Posts

Showing posts from February, 2025

भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता के आत्मदाह की चेतावनी पर हरकत में आया प्रशासन

Image
  विकास भवन पर धरना देते भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता ग्राम सचिव के विरुद्ध विकास भवन परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष आरके आरतियन ने आत्मदाह की चेतावनी दी तो पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। समझा-बुझाकर आत्मदाह करने से रोका आरतियन का कहना है कि जब तक ग्राम पंचायत सचिव पर कार्रवाई नहीं होगी, वह अनशन जारी रखेंगे। ब्लॉक गौर के ग्राम पंचायत पतिला में तैनात सचिव पर आरोप है कि एक जीवित व्यक्ति को कागज में मृत दिखा दिया। इस गलत रिपोर्टिंग के कारण उसकी पेंशन रुक गई थी। इस मुद्दे पर पहले भी सचिव के खिलाफ धरना-प्रदर्शन हुआ है। आरोप है कि जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय से उनके तीन शिकायती पत्र गायब करा दिए गए हैं अब आत्मदाह की चेतावनी देकर  आरतियन विकास भवन पर धरना पर बैठे हैं 

तिलकपुर मेले में एस. एम. एच. हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कालेज गोटवा द्वारा निःशुल्क कैम्प का आयोजन , लोगों की सेवा पुनीत कार्य डॉo वीo के o वर्मा

Image
  मेले में लोगो की सेवा पुनीत कार्य डॉoवीoकेoवर्मा बाबा जागेश्वरनाथ शिव मन्दिर गोटवा तिलकपुर के परिसर में पटेल एस. एम. एच. हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कालेज गोटवा द्वारा संचालित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया .,कुछ लोगों को फर्स्ट एड भी किया गया ,निःशुल्क कैम्प के आयोजक डॉक्टर वी के वर्मा ने कहा कि की मेले के अवसर पर लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण सेवा भाव से किया जा रहा है  शिविर में डॉक्टर आलोक रंजन, डा. चंदा सिंह, डा. श्रीराम कुशवाहा, डा. आर. एन. चौधरी, डा. लाल जी, डा. रितेश चौधरी, मनीष चौधरी, मो. आदिव, जावेद, दीनबंधु उपाध्याय सहित हॉस्पिटल के अन्य स्टाफ ने सहयोग प्रदान कर रहे है

नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता प्रोन्नति पाकर तहसीलदार बने

Image
    नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता बने तहसीलदार बस्ती - नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता सदर तहसील बस्ती में कार्यरत थे। राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा उन्हें तहसीलदार पद बस्ती जनपद में प्रोन्नति प्रदान की है। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती द्वारा उन्हें मिठाई खिलाकर एवं पुष्पगुच्छ प्रदत्त कर आगामी उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। सहायक भूलेख अधिकारी अजय कलेक्ट्रेट एवं तहसील कर्मचारियों द्वारा भी प्रोन्नति पर बधाई दी गई ।

हरैया पुलिस को मिली सफलता, पुलिस के हथ्ते चढा शातिर मोटरसाइकिल चोर , बुलेट का किया था चोरी

Image
  हरैया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस के हथ्ते चढ़ा शातिर बाइक चोर मुखबिर की सूचना पर हरैया पुलिस ने शातिर चोर माता प्रसाद उर्फ मन्नू कहार को  बेलाडे शुक्ल मोड़ से किया गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने चोरी की एक बुलेट व एक बाइक किया बरामद नगर पंचायत हरैया के अम्बेडकर नगर वार्ड से विगत दिनो चोरी हुई थी बुलेट बाईक  पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर  जेल रवाना कर दिया है अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिह,उ.नि.कमलेश यादव,उ.नि.संजय कुमार सिह,हे०काँ०जितेंद्र, का० राजेश मौर्य  शामिल रहे

डॉक्टर वी.के.वर्मा ने महादेवा चौराहे पर ,शांति मेडिकल सेन्टर का फीता काटकर किया उद्घाटन

Image
  बस्ती, 24 फरवरी। बस्ती के प्रख्यात चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने महादेवा चौराहे पर शांति मेडिकल सेण्टर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरान्त क्षेत्रीय गणमान्यों को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवायें जितनी ज्यादा समृद्ध होगी मृत्युदर उतना ही कम होगा। इसके साथ ही रोगियों और तीमारदारों का खर्च भी कम होगा। डा.वी.के. वर्मा ने कहा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में आने वाले हर व्यक्ति के भीतर सेवा भावना का होना जरूरी है। उन्होने कहा तमाम मामलों में प्राथमिक उपचार अति महत्वपूर्ण होता है, न मिलने पर असमय मौतें हो जाती हैं। किन्तु समय से प्राथमिक उपचार मिले तो लोगों की जान बंचाई जा सकती है। मेडिकल सेण्टर के संस्थापक डा. उमाकांत वर्मा ने डा. वीके वर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया।  उन्होने कहा मेडिकल सेण्टर से दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता और लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जायेगा। उन्होने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मानस स्वर्णकार, चन्द्रेश्वर मणि त्रिपाठी, इंजी. केसी चौधरी, अरविन्द चौधरी, अजय चौधरी, अनिर...

