
  दिनांक 21 जून 2025 को ओम ऑर्थोपेडिक और मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन किया गया। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिलीप कुमार गुप्ता जी ने उपस्थित जनमानस को योग के महत्व और वर्तमान जीवन में इसकी प्रासंगिकता और प्रकाश डाला। संस्थान की संचालिका डॉक्टर निधि गुप्ता ने सत्र का समापन किया सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं यह भी कहा कि आगे भी इसी प्रकार के योग सत्रों का आयोजन अस्पताल प्रांगण में किया जाता रहेगा जिससे कि अस्पताल परिवार के सभी सदस्य लाभान्वित होते रहें। कार्यक्रम में डॉक्टर के साथ स्टॉप तीमारदार आदि लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

आजकल बढ़ रही हैं माइग्रेन के रोगियों की संख्या ,मनोचिकित्सक एवं न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ए.के.दूबे ने दिया सुझाव

Image
  मनोचिकित्सक एवं न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ए.के.दूबे  आईए आज के अंक में जानते है माइग्रेन के बारे में  जिला चिकित्सालय बस्ती के मशहूर मानसिक रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक डॉक्टर ए.के. दूबे से खास बातचीत में बताया कि माइग्रेन बीमारी क्यों होती है ? क्या है माइग्रेन  डॉक्टर दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि माइग्रेन एक गंभीर सिरदर्द है जो आपके सिर के एक तरफ धड़कते हुए, धड़कते हुए सिर दर्द का कारण बनता है। माइग्रेन का सिरदर्द चरण आमतौर पर कम से कम चार घंटे तक रहता है, लेकिन यह कई दिनों तक भी रह सकता है। यह सिरदर्द तब और भी बदतर हो जाता है   माइग्रेन क्या है और क्रोनिक माइग्रेन क्या अंतर  है क्रोनिक माइग्रेन एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपको सिरदर्द और माइग्रेन के लगातार या लंबे समय तक चलने वाले एपिसोड होते हैं । क्रोनिक माइग्रेन के साथ, आपके लक्षण प्रतिदिन (या यहां तक कि घंटे दर घंटे) बदल सकते हैं। इससे यह बताना मुश्किल हो सकता है कि एक माइग्रेन या सिरदर्द कहां खत्म होता है और दूसरा कहां शुरू होता है।  माइग्रेन अपेक्षाकृत आम है, जो दुनिया भर में लगभग 12% से 15% ...

बस्ती में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता आशीष शुक्ल आमरण अनशन शुरू पर बैठे

Image
गिरती कानून व्यवस्था, पुलिस, राजस्व, बिजली कर्मियों की मनमानी के विरोध में आमरण अनशन शुरू दोषी अधिकारियों, पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई के साथ धन उगाही बंद हो- आशीष शुक्ल ‘सैनिक’ बस्ती जनपद में लगातार गिरती कानून व्यवस्था, हत्या, हिंसा, राजस्व, बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की मनमानी, उत्पीड़न, धन उगाही आदि घटनाओं को लेकर बुधवार से सामाजिक कार्यकर्ता आशीष शुक्ल ‘सैनिक’ ने ‘एक रहेंगे, सेफ रहेंगे’ के नारे के साथ शास्त्री चौक के निकट अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय हुई है, पुलिस अनेक गंभीर मामलों का खुलासा कर पाने में पूरी तरह विफल है और सवाल करने पर पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को अपमानित कर दिया जाना उनकी कार्यशैली का हिस्सा हो गया है। इससे लोगों में पुलिस कर्मियों से भय व्याप्त है। कहा कि जब तक समस्याओं के प्रभावी समाधान का आश्वासन नहीं मिल जाता व्यापक जनहित और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिये उनका धरना जारी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष शुक्ल ‘सैनिक’ के प्रमुख मांगों में नगर थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में दो सगे भाईयों की क...

