Posts

बस्ती जनपद में एच.आई.वी. एड्स के रोकथाम के लिए 7 स्वास्थ्य शिविरों का होगा आयोजन , सीडीओ जयदेव सीएस ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक

Image
 जनपद बस्ती में  एच.आई.वी. एड्स के रोकथाम के लिए 7 दिनों का स्वास्थ्य शिविरों का होगा आयोजन  बस्ती 5 नवंबर -  बस्ती जनपद में त्यौहार के दौरान अपने गॉव वापस आने वाले लोगों को जागरूक करने तथा एच.आई.वी. एवं एड्स के रोकथाम के लिए 7 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेंगा। मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य शिविरों की तैयारियों की समीक्षा किया। उन्होने निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य शिविर में सभी डाक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक उपस्थित रहेंगे। आवश्यक दवा की उपलब्धता रखी जायेंगी तथा मोबाइल वैन भी उपलब्ध कराया जायेंगा। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि प्रत्येक शिविर में सीएमओ स्वयं अथवा डिप्टी सीएमओ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।    सीएमओ डा. रमाशंकर दुबे ने बताया कि 24 नवम्बर को बनकटी, 27 नवम्बर को रूधौली, 30 नवम्बर को गौर, 4 दिसम्बर को सॉऊघाट, 7 दिसम्बर को परसरामपुर, 13 दिसम्बर को हर्रैया तथा 16 दिसम्बर को बहादुरपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेंगा। स्वास्थ्य शिविर मे सामान्य जॉच एवं दवा वितरण...

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने जनपद बस्ती में चल रहे विकासपरक योजनाओं की किया समीक्षा, कहा जब तक रोड ठीक न हो जाए कार्यदायी संस्थाओ का भुगतान न किया जाए

Image
उत्तर प्रदेश  राज्य मंत्री  श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने जनपद बस्ती में चल रहे विकासपरक योजनाओं की किया समीक्षा बस्ती- उत्तर प्रदेश  आज जनपद बस्ती में माननीय उत्तर प्रदेश राज्यमंत्री ग्राम विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण उत्तर प्रदेश श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम विकास विभाग से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे विकासपरक योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाएं प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय और पारदर्शी तरीके से कार्य को किया जाए। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि गांवों में आयोजित चौपाल के दौरान जो भी समस्याएं/प्रार्थना पत्र प्राप्त होता है उसका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए। इस कार्य हेतु किसी भी गरीब, असहाय लोगों को किसी भी स्तर पर समस्याएं न आने पाए। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास अव...

नवंबर माह में अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण ई-पॉस मशीन से किया जायेगा,जिला पूर्ति अधिकारी बस्ती ने दिया निर्देश

Image
         जिला पूर्ति अधिकारी सत्यजीत सिंह ,जनपद बस्ती आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश जवाहर भवन लखनऊ के पत्र संख्या-5650, दिनांक-02.11.2023 द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार माह नवम्बर, 2023 के सापेक्ष एन0एफ0एस0ए0 से आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनांक-05 नवंबर 2023 से दिनांक-20नवंबर 2023 के मध्य अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण ई-पॉस मशीन से किया जायेगा। जिसके क्रम में उचित दर विक्रेताओं द्वारा कार्डधारकों को पर्ची उपलब्ध कराते हुये निम्नानुसार आवश्यक वस्तुऐं उपलब्ध करायी जायेगीः- 1. अन्त्योदय कार्डधारको को प्रति कार्ड 14 किग्रा0 गेहूॅ एवं 21 किग्रा0 चावल (कुल 35 किग्रा0) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। 2. पात्र गृहस्थी कार्डधारको को प्रति यूनिट 02 किग्रा0 गेहूॅ एवं 03 किग्रा0 चावल (कुल 05 किग्रा0) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। 3. कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण पर्ची निकालते हुए किया जायेगा, खाद्यान्न का वितरण नोडल अधिकारियो की उपस्थिति किया जायेगा, खाद्यान्न के घटतौली की शिकायत की जॉच ए...

