Posts

अमरौली शुमाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – 5 करोड़ के अस्पताल में सुविधाओं का टोटा, जिम्मेदार कौन

Image
  अमरौली शुमाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – 5 करोड़ के अस्पताल में सुविधाओं का टोटा, जिम्मेदार कौन बस्ती जनपद के अमरौली शुमाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत देखकर कोई भी यह सवाल पूछने पर मजबूर हो जाएगा कि आखिर 5 करोड़ रुपये की लागत से बने इस विशाल अस्पताल में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं क्यों नहीं मिल रही हैं। आधुनिक भवन, करोड़ों की मशीनें, और कागजों में उपलब्ध 60 से अधिक प्रकार की जांच  सब कुछ मौजूद है। लेकिन हकीकत यह है कि अस्पताल में अधिकांश जांचें या तो हो ही नहीं रही हैं या फिर मशीनें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों या लैब का रुख करना पड़ रहा है, जहां वे मोटी रकम चुकाकर जांच करवाने को विवश हैं। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बना यह स्वास्थ्य केंद्र एक समय क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों का केंद्र था। यहां लाखों रुपये खर्च कर 60 से ज्यादा जांचों के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई गईं। परंतु आज ये मशीनें या तो धूल फांक रही हैं या बंद पड़ी हैं। स्टाफ की कमी, तकनीशियन की अनुपलब्धता और रखरखाव में लापरवाही की वजह से सरकारी संसाधन पूरी तरह से ठप हैं। विडंबन...

विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने विधानसभा में उठाया आयुष्मान भारत, गन्ना भुगतान, पंचायत विकास का मुद्दा

Image
  इंडिया न्यूज वर्ड  बस्ती। समाजवादी पार्टी के विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने तारांकित पशेनों के द्वारा आयुष्मान भारत योजना, ग्राम पंचायतों में विकास कार्य, मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज भुगतान में देरी, बकाया गन्ना भुगतान, मानदेय कर्मियों की स्थिति, जर्जर सड़कों की मरम्मत और सिंचाई व्यवस्था जैसे कई विषयों पर सवाल पूंछे थे जिसका सम्बंधित मंत्रियों ने उत्तर दिया। आयुष्मान भारत योजना पर सवाल उठाते हुए विधायक चौधरी ने कहा कि जब भाजपा का शीर्ष नेतृत्व यह दावा करता है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के लगभग 14 करोड़ गरीब राशनकार्ड धारक शामिल हैं, तो पूरे प्रदेश में अभी तक केवल 5 करोड़ 35 लाख ही आयुष्मान कार्ड धारक क्यों हैं? क्या सरकार सभी 14 करोड़ गरीब राशनकार्ड धारकों को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आयुष्मान भारत कार्ड बनाएगी? उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया। विधायक ने कहा कि पात्र मरीज पिछले दो महीनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार समयबद्ध इलाज के लिए कोई ठोस योजना नही...

लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस ,स्कूल के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

Image
  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस तथा शैक्षणिक सत्र-2024-25 में सर्वोच्च अंक पाने वाले मेधावियों को किया गया सम्मानित। आज  15 अगस्त  के अवसर पर बस्ती जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थान, लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती के पावन प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा शैक्षणिक सत्र-2024-25 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के सभी छात्रों एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण करके किया। तत्पश्चात् दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पावन प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समस्त कार्यक्रमों में प्रबंधक महोदय के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती अपर्णा सिंह जी ने भी अपनी सह‌भागिता दर्ज किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम 11वीं की...

बस्ती में ड्रग माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही 1 करोड़ के अवैध मार्फिन के साथ ड्रग माफिया पति पत्नी को किया गिरफ्तार,

Image
  बस्ती (यूपी) परशुरामपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाहीं में मिली बड़ी सफलता। 1 करोड़ के ऊपर के कीमत की अवैध मार्फिन को पुलिस ने किया बरामद।एसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर किया खुलासा।पुलिस ने अवैध मार्फिन मामले में पति पत्नी को किया गिरफ्तार। बस्ती पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को ग्राम पहाड़गंज मोड से आगे अरजानीपुर रोड से किया गिरफ्तार।पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 01 किलो 10 ग्राम नाजायज मार्फिन के साथ स्विफ्ट डिजायर कार और नगद 4200 रुपए किया बरामद। पकड़े गए अभियुक्त रामआधार यादव के साथ पत्नी गुड़िया जनपद बस्ती थाना परशुरामपुर के हैं निवासी हैं  अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ के ऊपर की बताई जा रही है बरामद हुई अवैध मार्फिन। एसपी अभिनंदन ने टीम को 25 हजार के इनाम देने की घोषणा किया है।

