Posts

Showing posts from November, 2024

तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर किया कई बार रेप

Image
    बस्ती। सूत्रों के अनुसार पुरानी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय एक तलाकशुदा महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह एक तलाकशुदा महिला है। उसकी लगभग छह साल पूर्व मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के हथिरजा निवासी गुफरान ने मुलाकात हुई। बातचीत और मुलाकात का सिलसिला बढ़ा तो आरोपी ने उससे शादी करने की बात की। शादी का झांसा देकर उसके मना करने के बावजूद वह लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा। जब वह उससे शादी करने की बात करती तो किसी न किसी बहाने वह टालमटोल करता रहा। जब उसने शादी करने का बहुत दबाव बनाया तो कचहरी में आकर आरोपी ने 22 जुलाई 2024 को आकर एक स्टाम्प पर शादी की लिखा पढ़ी की। लेकिन अ बवह उसे छोड़कर चला गया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस विवेचना कर रही है।

बाजार से लौटते वक्त युवती को चाकू सटाकर खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म ,दुबौलिया पुलिस कर रही विवेचना

Image
  बस्ती । दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय एक युवती ने चाकू सटाकर, जान से मारने की धमकी देते हुए एक युवक पर जबरदस्ती बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह कुछ सामान खरीदने के लिए चिलमा बाजार गई थी। बाजार से वह पैदल घर जाने के लिए निकली कि पीछे से मोटर साईकिल से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे पूछा कि कहां जाना है, जब उसने अपने गांव का नाम बताया तो उसने कहा कि वह भी उसके गांव के पास के गांव का निवासी है और उसे और उसके परिवार वालों को जानता, पहचानता है। नाम पूछने पर उसने अपना नाम धीरज गुप्ता बताया। उस पर विश्वास करके वह उसकी मोटर साईकिल पर बैठ गई। मौका पाकर सुनसान जगह पर आरोपी ने गाड़ी रोक कर उसे अपनी ओर खींच लिया, विरोध करने पर मुंह दबाकर पेट पर चाकू सटा दिया, गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए खेत में ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया। धमकी दी कि यदि इस बारे में कहीं कोई शिकायत किया तो तुम्हारे पूरे परिवार की हत्या कर दूंगा। मामला दो साल पुराना 19 नवम्बर 2022 का है। मामले में दो वर्श बाद पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी धीरज गुप...

समारोहों में न करें अन्न की बरबादी- चन्द्र प्रकाश चौधरी नगर पंचायत अध्यक्ष कप्तानगंज ने किया जनता से अपील

Image
  समारोहों में न करें अन्न की बरबादी- चन्द्र प्रकाश चौधरी नगर पंचायत अध्यक्ष कप्तानगंज बस्ती। कप्तानगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चौधरी ने इस बात पर दुःख व्यक्त किया है कि शादी विवाह, बड़े आयोजनों में बड़े पैमाने पर भोजन की बरबादी हो रही है। कार्यक्रम के बाद लोग इसे खुले स्थानों पर छोड़ देते हैं जिससे पर्यावरण प्रदूषण का भी खतरा है। यदि लोग बचे भोजन को आस पास के गौशालाओं में वितरण कर दें तो गोवंश रक्षा में मदद मिलेगी। चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तो बचा भोजन उपयोग में ले आते हैं किन्तु शहरी क्षेत्रों में यह बड़ा संकट है। उन्होने लोगोें से आग्रह किया कि अन्न की बरबादी न करें और बचे भोजन को उपयोगी बनाये ।

11 वर्षीय छात्रा के साथ यौन शोषण, अश्लील हरकत करने में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर मुकदमा दर्ज

