Posts

Showing posts from September, 2023

अपराध शाखा व थाना कप्तानगंज पुलिस ने फर्जी पैरामेडिकल कालेज चलाने वाले प्रबंधक को किया गया गिरफ्तार, फर्जी मार्कशीट के मामले में पहले से दर्ज था एफ. आई. आर. काफी दिनों से दे रहा था चकमा

Image
जनपद बस्ती (यूपी) दिनांक 29.09.2023 को निरीक्षक संजय कुमार अपराध शाखा द्वारा मु0अ0सं0 174/2023 धारा 406,419,420,467,468,471,120 बी भादसं0 की विवचेना के दौरान जरिये मुखबीर की सुचना पर वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार चौधरी उर्फ के.के. चौधरी को अमहट पुल के पास से समय करीब शाम 6.30 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* कृष्ण कुमार चौधरी पुत्र स्व0 राम पियारे चौधरी निवासी ग्राम नकटीदेई बुजुर्ग रेहरवा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 40 वर्ष | *बरामदगी का विवरण-* 1- एक अदद इन्वाइस फीश की रशीद , उत्कर्ष हास्पिटल व पैरामेडिकल कालेज की प्रिन्टेड फाइल (कुल 09 अदद) | 2- उड़ीसा स्टेट बोर्ड आफ फार्मेसी व द ग्लोबल यूनिवर्सिटी होलगी ईटानगर अरुणांचल प्रदेश का इग्जाम पेपर (कुल 24 अदद) | 3- उडीसा स्टेट बोर्ड आफ फार्मेशी के 2 अदद एडमिट कार्ड व उड़ीसा स्टेट बोर्ड आफ फार्मेशी की मार्कसीट की छायाप्रति 7 वर्क | 4- ओम साई कालेज फार्मेशी एण्ड हेल्थ साईन्सेज का प्रैक्टिकल प्रवेश फार्म कुल 24 वर्क व जयपोर कालेज आफ फार्मेशी प्रैक्टिकल का प्रवेश फार्म 4 वर्क | 5-...

जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने गौर ब्लाक के अंतर्गत गौशाला पर तैनात दो केयरटेकर को तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त

Image
जिलाधिकारी ने गौर ब्लाक के अंतर्गत गौशाला पर तैनात दो केयरटेकर को तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त बस्ती - गौर ब्लॉक के सावड़ीह कठौतिया स्थित गौशाला में एक गाय तथा दो बछिया की मृत्यु की समय पर सूचना न देने तथा कार्रवाई न करने पर जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने सख्त रुख अपनाते हुए गौर के बीडीओ,पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दिया है। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को तत्काल स्थानांतरित करने एवं प्रतिकूल प्रविष्टि देने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने वहां पर तैनात दोनों केयरटेकर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया है। उन्होंने गौशाला का आज निरीक्षण किया तथा वहां गायों के रखरखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने दोनों केयरटेकर को समय से मानदेय भुगतान न करने के संबंध में ग्राम प्रधान की भूमिका की जांच के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भविष्य में गौशाला का नियमित निरीक्षण करते रहें तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना की तत्काल उच्च अधिकारियों को जानकारी दें। गौशाला के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ...

बस्ती में ग्राम पंचायत के प्रधानों के द्वारा उत्पीड़न को लेकर महिला मेट कार्यकर्ती एकजुट होकर बस्ती विकास भवन पर पहुंच कर जिला विकास अधिकारी (मनरेगा) को सौंपा ज्ञापन कहा मनमाने तरीके से प्रधान लोग करा रहे मनरेगा कार्य

Image
बस्ती (यूपी) 27 सितंबर 2023 जिस देश के प्रधानमंत्री महिला शक्ति वंदन की घोषणा करते है उसी देश में ग्राम पंचायत के प्रधान महिला शक्ति को रसातल में भेजने का कार्य करते हैं महिला मेटो के कार्य को चतुराई से खत्म करने पर लगे हैं बस्ती जनपद के तमाम ग्राम प्रधान सरकार ने पिछले दो वर्ष से मनरेगा में महिला मेट की तैनाती प्रत्येक ग्राम पंचायत में की है जिसमे प्रावधान है मेट महिला का चयन समूह की पढ़ी-लिखी महिलाओं से चयन किया गया है जिससे महिलाओं को रोजगार मिल सके और मनरेगा में भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके महिला मेट का काम अपने ग्राम पंचायत मनरेगा में काम के वक्त मजदूरों के हाजिरी की डेली दिन में 11 बजे व 2 बजे रिपोर्टिंग करना होता है जिससे मनरेगा कार्य के दौरान मजदूरों की संख्या सही डाटा ब्लाक पर NMMS के जरिए वीडियो को ब्लाक पर भेजा जायेगा , प्रत्येक हाजिरी पर प्रत्येक मेट लगभग 415 रुपए प्रत्येक कार्यदिवस पर महीने में कुल उपस्थिति दिवस के हिसाब से पारिश्रमिक का भुगतान का खाते में देने का प्रावधान दिया गया है महिला मेट को ग्राम प्रधान ,पंचायत सहायक व रोजगार के अधीन न रहने अपितु ब्लाक से डाय...