लोहिया मार्केट में व्यवसाई को कट्टा सटाकर मांगा 50 हजार, पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

Image
  बस्ती (यूपी )   लोहिया मार्केट में व्यवसाई को कट्टा सटाकर मांगा 50 हजार, पीडित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार बस्ती न्यूज़ टाइम्स । बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा निवासी अशफाक अली ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। पत्र में अशफाक अली ने कहा है कि रविवार 11 अगस्त को लोहिया मार्केट ए-3 के सामने आदित्य नाम का एक व्यक्ति सीढ़ियों के जीने पर खड़ा होकर सीने पर कट्टा तान दिया और कहने लगा कि अंकित भैया ने कहा है पैसा देने के लिये। यदि तुम मुझे 50 हजार रुपए नहीं  दोगे तो हम गोली मार देगे। हम चार लोग हैं, चारों के पास कट्टा है। किसी को बताओगे तो जान से मार देंगे। तुम्हारे घर पर चढ कर गोली चलायेंगे। कुसौरा निवासी अशफाक अली ने पत्र में कहा है कि उसकी जान को खतरा है। उसने एसपी को पत्र देकर अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।

आनंद हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर का पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने फीता काटकर किया उद्धघाटन

Image
  आनंद हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर का पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने  फीता काटकर किया उद्धघाटन हरदिया में खुला आनंद हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर, पूर्व  सांसद ने किया उद्धघाटन  आनंद हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर का हुआ उद्घाटन, उत्कृष्ट सेवाओं का दिलाया भरोसा बस्ती 10 जुलाई , बांसी रोड स्थित हरदिया चौराहे पर भाजपा पार्टी के असम प्रभारी व बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने आनंद हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। अपने संक्षिप्त सम्बोधन में सांसद ने कहा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में बस्ती तेजी से आग बढ़ रहा है। यहां निजी क्षेत्र के कई अस्पताल बेहतर सेवायें दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज एक नया नाम आनंद हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर का जुड़ा है। अस्पताल का प्रबंधन प्रोफेशन को लेकर उत्सुक है। निश्चित रूप से अस्पताल की सेवायें उत्कृष्ट स्तर की होंगी और लोगों का उचित दर में इलाज होगा। उन्होने प्रबंधन को शुभकामनायें देते हुये सेवाओं की गुणवत्ता बनाये रखने को कहा। उद्घाटन अवसर पर डा. राजू सिंह, एवं डायरेक्टर सृष्मिता भटनागर ने कहा पब्लिक सेक्टर की सेवाओं को उत्कृष्ट बनान...

सीएमओ कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का किया उदघाटन

Image
  सीएमओ कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का किया उदघाटन 28 अगस्त तक चलेगा वृहद अभियान (यूपी )बस्ती , फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने सीएमओ कार्यालय में किया। उद्घाटन के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सीएमओ डॉ राजीव निगम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश चौबे और उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने एल्वेंडजोल और डीईसी की दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन का शपथ लिया।      डीएमओ राजेश चौबे ने बताया कि यह अभियान रविवार से 28 अगस्त तक कुल 10 कार्य दिवसों में चलेगा। इस दौरान 0 से 2 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों को छोड़कर सभी लोगों को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा का सेवन कराएंगे। बताया कि दो से पांच वर्ष के बच्चों को डीईसी और एल्बेंडाजोल की एक-एक गोली दी जाएगी। छह से चौदह साल के किशोरों को डीईसी की दो और एल्बेंडाजोल की एक गोली मिलेगी। पंद्रह वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डी...