नेपाल में भूकंप से मृतकों का आंकड़ा 70 से बढ़कर 250 हुआ,अभी और मौत होने की पुष्टि बाकी,मलबे में दबे और लोगों एवं लाशों को खोजा जा रहा

Image
बीते रात नेपाल में भूकम्प से मची भारी तबाही नेपाल में आए भूकंप में अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैंकड़ों लोग घायल है, कई मकान जमींदोज हो गए तथा सड़कों में दरारें आ गईं हैं नेपाल में आए इस विनाश का का केंद्र जाजरकोट के रमी डांडा में था इसलिए इस इलाके में ही सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जिस समय भूकंप आया उस वक्त ज्यादातर लोग सोएं हुए थे इसलिए जान माल की ज्यादा क्षति हुई है।  बताया जा रहा है कि भूकंप के कारण ज्यादातर लोगों की मौत रुकुम पश्चिम और जाजरकोट में हुई है. मृतकों की जानकारी रुकुम पश्चिम के डीएसपी नामराज भट्टराई और जाजरकोट के डीएसपी संतोष रोक्का ने दी है। नेपाल में तबाही मचाने वाले भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में देखा गया. बिहार के पटना और मध्य प्रदेश के भोपाल तक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।नेपाल की धरती एक बार फिर भूकंप की तबाही से दहल गई है. शुक्रवार देर रात आए भूकंप के चलते नेपाल में अब तक 250 लोगों की मौत हो चुकी है. दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती ...

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली के साथ यूपी-बिहार में भी भूकंप आया है.

Image
  दिल्ली-एनसीआर सहित पूर्वोत्तर भारत में भी देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली के साथ यूपी-बिहार में भी भूकंप आया है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है. जानकारी के मुताबिक देर रात 11.32 बजे भूकंप के झटके लगे. भूकंप का केंद्र नेपाल था. दिल्ली-NCR में भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घर के बाहर निकल आए. गनीमत है कि फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. करीब एक मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. बता दें कि इससे पहले 22 अक्टूबर को दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता 6.1 थी. धरती हिलने के बाद लखनऊ, में लोग घरों से बाहर निकल आए. लोगों ने बताया कि वह सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक से पंखा हिलने लगा, तभी वह बाहर की ओर भागे.  लोगों ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर उनकी कुशलक्षेम जानी. इसी तरह नेपाल सीमा से लगे सिद्धार्थ नगर , जनपद बस्ती समेत गोरखपुर मंडल में भी भूकम्प के तेज झटके महसूस किया गया अक्सर ऐसा होता है कि भूकंप के बाद आफ्टर शॉक भी आता है, ऐसे में लोग लंबे समय तक अपने ...

प्रभारी मंत्री ने बस्ती जिले के सभी अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Image
प्रभारी मंत्री ने  बस्ती जिले के सभी अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक बस्ती - मा. सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उ.प्र. श्री बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने कृषि, लोक निर्माण, बाढ खण्ड, लघु सिंचाई, नलकूप, गन्ना, सिंचाई, खाद्य विपणन, जिला पशु चिकित्सालय के अधिकारियों के साथ विभागीय प्रगति तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा किया। उन्होने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि किसानों का शोषण ना होने पाये। इसके साथ ही धान क्रय केन्द्रों पर बाट को अवश्य चेक कर लिया जाय तथा किसी भी स्तर पर तौल में गड़बडी ना हो।  उन्होने गनेशपुर रोड पर पुल के पहले बंधा बनाये जाने का निर्देश बाढ खण्ड अधिकारी को दिया है। गन्ना अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में 3 चीनी मिल है और किसानों का बकाया भुगतान किया जा रहा है। उन्होने गन्ना अधिकारी को निर्देश दिया कि गन्ना केन्द्र पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली व चोरी की घटना ना होने पायें। सिंचाई विभाग को निर्देश दिया कि माइनर की सॉफ-सफाई समय-समय पर अवश्य की जाय।   मा. सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए...