यातायात प्रभारी कामेश्वर सिंह के निर्देशानुसार टी एस आई अवधेश तिवारी व यातायात की संयुक्त टीम ने कचेहरी चौराहे से कंपनीबाग तक रोड से रेहड़ी पटरी वालों का अतिक्रमण हटाने का चलाया अभियान

Image
बस्ती जनपद में रेड़ी ठेले वालों की वजह से लोगों का सड़क पर चलना हुआ मुश्किल , टी एस आई अवधेश तिवारी व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कचेहरी चौराहे से कंपनी बाग तक पटरी अतिक्रमण का अभियान चलाया , एक तो बस्ती शहर में चौराहे चौराहे पर यातायात पुलिस वाहनों को नियंत्रित करने के लिए सुबह से देर रात तक जूझती है वहीं दोपहर होते ही फल सब्जी वालों का ठेला बस्ती शहर के मुख्य सड़कों के किनारे सज जाता है ये छोटे दुकानदार सड़क की पटरी से लेकर सड़क तक दुकानदारी करने की मनमानी करते हैं जिससे रोड पर जाम लग जाता है भारी वाहन सहित ,पैदल ,सायकिल और मोटर साइकिल से भी चलना भी मुश्किल हो जाता है इनके अतिक्रमण से रोड से आने जाने वालों को दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है पटरी से अतिक्रमण हटाने के लिए बुद्धवार को यातायात प्रभारी कामेश्वर सिंह के निर्देशानुसार अतिक्रमण अभियान चलाया गया इस अभियान में टी एस आई अवधेश तिवारी मुख्य आरक्षी सुनील कुमार सिंह आरक्षी चंद्रजीत यादव पीआरडी दिलीप कुमार आदि शामिल रहे

बस्ती के रौता चौराहे के निकट लूट पाट कांड में घायल अधिवक्ता की पत्नी की लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत , बदमाशों पर चलेगा हत्या का मुकदमा

Image
बस्ती, ( 25 सितंबर ) कोतवाली थाना क्षेत्र के रौता पुलिस चौकी के पास वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन वर्मा के घर हुई डकैती में घायल उनकी पत्नी नूतन वर्मा का आज मेदांता में इलाज के दौरान निधन हो गया है। घायल नूतन वर्मा का विगत कई दिनों से मेदांता में इलाज चल रहा था लेकिन आज देर शाम उनके निधन की खबर बस्ती जनपद वासियों को लगी जिससे पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई , इसी माह11 सितंबर को दिन में मुंह पर गमछा बांधकर आए दो बदमाशों ने रॉड से पूनम के सिर और चाकू से पेट में हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद उनका हाथ-पैर बांधकर शैचालय में बंद कर दिया था। घर में रखे रुपये और जेवरात लूटकर भाग गए थे। काफी देर बाद नूतन वर्मा ने किसी तरह छज्जे पर निकलकर शोर मचाया था। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी हुई।सुबह ही कचहरी निकल गए अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन वर्मा को भी सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंचे और पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से कुछ दिन शहर के ही एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चला, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जहा पर नूतन वर्मा की इलाज के दौरान जान न बच पाई इस मामले मे...

जनपद बस्ती में माह अगस्त से गुड वर्क रैंकिंग में मुंडेरवा थाने मिला प्रथम स्थान,IGRS और FIR के मामले में थाना नगर रहा अव्वल

Image
बस्ती 25 सितंबर अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन महोदय के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा P.A.R. System (पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम) व्यवस्था के तहत माह अगस्त, 2023 में पुलिस कार्यप्रणाली, जनसमस्याओं का निस्तारण एवं जनता के प्रति व्यवहार पर जनता की संतुष्टि का 05 स्तम्भों/पिलर्स Direct poll, Twitter Poll, IGRS, FIR/NCR, पासपोर्ट/चरित्र के माध्यम से माह जून का फीडबैक लेकर जनपद बस्ती के सभी थानों का परिणाम तैयार किया गया है। जिसमें प्रभारी निरीक्षक मुण्डेरवा रामकृष्ण मिश्र को प्रथम स्थान, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पाण्डेय को दूसरा स्थान, प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर रामेश्वर यादव को तीसरा स्थान, माह अगस्त में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह को चौथा स्थान तथा प्रभारी निरीक्षक गौर राजकुमार पाण्डेय को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है। तथा जनता के ज्यादा करीब रहने वाले दो पिलर्स 1. FIR व IGRS को अलग से रेटिंग की गयी है। जिनमें प्रथम स्थान पर थानाध्यक्ष नगर संतोष गौड़, दुसरे स्थान पर थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह, तीसरे स्थान पर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती प...

मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में ले जाने वाली बस्ती जनपद की आठ आशा कार्यकर्तियों को जिलाधिकारी ने बर्खास्त करने का दिया निर्देश, जिले के प्रत्येक सब सेंटरों पर होगी एएनएम की तैनाती, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों का जल्द होगा कायाकल्प

Image
बस्ती, 25 सितम्बर 23 प्रसूताओं को निजी चिकित्सालय में ले जाने वाली चिन्हित 8 आशाओं को बर्खास्त करने के लिए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने प्रभारी चिकित्सारियों को निर्देश दिया । कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के भुगतान में जनपदीय औसत 74 प्रतिशत से कम पाये जाने पर गौर, रूधौली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों का वेतन रोकने तथा मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया है। जिला क्षय रोग चिकित्सालय में प्राप्त धनराशि व्यय न किये जाने पर उन्होंने जिला क्षय रोग अस्पताल के प्रभारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया । विभिन्न योजनाओं में धीमी प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.के. मिश्रा का स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं में धीमी प्रगति पाये जाने पर रूधौली प्रभारी चिकित्साधिकारी का स्थानान्तरण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पर्याप्त संख्या में ए.एन.एम. की उपलब्धता के बावजूद 14 रिक्त उपकेन्द्र पाये जाने पर असंतोष व्यक्त किया तथा ...

बेगम खैर के पूर्व प्रबंधक मोहम्मद अकरम को गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जताई जा रही आत्महत्या की आशंका, शव को कब्जे में लेकर कर रही पुलिस जांच पड़ताल, जल्द होगा खुलासा

Image
बस्ती 19सितंबर बस्ती जनपद के प्रमुख समाज सेवी मोहम्मद अकरम खान बल्ली पट्टी का मौत आज गोली लगने से हो गई अकरम खान, बेगम खैर ट्रस्ट के प्रबंधक भी रहे जिन्होंने अपने जीवन में अनेकों सामाजिक कार्य किये अपने समय में ही अपने ग्राम बल्ली पट्टी में स्वास्थ्य सेवाओं मुशायरों का कई बार आयोजन किया और कई नामी गिरामी हस्तियों को बल्ली पट्टी में आने का निमंत्रण भी दिया मोहम्मद अकरम खान के निधन से बस्ती के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। सूत्रों के अनुसार अकरम ने स्वयं गोली मारकर आत्महत्या की है पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।अकरम खान तमाम राजनैतिक पार्टियों के सक्रिय मेंबर भी रहे ,जिले की सभी लोगों के जुबा पर छाए रहते थे

बहादुरपुर गांव में लेखपाल की हुई पिटाई, कलवारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Image
बस्ती, 18 सितंबर। बस्ती जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में हल्का लेखपाल की पिटाई करने का मामला सामने आया है। घायल लेखपाल ने हरदेवा गांव निवासी गोरखनाथ के खिलाफ स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना क्रम के मुताबिक रविवार सुबह हल्का नंबर 186 बहादुरपुर गांव के लेखपाल विनोद कुमार चौधरी बहादुरपुर गांव में सर्वे करने गए थे। हरदेवा निवासी गोरखनाथ इसका विरोध करने लगे लेखपाल के मना करने पर उनके साथ मारपीट कर उन्हें अधमरा कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव कर लोगों ने लेखपाल को बचाया। एसओ कलवारी ने बताया कि घायल लेखपाल की तहरीर पर कलवारी पुलिस अभियुक्त पर संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
Image

कजाखिस्तान की धरती पर जागरण अचीवर सम्मान से सम्मानित हुए बस्ती जनपद के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डा. वी.के.वर्मा , जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी सहित जनपद के डाक्टरों ने किया प्रसन्नता वयक्त

Image
बस्ती। होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक, जिला आयुष चिकित्साधिकारी बस्ती एवं अनेक शिक्षण संस्थाओं को स्थापित करने वाले डा. वी.के. वर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में अदभुद योगदान के लिये दैनिक जागरण द्वारा अलमाटी कजाकिस्तान में आयोजित भव्य समारोह में जागरण अचीवर्स एवार्ड से सम्मानित किया गया। डा.वी.के. वर्मा ने कजाकिस्तान यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुये बताया कि यात्रा के अनुभवों से बहुत कुछ हासिल हुआ। इसके पहले भी डा. वी.के. वर्मा को चिकित्सा , समाजसेवा , कोरोना काल में लोगों की मदत हीरो एवार्ड, साहित्य के क्षेत्र में अनेक राष्ट्रीय, अन्तराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं और अपने चिकित्सकीय जीवन में उन्होने 13 लाख से अधिक मरीजों का निशुल्क उपचार कर चुके हैं। डा. वी.के. वर्मा को उनके योगदान के लिये कजाकिस्तान में सम्मानित किये जाने पर मुुख्य चिकित्साधिकारी आर.पी. मिश्र, डा. ए.के. मिश्र, डा. सुरेश चन्द्र कौशल, डा. बी.बी. मिश्र, डा. सतीश चौधरी, डा. जुनेद खान, वरिष्ठ साहित्यकार डा. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’, डॉ. रघुवंशमणि त्रिपाठी, डॉ. दशरथ प्रसाद यादव, डा. फकरेयार हुसेन, डा. एस.वी. सिंह...