जिला अस्पताल में 60 लोगों का हुआ ब्लड ग्रुपिंग, हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच कार्यक्रम सम्पन्न आयुष चिकित्साधिकारी डॉ वी.के.वर्मा

Image
  बस्ती । जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में ब्लड ग्रुपिंग और हीमोग्लोबिन के निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 60 लोगों का ब्लड ग्रुपिंग और हीमोग्लोबिन चेक हुआ। शिविर में आये लोगों को स्वैक्षिक रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह जानकारी देते हुये आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के डा. दीपक श्रीवास्तव, डा. सरिता , अंजू सिंह, कीर्ति आनन्द, कामिनी सिंह, अनुराधा सिंह आदि ने शिविर के संचालन में योगदान दिया। डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि ग्रुपिंग और हीमोग्लोबिन की जांच से लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी मिल जाती है जो भविष्य के लिये उपयोगी होता है। आयुष विंग के डा. जुनेद अहमद, डा. सतीश चौधरी, मुनिदेव, रामजीत, विकास, राजन, मनीष, अभिषेक शुक्ल, आशीष, शिल्पी, अनुपम, रामरक्षा पाल, मोहन, मुलायम सिंह, वंदना, शशिकान्त शुक्ल, प्रतिभा शुक्ला आदि ने उपस्थित लोगों को रक्तदान के लिये प्रेरित किया गया ।

ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साऊंघाट का औचक निरीक्षण

Image
  बस्ती। मंगलवार को साऊंघाट के ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साऊंघाट का औचक निरीक्षण किया। उन्होने डा. अरविन्द कुमार सिंह से अस्पताल में दवाओ की स्थिति, मरीजों के उपचार से सम्बंधित जानकारी लिया। डा. सिंह ने बताया कि अस्पताल में जीवन रक्षक दवायें उपलब्ध हैं और मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास जारी है ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार ने निरीक्षण के दौरान कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जाय। उन्होने इलाज कराने आये मरीजों से भी बातचीत किया। अस्पताल में साफ-सफाई बेहतर पाया गया। निरीक्षण के दौरान ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार के साथ मुख्य रूप से अजय सिंह गौतम, सोनू कुमार, अनिल चौधरी, राहुल चौधरी, दीप चन्द पटेल, चन्द्रपाल आदि शामिल रहे।

जीतिपुर पैकोलिया में चाकू से हत्या के मामले अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

Image
 पैकोलिया पुलिस द्वारा हत्या के वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार  घटना में प्रयुक्त चाकू व डन्डा भी हुआ बरामद बस्ती / विगत रविवार को थाना पैकोलिया क्षेत्र के अऩ्तर्गत ग्राम जीतीपुर मे जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 14 साल की बच्ची की चाकू घोपकर हत्या कर दिये जाने के मामले में मुकामी पुलिस द्वारा घटना में नामजद अभियुक्तों को पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात्रि करीब 22.55 बजे गोपालपुर प्राथमिक विद्यालय के पास गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान अमरनाथ, दूधनाथ व रजिन्दर के रूप में की गई हैं तथा अभियुक्त दूधनाथ की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू व अभियुक्त अमरनाथ की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त 04 अदद लाठी/ डन्डे को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के इसी क्रम में मंगलवार समय करीब 8.00 बजे गुलरियहवा मस्जिद के पास मुकदमे मे नामित कुसुम व फुलकुमारी को भी गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गौरतलब हैं कि घटना के सम्बन्ध में पैकोलिया पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 102/25 के अंतर्गत भारतीय न...

नगर थाना क्षेत्र के मंझरिया में ईट भट्ठा मजदूर की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत

Image
   बस्ती - आज दिनांक 16.06.25 को ग्राम मंझरिया थाना नगर जनपद बस्ती दिग्विजय के भट्ठे पर ईट के पाथने का काम करने वाले लोगो सुबह 9:00 बजे बारिश हो रही थी अपने बने टीन शेड आवास में मौजूद थे की उसी समय अचानक ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से सीमा पुत्री राम पाल उम्र लगभग 18 साल ग्राम हरी रामपुर भैसहा थाना हरिगांव जनपद सीतापुर की मौके पर मृत्यु हो गयी व ऊषा रानी पत्नी रमेश निवासी बेहरवा थाना लहरपुर जिला सीतापुर झुलस गई की सूचना पर थानाध्यक्ष नगर बस्ती देवेन्द्र सिंह मय फोर्स के मौक़े पर पहुँचे ऊषा को एम्बेलेंस से जिला अस्पताल बस्ती भेज दिया गया है मृतका सीमा का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।  थानाध्यक्ष के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है                                                                       