गोभिया चौराहा गौर बस्ती पर चेस्ट केयर क्लिनिक बस्ती द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन में 222 मरीजों फ्री जांच एवं फ्री दवाओं का वितरण_डॉo राहुल सिंह , छाती रोग विशेषज्ञ

Image
    दिनांक 23 फरवरी 2025 को गोभिया चौराहा गौर बस्ती में चेस्ट केयर क्लिनिक बस्ती द्वारा  फ्री स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बस्ती के मशहूर चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल सिंह द्वारा 222 मरीज को देखा गया। इस फ्री मेडिकल कैंप में डॉक्टर साहब द्वारा सभी मरीजों को फ्री परामर्श दिया गया एवं सभी मरीजों की कंप्यूटर के निशुल्क फेफड़ों की जांच, निशुल्क ईसीजी की जांच, निशुल्क शुगर की जांच, निशुल्क ब्लड प्रेशर की जांच एवं निशुल्क दवाई वितरण किया गया। इस अवसर पर जब डॉक्टर साहब से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम समय-समय पर शहर से दूर दराज क्षेत्र में जहां आसानी से मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है वहां हमारी चेस्ट केयर क्लिनिक की टीम एवं मै स्वयं वहां पहुंच कर लोगों की जांच करके और मरीज का सफल इलाज करते हैं । इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए चेस्ट केयर क्लिनिक के सभी क्लिनिक के  स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय डॉक्टर  लोगों का  सहयोग रहा । इस मौके पर डॉक्टर राहुल सिंह के साथ डॉक्टर इशहाक, डॉo राहुल गौड़, अश्विन श्रीवास्तव, मनी प्रताप सिंह, हिमांशु सि...

50 लाख की राशि से बनेगा भानपुर में बैडवा समय मंदिर का गेट, भव्य रूप से गेट का पुनः निर्माण

Image
बस्ती भानपुर  बैडवा समय माता मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत भव्य प्रवेश द्वार से होगा। बृहस्पतिवार को पुरोहित रवीश मणि त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सेवानिवृत्त प्रवक्ता विक्रमाजीत सिंह व उनकी पत्नी मालती सिंह से भूमि एवं शिलापूजन कर कार्य शुभारंभ कराया। बैडा समय माता मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक बलवंत सिंह ने बताया कि यह निर्माण मंदिर ट्रस्ट की ओर से कराया जाएगा। राजस्थान की एक निजी निर्माण संस्था को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो मिर्जापुर शैली पर आधारित होगा। प्रवेश द्वार राजस्थान के भरतपुर से लाए जाने वाले लाल बलुआ पत्थर से बनेगा। प्रवेश द्वार 40 फीट चौड़ा और 24 फीट ऊंचा होगा। इस मंदिर की दूर-दूर तक प्रसिध्दी है। यहां दूर दराज से लोग मन्नत मांगने आते रहते हैं। इस मौके पर लल्लन सिंह, लाल प्रताप सिंह, मनोज सिंह, रविप्रताप सिंह,भानू सिंह, विकास सिंह, रामशंकर सिंह, उदय प्रताप सिंह, चंचल त्रिपाठी, तुलसीराम आदि मौजूद रहे।

मुखबिर की सूचना पर दुबौलिया पुलिस ने पकड़ा शराब तस्कर

Image
  मुखबिर की सूचना पर दुबौलिया पुलिस ने पकड़ा शराब तस्कर   (यूपी बस्ती ) बस्ती  जिले के दुबौलिया पुलिस ने शराब तस्कर वीरेंद्र चौहान पुत्र गुल्लुर निवासी बरदिया लोहार को गिरफ्तार किया है. अभियुक्त के पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है. बरामद शराब में 66 पाउच बंटी-बबली, 15 बोतल लेमन ब्लू, 4 ग्रीन लेबल, 6 इंपीरियल ब्लू, 7 किंगफिशर और 11 ट्यूबरग शामिल है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर अवैध शराब की सप्लाई कर रहा है, जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आरंभ कर दिया  है।

पत्रकारिता क्षेत्र में बेहतर योगदान, दिनेश चन्द्र पाण्डेय को सच्ची श्रद्धांजलि- डा.वी.के वर्मा

Image
  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की बस्ती शाखा की ओर प्रेस क्लब सभागार में प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गौंड़ के आवाह्न पर भारतीय बस्ती समूह के संपादक वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय को साथियों ने श्रद्धांजलि दिया बस्ती, 23 फरवरी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की बस्ती शाखा की ओर प्रेस क्लब सभागार में प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गौंड़ के आवाह्न पर भारतीय बस्ती समूह के संपादक वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय को साथियों ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पत्रकारों ने दिनेश चन्द्र पाण्डेय को याद करते हुये उनके योगदान को सराहा और सभी के लिये प्रेरणास्रोत बताया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कहा स्वर्गीय दिनेश चंद्र पाण्डेय जी का समूचा जीवन पत्रकारिता को समर्पित रहा। अधिवक्ता होते हुये भी उन्होने पत्रकारिता जैसा चुनौतीपूर्ण क्षेत्र चुना और आखिरी सांस तक आदर्शों पर कायम रहे। वे हमेशा अपने साथियों का मनोबल बढ़ाते थे और बेहतर कार्य करने को प्रेरित करते रहे। पत्रकारिता क्षेत्र में बेहतर योगदान उनके लिये सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शोक सभा में अजय कुमार श्रीवास्त...

मौसम में हो रहा है बदलाव, आंखों को संक्रमण से बचाएं , समय पर कराए जांच डॉक्टर शरद श्रीवास्तव नेत्र रोग विशेषज्ञ, नियो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल भानपुर

Image
              डॉक्टर शरद श्रीवास्तव नेत्र रोग विशेषज्ञ      प्रबंधक नियो मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भानपुर बस्ती मौसम में हो रहा है बदलाव, आंखों को संक्रमण से बचाएं आजकल मौसम के बदलाव के साथ ही आंखों की सुरक्षा जरूरी है। अक्सर गर्मी का मौसम आते ही आंखों  में खुजली, लालपन, कीचड़ आना, आंसू आने जैसी शिकायतें बढ़ जाती है। उसका कारण है कि आंखों तक गंदगी पहुंचने पर संक्रमित हो जाती है और आंखें बीमार हो जाती है। मौसम के बदलाव के साथ ही आंखों की सुरक्षा जरूरी है। क्याेंकि आंखों में खुजली, लालपन, कीचड़ आना, आंसू आने जैसी शिकायतें बढ़ जाती है। उसका कारण है कि आंखों तक गंदगी पहुंचने पर संक्रमित हो जाती है और आंखें बीमार हो जाती है। जिसका इलाज लेना पड़ता है। बदलते मौसम में आंखों में खुजली, आंखों से पानी आना, आंखों में दर्द, आंखें लाल होने जैसी समस्याएं आम होती हैं। इस मौसम में आंखों की बीमारियों में सबसे आम है कंजंक्टिवाइटिस। आंखों के ग्लोब पर (कॉर्निया को छोड़कर) एक महीन झिल्ली चढ़ी होती है। इसे ही कंजंक्टाइवा कहते हैं। कंजंक्टाइवा में किसी भी ...

अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ बस्ती में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जताया विरोध डीएम को सौपा ज्ञापन

Image
  बस्ती में अधिवक्ता एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन , बिल के खिलाफ जताया विरोध डीएम को सौंपा ज्ञापन बस्ती । अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस बिल में उनके हितों की अनदेखी की गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप पांडेय ने कहा कि वर्तमान में अधिवक्ताओं के सामने विषम परिस्थितियां हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय व्यवस्था को नियंत्रित करने की बजाय अधिवक्ताओं पर अंकुश लगाया जा रहा है। पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं,इसलिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र उपाध्याय,अरविन्द नारायण पाण्डेय,वेद प्रकाश वर्मा,पवन कुमार द्विवेदी, प्रीत कुमार शुक्ल,देवव्रत उपाध्याय,महेन्द्र कुमार पाण्डेय, मोहम्मद मारूफ खान ,विकास शुक्ल और राम विनय शुक्ल समेत सौकडों अधिवक्ता मौजूद रहे।

कप्तानगंज चौराहे पर अयोध्या डिपो की तेज रफ्तार बस ने 2 युवकों को रौदा , गंभीर हालत में घायलों को सीएचसी में भर्ती

Image
  अयोध्या डिपो की तेज रफ्तार बस ने 2 लोगों को रौदा  दोनों बाइक सवार व्यक्ति चौराहे को क्रॉस करने के लिए बीच डिवाइडर पर थे रूके। अयोध्या की तरफ से आ रही अयोध्या डिपो बस ने बाइक सवार दोनों युवकों को रौदा ,युवकों की नहीं हो पा रही पहचान  घायलों को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती  कराया गया है जहां पर दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बस को लिया कब्जे मे नेशनल हाईवे पर कप्तानगंज चौराहे की घटना भारी संख्या में घंटों तक लोगों की भीड़ जुटी रही

पंडित दिनेश संकृत्यायन के निधन से हिन्दी पत्रकारिता के एक युग का हो गया अंत

Image
  पंडित दिनेश संकृत्यायन के निधन से हिन्दी पत्रकारिता के एक युग का हो गया अंत बस्ती। भारतीय बस्ती एवं आवाज दर्पण समाचार पत्र के संस्थापक दिनेश चन्द्र पाण्डेय के निधन पर प्रेस क्लब सभागार में उनकी आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हिन्दी पत्रकारिता के पितामह पंडित दिनेश संकृत्यायन का निधन मंगलवार को हो गया। इनके निधन की खबर से पूरे बस्ती मंडल शोक की लहर फैल गई किसी को सहज रूप से विश्वास नही हो पा रहा था खबर के बाद इनके आवास पर लोगो का हुजूम लग गया। बताते चले कि पंडित दिनेश सांकृत्यायन ने वर्ष 1972 में गोरखपुर से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से पत्रकारिता की शुरुआत की उसके बाद बनारस से प्रकाशित दैनिक गांडीव जैसे समाचार पत्र से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की उसके बाद वर्ष 1974 के भारतीय बस्ती पाक्षिक का शुरुआत की फिर साप्ताहिक उसके बाद दैनिक भारतीय बस्ती का प्रकाशन शुरू किया उसके बाद अपना पूरा जीवन पत्रकारिता में जिए कभी भी अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नही किए। इनके निधन से पत्रकारिता के एक युग का अंत हो गया। पंडित दिनेश सांकृत्यायन के निधन से पत्रकारिता क्षेत...

कप्तानगंज CHC (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के गेट पर स्थित दवा की दुकानों पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्वाट टीम बस्ती संयुक्त छापेमारी कर एकत्रित किया दवाईयां

Image
  कप्तानगंज (बस्ती) – कप्तानगंज CHC (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के गेट पर स्थित दवा की दुकानों पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्वाट टीम बस्ती संयुक्त छापेमारी  लोगों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई। टीम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लाइसेंस, बिलिंग और दवाओं के स्टॉक का निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की और दुकानों में उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता की पड़ताल किया गया मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार,कई दुकानों में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते कुछ दुकानों को नोटिस जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस छापेमारी में कितनी दुकानों पर कार्रवाई हुई और किन-किन पर कानूनी कदम उठाए जाएंगे,इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार बस्ती (डीआई) औषधीय निरीक्षक अरविन्द कुमार,संतकबीरनगर (डीआई)औषधीय निरीक्षक प्रीति सिंह,नवीन कुमार (डीआई) औषधीय निरीक्षक सिद्धार्थनगर की संयुक्त टीम और स्वाट टीम छापेमारी में अस्पताल गेट पर दवाओं की दुकानों का गहन निरीक्षण किया एवं दवाओं के सैंपल एकत्रित किए। डी आई ने किया एक दुकान को सील ...

पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने वाले गोवध में वांछित अभियुक्त सद्दाम को थाना कलवारी, थाना लालगंज व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Image
  बस्ती, उत्तर प्रदेश 19 फरवरी 2025 पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने वाले गोवध में वांछित अभियुक्त सद्दाम को थाना कलवारी, थाना लालगंज व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार  दिनांक 19.02.2025 को थाना कलवारी, थाना लालगंज व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में मु0अ0सं0 40/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 109 BNS में वांछित अभियुक्त सद्दाम पुत्र अफजल उर्फ मदारी निवासी मोहम्मदपुर कठार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर को पुलिस मुठभेड़ में थाना कलवारी क्षेत्रांतर्गत ठन्हवा मुडियारी मोड़ से एक अदद अवैध असलहा, एक अदद खोखा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया, जिसकी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी है घायल अभियुक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 13.02.2025 को थाना लालगंज क्षेत्र में गोवंशीय पशु लादकर ले जा रहे थे कि थाना लालगंज, थाना कलवारी ...

सरदार सेना के जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार की अगुआई में धर्मात्मा निषाद आत्महत्या के मामले में बस्ती जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Image
जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रशानिक अधिकारी को  सरदार सेना टीम के साथ जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने सौंपा ज्ञापन   स्वर्गीय धर्मात्मा निषाद जी , जो की 16.2.2025 को आत्महत्या कर लिए थे ,सोशल मीडिया पर उनके द्वारा आत्महत्या का पत्र जारी किया था ,जिसके अनुसार कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ही उनके आत्महत्या के जिम्मेदार है , उक्त प्रकरण को लेकर आज सरदार सेना बस्ती द्वारा डॉक्टर संजय निषाद को गिरफ्तार कर उन्हें कैबिनेट मंत्री के पद से बर्खास्त कर पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा राज्यपाल महोदय को ज्ञापन दिया गया,  इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष बस्ती  आकाश पटेल , प्रदीप यादव, सुनील यादव लोहा जी, हरीश निषाद , अप्पू यादव , मंगल निषाद  करण निषाद जी, अंकुर चौधरी जी, संदीप यादव जी, रविंद्र चौधरी , राहुल निषाद , अंकित यादव ,श्याम यादव , सुधाकर पटेल , रवि निषाद ,अमर कुमार , शहजाद अंसारी एवं तमाम साथी मौजूद रहे ।

डीजे की गाडी से दबंगों ने गिरा दी दीवाल, डीएम से शिकायत

Image
  डीजे की गाडी से दबंगों ने गिरा दी दीवाल, डीएम से शिकायत बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव की लक्ष्मीना पत्नी निर्मल ने डीएम को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को देकर दबंगों से जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाते हुये कार्यवाही की मांग किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर हुये विवाद में 13 फरवरी को थाने पर हनुमान दूबे आदि से समझौता हुआ था। लेकिन इसी खुन्नस में 15 फरवरी को सुबाष दूबे, साहबराम पुत्रगण हनुमान, दुर्गेश पुत्र अंगद आदि एक राय होकर डीजे की गाड़ी से धक्का मारकर गिरा दिया और विकलांग पति को लात घूसों से मारापीटा। डर के मारे हम लोग घर में घुस गये तो उन लोगों ने पीछा करते हुये घर में घुसकर वाशिंग मशीन तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस ने मामले को नही सुना। शिकायततर्का ने उपरोक्त मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के लिये सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश देने की मांग किया है।

सीडीओ जयदेव सी.एस. की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक सम्पन्न , पी एम स्वनिधि के लंबित आवेदनों का जल्द हो निस्तारण

Image
  बस्ती। मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी.एस. की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े विभागों को कड़े निर्देश दिया है कि जिस विभाग को जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है उन योजनाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि संबंधित विभाग अपनी-अपनी योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करें, जिससे अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होने संबंधित विभाग व बैंको को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय स्थापित करते हुए पात्र व्यक्तियों के आवेदनों को समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी कहा कि स्वरोजगार से जुड़े आवेदनों को गम्भीरता से लें। उन्होने जिला समन्वयको को निर्देश दिया कि ऋण जमानुपात प्राप्त हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार कर कार्य करना सुनिश्चित करे, जिससे राज्य स्तर के सीडी रेशियों को प्राप्त किया जा सकें। उन्होने समीक्षा में पाया कि पी.एम. स्वनिधि से संबंधित आवेदन काफी समय से लम्बित है, जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लम्बित ...

बस्ती में पत्रकारिता के सशक्त रूप देने वाले वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय का निधन , पत्रकार जगत में छाया शोक का लहर

Image
  बस्ती में पत्रकारिता के सशक्त रूप देने वाले वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय का निधन बस्ती। जिले की पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर वयोवृद्ध पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय मंगलवार की शाम को निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर उनके पुत्र एवं भारतीय बस्ती समाचारपत्र के प्रधान संपादक प्रदीप चंद्र पांडेय ने दिया है। निधन का कारण मिली जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें गंभीरावस्था में श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल ले जाया जा रहा था कि उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। पत्रकारिता के मूल्यों के लिए जाने जाते थे उल्लेखनीय है कि स्व. दिनेश चंद्र पांडेय अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए विख्यात थे। उन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। उम्र के अंतिम पड़ाव पर वह शुद्ध एवं सात्विक पत्रकारिता के लिए ही जीते रहे। भारतीय बस्ती समाचारपत्र की स्थापना उन्होंने करीब पैंतालीस वर्ष पूर्व भारतीय बस्ती समाचारपत्र की स्थापना की थी। उनके असामयिक निधन से जनपद के पत्रकारो...

पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देश पर लगातार हो रही है कार्यवाही। दो शातिर चोर गिरफ्तार

Image
  पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देश पर लगातार हो रही है कार्यवाही।  दो शातिर चोरों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार। बीते दिनों अभियुक्त कैफ और आदिल ने काशीराम आवास स्थित एक मकान से की थी चोरी। पुलिस ने दोनों चोरों के पास से नगद समेत 2 लाख 50 हजार का सोने चांदी के आभूषण और एक चाकू भी किया बरामद। 5_6 महीने पहले बभनगावा में चोरी की घटना का भी दोनों अभियुक्तों ने किया खुलासा। पुलिस ने दोनों चोरों को काशीराम आवास के पीछे बगीचे से किया गिरफ्तार। अभियुक्त कैफ काशीराम आवास ब्लॉक नंबर 40 का है निवासी। वहीं अभियुक्त आदिल भी काशीराम आवास ब्लॉक 40 का है निवासी। थाना कोतवाली में कार्यवाहक सीओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह,उप निरीक्षक अजय सिंह,चौकी इंचार्ज सिविल लाइन,उप निरीक्षक विश्वमोहन राय,चौकी इंचार्ज गांधी नगर,उप निरीक्षक देवव्रत शर्मा चौकी इंचार्ज सोनुपार,उप निरीक्षक अतुल कुमार अंजान चौकी इंचार्ज मड़वानगर,कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव रहे शामिल।

झांसी से आई एंटी करप्शन (एसीबी) टीम ने औरैया के पीडब्ल्यूडी विभाग के एक कैशियर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गिरफ्तार

Image
  एंटी करप्शन टीम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के कैशियर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार  उरई। झांसी से आई एंटी करप्शन (एसीबी) टीम ने शहर के पीडब्ल्यूडी विभाग के एक कैशियर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम कैशियर को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जहां उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा जा रहा है। शहर कोतवाली के पीडब्ल्यूडी प्रथम कार्यालय से औरैया के फफूंद निवासी ठेकेदार विजय कुमार की कंपनी सपना बिल्डर्स को 2015-16 में 3.14 करोड़ रुपए का सड़क निर्माण का काम मिला था। काम पूरा होने के बाद ठेकेदार की रिटेंशन मनी और डिपॉजिट की वापसी अटकी हुई थी। जब ठेकेदार ने पीडब्लूडी के अकाउंटेंट आदर्श सिंह से संपर्क किया, तो उन्होंने कैशियर संजीव साहनी से मिलने को कहा। कैशियर संजीव साहनी ने भुगतान के लिए 20 हजार रुपए के रिश्वत की मांग कर दी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एसीबी से की। एसीबी ने ट्रैप लगाया और मंगलवार दोपहर को निर्माण खंड प्रथम उरई कार्यालय में कैशियर संजीव साहनी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।टीम ने बताया कि आरोपी कैशियर संजीव कुमार साहनी उरई के नया पटेल नगर का रहने...

कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री बने डा. मनोज श्रीवास्तव

Image
  कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री बने डा. मनोज श्रीवास्तव बस्ती । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने डा. मनोज श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री और पूर्वान्चल प्रभारी समन्वयक का दायित्व सौंपा है। डा. मनोज श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री बनाये जाने पर डा. वी.के. श्रीवास्तव, डा. मनीष श्रीवास्तव, , विभुम श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद व उनके बेटे प्रवीण व श्रवण निषाद का नाम लिया और लगे गम्भीर आरोप , आत्महत्या के पहले युवक ने फेसबुक पोस्ट

Image
  गोरखपुर,16 फरवरी 2025 यूपी के गोरखपुर मंडल में शामिल महराजगंज जिले में पनियारा क्षेत्र के नरकटहा गांव में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। निषाद पार्टी के नेता कहे जाने वाले मृतक धर्मात्मा निषाद द्वारा खुदकुशी से पूर्व फेसबुक पर की गई पोस्ट में सरकार के कैबिनेट मंत्री व उनके बेटों पर उत्पीड़न के गम्भीर आरोप लगाए गए है। मौके पर जमा भारी मजमे में काफी आक्रोश दिखाई पड़ा। परिजन भी केस दर्ज न होने तक अंतिम संस्कार से मना करते हुए खुद भी आत्महत्या करने की चेतावनी दे दी। फेसबुक अकाउंट पर छोड़ी पोस्ट में किया पार्टी के लिए संघर्ष का जिक्र महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहा में रहने वाले 29 वर्षीय धर्मात्मा निषाद का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। खुदकुशी के ये मामला उस समय तूल पकड़ गया जब उसके फेसबुक अकाउंट पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट दिखाई दी। इस पोस्ट में उसने शुरुआत मैं जिन्दगीं की लड़ाई हार गया लिखकर की। इसके बाद उसने अपने समाज के लोगों के लिए संघर्ष का जिक्र करते हुए उसने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद व उनके बे...

बस्ती जनपद में डाक अधीक्षक बस्ती के संरक्षण में चल रहे भ्रष्टाचार का निदेशक आर०वी0 चौधरी ने किया भंडाफोड़

Image
  बस्ती जनपद में डाक अधीक्षक बस्ती के संरक्षण में चल रहे भ्रष्टाचार का निदेशक आर०वी०चौधरी ने किया भंडाफोड़  - तीन कर्मचारी चढ़े सस्पेंशन की भेंट - बस्ती में डाक विभाग में किसी भी स्तर पर नहीं चलेगा भ्रष्टाचार - निदेशक आर०वी० चौधरी   बस्ती (यूपी )- 15 दिसंबर 2024  बस्ती डाक अधीक्षक के संरक्षण में चल रहे भ्रष्टाचार का निदेशक ने भंडाफोड़ करते हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त तीन कर्मचारियों को निलंबित करते हुए यह साफ संदेश दे दिया कि भ्रष्टाचारी किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे । निदेशक की छापामार कार्यवाही से डाक विभाग में हड़कंप मच गया है ।  प्राप्त जानकारी के अनुसार आर.वी.चौधरी निदेशक संचार मंत्रालय पूर्वांचल क्षेत्र को आधार कार्ड बनाने में चल रहे भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं । शिकायतों की हकीकत परखने हेतु वे दिनांक 14 दिसम्बर 2024 दिन शनिवार को डाक घर सल्टौवा जाकर अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाने हेतु आधार कार्ड बनाने वाली लाइन में लग गए । जब निदेशक की बारी आयी तो उनसे भी आधार कार्ड बनवाने हेतु 100 रुपये की माँग की गयी जिसके बारे में निदेशक द्वारा...