73 वर्ष के हुए पी एम मोदी , देश विदेश से मिली जन्म दिन की लाखों बधाईयां , राष्ट्रपति व गृहमंत्री ने पोस्ट लिख कर दी जन्म दिन की बधाई

Image
INW नई दिल्ली 17 सितम्बर 2023 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना 73वां जन्मदिन मनाया । इस जन्मदिन की खुशी के शुभ अवसर पर देश-विदेश से मोदी जी को लाखों लाख बधाइयां दी जा गई। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पोस्ट करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृण नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें. मेरी भगवान से यही प्रार्थना है, कि आप सदा स्वस्थ और आनंदमय रहें तथा देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभान्वित करते रहें। गृह मंत्री अमित शाह जी ने पोस्ट करते हुए कहा, नए भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है, चाहे संगठन हो या सरकार, मोदी जी से हम सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वाेपरि” की प्रेरणा मिलती है. ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देशसेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। चलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवनी को जानते हैं- नरेन्द्र मोदी का जन्म तत्क...

समाजवादी साइकिल यात्रा रूधौली विधान सभा क्षेत्र में पहुंची, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, उठे जमीनी मुद्दे,नुक्कड़ सभा कर समाजवादी नेताओं ने कहा भाजपा की उल्टी गिनती शुरू

Image
देश बचाओ देश बनाओ साइकिल यात्रा में उठे जमीनी मुद्दे बस्ती । देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा शनिवार को रूधौली विधानसभा क्षेत्र से बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची वरिष्ठ सपा नेता रामप्रसाद चौधरी ने दसिया में हरी झण्डी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया कहा कि यह यात्रा समाजवादी पार्टी के संदेश को लोगों के दिलों तक पहुंचा रही है साईकिल यात्रा के दौरान सभाओं में मंहगाई, बेरोजगारी गरीबी उत्पीड़न और भाजपा सरकार के मनमानी के मुद्दे प्रमुखता से उठाये जा रहे हैं साईकिल यात्रा में शामिल बस्ती सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि जिस प्रकार से लोग साईकिल यात्रा में शामिल हो रहे हैं उससे तय है कि आगामी 2024 के लोकसभा के चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संकल्पों को मतदाता पूरा करेेंगे भाजपा के जन विरोधी नीतियों और नफरत फैलाने की साजिशों को अब लोग पहचान गये हैं समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में प्रयागराज से शुरू हुई देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा का स्थान स्थान पार्टी नेताओं...

वर्ष 2017 से 2021 तक परिवहन विभाग के ई चलानो को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था माफ,अभी तक ई चालान डाटा डिलीट नहीं ,बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने इस संबध में जिलाधिकारी बस्ती कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Image
बस्ती, ( 16 सितम्बर ) व्यापारी नेता एवं बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर चालान डिलिट करने के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को तत्काल रोकने की मांग किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि दिसम्बर 2017 से दिसम्बर 2021 तक के ई चालानों को मुख्यमंत्री ने माफ करते हुये इसे चालान पोर्टल से डिलिट करने का आदेश जारी किया गया है।यहां तक कि कोर्ट में लम्बित मामले भी समाप्त कर दिये गये हैं। इसकी पूरे प्रदेश में सराहना हुई। लेकिन यातायात पुलिस और आरटीओ ने इन चालानों को डिलिट नही किया जो अब इनकी अतिरिक्त आमदनी का जरिया बन गये हैं। सम्बन्धित व्यक्ति को मोबाइल नम्बरों पर फोन करके बुलाया जा रहा है और चालान डिलिट करने के नाम पर वसूली की जा रही है। जबकि आप द्वारा सभी प्रकार के चालानों को पोर्टल से डिलिट करने का रूपष्ट आदेश जारी किया गया है। बस्ती जनपद में ऐसे तमाम मामले व्यापार मंडल के सज्ञान में आये हैं। ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से आनंद राजपाल, सूर्यकुमार शुक्ल, अयोध्या प्रसाद साहू, सुनील कुमार गुप...

बस्ती शहर के रौता पुलिस चौकी के निकट अधिवक्ता के घर दिन दहाड़े डकैती डालने वाले व महिला को चाकू मारने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
बस्ती: थाना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम बस्ती तथा स्वाट टीम बस्ती द्वारा थाना क्षेत्र में दिन में घर में घूस कर मौजूद महिला को जान से मारने की कोशिश कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार गया है। पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम व एसओजी टीम प्रभारी गजेन्द्र सिंह मय टीम व स्वाट टीम प्रभारी उमाशंकर तिवारी द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 11.09.2023 को दिन में 02 बजे अधिवक्ता सुरेन्द्र मोहन वर्मा पुत्र हरिश्चन्दर वर्मा साकिन रौता चौराहा थाना कोतवाली जनपद बस्ती के मकान में उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तगण 1- रामदेव यादव उर्फ प्रिंस पुत्र छिनमिन निवासी ग्राम महरीपुर थाना नगर जनपद बस्ती 2. राजेश पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी ग्राम करमा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्...

ऊर्जा मंत्री श्री एoकेo शर्मा ने ’सम्भव’ पोर्टल के तहत जनसुनवाई कर शिकायतों से समाधान के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश , उपभोक्ताओं के साथ जानबूझ कर गलती करने वाले कार्मिकों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही

Image
लखनऊ: 13 सितम्बर, 2023 कार्यों में लापरवाही एवं दुर्व्यवहार पर तीन एसडीओ पर कार्यवाही करने तथा एक मीटर रीडर की सेवायें समाप्त करने के दिये निर्देश गड़बड़ियों एवं लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए* बिजली विभाग की दुर्व्यवस्था एक पल भी बर्दाश्त नहीं की जायेगी, बिलिंग व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता के साथ पटरी पर लाया जाए, गलत बिल पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें, विद्युत दुर्घटनाओं में क्षतिपूर्ति देने में अब किसी भी प्रकार का बिलम्ब नहीं चलेगा, उपभोक्ताओं के साथ जानबूझकर गलती करने वाले कार्मिकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, कार्मिकों की ढुलमुल कार्य संस्कृति एवं दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा - ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा, उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता विद्युत बिल मांग रहे हैं लेकिन विद्युत कार्मिक समय से बिल नहीं उपलब्ध करा पा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सख्त निर्देश दिये कि बिलिंग व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता के साथ पटरी पर लाया जाए। जिससे उपभोक्ता समय पर अपना बिल जमा कर सके...

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में प्रयागराज से शुरू हुई ‘देश बचाओ,देश बनाओ’ समाजवादी साइकिल यात्रा बस्ती जिले में पहुंची। बस्ती जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, वरिष्ठ समाजवादी नेता राम प्रसाद चौधरी, कप्तानगंज विधायक कविन्द्र चौधरी की अगुवाई में टाण्डा पुल पर साईकिल यात्रा का सपा कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत

Image
बस्ती । आज बुधवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में प्रयागराज से शुरू हुई ‘देश बचाओ,देश बनाओ’ समाजवादी साइकिल यात्रा बुधवार को जिले में पहुंची। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव,पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी,विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ की अगुवाई में टाण्डा पुल पर साईकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यहां से साईकिल यात्रा चमनगंज चौराहा,कलवारी,कुसौरा,नगर बाजार होते हुये कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के गोपियापार पहुंची। अनेक स्थानोें पर सभा का आयोजन कर वक्ताओं ने आवाहन किया कि आगामी लोकसभा के चुनाव में सपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना है। साइकिल यात्रा में अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का यह संदेश है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता के बल पर भाजपा को हराना है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, किसान, मजदूर, व्यापारी,छात्र, नौजवान सभी वर्ग इस सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण परेशान हैं। साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी की सरका...

रिंग रोड परियोजना व चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग में अधिगृहित किए गए भूमि मालिकों को जल्द दिलाया जायेगा मुआवजा, नवागत जिलाधिकारी बस्ती आंद्रा वामसी ने भू अर्जन के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश,

Image
बस्ती 12 सितंबर 2023 नवागत जिलाधिकारी बस्ती अंद्रा वामसी ने कैम्प कार्यालय में बस्ती रिंग रोड परियोजना, चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग, एन.एच.-227ए (रामजानकी मार्ग बस्ती), अयोध्या रिंग रोड एन.एच.-328 परियोजना के अन्तर्गत भूअर्जन की कार्यवाही के संबंध में बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी नें कहा कि जिन किसानों का परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण किया गया है, उन किसानों का मुआवजा तत्काल देने की कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी रमेश यादव को निर्देश दिया है कि इस कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराते हुए अवगत करायें। उन्होने उप जिलाधिकारी रमेश यादव को निर्देश दिया है कि हिस्साकसी, जमीन अधिग्रहण, भुगतान संबंधी प्रकरण किसी भी स्तर पर लम्बित नही रहना चाहिए। इस प्रकार के प्रकरण तहसील हर्रैया में पेन्डिंग है। संबंधित प्रकरण इस माह के अन्त तक निस्तारित करना सुनिश्चित करें। इस बैठक में एन.एच.आई. के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बस्ती रिंग रोड की दूरी लगभग 22 किमी. है, जिसके लिए प्रभावित ग्रामों की संख्या 54 और 3डी ग्रामों की संख्या 53 है। कुल प्रभावित,अर्जित रकबा 102.846 हेक्टेयर है। चौरास...

अब यूपी की सभी सड़के होंगी गड्ढा मुक्त,बनने वाली हर सड़क की 5 साल होगी गारंटी, खराब होने पर निर्माता एजेंसी ही करेगी पुनर्निर्माण: सीएम योगी ने समीक्षा बैठक कर दिया अधिकारियों को बड़ा निर्देश

Image
लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पांच कालीदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक की।सीएम ने नवंबर में दीपावली से पहले प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न विभागों के साथ बैठक करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष मानसून की स्थिति असामान्य है।आने वाले दिनों में कई जिलों में लगातार बारिश की संभावना है।इसका ध्यान रखते हुए नवंबर में दीपावली से पूर्व प्रदेश व्यापी सड़क गड्ढामुक्ति का अभियान चलाया जाए। सीएम ने कहा कि जहां बरसात की स्थिति हो वहां, बोल्डर डालकर रोलर चलाकर आवागमन सुगम किया जाए। सीएम योगी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, मंडी परिषद, सिंचाई, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, आवास, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आदि विभागों की करीब 4 लाख किलोमीटर सड़कें प्रदेश में हैं। हर एक सड़़क पर चलना आम आदमी के लिए सुखद अनुभव वाला हो, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।सीएम ने कहा कि मेट्रो/एक्सप्रेस-वे जैसी बड़ी परियोजनाओं के कारण यदि पूर्व से संचालित सड़कें खरा...

बस्ती शहर में अधिवक्ता के घर में दिन दहाड़े हुई डकैती, बदमाशों ने अकेली विकलांग पत्नी को बंधक बनाकर किया लूटपाट व चाकू से घायल कर हुए फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस टीम

Image
बस्ती ,शहर के रौता चौराहे के निकट हुई डकैती दिन दहाड़े हुई डकैती घर के अंदर बदमाशो ने की लूटपाट किया । अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन वर्मा के घर मे बदमाशो ने लूट की घटना को दिया अंजाम। डकैतो ने अधिवक्ता की पत्नी को बंधक बनाकर की घर में किया लूटपाट। रौता पुलिस चौकी के बगल ही डकैतों ने लूट की घटना को दिया अंजाम। डकैतो ने घर के अंदर से लाखो - की लुटपाट। डकैतो ने अधिवक्ता की दिव्यांग पत्नी पर चाकू से किया हमला। घायल अवस्था मे जिला अस्पताल के लिए कराया गया भर्ती। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक बस्ती, गोपाल कृष्ण चौधरी। घटना स्थल पर सीओ कलवारी विनय चौहान,स्वाट टीम,SOG, कोतवाल विनय पाठक सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद। पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल जाकर अधिवक्ता की पत्नी से मिले। पुलिस की टीम CCTV को खंगाल रही। जल्द होगा खुलासा

पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने , मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत घरों से इकट्ठा किया मिट्टी, भेजा जायेगा दिल्ली

Image
बस्ती । रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने रविवार को अमृत महोत्सव अभियान के क्रम में रविवार को विधानसभा क्षेत्र के रामनगर मण्डल क अनेक गांवों में ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ घरोें से मिट्टी एकत्र किया। उन्होने ग्रामीणों से सीधा संवाद बनाते हुये कहा कि अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान किया। पूर्व विधायक संजय प्रताप ने रामनगर मण्डल के ग्राम पंचायत भीवापार, सिलवटिया, नरकटहा, धौरहरा रुधौली में भितेहरा, पचारी कला, खंभा, अंदेउरा, परसा पुरई, सिलवटिया, नरकटहा, धौरहरा आदि गांवोे से पवित्र मिट्टी कलश में एकत्र किया। उन्होने कहा कि हम सब भाग्यशाली है कि ऐसा सुअवसर मिल रहा है। बताया कि देश के हर कोने 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी. यह यात्रा अपने साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर दिल्ली आएगी। इन 7,500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी. यह ‘अमृत वाटिका’ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भव्य प्रतीक बनेगी। हर ...

अपना दल (एस) की मासिक बैठक,जिला महासचिव बस्ती के कार्यालय पर हुआ सम्पन्न , पार्टी में जोड़े जाएंगे बूथ और जोन स्तर पर भारी संख्या में कार्यकर्ता

Image
अपना दल (एस) बस्ती सदर विधान सभा की मासिक बैठक जिला महासचिव अभिषेक आर्या के कार्यालय पर हुआ संपन्न आज दिनांक 10.09.2023, दिन रविवार को बस्ती सदर विधान सभा की मासिक बैठक चमन वाटिका मैरिज हाल के निकट जिला महासचिव अभिषेक आर्या के कार्यालय पर डा. मनोज श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में, पर्वेक्षक महिपाल पटेल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। पर्वेक्षक द्वारा बैठक में मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई व पार्टी के गठन को मजबूत करने का निर्देश दिया गया , बैठक में तय किया गया की पार्टी में युवाओं ,महिलाओं ,शोषित , वंचितों ,पिछड़ों व महिलाओं को जोन , बूथ स्तर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को संगठित किया जायेगा , हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओं के सुख दुःख में हम सभी को साथ रहना होगा ,आगामी चुनाव में पार्टी को ताकत देकर और मजबूत करना होगा इस अवसर पर प्रदेश महासचिव महिपाल पटेल के साथ ,डा. मनोज कुमार श्रीवास्तव ,राजेश कुमार चौधरी, शिव सरन चौधरी ,सूर्य प्रकाश (सूरज) ,जिल महासचिव अभिषेक आर्या , वीरेन्द्र चौधरी ,गोलू चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे!