Image
    सांकेतिक चित्र बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के जलालाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार कन्नौजिया पर 11 वर्षीय एक छात्रा का यौन शोषण करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता की मां ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उसकी नाबालिग पुत्री से पानी मांगकर उसे अकेले में बुलाकर उसका यौन शोषण किया, उसके साथ अश्लील हरकत की। इस बारे में कहीं जुबान न खोलने की धमकी दी। इस बात की जानकारी होने के बाद जब उसने और उसके पति ने आरोपी से पूछा तो उसने गाली और हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी। 15 सितम्बर 2023 को हुए मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत बलात्कार, छेड़खानी, जानमाल की धमकी और पाक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।

महिला के साथ रास्ते में छेड़छाड़, पति को मारने पीटने के जुर्म में लालगंज थाने में दो पर मुकदमा दर्ज

Image
  बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही दो लोगों पर छेड़खानी करने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट में दिये गये प्रार्थना पत्र में 22 वर्षीय पीड़िता ने कहा है कि गांव निवासी राजेश और सद्दाम आये दिन उसका पीछा कर छेड़खानी करते थे, उस पर जाति सूचक छीटाकसी करते है। 10 अक्टूबर की शाम को वह दुर्गा पूजा से घर वापस आ रही थी कि गांव के रास्ते की गली में आरोपियों ने उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी की, मुंह दबाकर शारीरिक छेड़छाड़ किया। इस बीच पीछे से आ रहे उसके पति उसे बचाने के लिए दौड़े तो जाति सूचक गाली देते हुए आरोपियों ने उसके पति को मारा पीटा, गांव के अन्य लोगों को आता देखकर दोनो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष को मारने पीटने का मामला गरमायाः विधायक गणों ने ज्ञापन सौंपकर किया दोषियों के गिरफ्तारी की मांग

Image
  बस्ती में जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष को मारने पीटने का मामला गरमायाः ज्ञापन सौंपकर किया दोषियों के गिरफ्तारी की मांग  बस्ती। सोमवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कन्या कुशवाहा ने सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, सपा विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल के साथ जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि दबंगों द्वारा जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष राम आशीष मौर्या को मारने पीटने, धमकी देने वालों को गिरफ्तार किया जाय। चेतावनी दिया कि यदि गिरफ्तारी न हुई तो धरना प्रदर्शन कर आन्दोलन किया जायेगा। जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग जमे रहे और मांग किया कि दोषी गिरफ्तार हो। यह मामला लगातार गरमाता जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कन्या कुशवाहा ने ज्ञापन देने के बाद बताया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष राम आशीष मौर्या को दुबौलिया थाना क्षेत्र के औघड़वीर (भिऊरा) निवासी रणधीर सिंह ‘राधू’ पुत्र विजय बहादुर सिंह, अभय सिंह पुत्र रणविजय सिंह ने बेमहरी के निकट बुरी तरह से मारा पीटा। जान से मार देने की नीयत से ...

सियरापार में धोखाधड़ी की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने की मांगः सरदार सेना ने सौंपा ज्ञापन

Image
  धोखाधड़ी की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने की मांगः सरदार सेना ने सौंपा ज्ञापन  बस्ती। सोमवार को सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल और सर्वेश चौधरी सियरापार के नेतृत्व में नेताओं और पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि समूह की महिलाओं को भ्रम में रखकर उनके नाम पर कर्ज लेकर डकार जाने वाले लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाय और पीड़ित धोखाधड़ी की शिकार हुई महिलाओं को धन वापस कराया जाय। ज्ञापन देने के बाद सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने बताया कि जनपद के अनेक क्षेत्रों में समूह की महिलाओं को उद्यमी बनाने का लालच देकर उनके नाम पर करोड़ो रूपये निकाल लिये गये और महिलाओं के घर अब बैंको से वसूली की नोटिस आ रही है। इससे समूह की महिलायें और उनके परिजन परेशान हैं। सरदार सेना जिलाध्यक्ष विनय चौधरी और सर्वेश चौधरी सियरापार ने बताया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की गनेशपुर निवासिनी मीना पत्नी राकेश, राकेश पुत्र राम मूरत, अरविन्द पुत्र राधेश्याम, सोनी पत्नी अरविन्द आदि पहले समूह का गु्रप बनाती थी। फैक्ट्री खोलने और उसमें सा...