चौकी इंचार्ज दक्षिण दरवाजा पर पिटाई का आरोप , पीड़ित की हालत बिगड़ी कैली में चल रहा इलाज , आम आदमी पार्टी के कुलदीप जायसवाल ने मामले में न्याय के लिए एसडीएम बस्ती सदर को दिया ज्ञापन

Image
  बस्ती। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी बौद्ध प्रान्त के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल के नेतृत्व में दो पीड़ितों ने अलग- अलग मामलों को लेकर उप जिलाधिकारी सदर और सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि दोनों मामलों की जांच कराकर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाय। आम आदमी पार्टी नेता कुलदीप जायसवाल ने पत्र देेने के बाद बताया कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की मोहल्ला पाण्डेय बाजार बरदहिया रोड निवासिनी सुनीता देवी पत्नी श्याम सुन्दर के पति श्याम सुन्दर को दक्षिण दरवाजा के चौकी इन्चार्ज ने चौकी पर बुलाकर बुरी तरह से मारा पीटा। इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी। उसका ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज चल रहा है। सुनीता देवी ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि उसके पति श्याम सुन्दर ने इटैलिया वार्ड नम्बर 9 में पावर हाउस के पीछे जमीन क बैनामा कराया जिस पर वे काबिज है। 31 जुलाई की सुबह सुनीता अपनी जमीन देखने गई थी, इस बीच उसी दिन दक्षिण दरवाजा के चौकी इन्जार्च ने उन्हें बुलाया और बातचीत के दौरान चौकी इन्जार्च ने उसके पति श्याम सुन्दर को बुरी तरह से मारा पीटा। इससे उनके पति के सीने में दर्द होने लगा, वह अपने प...

श्रीपालपुर टोला ननकूपुर थाना वाल्टरगंज में रास्ता विवाद का मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Image
‎   बस्ती जिले के ग्राम श्रीपालपुर टोला ननकूपुर थाना वाल्टरगंज में रास्ता विवाद का मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही ‎बस्ती (यूपी ) पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में वाल्टरगंज पुलिस ने दबंग मनबढ़ो पर किया कार्रवाई , थाना वाल्टरगंज के थाना अध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी की टीम ने 30 अभियुक्ताें को किया गिरफ्तार  प्रथम पक्ष के हरीराम द्वितीय पक्ष के अब्दुल खालिक को पुलिस ने किया था तलब रास्ता विवाद को लेकर थाना परिसर में दोनों पक्ष आपस मे भिड़े करने लगे हाथापाई पुलिस बल द्वारा काफी समझाने बुझाने पर नहीं माने हो गए दोनों पक्ष उत्तेजित मौके पर शान्ति व्यवस्था के बनाए रखने के दृष्टिगत दोनो पक्षों के 30 कुल अभियुक्तगण का किया चालान‎ गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उमाशंकर,  सब इंस्पेक्टर हजारी प्रसाद हेड कांस्टेबल अनिल, महिला कांस्टेबल अर्चना ,सीमा शामिल  रहे 

लेखपाल के दबंगई व पेड़ कटान मामले में मुकदमा दर्ज -बिना विधिक कार्यवाही पूर्ण किए दबंग लेखपाल ने कटवाए थे दर्जनों पेड़

Image
  लेखपाल के दबंगई व पेड़ कटान मामले में मुकदमा दर्ज  बिना किसी विधिक कार्यवाही पूर्ण किए दबंग लेखपाल ने कटवाए थे दर्जनों पेड़       बस्ती। भानपुर तहसील के लेखपाल द्वारा दबंगई पूर्वक पेलनी ग्राम के सरकारी जमीन में स्थित दर्जनों सागौन के पेड़ों के कटान मामले में लेखपाल सहित तीन अन्य के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 4/10 के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है परन्तु लकड़ी की बरामदगी व लेखपाल के विरुद्ध अन्य विभागीय कार्यवाही अभी शेष रह गया है जिसको लेकर मामले के शिकायतकर्ता राम मिलन ने अधिकारियों से सम्पर्क साधना शुरू कर दिया है।               प्राप्त समाचार के अनुसार -भानपुर तहसील के अंतर्गत नगर पंचायत भानपुर के राजस्व ग्राम पेलानी में सरकारी खलिहान की भूमि पर लगे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया था, जिससे प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे थे। शिकायतकर्ता राम मिलन निवासी टाउन एरिया भानपुर ने आईजीआरएस पोर्टल पर सन्दर्भ - संख्या-40018525024641) पर शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 18 जुलाई 2025 को गाटा संख्या 233 में स्थित खल...