श्रम जीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की बैठक प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न सर्व सम्मति से डॉक्टर वी.के वर्मा पुनः अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला

Image
  सर्व सम्मति से एक बार फिर डॉक्टर वी.के. वर्मा श्रम जीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए  बस्ती । श्रम जीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की बैठक प्रेस क्लब सभागार में अध्यक्ष वी.के. वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पत्रकार हितों के लिये व्यापक चचर्चा के साथ ही कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया गया। सर्व सम्मत से डा. वी.के. वर्मा अध्यक्ष, अजय कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार जीत उपाध्यक्ष, राकेश गिरी कोषाध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय महामंत्री, बबुन्दर यादव, रितिक कुमार सचिव घोषित किये गये। इसके साथ ही कार्यकारिणी में अरूण कुमार, देवेन्द्र पाण्डेय, राकेश त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार, अमर सोनी, अनिल कुमार पाण्डेय को स्थान दिया गया है। अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि पत्रकार हितों के लिये श्रम जीवी पत्रकार यूनियन लगातार सक्रिय है और पत्रकारों के समस्याओं के निराकरण के लिये हर स्तर पर पहल किया जायेगा। महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि एकजुटता से ही समस्याओं का प्रभावी हल निकलेगा। बैठक में यूनियन के सदस्य लवकुश सिंह, राजेन्द्र उपाध्याय, लवकुश ...

सपा ने आयोजित किया पी.डी.ए. चर्चा कार्यक्रम,जिलाध्यक्ष व सदर विधायक श्री महेंद्र नाथ यादव ने सरकार के नीतियों मौजूदा सरकार की गलत नीतियों पर साधा निशाना

Image
  बस्ती –( यूपी) जनपद बस्ती में आज समाजवादी पार्टी ने पी डी ए चर्चा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 16.02.2025 को जनपद-बस्ती के बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दरौली में श्री राम बहाल चौधरी के नेतृत्व में पीडीए पंचायत कर चर्चा की गयी । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी बस्ती के जिलाध्यक्ष व सदर विधायक श्री महेंद्र नाथ यादव जी उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी लोगों ने पीडीए जनपंचायत में उपस्थित रहकर बीजेपी सरकार की ग़लत नीतियों एवं नाकामियों पर चर्चा किया तथा संविधान की रक्षा व बाबा साहेब के सम्मान को बचाने के लिए संकल्प लिया । इसी क्रम में रुधौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भादी खुर्द में लक्ष्मण चौरसिया के नेतृत्व में पीडीए पंचायत कर चर्चा की गयी । कार्यक्रम में रुधौली विधायक श्री राजेंद्र प्रसाद चौधरी जी उपस्थित रहे , कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेमरा में श्री मंशा राम कनौज्जिया के नेतृत्व में पीडीए पंचायत कर चर्चा की गयी । कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री रन बहादुर यादव , जिला महासचिव मो.स्वाले, जिला सचिव संजय गौतम , अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष श्री र...

महादेवा विधायक दूधराम ने विधायक निधि से बने इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन

Image
  महादेवा विधायक दूधराम ने विधायक निधि से बने इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन बस्ती 14 फरवरी। महादेवा विधानसभा के ग्राम माड़न करहली मार्ग प्राथमिक विद्यालय माड़न तक इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन महादेवा विधायक दूधराम ने फीता काट कर एवं लोकार्पण कर उद्घाटन किया, उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक दूधराम ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, चकरोड का कार्य तेजी से कराया जा रहा है इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण से लोगों के आने-जाने में सुगमता होगी उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखा जा रहा है आगे कहा कि महादेवा विधानसभा के विकास के लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक सुनील सिंह द्वारा आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया गया। सड़क उद्घाटन के अवसर पर अजय सिंह, अशोक सिंह, अनूप सिंह, अशरफ अहमद ,वीरू विश्वकर्मा पवन चौधरी, विकास ,बबलू,ईसा मोहम्मद, बहादुर, लालजी, हमीदुल्लाह, जगदंबा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद क्षेत्रवासी काफी संख्या में मौजूद रहे।

करणी सेना ने सौंपा ज्ञापनः डायग्नोस्टिक पैथालोजी सेण्टर के जांच की मांग ,भानपुर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सचिन चौधरी कई बार लिख चुके सीएमओ बस्ती को पत्र

Image
  करणी सेना ने सौंपा ज्ञापनः डायग्नोस्टिक पैथालोजी सेण्टर के जांच की मांग बस्ती । शनिवार को करणी सेना के प्रदेश सचिव एवं बस्ती मण्डल प्रभारी समर प्रताप सिंह के साथ पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानपुर के गेट के बाहर चलाये जा रहे सांई डायग्नोस्टिक सेण्टर और पैथालोजी सेण्टर की जांच कराकर समुचित कार्यवाही की जाय।        सी एच सी प्रभारी डॉक्टर सचिन चौधरी  भानपुर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सचिन चौधरी का कहना है भानपुर सीएच सी के इर्द गिर्द अवैध हॉस्पिटल और अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी सेंटरों के जांच के लिए सीएमओ बस्ती को कई बार पत्र देकर अवगत कराया गया है  ज्ञापन देने के बाद समर प्रताप सिंह ने बताया कि सांई डायग्नोस्टिक सेण्टर और पैथालोजी सेण्टर की भूमिका संदिग्ध है। यहां कोई डाक्टर नहीं दिखायी पड़ता और गैर प्रशिक्षित लोग रिपोर्ट देकर मरीजों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होने यह भी आशंका व्यक्त किया कि प्रतिबंध के बावजूद यहां भू्रण परीक्षण भी कर दिया जाता है। संच...

