विश्व हिंदू संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सीओ सदर को सौंपा पत्र सौंपकर किया कार्यवाही की मांग कहा कि रूधौली पुलिस की निष्क्रियता से गई नाबालिक पीड़िता की जान, आत्महत्या ,बलात्कार और धर्म परिवर्तन का दबाव देने का आरोपी नफीस खान को छोड़कर बाकी आरोपी घूम रहे हैं
गुरूवार को रूधौली थाना क्षेत्र की अठदेउरा निवासिनी संगीता पत्नी राजेश कुमार निषाद ने विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित पत्र सीओ सदर को सौंप कर किया कार्यवाही की मांग संगीता देवी की नाबालिग पुत्री अनुराधा के साथ यौन हिंसा, उत्पीड़न, शादी के लिये नाजायज दबाव और धर्म परिवर्तन, बलात्कार के मामले में नये सिरे से विवेचना करके दोषियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते न्याय दिलाया जाय। मामले की सूचना पूर्व में रूधौली पुलिस को दिया गया था किन्तु पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई, इसका परिणाम ये हुआ कि अनुराधा ने 14 दिसम्बर को उत्पीड़न से ऊब कर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने इस मामले में केवल परसादमया निवासी नफीस खान उर्फ बाबू खान को गिरफ्तार किया है और शेष खुले आम घूम रहे हैं । ज्ञापन देने के बाद विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि यदि रूधौली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर दोषियों के विरूद्ध समय से कार्यवाही किया होता तो नाबालिग अनुराधा की जान बचायी जा सकती थी। व्यवस्था से हारकर अनुराधा ने आत्...