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लड़की हुई मौत।तीन घायल

Image
  जानलेवा हमले में लड़की की हुई मौत,परिवार के तीन लोग हुए घायल। धारदार हथियार से परिवार के सभी सदस्यों पर हुआ हमला। कल ही राजस्व टीम ने पहुंच कर की थी जमीन की पैमाईश। आज मिट्टी डालने के दौरान दूसरे पक्ष के लोग हुए हमलवार। घायल सभी परिजनों के नजदीकी सीएचसी में चल रहा है इलाज। पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर ग्राम का है पूरा मामला।

ओम आर्थोपेडिक एण्ड मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल पचपेड़िया बस्ती में पेन क्लिनिक का शुभारंभ, अब दर्द से छुटकारा पाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा जिले से बाहर , डॉक्टर निधि गुप्ता के साथ डॉक्टर डी.के.गुप्ता ने दिया जानकारी

Image
  प्रबंधक डॉo निधि गुप्ता के साथ वरिष्ठ आर्थो सर्जन डॉo डी.के.गुप्ता    यूपी (बस्ती) दिनाँक 15/06/2025  जनपद बस्ती के सुप्रसिद्ध हड्डी अस्पताल, ओम आर्थोपेडिक एण्ड मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल परिवार अत्यंत हर्ष से यह सूचित करता है कि अस्पताल से संचालित हो रही अनवरत चिकित्सा सेवाओं में आज से एक नया अध्याय जुड़ रहा है। हम दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर रख रहे है डॉक्टर डी.के.गुप्ता वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन   डॉक्टर गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हम आधिकारिक रूप से इस बात की घोषणा करते हैं कि, हम एक नई चिकित्सा सेवा का शुभारम्भ कर रहे हैं  जिसका नाम हैं - पेन क्लीनिक (Pain Clinic) यह दर्द प्रबंधन के झेल में एक महत्वपूर्ण प्रगति है या यूँ कहे एक अभिनव समाधान है उन सभी मरीजो के लिए जो असहनी एंव असाध्य दर्द से जूझ रहे हैं। पेन क्लीनिक की उन सभी मरीजो को राहत प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। जो किसी गंभीर बीमारी जैसे - कैंसर आदि से पीड़ित है या वृद्ध है या किसी परिस्थतिवश सर्जरी कराने की स्थिति में नहीं हैं। यो कहे कि ज...

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

Image
                          फोटो आर्या सिंह  छावनी थाना क्षेत्र के  धिरौली बाबू अमोढ़ा ग्राम निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा   ज़िले के वरिष्ठ चेस्ट रोग विशेषज्ञ  डॉक्टर राहुल सिंह ने अपार प्रसन्नता व्यक्त जताते हुए बताया कि छोटी बहन आर्या सिंह ने अपनी माता पिता व हम लोगों की प्रेरणा से आज नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले और क्षेत्र , माता पिता व परिजनों का नाम रोशन किया है आर्या सिंह मूल रूप से ग्राम अमोढ़ा निकट छावनी के निवासी है पिता संजय कुमार सिंह पेशे से ठेकेदार हैं और माता सीमा सिंह एक उच्च शिक्षित महिला है  डाक्टर राहुल सिंह ने बताया कि उनके घर के एक और सदस्य का दाखिला मेडिकल कॉलेज होगा और देश और समाज में चिकित्सक के रूप में सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा बहन आर्या सिंह ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण करके हम लोगों का मान बढ़ाया है जिससे घर परिवार अपार प्रसन्नता छा गई है कु.आर्या सिंह ने अथक प्रयास ने ...