बस्ती में कांग्रेसियों ने सांकेतिक उपवास रख, संभल हिंसा का जताया विरोध हर मस्जिद को मन्दिर कहकर नया विवाद खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण- ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Image
  सांकेतिक उपवास रख, संभल हिंसा का कांग्रेसियों ने जताया विरोध संभल की घटना प्रशासनिक चूक का नतीजा- ज्ञानेन्द्र पाण्डेय हर मस्जिद को मन्दिर कहकर नया विवाद खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण- ज्ञानेन्द्र पाण्डेय बस्ती, 25 नवम्बर  संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में 5 युवकों की गोली लगने से हुई मौत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ की अध्यक्षता में बीडीए परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रति के समक्ष सांकेतिक उपवास रखा गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा संभल में मन्दिर के नाम पर जो कुछ हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हर मंदिर को मस्जिद कहना, हर जगह एक नया विवाद खड़ा करना देश व समाज के लिये घातक है, इसके दुष्परिणाम सभी समुदायों को भोगने होंगे। उन्होने कहा अभी बहराइच का घाव भरा नही कि संभल को दंगे की आग में झोंक दिया गया। आनन फानन में याचिका, याचिका की मंजूरी और तत्काल सर्वे, ये सब एक साजिश का हिस्सा लगता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश में जो नफरती माहौल और दंगों की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है उसमे पूरा देश झुलस जाएगा , इसलिये इसका...

प्रैक्सिस विद्यापीठ शांति नगर रूधौली में विद्यालय में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

Image
  रुधौली/बस्ती। जनपद  के अग्रणी शिक्षण संस्थान प्रैक्सिस विद्यापीठ शांति नगर रूधौली में विद्यालय में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने- अपने अभिभावकों के साथ अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम को जानने के लिए बड़े उत्साह और उमंग के साथ नर्सरी से 11वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ अपने-अपने शैक्षिक प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त किया। शैक्षिक प्रगति के प्रतिफल प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों की परफॉर्मेंस जिसमें शैक्षणिक व्यावहारिक सामाजिक नैतिक तथा बच्चों की उपस्थिति इत्यादि का मूल्यांकन करके उनके अभिभावक को सहित विद्यार्थियों को अंक गणितीय की प्रगति ही नहीं बल्कि व्यावहारिक प्रगति हेतु आदि बातों को विद्यार्थियों के समझ को विकसित करनी हेतु बताया गया। इसके साथ-साथ हर कक्षा के चुने हुए टॉप टेन विद्यार्थियों को और बाकी विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ाने के टिप्स दिए गए और सभी बच्चों को उचित सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया विशिष्ट काउंसलिंग सेशन की प्रक्रिया का कार्यक्रम भी मनाया गया संस्था के प्रधानाचार्य श्री प...

दोनों आंख से अंधी 15 वर्षीय दिव्यांग बालिका के साथ घर में घुस कर छेड़खानी,वॉल्टरगंज पुलिस कर रही जांच

Image
  सांकेतिक चित्र बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय दिव्यांग बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी की, शोर मचाने पर भाग निकला। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस, पाक्सो एक्ट की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह खेत में धान काटने गई थी, घर पर उसकी आंख से अंधी 15 साल की बेटी मौजूद थी। इस बीच उसे अकेली घर में पाकर गांव निवासी कमलेश घर में घुस गया, उसकी बेटी को जगाने लगा, उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा, जब उसकी बेटी ने शोर मचाया तो उसकी भाभी दौड़कर पहुंची तो आरोपी को पहचाना। मामले में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