बस्ती में सांसद निधि से निर्माणधीन मिनी स्टेडियम के छत गिरने से मज़दूर के मौत के मामले में , अपना दल एस ने जिलाधिकारी बस्ती कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, मज़दूर को 50 लाख मुआवजे की मांग

Image
मजदूर के मौत मामले में  मुआवजे की मांगःअपना दल एस ने जिलाधिकारी बस्ती कार्यालय में सौंपा ज्ञापन शुक्रवार को अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव रामनयन पटेल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओें ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि भानपुर तहसील क्षेत्र के बनटिकरा गांव में बनाये जा रहे स्टेडियम की छत गिरने से हुई एक मजदूर की मौत मामले में परिजनों को 50 लाख का मुआवजा, सरकारी नौकरी देने के साथ ही कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को कार्य में लापरवाही के लिये काली सूची में डाला जाय।  जिलाधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर  अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव रामनयन पटेल ने कहा कि बनटिकरा गांव में बनाये जा रहे स्टेडियम में मानकों की घोर उपेक्षा की जा रही है। स्टेडियम की छत गिरने से सोनहा थाना क्षेत्र के बनटिकरा निवासी रामलौट श्रमिक की मौत हो गई किन्तु यूपी सिडको द्वारा उसके परिवार को अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया। मांग किया कि श्रमिक के परिजनों को तत्काल प्रभाव से 50 लाख का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाय। ...

भ्रष्टाचारी प्रधानों को लेकर डीएम अन्द्रा वामसी के दिखे कड़े तेवर,समीक्षा बैठक में 4 पंचायत सचिवो को अनुपस्थिती पर डीपी आरओ को वेतन रोकने का भी दिया निर्देश,गमन की शिकायत और पुष्टि पाए जाने पर छिनेगी की प्रधानी

Image
गमन की शिकायत और पुष्टि पाए जाने पर छिनेगी की प्रधानी की कुर्सी जिला प्रशासन गठित समिति को देगा पंचायत की जिम्मेदारी भ्रष्टाचारी प्रधानों साथ-साथ पंचायत सचिवों के ऊपर भी होगी एफआईआर दोनों जाएंगे जेल डीएम के इस आदेश के बाद बस्ती जिले में भ्रष्टाचारी प्रधानों में मची खलबली। ग्राम पंचायत में गबन की शिकायत सही पाए जाने पर ग्राम प्रधान समेत अन्य कर्मचारियों पर दर्ज होगा एफआईआर - डीएम शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत गलत पाए जाने पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध भी होगी एफआईआर  इस फैसले को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जिलाधिकारी की कर रहे हैं सराहना अब होगा ग्राम पंचायत का विकास महज कुछ दिनों में जिलाधिकारी ने लोगों के दिलों में बना लिया अपना घर हो रही तमाम तरह की चर्चाएं। अब पंचायत में गबन की शिकायत सही पाए जाने पर ग्राम प्रधान, सचिव एवं अन्य दोषी कर्मचारी से वसूली करने के साथ-साथ उनके विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी। साथ ही ग्राम प्रधान को हटाकर संचालन के लिए समिति का गठन किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित लम्बित शिकायतों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने कहा कि शिकायत फर्जी पाए जाने ...

कप्तानगंज के मुड़ियारी ग्राम में अज्ञात कारणों से लगी आग से 08 घर जलकर राख,

Image
ग्राम मुड़ियार में अज्ञात कारणों से लगी आग 08 घर जलकर राख    बस्ती कप्तानगंज 02नवंबर 2023  बस्ती जिले के विकासखण्ड कप्तानगंज के अर्न्तगत ग्राम पंचायत वरहटा के राजस्व गांव मुड़ियारी में अज्ञात कारणों से आग लग गई । अज्ञात कारणों के आग लगने से 08 घर का सारा सामान जल कर राख हो गया । 08 घरो के आग लगने की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।  सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग लगने की सूचना पर मुड़ियारी राजस्व गांव में अफरा तफरी मच गई । आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची । फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया । फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों की कड़ी मेहनत करने के बाद भी 08 घर जल कर राख हो गया । बाद में आग लगने की सूचना पर थाना प्रभारी कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय एवं हल्का लेखपाल मौके पहुंचे । हल्का लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार के नुकसान का आकलन किया और सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिया । झिनकान पुत्र बरखू , किन्नी पुत्र बरखू , श्यामू पुत्र बरखू , पल्टू पुत्र बरखू , रामू पुत्र बरखू , महेन्द्र पुत्र ...