सी एम योगी का बड़ा निर्देश, अब प्रत्येक अस्पताल के निरीक्षण के लिए नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी, हर शाम होगा निरीक्षण , सरकारी व निजी अस्पतालों का नियमित रिपोर्टिंग

Image
*हर अस्पताल के लिए नियुक्त करें नोडल अधिकारी, हर शाम होगा निरीक्षण: मुख्यमंत्री* *इस वर्ष 01 जनवरी से 07 सितंबर तक जापानी इंसेफेलाइटिस, चिकनगुनिया व मलेरिया से एक भी मृत्यु नहीं* *निजी अस्पतालों को अनिवार्य रूप से देनी होगी संचारी रोगों से प्रभावित व्यक्तियों की जानकारी* मुख्यमंत्री ने की संचारी रोगों की स्थिति की समीक्षा, नियंत्रण के लिए दिए दिशा-निर्देश हॉटस्पॉट की स्थिति हो तो स्वयं पहुंचे नगर आयुक्त/अधिशाषी अधिकारी: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री का निर्देश, हर दिन सुबह सैनीटाइज़ेशन व शाम को हो फॉगिंग ● मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय अंतर्विभागीय बैठक में प्रदेश में संचारी रोगों की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ● प्रतिवर्ष अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अंतर्विभागीय समन्वय के साथ विशेष अभियान संचालित होता है। आगामी अक्टूबर माह से इसका नवीन चरण प्रारंभ होना है। इसमें सरकारी प्रयास के साथ-साथ जनसहभागिता भी महत्वपूर्ण है। हमारे सामने अपना इंसेफेलाइटिस नियंत्रण और कोविड प्रबंधन के दो सफल...

बस्ती जनपद समेत कई जिलों भारी बारिश , मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भयंकर बारिश की संभावना , कई जिलों में गिर सकती हैं आकाशीय बिजली, अलर्ट जारी

Image
, उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में 50 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 9, 10 और 11 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश होगी साथ ही 40 से ज्यादा जिलों में बिजली गिरने के आसार है। इन जिलों के लिए अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बजलया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, झांसी एवं आसपास इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आसपास इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। आज बस्ती समेत कई जिलों में भयंकर बारिश हो रही है

बस्ती जिले वराह क्षेत्र के घाट पर , जन्माष्टमी का कलश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान भीषण हादशा नदी में डूबने से दो युवक डूबे , तलाश जारी

Image
बाराह क्षेत्र घाट पर हुआ भीषण हादसा । कुआनो नदी में डूबने से दो युवक लापता । साथ में डूब रही चार महिलाओं को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला गया। जन्माष्टमी के उपरांत कलश विसर्जन करने गए थे सब लोग । साथ में कई महिलाएं भी डूबी लोगो को डूबते देख वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने चार महिलाओ को सुरक्षित बचाया। बताते चलें बाराह क्षेत्र घाट पर पुल का निर्माण चल रहा है जिससे नदी के गहराई का अंदाजा लोग नहीं लगा पाए और जैसे ही पानी में उतरे डूबने लगे । सभी लोग वाल्टर गंज थाना क्षेत्र के के बिलौडी बरगाह के निवासी है । परिजनों का रो रो कर बुरा हाल घाट पर भारी भीड़ जमा है घटना वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बाराह क्षेत्र घाट की । अभी तक डूबे हुए युवको को खोजा नही जा सका है मौके पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस दोनों युवकों का पुलिस करा रही है खोज ।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने बस्ती यात्रा के दौरान , बस्ती जिले प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर वी के वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Image
बस्ती - प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने अपनी बस्ती यात्रा के दौरान होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी, साहित्यकार डा. वी.के. वर्मा को उनके योगदान के लिये प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। डा. वर्मा ने राज्यपाल को स्वरचित पुस्तक ‘कोविड़ 19’ काव्य संग्रह भेंट किया। डा. वर्मा को प्रशस्त्रि पत्र रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के अध्यक्ष के रूप में बेहतर कार्य के लिये दिया गया। राज्यपाल द्वारा डा. वी.के. वर्मा को पुरस्कृत किये जाने पर अनेक चिकित्सकों, समाजसेवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। डॉक्टर वी के वर्मा जनपद के प्रमुख समाज सेवी व्यक्ति हैं अभी तक 13 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज कर चुके हैं , आएं दिन असहाय व्यक्तियों के मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं

आई एस दिव्या मित्तल का ट्रान्सफर बस्ती के लिए हुआ निरस्त , नए डी एम आंद्रा वामसी ने ज्वाईन किया जिला बस्ती

Image
बस्ती 6 सितंबर बस्ती के नए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया। जैसा पिछले दो दिन से खबर चल रही थी कि इसके पूर्व दिव्या मित्तल का ट्रांसफर मिर्जापुर से बस्ती के लिए हुआ था जो निरस्त हो गया ,लेकिन कल शाम से खबर आई की बस्ती के नए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी होंगे उन्होंने आज अभी कुछ देर पहले अपना पदभार ग्रहण किया।

आज बस्ती पहुंची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल के हाथों सोनुपार में शंकुस कैंसर अस्पताल का उद्घाटन के साथ जनपद में विभिन्न कार्यक्रम होंगे संपन्न