5 वर्षीय बालिका की दोनों किडनी खराब , इलाज के लिए दर दर ठोकर खा रहा पिता

Image
   उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद  से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपका भी कलेजा पसीज जाएगा. यहां 5 साल की बच्ची के दोनों किडनी खराब हो चुकी है, माता और पिता गुड़िया के इलाज में पूरी ताकत के साथ घर का सारा कीमती सामान तक बेच दिया. पिता अपनी बेटी से इस कदर बेइंतहा प्यार करते है कि उन्होंने दो साल से सफाई का काम तक छोड़ दिया है. वहीं दिल्ली के एम्स में अनवरत इलाज करवा रहे है. अब गुड़िया के इलाज के लिए मेडिसिन की जरूरत है जिसका मूल्य इतना भारी भरकम है कि उसका एक प्रतिशत भी गुड़िया के पिता पंकज उठा पाने में सक्षम नहीं है. गुड़िया और उसका परिवार बनकटी ब्लाक के देवमी गांव के रहने वाली है, पंकज की आर्थिक स्थिति बेहद खस्ता है. दिल्ली में वह प्राइवेट संस्था में सफाई का काम करता था, इस दौरान जब उसे बेटी की बीमारी की जानकारी हुई तो वह नौकरी छोड़ कर गुड़िया के इलाज में जुट गया, लगभग एक साल से वह लगातार गुड़िया का इलाज करवा रहा है. मगर जब इलाज में सारे पैसे खर्च हो गए तो वह थक हार कर और किस्मत पर सारा कुछ छोड़ते हुए वापस गांव आ गया है. Y क्या बोल रहे गुड़िया के पिता गुड़िया के पिता ...

बी.डी. ग्लोबल एकेडमी बेइली में सांसद रामप्रसाद चौधरी ने दीप जलाकर स्पोर्ट वीक का किया उद्घाटन

Image
  बस्ती। कलवारी रोड पर अक्सड़ा बेइली में स्थित बी.डी. ग्लोबल एकेडमी में शुक्रवार को मुख्य अतिथि सांसद रामप्रसाद चौधरी ने दीप जलाकर स्पोर्ट वीक का उद्घाटन किया। उन्होने मशाल जलाकर एकेडमी के कैप्टेन को सौंपा, जो अन्य प्रतिभागियों के हाथों खेल के मैदान का भ्रमण कर पुनः उनके हाथों में सौंपा गया। सांसद ने कहा ग्रामीण इलाके में इतनी अच्छी सुविधायें और पठन पाठन का माहौल कोई दृढ़ इच्छाशक्ति वाला ही दे सकता है। उन्होने छात्र छात्राओं का उत्साह बढाते हुये कहा कि खेल के क्षेत्र में भी देश प्रदेश में कामयाबी का परचम फहराया जा सकता है। उन्होने अध्यापक अध्यापिकाओं का आवाह्न करते हुये कहा इंग्लिश मीडियम शिक्षा देने के साथ ही बच्चों को इतिहास, भूगोल, विज्ञान व गणित में भी निपुण बनायें। उन्होने एकेडमी के प्रबंधक व उनकी कमेटी तथा छात्र छात्राओं को आयोजन की शुभकामनायें दिया। इससे पहले एकेडमी के डायरेक्टर इंजी. श्यामलाल चौधरी ने उनको माला पहनाकर व अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इंजी. विक्रम चौधरी, अमित चौधरी, सुनील कुमार चौधरी, सुरेश चौधरी, प्रेमशंकर लाल, नईम खान, प्रशान्त कुम...

जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष रामअशीष को मारने पीटने से रोष, सरदार सेना ने सौंपा जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Image
  जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष रामअशीष को मारने पीटने से रोष, सरदार सेना ने सौंपा ज्ञापन। शुक्रवार को डी एम बस्ती कार्यालय पहुंच कर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग। सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने चेतावनी दिया कि जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष रामअशीष मौर्य  को मारने पीटने वालों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई न किया गया तो दुबौलिया थाने का घेराव किया जायेगा। सरदार सेना के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रजापति के संयोजन में संगठन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक को ज्ञापन सौंपा। सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी ने कहा कि जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष रामअशीष मौर्य को न्याय दिलाने के लिये सरदार सेना हर स्तर पर सहयोग करेगी।

डॉक्टर डीoकेo गुप्ता प्रकरण: माफी मांगने के बाद समझौता, कोतवाली में मिले गले; दूर किए गिले-शिकवे- जानिए क्यों बिगड़ी थी बात

Image
  कोतवाली परिसर में गिले शिकवे दूर कर आपस में गले मिलते डॉक्टर डीo के o गुप्ता और एहतेशाम अंसारी मंगलवार को पटेल चौक के पास हॉस्पिटल चलाने वाले हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दिया था कि टोल प्लाजा के पास उन्हें रोककर चाकू दिखाकर 15 लाख रुपये की मांग की गई। उनके हॉस्पिटल के स्टाफ और पत्नी तक को अपशब्द कहते हुए धमकी दी गई। दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली थाने में एक शिकायत कर दी थी। मंगलवार को पटेल चौक के पास हॉस्पिटल चलाने वाले हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दिया था कि टोल प्लाजा के पास उन्हें रोककर चाकू दिखाकर 15 लाख रुपये की मांग की गई। उनके हॉस्पिटल के स्टाफ और पत्नी तक को अपशब्द कहते हुए धमकी दी गई। दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली थाने में एक शिकायत कर दी थी।  बस्ती जनपद के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डीके गुप्ता से उनके पूर्व सहयोगी एहतेशाम अंसारी के बीच चल रहे विवाद का बृहस्पतिवार को पटाक्षेप हो गया। आरोपी ने कोतवाली में अपनी गलती कबूल करते हुए माफी मांगा। जिसके बाद दोनों पक्षों ने गले मिलकर गिले-शिकवे  किए दूर ।     मामले क...

जबरिया जोतने लगे खेत ग्राम प्रधान , किसान दंपती के साथ मारपीट ,सरदार सेना ने सौंपा ज्ञापन

Image
  जबरिया जोतने लगे खेत ग्राम प्रधान , सरदार सेना ने सौंपा ज्ञापन बस्ती। सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल के साथ संगठन पदाधिकारियां ने गुरुवार को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर माझा निवासी शान्ती निषाद पत्नी सुरेन्द्र निषाद के परिवार को न्याय दिलाया जाय। डीएम को दिये ज्ञापन में शान्ती निषाद पत्नी सुरेन्द्र निषाद न कहा है कि 21 नवम्बर की सुबह लगभग 8 बजे कपिलदेव प्रधान, राम प्रसाद प्रधान कई लोगों को साथ लेकर उसके खेत को जबरिया जोतने आ गये। जब सुरेन्द्र निषाद ने ऐसा करने से रोका तो कपिलदेव प्रधान, राम प्रसाद प्रधान ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा और शान्ती के गले की चेन और उसके पति का मोबाइल छीन लिया।

ग्राम विकास अधिकारी की गुंडई आई सामने , खबर लिखने पर नाराज होकर पत्रकार के शर्ट पर थूका पान गुटखे की पीक