निःशुल्क प्रवेश कराके श्री सदगुरू सरस्वती विद्या मंदिर केवचा बहादुरपुर में विद्या संस्कार के साथ मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर किया गया विद्यारम्भ,

Image
   बस्ती (यूपी) 3 फरवरी बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर श्री सदगुरू विद्या मंदिर केवचा बहादुरपुर में मां शारदे की पूजा अर्चना करते हुए विद्यारम्भ‌ संस्कार कराया गया । जिसमें पन्द्रह शिशुओं का निशुल्क प्रवेश किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों को किताब,कापी व पेन्सिल भी दिया गया। स्कूल के प्रबंधक रामस्वरूप यादव जी ने कहा कि हर वर्ष विद्यालय में आज के दिन बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा करके बच्चों को संस्कार प्रदान कर संस्कारित किया जाता है  निःशुल्क प्रवेश लेने वाले शाहिद,अविरल,आयत,आदित्य,रुहान,सिद्धार्थ,शिवांशी,अर्पिता,अखिलेश , आयुश,ऋषभ व आयत व पलक, सोनम , शालू, एकता रोशनी व खुशी में प्रवेश किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान  अध्यापक विक्रम, पारसनाथ, अनुराधा, खुशबू, करिश्मा, पार्बती एवं श्वेता एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थिति रहे 

सवा तीन करोड़ रुपए के भवन में कप्तानगंज में बजेगी शहनाई नगर विकास विभाग की ओर से सीएंडडीएस ने तैयार किया बारात घर

Image
  सवा तीन करोड़ रुपए के भवन में कप्तानगंज में बजेगी शहनाई नगर विकास विभाग की ओर से सीएंडडीएस ने तैयार किया बारात घर, हस्तांतरण के बाद संचालन करेगी नगर पंचायत कप्तानगंज   बस्ती। नगर पंचायत कप्तानगंज में तकरीबन सवा तीन करोड़ रुपए की लागत से बारात घर का निर्माण पूरा हो गया है, जिसमें गांव में लेकर नगरीय क्षेत्र के लोग वैवाहिक समारोह से लेकर अन्य मांगलिक व सांगठनिक कार्य संपन्न करा सकेंगे। बहुत जल्द ही नगर पंचायत इसका संचालन शुरू कर देगी और नागरिकों को सुविधा मिलने लगेगी। नई नगर पंचायतों में बारात घर यानी कम्यूनिटी सेंटर की स्थापना की जा रही है। जहां आम नागरिक मांगलिक कार्य व अन्य आयोजनों को संपन्न करा सकेंगे। यही नहीं यहां सभागार में आवश्यक बैठकें व सरकारी कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा सकेगा। इसी क्रम में कप्तानगंज व गनेशपुर नगर पंचायत में भी बारात घर का निर्माण किया जाना था। इनके निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस यानी कि कांस्ट्रक्शन एंड डिजाइनिंग सर्विस को सौंपी गई थी। गनेशपुर में भूमि देरी से मिल पाई है, जिसके कारण यहां की परियोजना पर अभी समय लग रहा है, जबकि कप्तानगंज में सितंबर...

वन दरोगा की रिपोर्ट पर अवैध आरा मशीन संचालक के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया सुसंगत धाराओं में मुकदमा ,

Image
  अवैध आरा मशीन संचालक के पुलिस ने दर्ज किया सुसंगत धाराओं में मुकदमा  अवैध आरा मशीन संचालक के पुलिस ने दर्ज किया सुसंगत धाराओं में मुकदमा - अवैध आरा मशीन सीज , संचालक के खिलाफ वन विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा - अवैध आरा मशीन संचालक ने वन दरोगा के साथ की थी अभद्रता - अवैध आरा मशीन संचालक के खिलाफ वन दरोगा ने नगर थाने में दी थी तहरीर - वन दरोगा के तहरीर पर नगर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अवैध आरा मशीन संचालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा  नगर बस्ती - नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ओठघनपुर , पोस्ट देवापार निकट खंता चौराहा पर अवैध आरा मशीन का संचालन हो रहा था । वन विभाग की टीम के द्वारा दिनांक 11-2-2025 को गश्त करते समय अवैध आरा मशीन पर वन विभाग की टीम पहुंच गई थी । वन विभाग की टीम ने अवैध आरा मशीन संचालक प्रेम नारायण यादव पुत्र स्वर्गीय भगवती प्रसाद यादव व साहिल यादव पुत्र प्रेम नारायण यादव को चेतावनी दिया कि अवैध आरा मशीन का संचालन तत्काल बंद करें अन्यथा वन विभाग के द्वारा मशीन संचालक के संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाएगी । इतना सुनते ही अवैध आरा मशीन संचालक आग बबूला हो ग...