महिला दलित ग्राम प्रधान ने उच्चाधिकारियों से किया कार्रवाई की मांग प्रतिनिधि द्वारा प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर लाखों रूपया निकाल लेने का आरोप

Image
ग्राम प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर लाखों रूपया निकाल लेने का आरोप महिला दलित ग्राम प्रधान ने उच्चाधिकारियों से किया कार्रवाई की मांग बस्ती । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बिना ग्राम प्रधान का हस्ताक्षर कराये षड़यंत्रपूर्वक बिना काम कराये धन की निकासी कराये जाने का मामला सामने आया है। दुबौलिया विकास खण्ड की सेमरा निवासिनी दलित ग्राम प्रधान शान्ती देवी पत्नी मोतीलाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर दोषियो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही प्रभावी कार्यवाही की मांग किया है। एसपी को दिये पत्र में ग्राम प्रधान शान्ती देवी ने कहा है कि वह 2021 में ग्राम पंचायत सेमरा की ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई। तबीयत खराब होने के कारण उसने ग्राम पंचायत के विश्वासपात्र रणधीर सिंह उर्फ लल्लू पुत्र राम अभिलाख सिंह को प्रधान प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया।  कार्यभार वहीं देख रहे थे। इस बीच पता चला कि रणधीर सिंह उर्फ लल्लू ने बिना उससे हस्ताक्षर कराये विकास खण्ड दुबौलिया के कर्मचारियों से सांठगांठ कर उसका फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर अपने फर्म ओजस्व टेªडर्स और सहयोगियों के खाते में लाखों रूपय...

मंडलायुक्त बस्ती मंडल ने जाना रिंग रोड व बंधे का हाल, अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश ,

Image
  मंडलायुक्त बस्ती मंडल ने जाना रिंग रोड व बंधे का हाल   अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश  बस्ती विक्रमजोत विकास क्षेत्र के रैदासपुर स्थित तटबंध के पास रिंग रोड के लिए नदी में मिट्टी की खुदाई व तटबंध के कमजोर होने की सूचना पर सोमवार की देर शाम करीब 7:00 बजे मण्डलायुक्त बस्ती ने मौके पर पहुंच कर तटबंध व रिंग रोड के निर्माण के दौरान नदी के भीतर खुदाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड के दिनेश कुमार के अलावा रिंग रोड कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे । कमिश्नर ने रिंगरोड कार्यदाई संस्था को हिदायत दी एक सप्ताह के भीतर बन रहे पुल के आसपास पायलिंग व पिचिंग का कार्य पूरा करा ले और खुदाई की रिफिलिंग तत्काल करायें । जिससे बाढ़ व कटान से बचने में मदद मिल सके । और तटबंध पर दबाव न बने। वहीं कमिश्नर ने बाढ़ खण्ड को तटबंध की सुरक्षा व आवश्यक अधूरे कामों को पूरा कराने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉक्टर वी. के. वर्मा निरोगी जीवन के लिये पौधे रोपकर दिया पेड़ लगाने का संदेश

Image
  बस्ती। जिले के वरिष्ठ आयुष चिकित्साधिकारी , समाजसेवी  डॉ.वी.के. वर्मा ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय के हर्बल गार्डेन, डॉ. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार, गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज, गौतम बुद्ध प्राथमिक एवं कन्या जूनियर हाई स्कूल, पटेल एसएमएच हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज गोटवा आदि के परिसरों, खाली स्थानों पर आम, नीम, बरगद, पीपल आदि का पौध रोपा। कहा कि निरोगी जीवन के लिये पौधों का विशेष महत्व है। जो पौध लगाये गये है उनके सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम किया गया है। पौधरोपण में मुख्य रूप से प्रमुख अधीक्षक डा. खालिद रिजवान, डा. महेश प्रसाद, डा. जी.एम. शुक्ला, डा. आलोक रंलन, डा. चन्दा सिंह, डा.आर.एन. चौधरी, डा. श्याम नरायन, राम दयाल चौधरी आदि ने योगदान दिया।

विधानसभा में उठेगा सिंचाई विभाग के 17 संवर्गो को मृत घोषित करने का मामला- विधायक महेन्द्रनाथ यादव

Image
  विधानसभा में उठेगा सिंचाई विभाग के 17 संवर्गो को मृत घोषित करने का मामला- विधायक महेन्द्रनाथ यादव  बस्ती। सिंचाई विभाग के 17 संवर्गो को मृत घोषित किये जाने के निर्णय को लेकर कर्मचारी संगठनों में रोष बढता जा रहा है। शुक्रवार को सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर अध्यक्ष और सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव को सर्किट हाउस में ज्ञापन सौंपा गया। विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने ज्ञापन लेते हुये कहा कि यह निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी कर्मचारी संगठनों केे साथ है। इससे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराने के साथ ही मामले को विधानसभा में उठाया जायेगा। ज्ञापन देने के बाद अध्यक्ष और सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक अशोक कुमार सिंह ने विधायक महेन्द्रनाथ यादव को बताया कि सरकार ने सिंचाई विभाग के 17 संवर्गो को मृत घोषित किये जाने का निर्णय लिया है। इससे रोष है, यदि इसे सरकार ने वापस न लिया तो 20 जून को प्रमुख अभियन्ता कार्यालय लखनऊ के स...

