छावनी पुलिस द्वारा 6 वारंटियों एवं रुधौली थाने पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
यूपी बस्ती 30 मई छावनी थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे के नेतृत्व में छावनी पुलिस ने 6 वारंटीओं को गिरफ्तार किया | कन्हैया पुत्र सोमई,शोभित राम पुत्र रामसुख, राजित राम पुत्र राम सुख, वेद प्रकाश पुत्र विदेशी राम, राजू गुप्ता पुत्र दूधनाथ, पहलाद पुत्र दूधनाथ को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा | दूसरे मामले में थाना रुधौली पुलिस ने उप निरीक्षक सुरेश चंद्र गिरी के नेतृत्व में नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया | अभियुक्त रामपाल पुत्र झीकन 28 वर्ष निवासी भीटा माफी थाना रुधौली जिसके ऊपर नाबालिक के साथ दुष्कर्म, पक्सो एक्ट,एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है उसे महुआर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया |