Posts

नगर पालिका प्रशासन द्वारा व्यापारियों पर मनमाने तरीके से लाइसेंस शुल्क थोपने का विरोध दर्ज कराते हुये व्यापारियों ने नगर विकास मंत्री को डी एम के माध्यम से भेजा ज्ञापन

Image
नगर पालिका प्रशासन द्वारा व्यापारियों पर मनमाने तरीके से लाइसेंस शुल्क थोपने का विरोध दर्ज कराते हुये व्यापारियों ने नगर विकास मंत्री को डी एम के माध्यम से भेजा ज्ञापन  लाइसेंस शुल्क में मनमानी को व्यापारी आंदोलन के लिए तैयार - रंजीत श्रीवास्तव   बस्ती, 25 फरवरी। नगरपालिका प्रशासन द्वारा व्यापारियों पर मनमाने तरीके से लाइसेंस शुल्क थोपने का विरोध दर्ज कराते हुये व्यापारियों ने नगर विकास मंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग किया है कि लाइसेंस शुल्क को समाप्त किया जाये। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता की अगुवाई में कलेक्टेट पहुंचे पदाधिकारियों व व्यापारियों ने नगर विकास मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।  ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष ने कहा गया है कि नगरपालिका प्रशासन ने लाइसेंस शुल्क को लेकर न अखबार में कोई इश्तहार दिया और न ही व्यापारियों से आपत्ति मांगा। हो सकता है कि छोटे अखबारों में इस बावत इश्तहार छपा हो लेकिन अप्रासिरत अखबारों में इश्तहार छपने से कोई इसे देख नही पाता और न ही आपत्तियां दर्ज हो पाती है।  इस प्रकार औपचार...

तहसील डुमरियागंज के उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, सीएचसी बेवां अधीक्षक सहित थानाध्यक्ष ने गुरुवार को क्षेत्र में औचक निरीक्षण, नवजीवन पॉलीक्लिनिक सील,

Image
यूपी  (सिद्धार्थनगर)  7 मार्च 2025   तहसील डुमरियागंज के उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, सीएचसी बेवां अधीक्षक सहित थानाध्यक्ष ने गुरुवार को क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें अलहयात हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया है। जिसमें हॉस्पिटल खुला पाया गया, लेकिन कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। फार्मेसी खुला था, जिसमें दवा वितरण किया जा रहा रहा था।   वहीं निरीक्षण के दौरान नवजीवन पॉली क्लीनिक कोनकटी डुमरियागंज को सील किया गया। मौके पर हॉस्पिटल खुला पाया गया और दो स्टाफ उपस्थिति थे। डॉक्टर नहीं मिले और न ही कोई हॉस्पिटल सम्बन्धित डॉक्यूमेन्ट नहीं मिले, जिसके कारण उक्त हास्पिटल को सील कर दिया गया।  निरीक्षण के दौरान आर0एस0 हॉस्पिटल, इकरा आई हॉस्पिटल  व अंजली पॉलीक्लीनिक बन्द पाया गया। जिसके कारण  इ नको नोटिस दिया गया। तीन कार्य दिवस के अन्दर समस्त अभिलेख लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेवा उपस्थित होने को कहा गया है

पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 20 लोगो ने किया रक्तदान ,डॉo वीo वर्मा ने बांटा प्रमाण पत्र

Image
  पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 20 लोगो ने किया रक्तदान  बस्ती। पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा में प्रबंधक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डा. वर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया। कहा कि रक्तदान को महादान इसलिये कहा गया है कि हम इसके द्वारा दूसरों की जान बचाने में अपनी भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर वीo के o वर्मा के हाथों रक्तदान करने वालों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।   स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को सम्पन्न कराने में डा. आलोक रंजन, डा.आर.एन. चौधरी, डा.चन्दा सिंह बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक के विजय कुमार सिंह, आलोक चौधरी, विजय कुमार शुक्ल ने योगदान किया।

बस्ती में ट्रेनिंग एण्ड टेस्ट सेंटर के बैनर तले चल रहा विदेश भेजने का कार्य ठगे जा रहे लोग

Image
  ट्रेनिंग एण्ड टेस्ट सेंटर के बैनर तले चल रहा विदेश भेजने का कार्य ठगे जा रहे लोग बस्ती।  जनपद में एक बड़ा घोटाला बाजों  का करतूत सामने आया है, जिसमें युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है। बस्ती वाला ट्रेनिंग एन्ड टेस्ट सेंटर नाम की एक कंपनी द्वारा फर्जी इंटरव्यू कराकर युवाओं को दुबई भेजने का वादा किया जा रहा है। इनके ऊपर नगर थाने में कई मामले दर्ज भी है अभी पिछले दिनों पोखरनी निवासी सम्भूनाथ पुत्र झिनकू राम को सेंटरिंग का काम दिलाने का इंटरव्यू कराया मेडिकल भी हुआ लेकिन जब वहां पहुंचा तो पता चला कि फर्जी इंटरव्यू एवं गलत कंपनी के चंगुल में फस चुका जिसे पुनः वापस आना पड़ा। जब भेजे गए कम्पनी को पूरी घटना बताया तो तो फर्जी आश्वासन देकर दौड़ाया जा रहा है। सवाल यह है कि जिले में संचालित इन फर्जी कंपनियों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमा इतना मेहरबान क्यो है। इस कंपनी द्वारा युवाओं को विदेश में जॉब दिलाने का लालच देकर गुमराह किया जा रहा है। यह कंपनी पूरे जिले में अपना धंधा चला रही है, जिसमें दर्जनों सेंटर शहर के पचपेडिया, बसहवा, छावनी, कप्तानगंज, नगर, परशु...

बस्ती सर्किट हाउस में अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने किया विपक्ष पर तीखा प्रहार किया कहा कि योगीराज में बहन बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित

Image
  बस्ती पहुंच कर अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया   अनुसूचित जाति/ जनजाति आयोग के अध्यक्ष पहुंचे बस्ती। विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने  कहा की अन्य सरकारों में दलित बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी लेकिन हमारे योगीराज में बहन बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित है अब बेटियां अकेला चलने में डर महसूस नहीं करती और प्रदेश में बेटियां हर ऊंचाइयों को छू रही हैं  वहीं महिला अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बच्चियों को शुद्ध जल की सुविधा पुस्तकों की सुविधा के लिए सख्त हिदायत दी। वहीं पुरुष अंबेडकर छात्रावास में भी निरीक्षण करते हुए सख्त हिदायत दी गई साफ सफाई व स्पोर्ट के समान शौच की अच्छी व्यवस्था शुद्ध पेयजल व कैंटीन की व्यवस्था की जाए।  वहां मौजूद अधिकारी को सख्त निर्देश दिए।  इस दौरान कार्यक्रम में आयोग सदस्य रमेश कुमार तूफानी,अनीता कमल, समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रकाश पांडे और अपर जिला सूचना अधिकारी हितेंद्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे रावत ने कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं का फीडबै...

एस.आर. डी. हॉस्पिटल कैंपस में रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Image
  एस .आर .डी .हॉस्पिटल कैंपस में रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन (यूपी)बस्ती, 09 मार्च   निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाये उपलब्ध कराने व सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयः की भावना के साथ प्रमुख समाजसेवी संगठन रोटरी कल्ब बस्ती मिडटाउन द्वारा एस .आर .डी. हॉस्पिटल, गांधीनगर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच व दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के अध्यक्ष अभितेष श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम व अरबन बैंक के अध्यक्ष जगदीश्वर प्रसाद सिंह ओम जी ने किया। इस अवसर पर डॉ राजीव निगम ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा से सेवा कार्यों के लिए सजग है। योग्य चिकित्सकों के द्वारा जरूरतमंदों के लिये ऐसे शिविर का आयोजन बहुत ही लाभकारी होता है।  रोटरी कल्ब के अध्यक्ष अभितेष श्रीवास्तव ने कहा कि मौसम परिवर्तन के इस माह में लोगों को स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूक रहने की आवश्यकता है। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ रोहन दूबे ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुऐ कहा कि इस मौस...

इंडियन रेडक्रास सोसायटी के बस्ती कार्यकारिणी चुनाव में प्रमोद चौधरी चेयरमैन, एल. के. पाण्डेय वाइस चेयरमैन, राजेश ओझा कोषाध्यक्ष, रंजीत श्रीवास्तव सचिव, राहुल श्रीवास्तव, संतोष सिंह, अशोक सिंह, उमेश श्रीवास्तव और हरीश सिंह सदस्य निर्वाचित

Image
  बस्ती। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बस्ती में निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में प्रमोद चौधरी चेयरमैन, एल के पांडे वाइस चेयरमैन, न्यू राजेश ओझा कोषाध्यक्ष और रंजीत श्रीवास्तव सचिव के पद पर विजयी हुए। इसके अलावा, राहुल श्रीवास्तव, कुलवेंद्र सिंह मजहबी , अशोक सिंह, उमेश श्रीवास्तव, इमरान अली और हरीश सिंह सभी को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन ( IMA )के जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एक स्वायत्त संगठन है जो स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा राहत और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए काम करता है। सोसाइटी के उद्देश्यों में सशस्त्र बलों के बीमार और घायल सदस्यों को सहायता प्रदान करना, मातृत्व और बाल कल्याण कार्यक्रम चलाना, और महामारी और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्य करना शामिल हैं । उन्होंने चुनाव परिणाम से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बस्ती में अपने कार्यों को और भी प्रभावी ढंग से चलाए जाने की अपेक्षा की है। उन्होंने नए पदाधिकारियों और सदस्यों को अपने कार्यों को सुचारु रूप से चलाने और सोसाइट...

सीतापुर में दिनदहाड़े पत्रकार की हत्या, हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Image
  यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे जनपद सीतापुर में शनिवार को पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई (36) की दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिराया और फिर फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर ओवरब्रिज के पास हुई घटना हत्या की यह सनसनीखेज वारदात लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोलीबारी की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राघवेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। पत्रकार के परिवार में मचा कोहराम लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े राघवेंद्र बाजपेई महोली कस्बे के निवासी ...

नगर पंचायत नगर बोर्ड की बैठक में विधान सभा महादेव के विधायक दुधराम कहा कि नगर पंचायत के विकास में भरसक प्रयास से पूर्ण सहयोग का आश्वाशन दिया

Image
बस्ती 7 मार्च 25 प्रदेश शासन और जिला स्तरीय अधिकारियों से नगर के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया सदन में एक देश एक चुनाव की नीति लाने वाली नरेन्द्र मोदी सरकार के लिए धन्यवाद प्रस्ताव लाया गया  उक्त बातें नगर पंचायत नगर बोर्ड की बैठक में बिधान सभा महादेव के विधायक दुधराम ने ब्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश शासन और जिला स्तरीय अधिकारियों से नगर के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया । सदन में एक देश एक चुनाव की नीति लाने वाली नरेन्द्र मोदी सरकार के लिए धन्यवाद प्रस्ताव लाया गया। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि नगर को देश का मॉडल नगर पंचायत बनाने का प्रयास जारी रहेगा। जनसेवा और विकास की निरंतरता के लिए सदन कटिबद्ध है। इसके पहले अध्यक्ष्य श्रीमती राना ने क्षेत्रीय विधायक दूध राम का स्वागत करते हुए नवसृजित नगर पंचायत के चतुर्दिक विकास में सहयोग का अनुरोध किया।       अधिशाषी अधिकारी श्रृष्टि सिंह ने कहा कि नगर पंचायत सदन सबका साथ सबका विकास और समाज के अंतिम व्यक्ति के उदय अंत्योदय के सिद्धान्त पर वचनबद्ध है। सरकारी योजनाओं में आम जनता और सक्षम लोगों अथवा संस्थाओं...

बस्ती में टेंडर के नाम पर बड़ा खेल महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में करोड़ों का घोटाला, टेंडर और उपकरण खरीद में बड़ी गड़बड़ी, 15 हजार का फ्रिज 80 हजार में खरीदा

Image
बस्ती के महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की निविदा में नियमों का उल्लंघन किया गया है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को मिली शिकायत के बाद आयुक्त के निर्देश पर डीएम ने जांच कमेटी का गठन किया है । मेडिकल कॉलेज में करोड़ों का घोटाला:टेंडर और उपकरण खरीद में बड़ी गड़बड़ी ,15 हजार का फ्रिज 80 हजार में खरीदा गया अब होगी जांच बस्ती के महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की निविदा में नियमों का उल्लंघन किया गया है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को मिली शिकायत के बाद आयुक्त के निर्देश पर डीएम ने जांच कमेटी का गठन किया है।                  जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान और सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई है। समिति को सात दिन में रिपोर्ट देनी होगी। शिकायत में कहा गया है कि टेंडर शासनादेश के विपरीत तीन की जगह पांच साल के लिए जारी किया...

दबंगों ने दलितों पर ढाया कहर घर पर चढ़कर मारने पीटने, कपड़ा फाड़कर नंगा करने की की दुस्साहस , छावनी थाना क्षेत्र में घटी हिंसा

Image
     सांकेतिक चित्र (यूपी )बस्ती  छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने टिकरिया गांव निवासी दो लोगों पर आपसी कहासुनी की बात को लेकर उसके चाचा के घर पहुंचकर मारने पीटने, बीच बचाव के लिए पहुंची उसकी मां और उसको भी मारने पीट कर लहूलुहान करने , उसका कपड़ा फाड़कर नंगा कर देने, जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि छावनी थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी सगे भाई गोपाल सिंह, कौशिक सिहं उर्फ छोटे आपसी कहासुनी की बात को लेकर उसके चाचा के घर पहुंचे, जाति सूचक गाली और धमकी देते हुए उसके चाचा को मारने पीटने लगे। शोर सुनकर जब उसकी मां और वह चाचा को बचाने के लिए पहुंची तो दोनो आरोपियों ने गाली देते हुए उन्हे भी मारने पीटने लगे। जब आरोपियों की मारपीट से बचने के लिए वह, उसकी मां और चाचा के घर के भीतर पहुंचे तो आरोपी घर में घुस थे। घर में घुसकर उसके चाचा, मां को मारा पीटा, उसका कपड़ा फाड़कर नंगा कर दिया। इस बीच पुलिस के आने की जानकारी होने पर दोनो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मामले में तहरीर ...

112 पुलिस की दादागीरी , महिला अधिवक्ता को दिया गाली अधिवक्ता के भाई व पिता को थाने में पीटा ,आयी गम्भीर चोटें

Image
 112 पुलिस का कारनामा , महिला अधिवक्ता को दिया गाली उसके भाई व पिता को  पीटा , आई गम्भीर चोटें        यूपी ( बस्ती ) जनपद बस्ती के सोनहा थाने के  पुलिस का नया कारनामा सामने आया  आरोपों के अनुसार पुलिस की दादागीरी इस कदर बढ़ गयी है कि खुलेआम पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के बजाय गालियों से नवाज रही है , वह भी महिला कोई साधारण महिला नहीं है बल्कि अधिवक्ता है और जो दूसरे पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करता है और वह खुद पुलिस की गालियाँ खाने पर मजबूर है ।           प्राप्त समाचार के अनुसार - जनपद के सोनहा थाना के अन्तर्गत स्थित ग्राम अमरौली सुमाली की अधिवक्ता संध्या चौधरी ने प्रभारी निरीक्षक थाना सोनहा को भेजे शिकायती पत्र में लिखा है कि वह जनपद न्यायालय बस्ती में अधिवक्ता है । विपक्षी के बुलाने पर आज दिनांक 02 मार्च 2025 को प्रातः 7 बजे बोलेरो गाड़ी संख्या - UP32DG5516 से तीन पुलिस कर्मी (112 नम्बर पुलिस ) आए और हमारे पिताजी को भद्दी -भद्दी गालियाँ देते हुए मारने- पीटने लगे । बीच - बचाव करने हेतु आए ध्रुवचन्द व दिलीप को भी मारे...

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ,थाना नगर पुलिस द्वारा महिला की हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Image
  थाना नगर पुलिस द्वारा हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने SP को सौप था ज्ञापन। पुलिस अधीक्षक ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए गिरफ्तारी का आदेश दिया था।शौच के लिए गई महिला का गला दबाकर की गई थी हत्या। गला घोट कर हत्या कर मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।22 फरवरी की रात शौच के लिए जा रही मधुमति का मंटू ने किया था पीछा।  पुलिस की पूछताछ में दुष्कर्म में असफल मंटू ने गला घोटकर कर दी थी हत्या। नगर थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने 39/25धारा 103(1) बीएनएस में की कार्यवाही। पूरा मामला थाना नगर क्षेत्र के रानीपुर गांव का है

भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता के आत्मदाह की चेतावनी पर हरकत में आया प्रशासन

Image
  विकास भवन पर धरना देते भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता ग्राम सचिव के विरुद्ध विकास भवन परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष आरके आरतियन ने आत्मदाह की चेतावनी दी तो पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। समझा-बुझाकर आत्मदाह करने से रोका आरतियन का कहना है कि जब तक ग्राम पंचायत सचिव पर कार्रवाई नहीं होगी, वह अनशन जारी रखेंगे। ब्लॉक गौर के ग्राम पंचायत पतिला में तैनात सचिव पर आरोप है कि एक जीवित व्यक्ति को कागज में मृत दिखा दिया। इस गलत रिपोर्टिंग के कारण उसकी पेंशन रुक गई थी। इस मुद्दे पर पहले भी सचिव के खिलाफ धरना-प्रदर्शन हुआ है। आरोप है कि जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय से उनके तीन शिकायती पत्र गायब करा दिए गए हैं अब आत्मदाह की चेतावनी देकर  आरतियन विकास भवन पर धरना पर बैठे हैं 

तिलकपुर मेले में एस. एम. एच. हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कालेज गोटवा द्वारा निःशुल्क कैम्प का आयोजन , लोगों की सेवा पुनीत कार्य डॉo वीo के o वर्मा

Image
  मेले में लोगो की सेवा पुनीत कार्य डॉoवीoकेoवर्मा बाबा जागेश्वरनाथ शिव मन्दिर गोटवा तिलकपुर के परिसर में पटेल एस. एम. एच. हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कालेज गोटवा द्वारा संचालित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया .,कुछ लोगों को फर्स्ट एड भी किया गया ,निःशुल्क कैम्प के आयोजक डॉक्टर वी के वर्मा ने कहा कि की मेले के अवसर पर लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण सेवा भाव से किया जा रहा है  शिविर में डॉक्टर आलोक रंजन, डा. चंदा सिंह, डा. श्रीराम कुशवाहा, डा. आर. एन. चौधरी, डा. लाल जी, डा. रितेश चौधरी, मनीष चौधरी, मो. आदिव, जावेद, दीनबंधु उपाध्याय सहित हॉस्पिटल के अन्य स्टाफ ने सहयोग प्रदान कर रहे है

नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता प्रोन्नति पाकर तहसीलदार बने

Image
    नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता बने तहसीलदार बस्ती - नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता सदर तहसील बस्ती में कार्यरत थे। राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा उन्हें तहसीलदार पद बस्ती जनपद में प्रोन्नति प्रदान की है। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती द्वारा उन्हें मिठाई खिलाकर एवं पुष्पगुच्छ प्रदत्त कर आगामी उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। सहायक भूलेख अधिकारी अजय कलेक्ट्रेट एवं तहसील कर्मचारियों द्वारा भी प्रोन्नति पर बधाई दी गई ।

हरैया पुलिस को मिली सफलता, पुलिस के हथ्ते चढा शातिर मोटरसाइकिल चोर , बुलेट का किया था चोरी

Image
  हरैया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस के हथ्ते चढ़ा शातिर बाइक चोर मुखबिर की सूचना पर हरैया पुलिस ने शातिर चोर माता प्रसाद उर्फ मन्नू कहार को  बेलाडे शुक्ल मोड़ से किया गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने चोरी की एक बुलेट व एक बाइक किया बरामद नगर पंचायत हरैया के अम्बेडकर नगर वार्ड से विगत दिनो चोरी हुई थी बुलेट बाईक  पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर  जेल रवाना कर दिया है अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिह,उ.नि.कमलेश यादव,उ.नि.संजय कुमार सिह,हे०काँ०जितेंद्र, का० राजेश मौर्य  शामिल रहे

डॉक्टर वी.के.वर्मा ने महादेवा चौराहे पर ,शांति मेडिकल सेन्टर का फीता काटकर किया उद्घाटन

Image
  बस्ती, 24 फरवरी। बस्ती के प्रख्यात चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने महादेवा चौराहे पर शांति मेडिकल सेण्टर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरान्त क्षेत्रीय गणमान्यों को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवायें जितनी ज्यादा समृद्ध होगी मृत्युदर उतना ही कम होगा। इसके साथ ही रोगियों और तीमारदारों का खर्च भी कम होगा। डा.वी.के. वर्मा ने कहा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में आने वाले हर व्यक्ति के भीतर सेवा भावना का होना जरूरी है। उन्होने कहा तमाम मामलों में प्राथमिक उपचार अति महत्वपूर्ण होता है, न मिलने पर असमय मौतें हो जाती हैं। किन्तु समय से प्राथमिक उपचार मिले तो लोगों की जान बंचाई जा सकती है। मेडिकल सेण्टर के संस्थापक डा. उमाकांत वर्मा ने डा. वीके वर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया।  उन्होने कहा मेडिकल सेण्टर से दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता और लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जायेगा। उन्होने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मानस स्वर्णकार, चन्द्रेश्वर मणि त्रिपाठी, इंजी. केसी चौधरी, अरविन्द चौधरी, अजय चौधरी, अनिर...

गोभिया चौराहा गौर बस्ती पर चेस्ट केयर क्लिनिक बस्ती द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन में 222 मरीजों फ्री जांच एवं फ्री दवाओं का वितरण_डॉo राहुल सिंह , छाती रोग विशेषज्ञ

Image
    दिनांक 23 फरवरी 2025 को गोभिया चौराहा गौर बस्ती में चेस्ट केयर क्लिनिक बस्ती द्वारा  फ्री स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बस्ती के मशहूर चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल सिंह द्वारा 222 मरीज को देखा गया। इस फ्री मेडिकल कैंप में डॉक्टर साहब द्वारा सभी मरीजों को फ्री परामर्श दिया गया एवं सभी मरीजों की कंप्यूटर के निशुल्क फेफड़ों की जांच, निशुल्क ईसीजी की जांच, निशुल्क शुगर की जांच, निशुल्क ब्लड प्रेशर की जांच एवं निशुल्क दवाई वितरण किया गया। इस अवसर पर जब डॉक्टर साहब से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम समय-समय पर शहर से दूर दराज क्षेत्र में जहां आसानी से मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है वहां हमारी चेस्ट केयर क्लिनिक की टीम एवं मै स्वयं वहां पहुंच कर लोगों की जांच करके और मरीज का सफल इलाज करते हैं । इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए चेस्ट केयर क्लिनिक के सभी क्लिनिक के  स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय डॉक्टर  लोगों का  सहयोग रहा । इस मौके पर डॉक्टर राहुल सिंह के साथ डॉक्टर इशहाक, डॉo राहुल गौड़, अश्विन श्रीवास्तव, मनी प्रताप सिंह, हिमांशु सि...

50 लाख की राशि से बनेगा भानपुर में बैडवा समय मंदिर का गेट, भव्य रूप से गेट का पुनः निर्माण

Image
बस्ती भानपुर  बैडवा समय माता मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत भव्य प्रवेश द्वार से होगा। बृहस्पतिवार को पुरोहित रवीश मणि त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सेवानिवृत्त प्रवक्ता विक्रमाजीत सिंह व उनकी पत्नी मालती सिंह से भूमि एवं शिलापूजन कर कार्य शुभारंभ कराया। बैडा समय माता मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक बलवंत सिंह ने बताया कि यह निर्माण मंदिर ट्रस्ट की ओर से कराया जाएगा। राजस्थान की एक निजी निर्माण संस्था को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो मिर्जापुर शैली पर आधारित होगा। प्रवेश द्वार राजस्थान के भरतपुर से लाए जाने वाले लाल बलुआ पत्थर से बनेगा। प्रवेश द्वार 40 फीट चौड़ा और 24 फीट ऊंचा होगा। इस मंदिर की दूर-दूर तक प्रसिध्दी है। यहां दूर दराज से लोग मन्नत मांगने आते रहते हैं। इस मौके पर लल्लन सिंह, लाल प्रताप सिंह, मनोज सिंह, रविप्रताप सिंह,भानू सिंह, विकास सिंह, रामशंकर सिंह, उदय प्रताप सिंह, चंचल त्रिपाठी, तुलसीराम आदि मौजूद रहे।

मुखबिर की सूचना पर दुबौलिया पुलिस ने पकड़ा शराब तस्कर

Image
  मुखबिर की सूचना पर दुबौलिया पुलिस ने पकड़ा शराब तस्कर   (यूपी बस्ती ) बस्ती  जिले के दुबौलिया पुलिस ने शराब तस्कर वीरेंद्र चौहान पुत्र गुल्लुर निवासी बरदिया लोहार को गिरफ्तार किया है. अभियुक्त के पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है. बरामद शराब में 66 पाउच बंटी-बबली, 15 बोतल लेमन ब्लू, 4 ग्रीन लेबल, 6 इंपीरियल ब्लू, 7 किंगफिशर और 11 ट्यूबरग शामिल है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर अवैध शराब की सप्लाई कर रहा है, जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आरंभ कर दिया  है।

पत्रकारिता क्षेत्र में बेहतर योगदान, दिनेश चन्द्र पाण्डेय को सच्ची श्रद्धांजलि- डा.वी.के वर्मा

Image
  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की बस्ती शाखा की ओर प्रेस क्लब सभागार में प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गौंड़ के आवाह्न पर भारतीय बस्ती समूह के संपादक वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय को साथियों ने श्रद्धांजलि दिया बस्ती, 23 फरवरी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की बस्ती शाखा की ओर प्रेस क्लब सभागार में प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गौंड़ के आवाह्न पर भारतीय बस्ती समूह के संपादक वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय को साथियों ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पत्रकारों ने दिनेश चन्द्र पाण्डेय को याद करते हुये उनके योगदान को सराहा और सभी के लिये प्रेरणास्रोत बताया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कहा स्वर्गीय दिनेश चंद्र पाण्डेय जी का समूचा जीवन पत्रकारिता को समर्पित रहा। अधिवक्ता होते हुये भी उन्होने पत्रकारिता जैसा चुनौतीपूर्ण क्षेत्र चुना और आखिरी सांस तक आदर्शों पर कायम रहे। वे हमेशा अपने साथियों का मनोबल बढ़ाते थे और बेहतर कार्य करने को प्रेरित करते रहे। पत्रकारिता क्षेत्र में बेहतर योगदान उनके लिये सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शोक सभा में अजय कुमार श्रीवास्त...

