Posts

बस्ती नगर पालिका बोर्ड बैठक में 105 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव की मंजूरी , शहरी तालाबों को जीवंत और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव हुआ स्वीकृत ,

Image
    नगर पालिका बैठक में एक सौ पाँच करोड तेईस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रूपये का प्रस्ताव पास होली के पूर्व शनिवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक पालिका सभागार में अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में एक सौ पाँच करोड तेईस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रूपये का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्व सम्मत से पारित किया गया. अध्यक्ष नेहा वर्मा कहा कि जो प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में आये हैं, जन अपेक्षा और सभासदों की मंशा के अनुसार महापुरूषों की प्रतिमाओ, पार्क का निर्माण चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जायेगा. अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 का बजट सदन के समक्ष प्रस्तुत किया . वित्तीय वर्ष में निजी श्रोतों से तथा शासकीय अनुदान के माध्यम से कुल आय एक सौ पाँच करोड तेईस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रूपया मात्र तथा व्यय एक सौ पाच करोड सत्रह लाख सतहत्तर हजार रूपया मात्र प्राविधानित है. जिसके अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-2027 के अन्त में पाँच लाख चौतीस हजार आठ सौ बासठ रूपया मात्र बचत होना प्रस्तावित है. इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए तैयार किया गया सन्तुलि...

होली के दिन बस्ती में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी ,शराब और ताड़ी की दुकानें, डीएम बस्ती का आदेश

Image
  बस्ती में डीएम का आदेश: 4 तारीख को इतने समय तक बंद रहेंगी शराब और ताड़ी की दुकान होली पर्व के दौरान जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. जिला मजिस्ट्रेट कृत्तिका ज्योत्स्ना और लाइसेंस प्राधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने आदेश जारी करते हुए बताया कि होली के दिन 4 मार्च 2026 को जनपद की सभी थोक और फुटकर शराब की दुकानों को निर्धारित समय के लिए पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा. जारी आदेश के अनुसार समस्त थोक अनुज्ञापन जैसे सीएल-2, एफएल-2/2बी तथा सभी फुटकर अनुज्ञापन—देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप और एफएल-6/एफएल-7 (रेस्टोरेंट बार) के साथ-साथ ताड़ी की दुकानें भी सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगी. इस दौरान किसी भी प्रकार की बिक्री या वितरण की अनुमति नहीं होगी. प्रशासन का कहना है कि होली के मौके पर अक्सर भीड़भाड़ और उत्साह के कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. ऐसे में कानून-व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का सख्ती...

बस्ती के प्रायवेट स्कूल में बड़ी पहल: राजन इंटरनेशनल एकेडमी में फ्री एडमिशन, कॉपी-किताब पर भारी छूट के साथ नये सत्र में प्रवेश प्रारम्भ

Image
  बस्ती के प्रायवेट स्कूल में बड़ी पहल: राजन इंटरनेशनल एकेडमी में शुरू से फ्री एडमिशन, कॉपी-किताब पर 50% छूट के साथ सत्र 2025-26 प्रवेश प्रारम्भ शुरुआत से निःशुल्क एडमिशन की परंपरा | कॉपी-किताब पर 50% की विशेष छूट | 20 किमी तक परिवहन सुविधा | गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर कार्य किया जा रहा है बस्ती/ जनपद में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपनी अलग पहचान बना चुकी राजन इंटरनेशनल एकेडमी में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। विद्यालय प्रबंधन ने एक बार फिर अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि एकेडमी में शुरू से ही एडमिशन पूरी तरह निःशुल्क रहा है और इस वर्ष भी यह परंपरा जारी रहेगी। इसके साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक सामग्री पर भी विशेष सुविधा दी जा रही है। कॉपी और किताबों पर 50 प्रतिशत की छूट उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे अभिभावकों को आर्थिक रूप से काफी सहूलियत मिलेगी। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि उनका उद्देश्य शिक्षा को अधिक से अधिक सुलभ और किफायती बनाना है। प्रबन्ध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने बताया कि एकेडमी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक...

नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया निर्माण कार्याें का निरीक्षण बस्ती। शुक्रवार

Image
  नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया निर्माण कार्याें का निरीक्षण बस्ती। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा के साथ कम्पनी बाग में निर्माणाधीन गुरू गोविन्द सिंह चौक और आवास विकास में सी.सी. रोड, नाली निर्माण का निरीक्षण किया। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाय। कहा कि चुनाव के समय नागरिकों से विकास के जो वायदे किये गये थे उसे चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जा रहा है। वार्डवार नालियों की सफाई, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, सम्पर्क मार्ग के बेहतर प्रबन्ध कराये जा रहे हैं। उन्होने नागरिकों से आग्रह किया कि स्वच्छता अभियान और नगर पालिका क्षेत्र को स्वस्थ, सुन्दर बनाने की दिशा में योगदान और सुझाव दें।  निरीक्षण के दौरान सभासद परमेश्वर शुक्ल पप्पू के साथ ही गुड्डू पाण्डेय, अमृत पाल ‘सनम’, साहेब सचदेवा, अमरीक सिंह विक्की, दिलप्रीत सिंह, सत्य प्रिय मौर्या, हर प्रीत सिंह, जेई सिविल अर्पित निगम, अंदिता श्रीवास्तव, हर्षित, सूरज गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, विक्र...

बस्ती में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई 75 हजार की रिश्वत सौदेबाज़ी के बाद लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

Image
  बस्ती। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने लेखपाल प्रेमपाल सिंह को आरएस25 हजार की दूसरी किश्त लेते समय धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए वाल्टरगंज थाने लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूधौली तहसील के ग्राम दूदराक्ष, पोस्ट छपिया निवासी बिहारी लाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता स्वर्गीय फेरू लाल द्वारा वर्ष 1989 में कराए गए 31 एयर जमीन के पट्टे को कंप्यूटरकृत खतौनी में दर्ज कराने के लिए लेखपाल द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। चकबंदी न होने के कारण जमीन का विवरण कंप्यूटरकृत खतौनी में प्रदर्शित नहीं हो रहा था। इस प्रक्रिया को पूरा कराने के नाम पर लेखपाल प्रेमपाल सिंह ने पहले 1 लाख की मांग की, बाद में मामला 75 हजार में तय हुआ। पीड़ित बिहारी लाल ने पहली किश्त के रूप में 25 हजार दे दिए थे। दूसरी किश्त देने से पूर्व उन्होंने एंटी करप्शन टीम को सूचना दे दी। योजनाबद्ध तरीके से टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही लेखपाल ने  25 हजार की दूसरी किश्त ली, उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिय...

किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल कप्तानगंज बस्ती में 5 वीं वर्षगांठ पर यूजीसी के समर्थन में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन

Image
  05 वीं वर्षगांठ पर विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में हर प्रकार मरीजों को निःशुल्क जांच , इलाज व दवा की गई वितरित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में लगभग 200 मरीजों ने कराया निःशुल्क जांच व इलाज! महेश प्रताप, बस्ती,(उ.प्र.)। कप्तानगंज बस्ती – नगर पंचायत कप्तानगंज के अंतर्गत NH 28 पर कप्तानगंज चौराहे से लगभग 500 मीटर पश्चिम दिशा में उत्तर तरफ स्थित किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें हर प्रकार के मरीजों की निःशुल्क ECG (दिल की जांच ) , खून , ब्लड प्रेशर , शुगर व अन्य जांच तथा इलाज किया गया और निःशुल्क सभी रोगों की दवाइयां भी वितरित की गई । 05 वीं वर्षगाठ पर प्रभावती पलटू राम मानव सेवा संघ द्वारा निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर किया गया । किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर लगभग 25 बेड की सेवा उपलब्ध है । छोटे बच्चों के लिए I C U व भर्ती एवं आक्सीजन की व्यवस्था है तथा नॉर्मल व ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी कराई जाती है । प्रत्येक मंगलवार को निःशुल्क ओपीडी के मरीजों को देखा जाता है । किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ...

सोनहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 शीशी नाजायज देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

Image
जनपद बस्ती के थाना सोनहा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है।  मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बैदोली उर्फ दुबौली चौराहे की ओर जाने वाले खड़ंजा मार्ग से एक व्यक्ति को 40 टेट्रा पैक (बंटी बबली) देशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुभाष अग्रहरी (59 वर्ष), निवासी महुआरा, थाना डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 25/2026, धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह प्रभावी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महेश सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई।  क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और अवैध कारोबार पर सख्त लगाम लगाने के लिए थानाध्यक्ष महेश सिंह की सक्रियता, सतर्कता और रणनीतिक कार्यशैली की सराहना की जा रही है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी असनहरा उ0नि0 जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार और हेड ...

वी.के. वर्मा की सुपुत्री डा. सुरभि वर्मा बनी डाक्टर, साझा किया खुशियां

Image
बस्ती/ होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक जिला चिकित्सालय में आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा की सुपुत्री डा. सुरभि वर्मा ने कजाकिस्तान से सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी से एम.बी.बी.एस. परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भारत में भी पात्रत्रा परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया है।  अति शीघ डा. सुरभि की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी। तब तक डा. सुरभि पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा में अपनी सेवायें देंगी। बुधवार को  एम.बी.बी.एस. परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डा. सुरभि ने पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों उनके परिजनों में फल, मिष्ठान्न वितरित कर खुशियों को साझा किया। कहा कि माता, पिता, परिजनों के पद चिन्हों पर चलकर वे एक चिकित्सक के रूप में मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में योगदान देंगी। डा. सुरभि की सफलता पर पिता डा. वी.के. वर्मा, माता राजेश्वरी वर्मा, भाई डा. आलोक रंजन, डा. आर.एन. चौधरी,  के साथ ही चन्दा सिंह, ई. रघुनाथ पटेल, अयांश पटेल, श्रेयांश पटेल,  आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

रामपुर रेवटी में बहुजन समाज पार्टी पिछड़ा वर्ग भाईचारा कैडर कैम्प संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

Image
  बस्ती। बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर रेवटी गांव में बहुजन समाज पार्टी के पिछड़ा वर्ग भाईचारा द्वारा एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैडर कैम्प पिछड़ा वर्ग भाईचारा के जिला संयोजक अनूप कुमार एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कैम्प में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें कई लोगों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर बसपा की सदस्यता ग्रहण की।  इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान एवं मतदाता सूची में नाम बढ़वाने अथवा संशोधन कराने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।कैडर कैम्प को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक एवं मुख्य अतिथि के.सी. मौर्य ने कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि सभी बहुजन समाज के लोग एकजुट होकर बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई अधूरी रहेगी।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों...

पांच वर्षीय दलित मासूम के साथ चॉकलेट देने के बहाने दुष्कर्म करने का प्रयास

Image
  सांकेतिक चित्र बस्ती। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में सनसनी खेज वारदात को अंजाम देने की सूचना प्रकाश में आया है डायल 112 पर फोन करके मासूम बच्ची की मां ने स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई कि मेरी बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर में ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी कलवारी थानाध्यक्ष कलवारी पहुंचे मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट एवं एससी एसटी दुष्कर्म का प्रयास करने जैसे गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।  क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह ने बताया कि दलित बच्ची की उम्र महज 5 वर्ष है आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर अपने घर में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है स्थानीय पुलिस तत्परता दिखाते हुए आरोपी के ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही कर रही है शांति व्यवस्था कायम है