बस्ती जिले के प्रख्यात चिकित्सक डॉo वी.के. वर्मा को मिली थायराइड, डायबिटिक मैनेजमेंट में डिग्री

Image
   बस्ती के प्रख्यात चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा को मिली     थायराइड, डायबिटिक मैनेजमेंट में डिग्री बस्ती। होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक जिला चिकित्सालय के आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा को योगा यूनिवर्सिटी आफ द अमेरिकाज फ्लोरिडा यूएसए द्वारा बंगलौर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लीनिकल एक्सीलेंस (होम्योपैथी) इण्डिया द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में थायराइड और डायबिटिक मैनेजमेंट पोस्ट ग्रेज्युट डिप्लोमा (पी.जी.डी.टी.डी.एम.) डिग्री प्रदान की गई। डॉक्टर वी.के. वर्मा ने बताया कि उन्होने ऑन लाइन अध्ययन कर यह डिग्री को प्राप्त किया। इससे मरीजों के उपचार में और सहायता मिलेगी। इस अध्ययन में उन्हें विश्वस्तरीय चिकित्सा पद्धतियों का ज्ञान हुआ है। थायराइड और डायबिटिक मैनेजमेंट के रोगियों के लिये उनका यह ज्ञान काफी सहायक सिद्ध होगा। निरन्तर शोध प्रवृत्ति के 59 वर्ष के डा. वी.के. वर्मा को पी.जी.डी.टी.डी.एम. डिग्री प्रदान किये जाने पर प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा. सुरेश चन्द्र कौशल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.के. मिश्र, डा. विनोद कुमार, डा. विमल द्विवेदी, डा. ए.के. कुशवाहा,...

आंगनबाड़ी विभाग के कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर जिलाधिकारी बस्ती आंद्रा वामसी ने पांच विकास खण्डों के सीडीपीओं का वेतन रोकने का दिया निर्देश

Image
  कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने पांच सीडीपीओं का वेतन रोकने का दिया निर्देश बस्ती - कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी ने बहादुरपुर, दुबौलिया, कप्तानगंज, सल्टौआ गोपालपुर तथा बस्ती सिटी बाल विकास परियोजनाओं के सीडीपीओ का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्य करने के साथ-साथ पोर्टल पर डाटा फीडिंग भी महत्वपूर्ण है, जिससे जिले की प्रगति प्रदेश स्तर पर परिलक्षित होती है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिया है कि प्रत्येक ब्लॉक में सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को डाटा फीडिंग की ट्रेनिंग कराई जाए। सीडीपीओ क्षेत्र का भ्रमण बढ़ाएं, प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर सुनिश्चित करें कि वजन मशीन अवश्य उपलब्ध हो तथा बीएचएनएस दिवस नियमित रूप से आयोजित किया जाए।           समीक्षा में उन्होंने पाया कि पोर्टल पर अन्नप्राशन, गोद भराई तथा पोषण दिवस तो आयोजित किया जा रहा है परंतु उसकी फीडिंग पोर्टल पर नहीं की जा रही ...

शराब के ओवररेटिंग के खिलाफ जांच कराने हेतु विधायक प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी बस्ती को लिखा पत्र

Image
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी नेता एवं रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के प्रतिनिधि मनोज सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मांग किया है कि आवकारी कार्यालय बस्ती में पूर्ति निरीक्षको को अपने तैनाती स्थल पर भेजने के साथ ही ओवररेटिंग बिक रही शराब की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। भेजे पत्र में मनोज सिंह ने कहा है कि पूर्ति निरीक्षक हर्रैया, भानपुर, रूधौली को तैनाती स्थल पर भेजने के साथ ही यह सुनिश्चित कराया जाय कि जिले में खुलेआम ओवररेटिंग पर बिक रही शराब का जिम्मेदार कौन है और ऐसा किस आधार पर कराया जा रहा है।

पटेल जयंती के अवसर पर सरदार बल्लभ पटेल की प्रतिमा बस्ती जिले में स्थापित , कुआनो नदी अमहट घाट पर नवनिर्मित पार्क में भारत के लौह पुरुष की प्रतिमा का अनावरण , भाजपा विधायक अजय सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने किया उद्घाटन , स्थापना कार्यक्रम के आयोजक विवेक चौधरी ने कहा की सरदार बल्लभ की यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को रचनात्मक ऊर्जा देगा और उनमें एकता एवं अखंडता का सन्देश देता रहेगा,

Image
   जनपद बस्ती में लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित  बस्ती 31 अक्टूबर। 2023 लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयन्ती अवसर पर मंगलवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण कुआनो तट के अमहट घाट पर स्थित नगर पालिका परिषद के पार्क में किया गया। भाजपा विधायक अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, आयोजक अपना दल एस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी आदि ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को आजाद कराने, कई बिखरी रियासतों को भारत से जोड़ने और गृह मंत्री के रूप में जो भूमिका निभायी देश उन्हें सदैव याद करेगा। अपना दल एस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी ने बताया कि लम्बे समय से मण्डल मुख्यालय पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा न होने की कमी खल रही थी, लम्बे प्रयास और सहयोग से यह विशाल प्रतिमा नयी पीढी को रचनात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी।   यहां पर आने वाले लोग लौह पुरुष के जीवन संघर्ष और अदम्य इच्छा शक्ति से प्रेरणा लेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश शुक्ल, पं. सरोज मिश्र, राजेश पाल चौधरी, झिनकान चौधरी, ध्रुवचन्द्र चौधरी आदि ने पटेल जी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य...

आरटीओ बस्ती ने ओवरलोडेड 8 वाहनों का चालान कर लगाया 1 लाख 70 हजार का जुमार्ना

Image
  ओवरलोडिंग में 8 वाहनों का चालान कर लगाया गया एक लाख 70 हजार का जुमार्ना बस्ती। आरटीओ महकमे की ओर से जनपद में ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ओवरलोडेड वाहनों के चालान कर उनसे समन शुल्क की वसूली की जा रही है। ए आर टी ओ, प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि जनपद उच्चाधिकारियों में के निदेर्शानुसार पर ओवरलोडिंग रोकने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। इस अभियान के 35 वाहनों को चेक किया गया जिसमे 8 वाहनों का चालान कर 03 को कलवारी थाने में सीज कर दिया गया। वाहनों पर एक लाख 70 हजार का जुमार्ना लगाया  है।   उन्होंने बताया कि ओवरलोडेड वाहनों पर यह प्रवर्तन द्वारा कारवाई निरंतर जारी रहेगी। ए आर टी ओ, प्रशासन पंकज सिंह ने वाहन चालकों और स्वामियों  को आगाह किया है कि ओवरलोड से बचें, इससे सड़क हादसे भी कम होंगे और बेवजह चालान और अन्य प्रकार की क्षति भी होती है

मिड डे मिल मध्यान्ह भोजन का राशन गमन करने के मामले में पूर्व प्रधान महिला गिरफ्तार

Image
  मिड डे मिल मध्यान्ह भोजन का राशन गमन करने के मामले में पूर्व प्रधान महिला गिरफ्तार   बस्ती पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी हरैया शेष मणि उपाध्याय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हरैया राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एमडीएम का राशन गमन करने के मामले में वांछित पूर्व प्रधान अभियुक्ता को गिरफ्तार किया जिसके विरुद्ध थाना हरैया पर मु0अ0स0 176/2023 धारा 409 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था । जिसमें आज वांछित चल रही अभियुक्ता फूला देवी पत्नी शिवकुमार उम्र करीब 55 वर्ष साकिन महेवा कुंवर थाना हर्रैया को करीब 1:25 बजे महेवा कुंवर से हिरासत में लेकर न्यायालय रवाना किया गया।

जीवित व्यक्ति को मृतक दिखा कर,फर्जी वरासत करने वाले लेखपाल को एसडीएम हरैया ने किया निलंबित

Image
 बस्ती 29 अक्टूबर  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हरैया तहसील के विकास खंड गौर के पड़ेरिया गांव में लेखपाल अजय गौड़ का इक अजब गजब का कारनामा  आया है जिसने जीवित व्यक्ति को मृत्यु दिखाकर ज़मीन भतीजे के नाम कर दी, लेखपाल के इस कारनामे की शिकायत मूसे द्वारा एसडी एम हरैया  से की गई एसडीएम ने इसकी जांच पड़ताल की जिसमें मामला सही पाया गया आज एसडीएम हरैया  ने आरोपी लेखपाल अजय गौड़ को निलंबित कर दिया है।

दस महीने से नहीं मिला नगरपालिका आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को वेतन, सफाई कर्मचारियों का परिवार पहुंचा भुखमरी के कगार पर , काम काज छोड़ धरने को मजबूर