Image
पत्रकार को खबर प्रकाशन करना पड़ा भारी, ग्राम विकास अधिकारी ने गुटखा खाकर पत्रकार के शर्ट पर थूका बस्ती जनपद के रूधौली ब्लाक के  दबंग ग्राम सचिव ने बीडीओ के सामने कर दी पत्रकार के साथ बदसलूकी   अक्सर खबरों को लेकर लगातार विवादों में रहने वाले ग्राम विकास अधिकारी रितुराज पांडेय पर उठता है सवाल कभी ग्राम पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार तो कभी अन्य कांड को लेकर रहते हैं अक्सर चर्चा में पूर्व में भी कई ब्लाकों पर भ्रष्टाचार को लेकर खड़े हो चुके हैं सवाल,कई जगह पर चल रही है जांच रुधौली के कई ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता के चलते मिल चुकी है नोटिस, तो कईयो की हो रही है जांच, ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी की सामने ही सचिव ने थूककर हुए रफूचक्कर, घटना के बाद बीडीओ भी हुए गायब पत्रकार संघ रूधौली ने पीड़ित पत्रकार ब्रह्मदेव पांडे के साथ हुई अभद्रता को लेकर है नाराजगी, जल्द ही किया अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग ऐसे सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ-साथ बर्खास्त करने की उठ रही है मांग, पूरा मामला बस्ती जनपद के विकास खंड रुधौली ब्लॉक मुख्यालय  का है

पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एवं पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा में , डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Image
  बस्ती। रविवार को पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एवं पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा में प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 273 मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर, हिमोग्लोबिन की जांच कर निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराया गया। लगभग 35 वर्षो से निरन्तर चिकित्सा सेवा से जुड़े डा. वी.के. वर्मा ने शिविर के आरम्भ में कहा कि अनेक जरूरतमंद मरीज धन के अभाव में अस्पताल आने से कतराते हैं। उनके लिये ये शिविर वरदान साबित होते हैं। कहा कि पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एवं पैरा मेडिकल कॉलेज द्वारा समय- समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ ही मानव सेवा के अनेक कार्यक्रम किये जाते हैं। अभी कांवड यात्रा के द्वारा एक सप्ताह तक गोटवा में में यात्रियों की सेवा के साथ ही उनका निःशुल्क उपचार किया गया। यही नहीं ठंड के दिनोें में हास्पिटल द्वारा जरूरतमंदों में कम्बल का भी वितरण किया जाता है।  निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मुख्य रूप से डा. आर.एन. चौधरी, डा. आलोक रंजन, डा. चन्दा सिंह, डा. मनोज कुमार मिश्र, डा. इरफाना बानो, डा. लालचंद यादव, डा. रीतेश चौधरी, डा. अतुल कुमार के साथ ही स...

सरदार पटेल स्मारक संस्थान बस्ती के छत्रपति साहू जी सभागार में सरदार पटेल की जयंती का आयोजन, भारत के लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी - सांसद राम प्रसाद चौधरी

Image
  सरदार पटेल की जयंती पर सभा को संबोधित करते बस्ती के सांसद रामप्रसाद चौधरी   बस्ती (यूपी)  । भारत के लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के  149 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में रविवार को सरदार पटेल स्मारक संस्थान बस्ती के छत्रपति साहू जी सभागार में विशाल गोष्ठी को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये सांसद मंत्री राम प्रसाद  चौधरी ने कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर गृह मंत्री के रूप में देश के निर्माण में उनके योगदान से युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिये, वे महान नेता थे।  किसान के बेटे के रूप में उन्होने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद अपनी  सुविधा की जगह देश के हितों की चिन्ता किया। ऐसे महापुरूष विरले होते हैं जो संकट में बहादुरी का परिचय देते हुये विजेता बनकर उभरे। उन्होने 562 रियासतों को एकता के सूत्र में बांध कर भारत के स्वरूप को सशक्त बनाया। गोष्ठी को विधायक राजेन्द्र चौधरी, विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ पूर्व सांसद अरविन्द चौधरी, रामललित चौधरी, राम कमल, आलोक सिंह पटेल, रजनीश पटेल, प्रभाकर पटेल, सत्यराम चौधरी, अव...