महादेवा विधानसभा के विधायक दूधराम ने बैडारी गांव में किया निर्माण कार्य का निरीक्षण जाना गुणवत्ता का हाल

Image
    महादेवा/बस्ती। विधानसभा क्षेत्र 311 महादेवा के विधायक दूधराम  ने ग्राम बैडारी में चल रहे आरसीसी रोड निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से कार्य की गुणवत्ता के बारे में पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा किया जा रहा कार्य अच्छी गुणवत्ता का है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले यह मार्ग घुटने तक गड्ढों से भरा था और इसका निर्माण बहुत जरूरी था। स्थानीय लोगों ने सरकार द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अच्छे कार्य होते रहेंगे तो क्षेत्र में सरकार के कामों की हमेशा सराहना होगी। विधायक ने वहां से गुजर रहे स्कूली बच्चों से भी सड़क निर्माण के बारे में बात की। बच्चों ने बताया कि पहले इस गड्ढों से भरी सड़क पर रोजाना आना-जाना पड़ता था, जो दुर्घटनाओं का कारण बनती थी। अब सरकार के सहयोग से बन रही इस सड़क से उन्हें आने-जाने में सुविधा होगी

पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन उतरे फील्ड में/श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने के लिए व्यवस्था का लिया जायजा ।

Image
बस्ती 19 जुलाई पुलिस का कांवड़ यात्रा को लेकर एक्शन मोड /श्रावण शिवरात्रि से पहले बड़े पैमाने पर सुरक्षा निरीक्षण और दिशा-निर्देश एसपी बस्ती अभिनंदन उतरे फील्ड में/श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण उन्होंने रिज़र्व पुलिस लाइन, बस्ती में बने CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और लाइव निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण और भ्रमण के दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह, और सीओ कलवारी प्रदीप त्रिपाठी नगर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के साथ फुटहिया पुलिस चौकी प्रभारी सचिंद्र मौजूद रहे।   कांवड़ मार्ग पर स्थलीय भ्रमण एसपी टीम ने प्रमुख कांवड़ मार्गों जैसे फुटहिया ओवरब्रिज, कप्तानगंज चौराहा, हरैया, छावनी, और घघौवा बॉर्डर का फिजिकल भ्रमण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।  यातायात डायवर्जन की सख्त समीक्षा/कांवड़ यात्रा के दौरान तय किए गए यातायात डायवर्जन की स्थिति और पालन का गहन निरीक्षण क...

आदर्श नगर पंचायत नगर बाज़ार में तालाब सौंदर्यीकरण का अध्यक्ष नीलम सिंह राणा ने किया भव्य उद्घाटन

Image
    आज दिनांक 16 जुलाई 2025 को आदर्श नगर पंचायत नगर बाज़ार के वार्ड नंबर 08 में नगरीय झील/पोखरा संरक्षण वित्तीय वर्ष 2023 _24 के अंतर्गत खोभवा पोखरे का नव- सौंदरीकृत का उद्घाटन समारोह आज धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने फीता काटकर तालाब के नए स्वरूप का लोकार्पण किया। इस सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत तालाब के आसपास विशिष्ट कार्य जैसे- पक्का घाट, बैठने की व्यवस्था, पौधारोपण आदि का निर्माण किया गया है। परियोजना का उद्देश्य तालाब को न केवल सुंदर बनाना है, बल्कि इसे स्थानीय लोगों के लिए एक मनोरंजन और सामुदायिक केंद्र के रूप में विकसित करना भी है।   अध्यक्ष प्रतिनिधि एवम पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "यह तालाब हमारी नगर पंचायत की धरोहर है। इसके सौंदर्यीकरण से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह स्थानीय लोगों के लिए एक आकर्षक स्थल भी बनेगा। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, नगर पंचायत के अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे नगर के सौंद...

आयुष चिकित्साधिकारी व वरिष्ठ समाजसेवी डा.वीके वर्मा भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के आजीवन सदस्य बनाये गए

Image
  आयुष चिकित्साधिकारी व वरिष्ठ समाजसेवी डा.वीके वर्मा भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के आजीवन सदस्य बनाये गए, जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती कुलदीप सिंह की प्रेरणा से डा.वी .के वर्मा ने भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की आजीवन सदस्यता ग्रहण की है। डा. वर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड संस्था समाज सेवा और देश हित के लिए सदैव प्रयासरत रहती है इस संस्था से जुड़कर मुझे कुछ होगा। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल संदीप कुमार ने कहा कि जिला सचिव कुलदीप सिंह द्वारा जनपद बस्ती ही नही मण्डल बस्ती में सर्वाधिक लोगों को भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश से आजीवन सदस्य के रूप में जोड़ने का कार्य सराहनीय है। डा. वी. के. वर्मा के आजीवन सदस्य बनने पर एडल्ट रिसोर्स आयुक्त स्काउट डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह, एडल्ट रिसोर्स गाइड डॉ सुरभि सिंह, स्काउट कमिश्नर हरिराम बंसल, गाइड कमिश्नर संधिला चौधरी, कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट स्काउट भूपेश कुमार सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्...