Image
  पिछले दस महीने से नहीं मिला आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को वेतन नगर पालिका बस्ती आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी  धरने पर बस्ती जनपद में हो रहा मजदूरों का शोषण दस महीने से नहीं मिला आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को वेतन आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का परिवार पहुंचा भुखमरी के कगार पर बीजेपी सरकार में सबसे निचले तपके के व्यक्ति का परिवार पूरे शहर की गंदगी साफ करने के बाद भी पहुंच गया भुखमरी के कगार पर बस्ती जिले के जिम्मेदार शासन प्रशासन में बैठे तीस मार खा निचले तपके के सफाई कर्मचारियों को आत्महत्या करने पर कर दिए हैं मजबूर दीपावली का त्यौहार है तीन महीने का वेतन तुरंत मांग रहे हैं आउटसोर्सिंग के सफाई कर्मचारी हाउस टैक्स सहित अन्य टैक्स वसूलने में देरी नहीं करता है नगर पालिका फिर भी सफाई कर्मचारियों को नहीं दे रहा है वेतन मामला बस्ती नगर पालिका आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का है

मोटरसाइकिल के आमने सामने भिड़ंत में घायलों की मौत, ग्राम महरीपुर के सामने का मामला

Image
  बस्ती 28 अक्टूबर   नगर थाना अंतर्गत ग्राम महरीपुर में दो बाईकों की आमने-सामने भीषण टकराने के कारण दो लोगों की मृत्यु।  सूत्रों के अनुसार ग्राम सोनबरसा थाना कलवारी निवासी मोहम्मद मुस्तफा  और राजमोहन निषाद नगर पंचायत नगर बाजार निवासी  फुलवरिया निषाद थाना नगर के बाइक आपस में टकराने के कारण दो लोगों की मृत्यु हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल बस्ती में पुलिस को सूचना मिलने पर एंबुलेंस द्वारा भर्ती कराया गया है। मोहम्मद मुस्तफा, राजमोहन निषाद की मृत्यु हो गई है।

जिला चिकित्सालय बस्ती के चिल्ड्रेन वार्ड में अज्ञात कारणों से लगी आग , अस्पताल में मची अफरा तफरी किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Image
  बस्ती (यूपी) 27 अक्टूबर जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अचानक आग लग गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। घटना के दौरान वार्ड में 27 बच्चे भर्ती थे। अस्पताल स्टाफ और परिवार जनों ने सभी बच्चों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन यंत्र के सहयोग से आग पर काबू पाया। चिल्ड्रन वार्ड में एसएनसीयू वार्ड है। यहां न्यू बॉर्न बच्चों को भर्ती किया जाता है। रात करीब 830 बजे वार्ड के एक वार्मर में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। धुआं देख कर्मियों में हड़कंप मच गया। बगल के चिल्ड्रेन वार्ड में 23 और पीआईसीयू में चार बच्चे भर्ती थे। अस्पताल स्टॉफ और परिजनों ने तत्काल बच्चों को नीचे बने एन आर सी में शिफ्ट किया।वार्ड में तैनात स्टाफ ममता और वंदना ने तत्काल फायर ब्रिगेड को काल किया और अधिकारियों को सूचना दी। एस आई सी डॉ0सतीश चंद्र कौशल ने बताया कि एसएनसीयू वार्ड के एक वार्मर शार्ट-सर्किट से आग लगी थी। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों की भी जांच कराई जायेगी 

एंग्जायटी (दुश्चिंता)के शिकार हो रहे युवा प्रतिमाह 800 से 1000 मरीज जिला अस्पताल में आ रहे ज्यादातर अवसाद , बेचनी ,नीद की कमी, एंजाइटी के पीड़ित युवाओं में धैर्य की कमी डॉ0 ए.के.दूबे मनोचिकित्सक

