बस्ती नगर पालिका बोर्ड बैठक में 105 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव की मंजूरी , शहरी तालाबों को जीवंत और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव हुआ स्वीकृत ,
नगर पालिका बैठक में एक सौ पाँच करोड तेईस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रूपये का प्रस्ताव पास होली के पूर्व शनिवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक पालिका सभागार में अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में एक सौ पाँच करोड तेईस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रूपये का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्व सम्मत से पारित किया गया. अध्यक्ष नेहा वर्मा कहा कि जो प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में आये हैं, जन अपेक्षा और सभासदों की मंशा के अनुसार महापुरूषों की प्रतिमाओ, पार्क का निर्माण चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जायेगा. अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 का बजट सदन के समक्ष प्रस्तुत किया . वित्तीय वर्ष में निजी श्रोतों से तथा शासकीय अनुदान के माध्यम से कुल आय एक सौ पाँच करोड तेईस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रूपया मात्र तथा व्यय एक सौ पाच करोड सत्रह लाख सतहत्तर हजार रूपया मात्र प्राविधानित है. जिसके अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-2027 के अन्त में पाँच लाख चौतीस हजार आठ सौ बासठ रूपया मात्र बचत होना प्रस्तावित है. इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए तैयार किया गया सन्तुलि...