समाजवादियों ने किया जयन्ती पर संत रविदास संत नरहरिदास को नमन्

Image
  बस्ती / रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश देने वाले महान सन्त रविदास और संत नरहरिदास को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सतगुरु रविदास और संत नरहरिदास उन महान संतों में हैं जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सारे संसार को एकता, भाईचारा का संदेश दिया। उन्होंने जीवन भर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का प्रयास किया। उनके संदेशों पर चलकर हम सही दिशा में आगे बढ सकते हैं। विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ मो. श्वाले, जावेद पिण्डारी, संजय गौतम, हरीश, गुलाब चन्द्र सोनकर, जमील अहमद, रजनीश यादव, मो. सलीम, गीता भारती, गजानन पाल आदि ने कहा कि संत रविदास ने लोगों को कर्म की प्रमुखता और आंतरिक पवित्रता का संदेश दिया। समाज निर्माण में सतगुरु रविदास और संत नरहरिदास जैसे महान संतों के योगदान को स्मरण रखना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से घनश्याम यादव, राजवती देवी, सुशीला गौतम, विजय लक्ष्मी, सावित्री सिंह, हरेश्याम विश्वकर्मा, मो. युनूस आलम, गुलाम गौस, तूफानी यादव, अरविन्द यादव, रन बहादुर यादव, मु...

बस्ती मेडिकल कालेज में घुटनों, कूल्हों को सफल आपरेशनअब मरीजों को भटकने की जरूरत नहीं, बेहतर इलाज उपलब्ध-डा. धीरेन्द्र कुमार

Image
  बस्ती मेडिकल कालेज में घुटनों, कूल्हों को सफल आपरेशन अब मरीजों को कही भटकने की जरूरत नहीं, बेहतर इलाज उपलब्ध-डा. धीरेन्द्र कुमार बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज में दो मरीजों के घुटनों, कूल्हों का सफल आपरेशन किया गया। अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राचार्य डा. मनोज कुमार, उप प्रधानाचार्य डा. अनिल यादव , चीफ मेडिकल सुपरिन्डेन्ट डा. समीर श्रीवास्तव, मेडिकल सुपरिन्डेन्ट डा. विजय श्रीवास्तव के दिशा निर्देश में डा. कृष्णमणि शुक्ला, डा. अविनाश, डा.अभिषेक डा. मनीष की टीम ने शकुन्तला और रमावती के दो कूल्हे का सफल आपरेशन किया। मरीज रमावती का आपरेशन 10 वर्ष पूर्व लखनऊ में किया गया था किन्तु परेशानी बढने पर उसका आपरेशन पुनः यहां पर किया गया है। जिससे मरीज को बेहतर महसूस हो रहा है उसकी स्थिति में पहले से अच्छा सुधार हुआ है  अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बस्ती मेडिकल कॉलेज में निरन्तर अत्याधुनिक तकनीक बढने से अब हड्डी रोग से जुड़े रोगों का सफल इलाज किया जा रहा है।  इसके लिये अब मरीजों को भटकना नहीं पडेगा। मेडिकल कालेज में आयुष्मान...

एसपी अभिन्नदन के निर्देश पर कोतवाल दिनेश चंद्र के हत्थे चढ़ा अवैध कोडीन युक्त मास्टरमाइंड

Image
एसपी अभिन्नदन के निर्देश पर कोतवाल दिनेश चंद्र के हत्थे चढ़ा अवैध कोडीन युक्त मास्टरमाइंड। कोडीन सिरप की अवैध बिक्री करने वाला पंकज कुमार हुआ गिरफ्तार। अभियुक्त पंकज को पुलिस ने हड़िया चौराहे के पास से किया गिरफ्तार। अभियुक्त पंकज कुमार गणपति फार्मा का था मुख्य संचालक। गणपति फार्मा का संचालक पंकज पर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा। औषधि विभाग की तरफ से 8 दिसंबर को दर्ज कराया गया था मुकदमा। पुलिस काफी दिनों से फरार संचालक पंकज कुमार की कर रही थी तलाश। औषधि विभाग के निरीक्षक की मिली भगत से फलफूल रहा था संचालक पंकज कुमार अवैध धंधा। गिरफ्तार अभियुक्त पंकज कुमार बनारस जिले का है मूल निवासी। गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम किया गया घोषित। कोडीन मामले जिले में कुल दो मुकदमे थे दर्ज। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।

बस्ती जनपद में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा, चार संचालक गिरफ्तार, 14 महिलाएं रेस्क्यू कर आजाद

