आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर , करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर ठग को बस्ती के पैकोलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने को बताता था सचिवालय का अधिकारी
इण्डिया न्यूज वर्ड /31 अगस्त बस्ती।थाना पैकोलिया पुलिस ने सचिवालय का पंचायती राज अधिकारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर प्रधानों से करोड़ो की ठगी करने वाले एक शातिर ठग की गिरफ्तारी की है। उसके पास से प्रतापगढ़, कौशांबी, रायबरेली, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, संतकबीरनगर पंचायत चुनाव 2021 के विजेता प्रत्याशियों का विवरण और एक मोबाइल बरामद किया है। थानाध्यक्ष पैकोलिया जनार्दन प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के बड़ेरिया कुंवर निवासी विक्रमजीत से अनिल सिंह नाम के व्यक्ति ने उसके भाई की पुत्री को आंगनबाड़ी मे नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रूपए ले लिए, लेकिन नौकरी नहीं दिलवाया। इसका मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। विवेचना के दौरान ठगी करने वाले व्यक्ति की पहचान गोरखपुर जिले के पिपराईच थाना क्षेत्र के बरसैनी निवासी प्रवीण कौशल पाण्डेय उर्फ भवानी उर्फ संतोष कुमार पाण्डेय के रूप में हुई। जिसकी गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार प्रवीण ने बताया गया कि वह इन्टरनेट के माध्यम से जनपदो के ग्राम पंचायतो के जीते हुए उम्मीदवारो की लिस्ट निकालकर लिस्ट मे अंकित मोबाइल नंबर से स...