पत्रकारों को जन सरोकारों से जुड़ना होगाः समाचार पत्र BNT लाईव के स्थापना दिवस कार्यक्रम में संगोष्ठी में विभूतियां हुई सम्मानित

Image
पत्रकारों को जन सरोकारों से जुड़ना होगाः संगोष्ठी में विमर्श, विभिूतियां सम्मानित दैनिक बस्ती न्यूज टाइम्स के स्थापना दिवस पर पत्रकारिता के विविध आयामों पर चर्चा बस्ती   10 जुलाई (इंडिया न्यूज वर्ड )  आज के दौर में समाज को पत्रकारिता की  बहुआयामी रूप जरूरत  है। पत्रकारों को नये तकनीकी युग में सूचनाओं, समाचारों के साथ मानवीय पक्ष को सबल बनाना होगा। यह विचार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अरविन्द पाल ने प्रेस क्लब सभागार में आयोजित ‘ नये सन्दर्भो में पत्रकारिता की दशा दिशा विषयक संगोष्ठी में व्यक्त किया। कहा कि जन सरोकारों से ही पत्रकारिता सबल होगी। वे बीएनटी लाइव के सम्पादक राजेश पाण्डेय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर दैनिक बस्ती न्यूज टाइम्स के तीन वर्ष पूर्ण होने पर विभूतियों को सम्मानित किया गया।   नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि समाज की जिम्मेदारी है कि पत्रकारिता की मजबूती के लिये योगदान दें जिससे पत्रकारिता की धार और धारा सबल हो। पत्रकार ही हमें बताते हैं कि देश ...

पर्यावरण रक्षा के लिये आगे आये पत्रकारः किया पौधरोपण

Image
  पर्यावरण रक्षा के लिये आगे आये पत्रकारः किया पौधरोपण  बस्ती। पर्यावरण रक्षा के क्षेत्र में पत्रकार भी पीछे नहीं है। शुक्रवार को प्रेस क्लब के निकट पौधरोपण के साथ ही पात्रों में पौधों का वितरण किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार मजहर आजाद,डा.वी.के.वर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, डा.रामकृष्ण लाल ‘जगमग’  ने पौध रोपे। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि ‘एक पेड मां के नाम’ अभियान में सबको प्रयास करना होगा कि जो पौध लगाये जाय उसकी रक्षा भी किया जाय। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के इस युग में,वृक्षारोपण एक प्रभावी उपाय है जो हमारे पर्यावरण को संतुलित और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। डा.वी.के.वर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्रदान करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। वृक्षारोपण से मिट्टी का कटाव रुकता है और जल संरक्षण में भी सहायता मिलती है।

पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल में खुला कपड़ा बैंक, शिविर में मरीजों का इलाज, रोपे गये पौध

Image
  बस्ती ,9 जुलाई ,इंडिया न्यूज वर्ड ,पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज गोटवा में निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में हास्पिटल परिसर में कपड़ा बैंक स्थापित किया गया जिससे जरूरतमंदों को वहां से निःशुल्क कपड़े मिल जायेंगे और लोग वहां कपड़ा जमा भी कर सकेंगे। निःशुल्क स्वाथ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुये विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने कहा कि यह पुनीत कार्य है। आयुष चिकित्साधिकारी जिला चिकित्सालय डा. वी. के. वर्मा और पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज गोटवा की मानव सेवा की पहल सराहनीय है। शिविर में डा. आलोक रंजन वर्मा, डा. आर एन चौधरी, डा. मनोज मिश्रा, डा. चंदा सिंह, डा. इरफाना बानो, डा. एसके कुशवाहा, राजेश पटेल, डा. लालजी यादव, डा. सी.एम. पटेल, डा. रीतेश चौधरी ने लगभग 260 मरीजो का निःशुल्क मेडिकल परीक्षण कर परामर्श दिया गया। इसी कड़ी में श्रीमती मुराली देवी मानव सेवा एवं शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित विद्यालयों में एक पेड़ मां के नाम अभियान में हजारों पौध रोपे गये।