Image
बस्ती, 28 जनवरी 26. जिले में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए चार स्पा संचालकों को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से 14 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन रक्षा के तहत एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के रूप में की गई। पुलिस को बीते कुछ समय से विभिन्न अखबारों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मुखबिरों के माध्यम से लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि शहर के कई इलाकों में संचालित कुछ स्पा सेंटर मसाज सेवा की आड़ में देह व्यापार का अवैध धंधा चला रहे हैं। इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में शहर के विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मालवीय रोड पर सत्येन्द्र होटल के बगल स्थित ब्लू हेवेन स्पा, रोडवेज चौराहे पर स्थित रुद्रा स्पा, बड़ेवन क्षेत्र में स...

यूजीसी के नये नियमों के समर्थन में डीएम कार्यालय पर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन यूजीसी बिल 2026 प्रभावी रूप से लागू हो-ई. चंद्रशेखर वर्मा

Image
  यूजीसी के नये नियमों के समर्थन में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन यूजीसी बिल 2026 प्रभावी रूप से लागू हो-ई. चंद्रशेखर वर्मा बस्ती। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यूजीसी के नये नियमों को लागू किये जाने पर रोक लगाने के आदेश के बावजूद समर्थन और विरोध का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को समाजसेवी ई. चंद्रशेखर वर्मा के नेतृत्व में यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव, उत्पीड़न व शोषण पर रोक लगाने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप लाया गया यूजीसी बिल 2026 सामाजिक समानता और न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कुछ संगठनों द्वारा भ्रम फैलाने के प्रयासों से बिल के विरोध की आशंका जताई गई है, जो देश के समावेशी विकास के लिए घातक हो सकती है। ज्ञापन देने के बाद समाजसेवी ई. चंद्रशेखर वर्मा ने आग्रह किया कि यूजीसी बिल 2026 को प...

रविदास जयन्ती मेले में अमहट घाट पर सफाई व प्रकाश व्यवस्था की मांगः सौंपा ज्ञापन

Image
  बस्ती। डा. अम्बेडकर भगवान बुद्ध सामाजिक विकास मिशन समिति के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार के साथ नागरिकों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि आगामी 1 फरवरी रविवार को कुंआनो नदी के अमहट घाट के निकट स्थित बाबा रमधनदास कुटी पर लगने वाले मेले के लिये विशेष साफ-सफाई कराया जाय। ज्ञापन में कहा गया है कि बाबा रमधनदास कुटी के सामने प्रति वर्ष रविदास जयन्ती पर मेला लगता है इसे देखते हुये कुटी और आस पास सड़क के किनारे साफ सफाई के साथ ही पथ प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाय जिससे लोगों को असुविधा न होने पाये। जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से ओम प्रकाश, अर्जुन, अमन राव, रामचन्द्र मौर्य, ब्रम्हानन्द, सौरभ गौतम, एडवोकेट ऋतुराज पाल, रन्धावा, जितेन्द्र आदि शामिल रहे।

बिना परमिट के सागौन के पेड़ की कटान मामले में वन विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

Image
बस्ती (यूपी) वन विभाग की कार्रवाई से लकड़ी माफियाओं में मचा हड़कंप बेचू शर्मा व चंद्रिका यादव के खिलाफ वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा - ग्राम पंचायत कलवारी ऐहतमाली के अन्तर्गत राजस्व गांव चनगहिया से जुड़ा मामला बहादुरपुर बस्ती- वन रेंज कप्तानगंज के अन्तर्गत विकासखण्ड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत कलवारी ऐहतमाली के राजस्व गांव चनगहिया में बिना परमिट के सागौन के बाग की कटान चल रही है जिसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को मिली । बिना परमिट के सागौन के पेड़ की सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई ।  वन विभाग की टीम के जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि ग्राम पंचायत कलवारी ऐहतमाली के राजस्व गांव चनगहिया में चल रही कटान पूरी तरह अवैध है । सागौन के बाग की कटान कराने वाले लकड़ी ठेकेदार ने न तो वन विभाग के किसी अधिकारी व कर्मचारी को कोई सूचना नहीं दिया था और न ही कलवारी पुलिस को कोई सूचना दिया था । वन विभाग की टीम ने कटी सागौन की लकड़ी व लकड़ी काटने वाली मशीन को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दिया है ।  वन रक्षक वन्दना तिवारी ने बताया कि मौके पर 25 सागौन क...

भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया गीता हास्पिटल निकट कैली रोड बस्ती का किया उद्घाटन

Image
   27 जनवरी  बस्ती , मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक अंकुर राज तिवारी ने कैली रोड जामडीह पाण्डेय मे गीता हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर का फीता काट कर उद्घाटन किया। कहा कि यह हास्पिटल निश्चित रूप से मरीजों की सेवा में कीर्तिमान स्थापित करेगा। गीता हासिपटल एण्ड ट्रामा सेन्टर के संचालक अमित त्रिपाठी ‘राजन’ ने कहा कि उन्होने अपने मां की स्मृति में अस्पताल खोला है जिससे लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगा। बताया कि हास्पिटल में एनआईसीयू, वेटीलेटर, आईसीयू, गायनी और आर्थो के इलाज की व्यवस्था है। अति शीघ्र आयुष्मान की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। कहा कि हास्पिटल के पास विशेषज्ञों की पूरी टीम है। उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से अभिषेक त्रिपाठी, संदीप चौरसिया, अंकित त्रिपाठी, प्रिन्स, अभिनव मिश्र, अमन चौधरी, राघवेन्द्र के साथ ही अनेक लोग और चिकित्सक उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर संतकबीर नगर में विकास भवन में भव्य आयोजन, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की उपस्थिति में हुआ दीप प्रज्वलन से शुभारंभ

Image
  संत कबीर नगर  उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर स्थित डीपीआरसी हाल एवं प्रांगण में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष, संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश प्रोफेसर जयंत खोत, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमर राय, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा गणेश जी एवं सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा देखा व सुना गया। इसके उपरांत अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कलाकारों, किसानों, उद्यमियों व लाभार्थियों का सम्मान, योजनाओं का हुआ व्यापक प्रचार-प्रसार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष, संगीत नाटक अकादमी उत्...

योग और पर्यावरण से रोगियों की सेहत सुधार रहे डा. दीनानाथ पटेल

Image
रोगीयो को देते हैं पौधा, गरीबों का करते हैं निश्शुल्क इलाज डा . दीना नाथ पटेल हर्रया, बस्तीः (इंडिया न्यूज वर्ड) पिछले 25 वर्ष से सर्जन डा. दीनानाथ पटेल रोगियों के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। योग की शिक्षा और गरीबों का निश्शुल्क इलाज कर समाज में अपनी एक अच्छी पकड़ बना लिए हैं। रोज सुबह इनसे योग सीखने के लिए दूर-दूर से लोग चले आते हैं। दवा कम और योग अधिक का फार्मूला अपनाकर यह जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। हरैया विकास क्षेत्र के खबरुआ गांव में जन्मे डा. दीनानाथ पटेल पर भोर से लेकर देर रात तक समाज सेवा का जुनून सवार है। सुबह रामकृपा योग पीठ जिवधरपुर में हरैया में योग शिक्षा देने के बाद जिले के किसी विद्यालय में योग की शिक्षादेने पहुंच जाते हैं। अब समाज मेंउनकी पहचान चिकित्सक के साथ योगप्रशिक्षक के रूप में हो गई है।   इनकी प्रारंभिक शिक्षा हरैया विकासखंड के अंतर्गत हुई  इनकी एमबीबीएस की शिक्षा केजीएमसी लखनऊ से हासिल की। एमएस की शिक्षा बीआरडी गोरखपुर से ली। बताया कि शिक्षा लेने के पश्चात उन्होंने अपने ही जन्मस्थली से कुछ दूर अपना कार्यक्षेत्र राजीव दीक्षित चिकित्सालय के रूप में इसल...