बस्ती में केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार लिमिटेड की बैठक हुई सम्पन्न

Image
  बस्ती। शुक्रवार को केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार लिमिटेड की बैठक पाण्डेय बाजार स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष पुष्पा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में धान क्रय केन्द्र और उर्वरक विक्री केन्द्र खोलकर संस्था की आय बढाने पर विचार किया। नगर पालिका क्षेत्र में संचालित 6 राशन की दूकानों की समीक्षा की गई। निर्देश दिया गया कि राशन की दूकानों का कमीशन समय से जमा करा दिया जाय। मूल्य समर्थन योजना के तहत बकाया कमीशन प्राप्त करने पर विचार किया गया। संस्था की अध्यक्ष पुष्पा चतुर्वेदी ने संस्था की आय बढाने और नये उपक्रम चलाये जाने पर जोर दिया। संचालन सचिव पंकज अग्रहरि ने किया। पूर्व अध्यक्ष दिवाकर मिश्र ने कहा कि संस्था की खाली जमीन पर नये गोदाम खोलने की प्रक्रिया शुरू किया जाय जिससे आय में वृद्धि हो। बैठक में मुख्य रूप से विघ्नेश्वर दूबे, मधुबन यादव, रामभवन शुक्ल, विवेक शुक्ल, सोमनाथ शर्मा, अनिल सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, रमेश गुप्ता, शुभम कन्नौजिया, कृष्ण मोहन पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

उप जिलाधिकारी हर्रैया को थप्पड़ मारने का मामला गरमाया अर्जक संघ ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Image
  बस्ती। हर्रैया के उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश को कुछ अधिवक्ताओं द्वारा थप्पड मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को अर्जक संघ जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पटेल के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग किया गया है कि हर्रैया के उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश को थप्पड मारने वाले अधिवक्ताओं के विरूद्ध कार्रवाई करते हुये उनके वकालत का लाइसेस निरस्त कराया जाय। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और बार काउसिंल अध्यक्ष को भी भेजा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि मुकदमें में खिलाफ आदेश से क्षुब्ध होकर अधिवक्ता महिनाथ तिवारी, साधू प्रसाद पिनाकी, और रामचन्द्र ने हर्रैया के उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश को थप्पड मारा। यह स्थितियां चिन्ताजनक है। थप्पड़ मारने वाले अधिवक्ताओं के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जाय। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से गौरीशंकर, रामकुमार, प्रमोद कुमार चौधरी, गंगा प्रसाद कन्नौजिया, ज्ञानदास, विश्वनाथ प्रजापति आदि शामिल रहे।

महिला अस्पताल में संस्थागत प्रसव के प्रति बढ़ा लोगों का रुझान _ डॉo अनिल कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला अस्पताल

Image
      डॉo अनिल कुमार  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  (महिला अस्पताल बस्ती) अस्पतालों में प्रशिक्षित मेडिकल स्टॉफ से प्रसव लाभ बनी प्राथमिकता बस्ती - जिले सहित समूचे देश प्रदेश में संस्थागत प्रसव के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है, जिसका अर्थ है कि लोग अब अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में प्रशिक्षित डॉक्टरों से प्रसव लाभ लेना पसंद कर रहे हैं। यह बदलाव स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और लोगों के स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता का परिचायक है। हाल ही में भारत सरकार ने देश में जन्म, मृत्यु और शिशु मृत्यु दर के विश्वसनीय वार्षिक अनुमान का डाटा प्रदान करने वाले प्रणाली नमूना पंजीकरण (एसआरएस) का डेटा वर्ष 2021के लिए जारी किया है, जो तीन साल बाद आया है। रिपोर्ट के अनुसार लोग अब अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में प्रशिक्षित डॉक्टरों से ही प्रसव लाभ को लेकर प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं जन्म अंतराल सही दिशा में होने की पुष्टि रिपोर्ट बया कर रही है, अधिकांश भारतीय तीन या उससे अधिक वर्षों का अंतराल रखकर बच्चों का जन्म कर रहे हैं। साल 2021 में कुल 52.4% बच्चों का जन्म उनके पिछले भाई ब...