बसपा ने किया छात्रा की हत्या मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

Image
  बस्ती । बहुजन समाज पार्टी के एक प्रतिनिधि मण्डल ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर लालगंज थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में कक्षा 1 की छात्रा की हत्या मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया। कहा कि पिछले दो माह पूर्व हुये इस सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा न होने से लोगों में रोष है। बसपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। इसी कड़ी में बसपा की जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बूथ स्तर पूरा कर सांगठनिक मजबूती पर जोर दिया गया। समीक्षा बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये मुख्य मण्डल प्रभारी पूर्व एम.एल.सी. डा. विजय प्रताप ने कहा कि आगामी 2027 का चुनाव बसपा बहन मायावती के नेतृत्व में पूरी मजबूती से लड़ेगी। इसके लिये संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा रहा है। कहा कि बसपा सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ रही है। विशिष्ट अतिथि मण्डल प्र...

नवागत आर.आई. सीमा गौतम का स्वागतः के साथ आर. आई. संजय कुमार दास को दिया विदाई

Image
  नवागत आर.आई. का स्वागतः संजय कुमार दास को दिया विदाई विदाई समारोह में वक्ताओं ने आर.आई. संजय कुमार दास के 6 वर्षों के कार्यकाल को सराहा बस्ती । गुरूवार को नवागत आर.आई. श्रीमती सीमा गौतम ने कार्यभार ग्रहण किया। इसके साथ ही आर.आई. संजय कुमार दास को भावभीनी विदाई दी गई। उनका स्थानान्तरण इसी पद पर गोरखपुर जनपद में हुआ है। डी.टी.आई. कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही बस्ती आटो रिक्शा जन कल्याण समिति के जिला संरक्षक महेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित स्वागत और विदाई समारोह में वक्ताओं ने आर.आई. संजय कुमार दास के 6 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। कहा कि उन्होने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। महेन्द्र श्रीवास्तव ने आर.आई. संजय कुमार दास को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके कार्यकाल की सराहना किया।  कहा कि वे सबकी सुनने वाले संवेदनशील अधिकारी रहे  स्वागत और विदाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिन्नू सिंह, प्रदीप तिवारी, सैय्यद सुफियान, पंकज यादव, सौरभ पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव, सचिन पाण्ड...

परिषदीय विद्यालयों को मर्ज किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Image
  परिषदीय विद्यालयों को मर्ज किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन शिक्षा विरोधी निर्णय वापस ले सरकार - विश्वनाथ चौधरी बस्ती (इंडिया न्यूज वर्ड  ) गुरूवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर परिषदीय विद्यालयों को मर्ज किये जाने के विरोध में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मांग किया कि प्रदेश सरकार शिक्षा विरोधी अपने निर्णय को तत्काल प्रभाव से वापस ले। ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, रामजियावन, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल भारती आदि ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव परिषदीय शिक्षा को मजबूती दिया, जगह-जगह स्कूल खोलवाये, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सरकार में सबको शिक्षा का कानून लाया गया किन्तु भाजपा की सरकार गरीब बच्चों के शिक्षा मार्ग को ही बंद कर देना चाहती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आश्चर्य जनक स्थिति है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में शराब की दूकानों की तर्ज पर विद्यालय मर्ज किये ...

बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में चलाया गया संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Image
  बस्ती (यूपी)  बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया  । प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने कहा कि संचारी रोग भगाना है। स्वच्छता अपनाए, बीमारी भगाएं। स्वस्थ जीवन का यही है नारा, संचारी रोगों से मुक्त हो नगर हमारा। क्षेत्रों में नियमित रूप से नालियों की सफाई एवं कूड़ा निस्तारण के साथ साथ  रोस्टर के अनुसार सभी वार्डो/मोहल्लों में समय समय साफ सफाई करना चाहिए । बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पोस्ट बैनर बनाकर लोगों को जागरूक किया गया इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग लिया।  प्रतिभाग लेने वाले छात्राओं के नाम इस प्रकार गुफराना खातून, जैशमीन, नसरीन खातून, चांदनी, लायबा, मैयरा अहमद, रोशनी, सादवी गुप्ता, संस्कृति गुप्ता, सौम्या, रिया गुप्ता, रोशनी,साक्क्षी,वर्षा चौहान, साहिबा खान, अंशिका सोनी, नैन्सी गुप्ता, बेबी फातिमा, अर्पिता श्रीवास्तव, नाजिया, ज्योति कुमारी, सानिया, सना, उपासना,सुमन गुप्ता, प्रिया यादव, रुचि शर्मा ,शूबी, मरियम ईफा, मुस्कान बानो, नीतू, अमृता राजभर, अरीबा खान,...