मौसम में हो रहा है बदलाव, आंखों को संक्रमण से बचाएं , समय पर कराए जांच डॉक्टर शरद श्रीवास्तव नेत्र रोग विशेषज्ञ, नियो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल भानपुर

Image
              डॉक्टर शरद श्रीवास्तव नेत्र रोग विशेषज्ञ      प्रबंधक नियो मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भानपुर बस्ती मौसम में हो रहा है बदलाव, आंखों को संक्रमण से बचाएं आजकल मौसम के बदलाव के साथ ही आंखों की सुरक्षा जरूरी है। अक्सर गर्मी का मौसम आते ही आंखों  में खुजली, लालपन, कीचड़ आना, आंसू आने जैसी शिकायतें बढ़ जाती है। उसका कारण है कि आंखों तक गंदगी पहुंचने पर संक्रमित हो जाती है और आंखें बीमार हो जाती है। मौसम के बदलाव के साथ ही आंखों की सुरक्षा जरूरी है। क्याेंकि आंखों में खुजली, लालपन, कीचड़ आना, आंसू आने जैसी शिकायतें बढ़ जाती है। उसका कारण है कि आंखों तक गंदगी पहुंचने पर संक्रमित हो जाती है और आंखें बीमार हो जाती है। जिसका इलाज लेना पड़ता है। बदलते मौसम में आंखों में खुजली, आंखों से पानी आना, आंखों में दर्द, आंखें लाल होने जैसी समस्याएं आम होती हैं। इस मौसम में आंखों की बीमारियों में सबसे आम है कंजंक्टिवाइटिस। आंखों के ग्लोब पर (कॉर्निया को छोड़कर) एक महीन झिल्ली चढ़ी होती है। इसे ही कंजंक्टाइवा कहते हैं। कंजंक्टाइवा में किसी भी ...

अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ बस्ती में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जताया विरोध डीएम को सौपा ज्ञापन

Image
  बस्ती में अधिवक्ता एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन , बिल के खिलाफ जताया विरोध डीएम को सौंपा ज्ञापन बस्ती । अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस बिल में उनके हितों की अनदेखी की गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप पांडेय ने कहा कि वर्तमान में अधिवक्ताओं के सामने विषम परिस्थितियां हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय व्यवस्था को नियंत्रित करने की बजाय अधिवक्ताओं पर अंकुश लगाया जा रहा है। पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं,इसलिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र उपाध्याय,अरविन्द नारायण पाण्डेय,वेद प्रकाश वर्मा,पवन कुमार द्विवेदी, प्रीत कुमार शुक्ल,देवव्रत उपाध्याय,महेन्द्र कुमार पाण्डेय, मोहम्मद मारूफ खान ,विकास शुक्ल और राम विनय शुक्ल समेत सौकडों अधिवक्ता मौजूद रहे।

कप्तानगंज चौराहे पर अयोध्या डिपो की तेज रफ्तार बस ने 2 युवकों को रौदा , गंभीर हालत में घायलों को सीएचसी में भर्ती

Image
  अयोध्या डिपो की तेज रफ्तार बस ने 2 लोगों को रौदा  दोनों बाइक सवार व्यक्ति चौराहे को क्रॉस करने के लिए बीच डिवाइडर पर थे रूके। अयोध्या की तरफ से आ रही अयोध्या डिपो बस ने बाइक सवार दोनों युवकों को रौदा ,युवकों की नहीं हो पा रही पहचान  घायलों को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती  कराया गया है जहां पर दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बस को लिया कब्जे मे नेशनल हाईवे पर कप्तानगंज चौराहे की घटना भारी संख्या में घंटों तक लोगों की भीड़ जुटी रही

पंडित दिनेश संकृत्यायन के निधन से हिन्दी पत्रकारिता के एक युग का हो गया अंत

Image
  पंडित दिनेश संकृत्यायन के निधन से हिन्दी पत्रकारिता के एक युग का हो गया अंत बस्ती। भारतीय बस्ती एवं आवाज दर्पण समाचार पत्र के संस्थापक दिनेश चन्द्र पाण्डेय के निधन पर प्रेस क्लब सभागार में उनकी आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हिन्दी पत्रकारिता के पितामह पंडित दिनेश संकृत्यायन का निधन मंगलवार को हो गया। इनके निधन की खबर से पूरे बस्ती मंडल शोक की लहर फैल गई किसी को सहज रूप से विश्वास नही हो पा रहा था खबर के बाद इनके आवास पर लोगो का हुजूम लग गया। बताते चले कि पंडित दिनेश सांकृत्यायन ने वर्ष 1972 में गोरखपुर से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से पत्रकारिता की शुरुआत की उसके बाद बनारस से प्रकाशित दैनिक गांडीव जैसे समाचार पत्र से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की उसके बाद वर्ष 1974 के भारतीय बस्ती पाक्षिक का शुरुआत की फिर साप्ताहिक उसके बाद दैनिक भारतीय बस्ती का प्रकाशन शुरू किया उसके बाद अपना पूरा जीवन पत्रकारिता में जिए कभी भी अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नही किए। इनके निधन से पत्रकारिता के एक युग का अंत हो गया। पंडित दिनेश सांकृत्यायन के निधन से पत्रकारिता क्षेत...