Image
आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हेलीकॉप्टर से पहुँची बस्ती पुलिस लाइन। 10: 35 के करीब हेलीकॉप्टर द्वारा बस्ती पुलिस लाइन पहुँची राज्यपाल। बस्ती जिले के सलटौवा गोपालपुर ब्लाक के लेदवा के लिए रवाना हुई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मॉडल ग्राम लेदवा का करेगी निरीक्षण। राज्यपाल आंगनवाड़ी केंद्र पर आगनवाड़ी कार्यकर्ताओ से करेगी बातचीत। 11 बजे अमृत सरोवर कौशल विकास योजना के महिला लाभार्थियों से राज्यपाल करेगी बातचीत। राज्यपाल प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन का करेगी निरीक्षण। अमृत वाटिका युवा कल्याण खेलकूद का किट करेगी वितरण। 11:40 पर बस्ती जिले के सोनुपार पर शंकुस कैंसर अस्पताल का राज्यपाल करेगी उद्घाटन। 1:20 से 1:55 तक का समय किया गया आरक्षित। 1:55 पर बस्ती जिले के ओपेकप कैली हॉस्पिटल का करेगी निरीक्षण। 2:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में करेगी समीक्षा बैठक। 2:50 बजे 4:30 तक फार्मेसी कालेजो के साथ करेगी बैठक। राज्यपाल इंडो - इजराइल परियोजना के केन्द्र के किसानों के साथ भी करेगी बैठक। 4:30 पर पुलिस लाइन के लिए रवाना होगी राज्यपाल। 4: 35 पर अम्बेडकर जि...

कलवारी पुलिस ने चार गौकसो को गोवंश के साथ किया गिरफ्तार, चाकू बरामद, भेजा जेल

Image
बस्ती 2 सितंबर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकार कलवारी विनय सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कलवारी पुलिस ने तीन गोवंश,एक मैजिक और एक चाकू के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा | थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक विजयकांत यादव, हरिप्रकाश तिवारी तथा पुलिस टीम ने आशुतोष सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी सेहरा जलालपुर थाना महरुआ अंबेडकर नगर, बाबर पुत्र कलीम, वाजिद पुत्र शेर अली तथा मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद कलीम तीनों निवासी बस्तीपुर थाना भीटी जनपद अंबेडकर नगर को दुबौलिया जाने वाले मार्ग पक्के बंधे माझा खुर्द, राज खलवा के पास गिरफ्तार कर लिया !

नौकरी देने के नाम पर युवती का शोषण करने वाला दुष्कर्म का आरोपी रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद , छावनी थाने के गेट पर हुआ गिरफ्तार

Image
बस्ती (रुधौली) - दुष्कर्म, साजिश, एससीएसटी के धाराओं में वांछित रूधौली नगर पंचायत के सपा समर्थित चेयरमैन धीरसेन निषाद को छावनी थाने गेट से गिरफ्तार किया। सारा रसूख धरा रह गया, घमंड और हवस के चलते वे जेल पहुंच गये। रूधौली थाना क्षेत्र के केवटहिया वार्ड निवासी 35 वर्षीय धीरसेन निषाद पर एक दलित महिला ने दुष्कर्म और दवा खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि नगर पंचायत रुधौली के चेयरमैन वार्ड धीरसेन निषाद ने उसे नगर पंचायत में सफाई कर्मी की नौकरी देने के नाम पर उसके साथ बलात्कार किया। लगातार उसका शारीरिक शोषण करते रहे। जब उसे गर्भ ठहर गया तो धोखे से अपने एक करीबी के हाथ से दवा भिजवाकर खिलवा दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। मामले में तहरीर के आधार पर रुधौली पुलिस ने आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके करीबी पर दुष्कर्म, साजिश में शामिल होने और एससीएसटी एक्ट की धारा में मुकदमा चार दिन पूर्व मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद से गिरफ्तारी के लिए पुलिस नगर पंचायत अध्यक्ष की तलाश कर रही थी। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि रेप, साजिश, एससीएसटी एक्ट की धारा...

बस्ती की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का हुआ स्थानांतरण ,अब आई .ए. एस. दिव्या मित्तल बस्ती की नई जिलाधिकारी

Image
बस्ती। आई.ए.एस. दिव्या मित्तल का स्थान्तरण मिर्जापुर से बस्ती के जिलाधिकारी के पद पर हो गया है। मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं लेकिन उनका जन्म दिल्ली में ही हुआ था। उनकी ज्यादातर पढ़ाई भी दिल्ली में ही हुई थी। 10वीं और 12वीं करने के बाद उन्होंने दिल्ली में ही बी.टेक किया और फिर आई आईएम बैंगलोर से एम बीए किया। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली। उन्हें और उनके पति गगनदीप सिंह को बहुत अच्छे पैकेज पर लंदन में नौकरी मिल गई, लेकिन वह देश से प्यार करने के लिए वहां ज्यादा देर तक नहीं रह सकीं। पति-पत्नी ने इस्तीफा देने और लंदन से लौटने का फैसला किया और वही हुआ। इसके बाद उन्होंने आईएएस की तैयारी शुरू कर दी। साल 2012 में उनका चयन आईपीएस में हुआ और उन्हें गुजरात कैडर मिला। आईपीएस की ट्रेनिंग के दौरान साल 2013 में उन्होंने फिर से आईएएस की परीक्षा दी और चयन हो गया। दिव्या के मुताबिक वह इससे पहले बरेली विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर भी तैनात रह चुकी हैं। वह बताती है कि वह शुरू से इंजीनियर बनना चाहती थी।लेकिन पति की प्रेरणा से आई एस की परीक्षा पास कर ये मुकाम हासिल कर देश की सेवा म...