पिछड़े क्षेत्र के छात्रों को डाक्टर बनाना हमारा संकल्प-डा. दीनानाथ पटेल

Image
  नीट परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावियों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला पिछड़े क्षेत्र के छात्रों को डाक्टर बनाना हमारा संकल्प-डा. दीनानाथ पटेल बस्ती । राजीव दीक्षित कैरियर इंस्टीट्यूट राम कृपा योग पीठ हर्रैया के परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर नीट परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढाया गया।  योगी सोमनाथ महाराज, बाबा रामलौट दास और इंस्टीट्यूट के निदेशक डा. दीनानाथ पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में सफल छात्रों को अप्रेन, स्टेथो स्कोप, एम.बीबीएस की किताबे, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। संस्थान की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया। किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर के प्रधानाचार्य बृजेश पासवान ने कहा कि वही लोग याद किए जाते हैं जो देश और समाज को कुछ देते हैं। उन्होंने डॉ. दीनानाथ पटेल द्वारा इस पिछड़े क्षेत्र में शैक्षिक संस्थान की स्थापना की सराहना करते हुये कहा कि उनकी पहल से गरीब छात्र भी सफलता का आसमान छू रहे हैं। कार्यक्रम में नीट परीक्षा में...

सपा कार्यालय पर केक काटकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुंख्यमंत्री अखिलेश यादव का मनाया गया 52 वां जन्म दिन

Image
  समाजवादी पार्टी कार्यालय पे केक काटकर मनाया गया अखिलेश यादव का जन्म दिन बस्ती / मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुंख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्म दिन सपा कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया। इसके पूर्व वृद्धा आश्रम और जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किया गया। सपा जिला अध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि ऐसे समय में जब भारतीय जनता पार्टी और संघ परिवार के लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हों,अखिलेश यादव युवाओं,छात्रों,गरीबों,अल्पसंख्यकों के साथ ही जन-जन की उम्मीद है। जिस प्रकार से उन्होने सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनकर उदाहरण बनाया था ठीक उसी तरह वे प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके जन्म दिन के उपलक्ष्य में पौधरोपण के साथ ही जनपद में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल,समाजवादी चिन्तक चन्द्रभूषण मिश्र, दयाशंकर मिश्र,जावेद पिण्डारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, राजकपूर यादव मो0 स्वालेह, जमील अहमद, गुलाब सोनकर, आर.डी. निषाद, मो. सलीम, गुलाब सोनकर, अरविन...

डीएम तक पहुंचा अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का मामला सभासदों ने सौंपा पत्र

Image
  बस्ती,कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी नगर पुलिस चौकी के पीछे बिना मानचित्र बनाये भवन निर्माण और दूकानों को संचालित किये जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को नगर पालिका परिषद वार्ड संख्या 25 के सभासद रमेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सभासदों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी रवीश कुमार को पत्र सौंपा। मांग किया कि मोहल्ला पिकौरा बक्श त्रिपाठी चित्र मंदिर गली निवासी उमाशंकर गुप्ता द्वारा बिना नक्शा पास कराये किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाय। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराने के साथ ही प्रभावी कार्यवाही कराया जाय। डीएम को पत्र देने के बाद सभासद रमेश ने कहा कि विकास प्राधिकरण द्वारा उमाशंकर गुप्ता को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही उसे ध्वस्त करने के कार्यवाही की चेतावनी नोटिस में ही दिया था किन्तु न जाने किस प्रभाव दबाव के कारण विभाग चुप्पी साधे हुये हैं। उमाशंकर गुप्ता ने बिना नक्शा पास कराये नया निर्माण भी करा लिया और उसमें रवि ब्यूटी पार्लर और रवि कास्मेटिक के नाम से कारोबार भी किया जा रहा है। विकास प्राधिकरण अंतिम नो...