Image
युवाओं में धैर्य की कमी और भविष्य की चिंता के कारण बढ़ रहे हैं अवसाद, जिसके कारण नशे की लत के शिकार हो रहे है युवा , विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मानसिक रोगों में डिप्रेशन विश्व में हार्ट अटैक के बाद मृत्यु का दूसरा बड़ा कारण है। मानसिक रोग पूरी दुनिया में एक महामारी का रूप ले चुका है। ऐसा माना जाता है कि आज चार में से एक व्यक्ति मानसिक अवसाद, मानसिक तनाव का शिकार है। आईए आज  के अंक में जानते है   एंग्जायटी (दुश्चिंता)के बारे में  बस्ती जनपद चिकित्सालय के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ए.के.दूबे  से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं             मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ए.के.दूबे   प्रतिमाह लगभग 800 से 1000 तक मरीज जिला अस्पताल बस्ती में आ रहे ज्यादातर अवसाद , बेचनी ,नीद की कमी, एंजाइटी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं  तनाव, दुश्चिंता और अवसाद से लगभग हर व्यक्ति गुज़रता है। किसी को कोई अपना खोने पर, तो किसी को कोई भारी आर्थिक क्षति होने पर इन स्थितियों का सामना करना पड़ता है। इस दौर में लोगों में ज़िम्मेदारियों या काम के बढ...

बस्ती में दर्दनाक हादसा,कप्तानगंज पंडूल घाट से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर वापस आ रही ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खाई में पलटी, 1 श्रद्धालु की मौत 11 लोग गंभीर रुप से घायल अस्पताल में चल रहा इलाज,

Image
  कप्तानगंज  पंडूलघाट से दुर्गा प्रतिमा विसर्जित कर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। युवक की दर्दनाक मौत बस्ती कप्तानगंज 24अक्टूबर 2023  बस्ती कप्तानगंज पांडुलघाट से दुर्गा पूजा विसर्जन के बाद वापस लौटते वक्त ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खाई में पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा,  ट्राली में सवार 1 युवक की हुई दर्दनाक मौत,11 लोग हुए गंभीर रूप से घायल। ग्राम भियुरा के निवासी है मृतक व घायल लोग सूचना पर पहुंचे कप्तानगंज एसओ रोहित उपाध्याय व दुबौलिया थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्राली के नीचे दबे लोगों को निकाला बाहर। घायल 11 लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज कराया भर्ती। चिकित्सकों ने घायल 3 लोगों को जिला अस्पताल किया रेफर। दुबौलिया थाना क्षेत्र के पांडुल घाट के निकट पूरी घटना

तेज ध्वनि से डीजे बजाने वालों पर मुकदमा दर्ज, दशहरा के अवसर पर दुर्गा पूजन विसर्जन के दौरान थाना वाल्टरगंज , थाना लालगंज, थाना छावनी में डीजे का तेज साउंड बजाने वाले उपकरणों को कब्जे में लेकर पुलिस विभाग ने किया कार्यवाही, तेज ध्वनि के कारण लोगों को रही थी काफी परेशानी

Image
 दुर्गा पूजन विसर्जन के दौरान तेज ध्वनि से बजाने वाले  डी0जे0 संचालक व आयोजक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज बस्ती   वाल्टरगंज थाना पुलिस ने श्री दूर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान काफी तेज ध्वनि में डी0जे0 बजने की आवाज सुनकर मौके पर पुलिस पहुंच कर DCM वाहन संख्या UP 51 AT 5130 पर डी0जे0 लगाकर काफी तेज ध्वनि में बजाता हुआ जाता दिखायी दिया,जिसकी वजह से आने – जाने वाले राहगीरो एवं ग्रामवासियों को काफी असुविधा हो रही थी,पुलिस बल जब वाहन के पास पुलिस पहुँची तो वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग गया एवं डीजे मालिक/आपरेटर मौजूद मिला,जिससे डी0जे0 को बन्द करवाया साथ ही  मौके पर साउण्ड -04, ट्यूटर 4 (2 काले व 2 लाल रंग),10 पीस पाकेट लाइट,1 जनरेटर, 1 एम्पली फायर,मिक्सर मशीन- 01,01 स्टेबलाइजर,1 बिजली बोर्ड कब्जा में लिया,इनका यह कार्य ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियन्त्रण) नियमावली 2000 के नियम 5/6 के अन्तर्गत प्रतिबन्धित है तथा डी0जे0 मालिक/संचालक को उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के पत्र संख्या गृह(पुलिस) अनुभाग 3 दिनांक 16.10.2023 को माध्यम से ध्वनि विस्तारक यंत्रो (लाउडस्पीकर/डी0जे0) के अनियंत्रित व निय...