कप्तानगंज CHC (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के गेट पर स्थित दवा की दुकानों पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्वाट टीम बस्ती संयुक्त छापेमारी कर एकत्रित किया दवाईयां

Image
  कप्तानगंज (बस्ती) – कप्तानगंज CHC (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के गेट पर स्थित दवा की दुकानों पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्वाट टीम बस्ती संयुक्त छापेमारी  लोगों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई। टीम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लाइसेंस, बिलिंग और दवाओं के स्टॉक का निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की और दुकानों में उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता की पड़ताल किया गया मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार,कई दुकानों में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते कुछ दुकानों को नोटिस जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस छापेमारी में कितनी दुकानों पर कार्रवाई हुई और किन-किन पर कानूनी कदम उठाए जाएंगे,इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार बस्ती (डीआई) औषधीय निरीक्षक अरविन्द कुमार,संतकबीरनगर (डीआई)औषधीय निरीक्षक प्रीति सिंह,नवीन कुमार (डीआई) औषधीय निरीक्षक सिद्धार्थनगर की संयुक्त टीम और स्वाट टीम छापेमारी में अस्पताल गेट पर दवाओं की दुकानों का गहन निरीक्षण किया एवं दवाओं के सैंपल एकत्रित किए। डी आई ने किया एक दुकान को सील ...

पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने वाले गोवध में वांछित अभियुक्त सद्दाम को थाना कलवारी, थाना लालगंज व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Image
  बस्ती, उत्तर प्रदेश 19 फरवरी 2025 पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने वाले गोवध में वांछित अभियुक्त सद्दाम को थाना कलवारी, थाना लालगंज व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार  दिनांक 19.02.2025 को थाना कलवारी, थाना लालगंज व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में मु0अ0सं0 40/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 109 BNS में वांछित अभियुक्त सद्दाम पुत्र अफजल उर्फ मदारी निवासी मोहम्मदपुर कठार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर को पुलिस मुठभेड़ में थाना कलवारी क्षेत्रांतर्गत ठन्हवा मुडियारी मोड़ से एक अदद अवैध असलहा, एक अदद खोखा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया, जिसकी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी है घायल अभियुक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 13.02.2025 को थाना लालगंज क्षेत्र में गोवंशीय पशु लादकर ले जा रहे थे कि थाना लालगंज, थाना कलवारी ...

सरदार सेना के जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार की अगुआई में धर्मात्मा निषाद आत्महत्या के मामले में बस्ती जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Image
जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रशानिक अधिकारी को  सरदार सेना टीम के साथ जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने सौंपा ज्ञापन   स्वर्गीय धर्मात्मा निषाद जी , जो की 16.2.2025 को आत्महत्या कर लिए थे ,सोशल मीडिया पर उनके द्वारा आत्महत्या का पत्र जारी किया था ,जिसके अनुसार कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ही उनके आत्महत्या के जिम्मेदार है , उक्त प्रकरण को लेकर आज सरदार सेना बस्ती द्वारा डॉक्टर संजय निषाद को गिरफ्तार कर उन्हें कैबिनेट मंत्री के पद से बर्खास्त कर पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा राज्यपाल महोदय को ज्ञापन दिया गया,  इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष बस्ती  आकाश पटेल , प्रदीप यादव, सुनील यादव लोहा जी, हरीश निषाद , अप्पू यादव , मंगल निषाद  करण निषाद जी, अंकुर चौधरी जी, संदीप यादव जी, रविंद्र चौधरी , राहुल निषाद , अंकित यादव ,श्याम यादव , सुधाकर पटेल , रवि निषाद ,अमर कुमार , शहजाद अंसारी एवं तमाम साथी मौजूद रहे ।

डीजे की गाडी से दबंगों ने गिरा दी दीवाल, डीएम से शिकायत

Image
  डीजे की गाडी से दबंगों ने गिरा दी दीवाल, डीएम से शिकायत बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव की लक्ष्मीना पत्नी निर्मल ने डीएम को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को देकर दबंगों से जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाते हुये कार्यवाही की मांग किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर हुये विवाद में 13 फरवरी को थाने पर हनुमान दूबे आदि से समझौता हुआ था। लेकिन इसी खुन्नस में 15 फरवरी को सुबाष दूबे, साहबराम पुत्रगण हनुमान, दुर्गेश पुत्र अंगद आदि एक राय होकर डीजे की गाड़ी से धक्का मारकर गिरा दिया और विकलांग पति को लात घूसों से मारापीटा। डर के मारे हम लोग घर में घुस गये तो उन लोगों ने पीछा करते हुये घर में घुसकर वाशिंग मशीन तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस ने मामले को नही सुना। शिकायततर्का ने उपरोक्त मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के लिये सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश देने की मांग किया है।

सीडीओ जयदेव सी.एस. की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक सम्पन्न , पी एम स्वनिधि के लंबित आवेदनों का जल्द हो निस्तारण