बीडीए को रजिस्टर्ड पत्र भेज कर सभासद रमेश गुप्ता ने किया अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग

Image
  रजिस्टर्ड पत्र लिख कर सभासद रमेश गुप्ता ने किया अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग बस्ती । नगर पालिका परिषद वार्ड संख्या 25 के सभासद रमेश कुमार गुप्ता और उनके भाई दिनेश गुप्ता ने विकास प्राधिकरण के सचिव को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर प्राधिकरण द्वारा मोहल्ला पिकौरा बक्श त्रिपाठी चित्र मंदिर गली निवासी उमाशंकर गुप्ता द्वारा किये गये बिना नक्शा किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त किये जाने की मांग किया है। पत्र में सभासद रमेश ने कहा है कि विकास प्राधिकरण द्वारा उमाशंकर गुप्ता को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही उसे ध्वस्त करने के कार्यवाही की चेतावनी नोटिस में ही दिया था किन्तु न जाने किस प्रभाव दबाव के कारण विभाग चुप्पी साधे हुये हैं। उमाशंकर गुप्ता ने बिना नक्शा पास कराये नया निर्माण भी करा लिया और उसमें रवि ब्यूटी पार्लर और रवि कास्मेटिक के नाम से कारोबार भी किया जा रहा है। पत्र के द्वारा मांग किया गया है कि अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से ध्वस्त कराया जाय

बस्ती में परी हत्याकांड के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल

Image
  आज दिनांक 26 जून 2025 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार एक 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रीद्धि श्रीवास्तव उर्फ परी के ग्राम जीतीपुर के लालापुरवा पहुंचा ।  प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही पीड़ित परिवार को यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान किया ।  पीड़ित परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि यह हृदय विदारक घटना पुलिस की लापरवाही के चलते हुई । प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी और श्री अखिलेश यादव जी अन्याय के खिलाफ न्याय की इस लड़ाई को अंतिम परिणाम तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल मैं एवं श्री आशुतोष सिन्हा एम0एल0सी0, श्री राजेन्द्र प्रसाद चौधरी विधायक रुधौली , श्रीमती रीबू श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी महिला सभा, उ0प्र0, श्री प्रेम प्रकाश वर्मा प्रदेश महासचिव समाजवादी पार्टी , श्री राहुल सक्सेना पूर्व मेयर प्रत्याशी, झांसी, श्री दीपक रंजन पूर्व प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी, उ0प्र0, श्री राहु...

त्रिवेणी मानव उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर नशे से मुक्ति के लिये चलाया जागरूकता अभियानः दिया संदेश

Image
नशे से मुक्ति के लिये चलाया जागरूकता अभियानः दिया संदेश बस्ती। गुरूवार को  अंतर्राष्ट्रीय मादक नशा निरोधक दिवस पर नशा मुक्ति केंद्र बस्ती (डी.डी.ए.सी) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पोषित, कैम्पस राजेेंन्द्र हॉस्पिटल के  कर्मचारियों  ने  जनपद के मुंडेरवा, जगदीशपुर, मेहारा, ओडवारा, बटेला,कड़र खास गाँव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को  मादक नशा निरोधक हेतु ग्राम वासियों को जागरूक किया गया।  प्रोजेक्ट डायरेक्ट शिल्पा यादव ने लोगों जागरूक करते हुये कहा कि  कहा कि अंतरराष्ट्रीय नशा     निरोधक दिवस का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। यह समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षा, जागरूकता और सामुदायिक सहयोग से हम नशामुक्त विश्व की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।   कार्यक्रम में संस्था त्रिवेणी मानव उद्यमिता विकास संस्थान के अध्यक्ष भारत भूषण श्रीवास्तव  ने कहा कि  नशा न केवल व्यक्ति के स्वास...

अवैध असलहे से 26 वर्षीय कमलेश ने की आत्महत्या।

Image
  अवैध असलहे से 26 वर्षीय कमलेश ने की आत्महत्या। युवक की आत्महत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी। सूचना पर पहुंचे थाना नगर प्रभारी चंदन कुमार थाना नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह। अपर पुलिस अधीक्षक ने परिवारजनों से युवक द्वारा आत्महत्या के कारणों की ली जानकारी। नगर थाना क्षेत्र स्थित कोठवा  भरतपुर का है मामला।