संदिग्ध हालात में मूडघाट पर दाह संस्कार के लिए गए 25 वर्षीय महिला के शव को डायल 112 की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Image
  सांकेतिक चित्र मूड घाट पर दाह संस्कार के लिए गए महिला के शव को प्रशासन ने भेजवाया पोस्टमार्टम के लिए भेजा बस्ती। थाना पुरानी बस्ती के अंतर्गत माली टोला के रहने वाली आशा पत्नी अजय सैनी की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई मृतिका को बस्ती मुड घाट पर दाह संस्कार के लिए ले गए थे चीता की तैयारी चल रही थी इतने में मृतका के मायके वाले मूडघाट पर पहुंच गए मृतिका के भाई विजय कुमार सैनी ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी की मेरी बहन कि मृत्यु हुई है लेकिन फांसी के फंदे का निशान है पुलिस को सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बड़ेबन दाह संस्कार स्थल पर पहुंच गए उच्च अधिकारियों को सूचना दी घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी सदर नायब तहसीलदार फॉरेंसिक टीम पहुंच कर शव को पुलिस ने कब्जे में ले कर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया मिली जानकारी के अनुसार थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के माली टोला के कुछ लोग एक महिला का दाह संस्कार करने के लिए मूड घाट पर आए थे मृतक महिला के मायके वाले भी आकर आरोप लग रहे थे कि मेरी बहन का दहेज के चलते हत्या किया गया है विजय कुमार सैनी पटेल नगर पुरैना थाना बांसी जिला ...

बस्ती जिले में मालवीय रोड पर BMW कार से कुचलकर बावर्ची रामलाल गुप्ता की मौत,पुलिस की पकड़ से दूर हत्यारा

Image
     सांकेतिक चित्र बस्ती (यूपी) नपद के मालवीय मार्ग पर करतार टॉकीज के निकट दीपावली के दिन दोपहर के समय एक बावर्ची को बीएमडब्ल्यू कार सवार युवक नें टक्कर मार दिया, दुर्घटना के बाद आनन-फानन में बावर्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करतार टॉकीज के निकट एक गली में रहने वाले रामलाल गुप्ता सहजनवा, जनपद गोरखपुर में भोजन बनाने का काम करते थे, वह दीपावली के दिन घर पर त्यौहार मनाने आए हुए आए थे। उन्होंने पत्नी ज्ञान्ती देवी को रुपया पैसा देने के बाद घूमने के लिए निकल गए थे, इसी दौरान बीएमडब्ल्यू कार सवार युवक नें रामलाल गुप्ता को अपनी कार से टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों द्वारा रामलाल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ज्ञान्ती देवी के अनुसार दुर्घटना करने वाले लोग ऊंची पहुंच वाले व्यक्ति हैं। दुर्घटना के समय गाड़ी चलाने वाले युवक के साथ उसके पिता भी कार में बैठे हुए थे। उसके पास चार बच्चे हैं, अब वह बच्चों का पालन पोष...

बाईक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दुर्घटना के शिकार दो युवक गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती

Image
बाइक और ट्रैक्टर ट्राली में हुआ भिड़ंत दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल बस्ती (यूपी) ट्रेक्टर से बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर नेशनल इंटर कॉलेज के सामने एक भिड़ गई  मौके पर तत्काल हरैया थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को एंबुलेंस के द्वारा हरैया सीएससी पहुंचाया  बाइक UP51BQ2303  जो सर्विस लेन से होते हुए कस्बा हर्रैया से अपने घर भदावल जा रहे थे रस्ते  में बाइक सामने से आ रहे भूषा लदे ट्रेक्टर में भीड़ गई जिससे बाइक पर सवार मनीष शर्मा पुत्र संतराम निवासी भदावल थाना  हर्रैया जनपद बस्ती उम्र लगभग 23 वर्ष तथा ऋषभ पुत्र दीनानाथ निवासी भदावल थाना हर्रैया जनपद बस्ती उम्र लगभग 16 वर्ष को गंभीर  चोटे आई है । जिनको तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी हर्रैया भेजा गया।मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया परंतु पुलिस ट्रेक्टर को कब्जा  में लेकर मामले की छानबीन कर रही है