Image
  बस्ती। मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी.एस. की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े विभागों को कड़े निर्देश दिया है कि जिस विभाग को जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है उन योजनाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि संबंधित विभाग अपनी-अपनी योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करें, जिससे अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होने संबंधित विभाग व बैंको को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय स्थापित करते हुए पात्र व्यक्तियों के आवेदनों को समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी कहा कि स्वरोजगार से जुड़े आवेदनों को गम्भीरता से लें। उन्होने जिला समन्वयको को निर्देश दिया कि ऋण जमानुपात प्राप्त हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार कर कार्य करना सुनिश्चित करे, जिससे राज्य स्तर के सीडी रेशियों को प्राप्त किया जा सकें। उन्होने समीक्षा में पाया कि पी.एम. स्वनिधि से संबंधित आवेदन काफी समय से लम्बित है, जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लम्बित ...

बस्ती में पत्रकारिता के सशक्त रूप देने वाले वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय का निधन , पत्रकार जगत में छाया शोक का लहर

Image
  बस्ती में पत्रकारिता के सशक्त रूप देने वाले वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय का निधन बस्ती। जिले की पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर वयोवृद्ध पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय मंगलवार की शाम को निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर उनके पुत्र एवं भारतीय बस्ती समाचारपत्र के प्रधान संपादक प्रदीप चंद्र पांडेय ने दिया है। निधन का कारण मिली जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें गंभीरावस्था में श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल ले जाया जा रहा था कि उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। पत्रकारिता के मूल्यों के लिए जाने जाते थे उल्लेखनीय है कि स्व. दिनेश चंद्र पांडेय अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए विख्यात थे। उन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। उम्र के अंतिम पड़ाव पर वह शुद्ध एवं सात्विक पत्रकारिता के लिए ही जीते रहे। भारतीय बस्ती समाचारपत्र की स्थापना उन्होंने करीब पैंतालीस वर्ष पूर्व भारतीय बस्ती समाचारपत्र की स्थापना की थी। उनके असामयिक निधन से जनपद के पत्रकारो...

पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देश पर लगातार हो रही है कार्यवाही। दो शातिर चोर गिरफ्तार

Image
  पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देश पर लगातार हो रही है कार्यवाही।  दो शातिर चोरों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार। बीते दिनों अभियुक्त कैफ और आदिल ने काशीराम आवास स्थित एक मकान से की थी चोरी। पुलिस ने दोनों चोरों के पास से नगद समेत 2 लाख 50 हजार का सोने चांदी के आभूषण और एक चाकू भी किया बरामद। 5_6 महीने पहले बभनगावा में चोरी की घटना का भी दोनों अभियुक्तों ने किया खुलासा। पुलिस ने दोनों चोरों को काशीराम आवास के पीछे बगीचे से किया गिरफ्तार। अभियुक्त कैफ काशीराम आवास ब्लॉक नंबर 40 का है निवासी। वहीं अभियुक्त आदिल भी काशीराम आवास ब्लॉक 40 का है निवासी। थाना कोतवाली में कार्यवाहक सीओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह,उप निरीक्षक अजय सिंह,चौकी इंचार्ज सिविल लाइन,उप निरीक्षक विश्वमोहन राय,चौकी इंचार्ज गांधी नगर,उप निरीक्षक देवव्रत शर्मा चौकी इंचार्ज सोनुपार,उप निरीक्षक अतुल कुमार अंजान चौकी इंचार्ज मड़वानगर,कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव रहे शामिल।

झांसी से आई एंटी करप्शन (एसीबी) टीम ने औरैया के पीडब्ल्यूडी विभाग के एक कैशियर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गिरफ्तार

Image
  एंटी करप्शन टीम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के कैशियर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार  उरई। झांसी से आई एंटी करप्शन (एसीबी) टीम ने शहर के पीडब्ल्यूडी विभाग के एक कैशियर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम कैशियर को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जहां उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा जा रहा है। शहर कोतवाली के पीडब्ल्यूडी प्रथम कार्यालय से औरैया के फफूंद निवासी ठेकेदार विजय कुमार की कंपनी सपना बिल्डर्स को 2015-16 में 3.14 करोड़ रुपए का सड़क निर्माण का काम मिला था। काम पूरा होने के बाद ठेकेदार की रिटेंशन मनी और डिपॉजिट की वापसी अटकी हुई थी। जब ठेकेदार ने पीडब्लूडी के अकाउंटेंट आदर्श सिंह से संपर्क किया, तो उन्होंने कैशियर संजीव साहनी से मिलने को कहा। कैशियर संजीव साहनी ने भुगतान के लिए 20 हजार रुपए के रिश्वत की मांग कर दी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एसीबी से की। एसीबी ने ट्रैप लगाया और मंगलवार दोपहर को निर्माण खंड प्रथम उरई कार्यालय में कैशियर संजीव साहनी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।टीम ने बताया कि आरोपी कैशियर संजीव कुमार साहनी उरई के नया पटेल नगर का रहने...

कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री बने डा. मनोज श्रीवास्तव

Image
  कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री बने डा. मनोज श्रीवास्तव बस्ती । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने डा. मनोज श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री और पूर्वान्चल प्रभारी समन्वयक का दायित्व सौंपा है। डा. मनोज श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री बनाये जाने पर डा. वी.के. श्रीवास्तव, डा. मनीष श्रीवास्तव, , विभुम श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।