बस्ती पुलिस ने किया 12 घंटे के अंदर हत्या मामले का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

Image
  पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्ती पेशी में अभियुक्त गण  बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रैय्यल गांव में रविवार की रात गन्ने के खेत में मिली लाश के मामले का पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में अभियुक्त रमई पाठक उर्फ रामबहादुर पाठक पुत्र स्व0 चन्द्र प्रकाश उम्र 55 वर्ष ग्राम अहिरौलिया थाना नगर जनपद बस्ती को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को रैयल से अहिरौलिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर गोविन्द पाठक के स्कूल के पास से समय 8.00 बजे गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। अभियुक्त की निशानदेही पर आला कत्ल, बांस का टुकड़ा, प्लास्टिक की रस्सी बरामद की गई। अभियुक्त रमई ने बताया कि आपसी विवाद के कारण ध्रुवचन्द चौधरी को डंडा व लात मुक्का से ध्रुवचन्द के सिर में मारे, जिससे उसका सिर फट गया। मारते समय डण्डे का एक हिस्सा फट गया था। हम लोगों नें लगातार मारा। जब हम लोगों को इत्मिनान हो गया कि ध्रुवचन्द की मृत्यु हो गयी है तो घर से रस्सी और एक बांस लाया, रस्सी में ध्रुवचन्द का शव बांध कर...

रालोद के क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान पर जोर

Image
  रालोद के क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान पर जोर अपने बूते पंचायत चुनाव में उतरेगी रालोद- रामाशीष राय संगठन की मजबूती से हासिल होंगे लक्ष्य-त्रिलोक त्यागी बस्ती । रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक और सदस्यता अभियान पर प्रेस क्लब सभागार में विचार विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चलते हुये किसानों, कमेरा वर्ग के हितों के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयन्त चौधरी के मार्ग दर्शन में निरन्तर गतिशील है। उन्होने क्षेत्रीय पदाधिकारियों से सांगठनिक स्थिति पर जानकारी प्राप्त करते हुये कहा कि मजबूत संगठन से ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक लक्ष्य पूरे होंगे, इसके लिये हम सबको मिलकर 2027 के विधानसभा चुनाव से पूर्व मजबूत संगठन बनाना होगा। मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि पंचायत चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई है। कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर की समीक्षा कर ले, पार्टी पूरी ताकत से चुनाव ...

जनपद बस्ती में हृदय रोगियों के लिये बड़ी उम्मीद बनकर उभर रहा है सत्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल हृदय रोग मरीजों के इलाज का समुचित प्रबन्ध- सत्यप्रकाश सिंह

Image
    जनपद बस्ती में हृदय रोगियों के लिये बड़ी उम्मीद बनकर उभर रहा है सत्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल महरीपुर बस्ती हृदय रोग मरीजों के इलाज का समुचित प्रबन्ध- सत्यप्रकाश सिंह बस्ती। आजकल ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों का समुचित और कम शुल्क में इलाज एक बड़ी चुनौती है। अनेक लोग आर्थिक अभाव के कारण बीमारियों को ढोते रहते हैं। ऐसे में मरीजों के लिये कलवारी रोड पर स्थित सत्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एक उम्मीद बनकर सामने आया है। प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर इलाज और कम शुल्क में लोगो का जीवन बचाना उनके हास्पिटल का उद्देश्य है और लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों के निःशुल्क इलाज की पूरी व्यवस्था है। नेत्र रोगियों का शिविर लगाकार आपरेशन कराया गया है।   प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह सत्या मल्टीस्पेशलिटी एंड आई हॉस्पिटल बस्ती  सत्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि माह के दो मंगलवार पहले और तीसरे मंगलवार को हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा ओपीडी एवं जांच की सुविधा उपलब्ध उपलब्ध कराई गई है।     डॉक...