पुरानी बस्ती थाने में पुलिसिया आतंक , पिटाई से आहत दलित युवक ने एस पी को पत्र देकर किया कार्यवाही की मांग

Image
  (यूपी) बस्ती पुरानी  बस्ती थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी अजय पुत्र बाबूलाल ने एसपी और डीआईजी को पत्र देकर कहा है कि वह पेश से मजदूर और दलित वर्ग का है। उसके गांव में भगवान शंकर और काली माता का मंदिर सबके सहयोग से बनवाया गया है। गत 5 फरवरी को अज्ञात चोर शंकर जी के हाथ से त्रिशूल चुरा ले गये। इस मामले में 10 फरवरी को पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा उसे थाने पर बुलवाया गया । वह अपने पिता और ग्राम प्रधान के साथ थाने पर पहुंचा। उसे थाने पर बैठा लिया गया और थानाध्यक्ष के कहने पर चार पुलिसकर्मियोें ने उसे बेल्ट से बुरी तरह से मारा पीटा। उस पर पुलिस वालों ने दबाव बनाया कि जुर्म स्वीकार कर लो या दूसरे किसी का नाम बताओ। उससे 5 हजार की मांग किया गया, पुलिस वालों ने कहा कि रूपया दो नहीं तो और पिटाई होगी। उसके पिता और ग्राम प्रधान थाने से उसे छुडाकर लाये। कोल्हुआ निवासी अजय पुत्र बाबूलाल ने एसपी को पत्र देकर मांग किया है कि चार पुलिस कर्मियों की पहचान कर उसे मारने पीटने, धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाया

बस्ती ब्रेकिंग–घूस लेते धराए लेखपाल साहब, एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील में दबोचा,

Image
  बस्ती ब्रेकिंग–घूस लेते धराए लेखपाल साहब, एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील में दबोचा, हल्का लेखपाल वेद प्रकाश दूबे को घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा, कोतवाली थाने पर पहुंच कर लेखपाल संघ ने जताया विरोध   लेखपाल संघ ने एंटी करप्शन टीम पर लगाए गंभीर आरोप बस्ती।(यूपी)  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक लेखपाल को गोरखपुर विजिलेंस टीम  ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। लेखपाल ने जैसे ही किसान के हाथों से रुपए लिए वैसे ही आसपास छिपे विजिलेंस के अधिकारी-कर्मचारी सामने आ गए। इस तरह रंगे हाथों पकड़े जाने पर लेखपाल हैरान रह गया। लेकिन वह जब तक कुछ कर पाता विजिलेंस टीम ने उसे दबोच कर गाड़ी में बैठा लिया। इसके तुरंत बाद टीम आरोपी लेखपाल को लेकर कोतवाली चली गई। मामला बस्ती की सदर तहसील के बहादुरपुर विकास खंड का है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लेखपाल बहादुरपुर विकास खंड के अगई भगाड़ ग्राम पंचायत में तैनात है। किसान ने विजिलेंस से उसकी शिकायत की थी।  किसान का कहना था कि लेखपाल ने जमीन से संबंधित काम के लिए उससे रिश्वत मांगी थी। वह पिछले कई दिनों से किसान को दौड़ा रहा था। किसा...

विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने डी एम कार्यालय बस्ती में सौंपा 4 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन, समस्याओं के निस्तारण की मांग

Image
  विश्व हिन्दू महासंघ ने सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन, समस्याओं के निस्तारण की मांग (यूपी)बस्ती ।   सोमवार को विश्व हिन्दू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में महासंघ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को 4 सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्याओं के प्रभावी निस्तारण की मांग किया। सौंपे ज्ञापन में रूधौली थाना क्षेत्र के भुसड़ा हनुमानगंज गांव में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा नीतीश जायसवाल पर जान लेवा हमला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही, कोतवाली थाना क्षेत्र के मूडघाट स्थित मदन गोपाल सोनी के बाउन्ड्रीवाल को मुस्लिम भू माफिया द्वारा गिरा दिये जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई किये जाने, कोतवाली थाना क्षेत्र के वर्षो पुराने सती माता मंदिर के जमीन पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किये जाने के मामले के निस्तारण, लालगंज थाना क्षेत्र के विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारी बिजौलिया निवासिनी मंगेश लता के घर जाने के रास्ते को दबंगों द्वारा बंद कर दिये जाने, मारने पीटने के मामले में दोषियों पर...

राष्ट्रीय सूचना अधिकार (आजाद मिशन एसोसिएशन) एवं अटैक ऑन करप्शन एसोसिएशन ऑफ इंडिया संगठन का बस्ती मंडल के मंडलाध्यक्ष नियुक्त हुए डा. विक्रांत प्रताप सिंह

Image
  राष्ट्रीय सूचना अधिकार (आजाद मिशन एसोसिएशन) एवं अटैक ऑन करप्शन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार शर्मा जी के द्वारा रविवार को बस्ती जनपद निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट,डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह को संगठन में बस्ती मंडल का मंडलाध्यक्ष मनोनीत किया गया और संतकबीरनगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बृजेंद्र प्रताप सिंह राणा को बस्ती मंडल का सचिव मनोनीत किया गया यह मनोनयन पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि बस्ती मंडल में हो रहे सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को युद्ध स्तर पर उजागर करें और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कराने का कार्य करें संगठन पूर्ण रूप से सहयोग में ख ड़ा है । इस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए रविंद्र कुमार चौधरी महेंद्र कुमार यादव सुमित सिंह प्रशांत गुप्ता विशाल सिंह कादिर शराफत अली आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की ।

सरदार सेना बस्ती मण्डल मीडिया प्रभारी बने जितेन्द्र कुमार , प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने सौंपा मनोनयन पत्र

Image
  सरदार सेना में बस्ती मण्डल मीडिया प्रभारी बने जितेन्द्र कुमार बस्ती। ( यूपी) समाजसेवी जितेन्द्र कुमार को सरदार सेना का बस्ती मण्डल मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष विनय चौधरी ने जितेन्द्र कुमार को मनोनयन पत्र सौंपा। जितेन्द्र कुमार को सरदार सेना का बस्ती मण्डल मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर अमित चौधरी, नागेन्द्र चौधरी, विकास चौधरी, धनन्जय वर्मा, मुकेश कुमार, मनोज निषाद, अखिलेश कुमार, रामाशीष चौधरी, अखिलेश प्रजापति, अंकित चौधरी, समर चौधरी, राहुल निषाद, निरंकार चौधरी, दिलीप चौरसिया, सुनील पटेल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।