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार छापा मारने पर , ग्रामीण प्रैक्टिशनरों ने बैठक कर जताई आपत्ति , कहा हमें झोला छाप न कहकर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक कहा जाय

Image
  कलवारी, बस्ती ।  कलवारी बाजार स्थित एक निजी होटल में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष लालजी आजाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी को लेकर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों ने आपत्ति जताई। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम त्रिपाठी ने कहा गरीबों के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक किसी मसीहा से कम नहीं है। गरीबों के पास पैसा ना होने की दशा में भी ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक लोगों का निशुल्क इलाज करते हैं। कोरोना काल की भयावह स्थिती के बीच में जहां जिले के सरकारी डॉक्टर अपने को असहाय महसूस कर रहे थे उस समय झोलाछाप कहे जाने वाले ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक अपनी जान जोखिम में डालते हुए अपना क्लीनिक बंद करके गांव-गांव जाकर ग्रामीणों का निशुल्क इलाज कर रहे थे। उस समय सरकार सहित समाज के हर तबका के लोग ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों को देवदूत का दर्जा दे रहे थे। लेकिन परिस्थितियों बदली तो उत्साह वर्धन को कौन कहे आज जिले का स्वास्थ्य महकमा लगातार छापेमारी कर रहा है। डॉ जवाहर लाल विश्वकर्मा ने कहा कि स्वस्थ समाज के बिना स्वस्थ भा...

रिलेशनशिप (लिव इन) में रहने वालों को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक, कपल्स की याचिका खारिज ,ऐसे रिश्ते में स्थिरता और ईमानदारी की बजाय मोह अधिक है- हाईकोर्ट

Image
    इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक महत्त्वपूर्ण फैसले से अब     रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स को लगा बड़ा झटका.   बॉयफ्रेंड और गर्ल्स फ्रेंड को रिलेशनशिप (लिव इन) में रहने वालों को न्यायालय ने रोक लगा दी है. ऐसे में इलाहाबाद हाईकोर्ट से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इसमें दो अंतरधार्मिक कपल्स के द्वारा याचिका दाखिल की गई थी.  लिव इन रिलेशन में स्थिरता और ईमानदारी की कमी होती है. लिव-इन रिलेशनशिप (Live in Relationship) मुख्य रूप से "टाइम पास" होते हैं. हाईकोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ पुलिस सुरक्षा की मांग करने वाले एक लिव-इन में रह रहे कपल्स की याचिका खारिज कर दी. दरअसल, हाईकोर्ट में एक हिंदू महिला और एक मुस्लिम पुरुष के तरफ से संयुक्त याचिका दायर की गई थी, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (Indian Penal Code ACT 366) के तहत अपहरण के अपराध का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर (FIR) को रद्द करने की मांग की गई थी. आरोपी मुस्लिम युवक के खिलाफ शिकायत युवती की चाची ने दर्ज कराई थी. इसके खिलाफ इस जोड़े ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखट...

बीमा के मैच्योरिटी के नाम पर लोगो को झांसे में लेकर करोड़ों रुपए का फ्राड करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Image
बस्ती - वादी मुकदमा हरिहर प्रसाद पुत्र राजाराम, चिरैयाडाड़ थाना सोनहा जनपद बस्ती ने लिखित सूचना दिया कि मेरी छः बीमा चल रही थी जिसमे से पांच बीमाओ का केवल एक किस्त जमा किया था। इसके बाद किस्त नहीं जमा किया जिसके संबन्ध में वादी के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन आया कि मैं आपकी मेच्योरिटी वापस करा दूंगा जिसके लिये वादी को झासे में लेकर विभिन्न चार्ज के नाम धीरे धीरे करके विभिन्न खातो में लगभग 652600 रुपये जमा कराकर ठगी कर लिया गया। जिसके संबन्ध में साइबर क्राइम बस्ती परिक्षेत्र पर मुकदमा आई0टी0 एक्ट पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। साइबर अपराधो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन के क्रम में अनावरण एंव अन्य गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक विकास यादव साइबर क्राइम थाना बस्ती परिक्षेत्र बस्ती मय टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, सीडीआर एनालिसिस व अन्य साइबर तकनीक का प्रयोग करते हुए संकलित साक्ष्यो, उपलब्ध एटीम की वीडीयो फुटेज आदि के आधार पर प्रमाणित होने पर अभियुक्तगण को (रोहित सिंह पुत्र लाखन सिंह ,अरविन्द परमार पुत्र लाखन सिंह परमार...