Posts

परसरामपुर थाना क्षेत्र में डायल-112 के जवान ने किया सरहानीय कार्य कुएं में गिरे मानसिक विछिप्त व्यक्ति की बचाई जान

Image
  परसरामपुर थाना क्षेत्र में डायल-112 के जवान ने किया सरहानीय कार्य बस्ती अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीआरवी 0853 को 29 मई को इवेंट नं. 37699 पर ग्राम नंदनगर में आत्महत्या की प्रयास की सूचना दी गई। आत्महत्या की प्रयास की सूचना पर PRV 0853 के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। उसी समय थाना से का. अनिरुद्ध कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस बल का घटनास्थल पर पहुंचने का रिस्पांस टाइम अच्छा रहा। मौके पर एक व्यक्ति जो मानसिक विपक्षिप्ता के कारण कुँआ में कूद गया, पीआरवी के जवान एचसी राम हित यादव उसे व्यक्ति को बचाने के लिए स्वयं कुएं में उतरे और पुलिस बल ने बाल कृष्ण तिवारी पुत्र जमुना प्रसाद तिवारी (उम्र 30 वर्ष) निवासी नंदनगर परसरामपुर थाना को बाहर निकाला। जवानों द्वारा अथक परिश्रम और साहस का परिचय दिया व काफी मशक्कत करने के बाद व्यक्ति को कुँआ से बाहर निकलवाया । आम जनमानस द्वारा यू०पी०-112 PRV-0853 व परसरामपुर थाना बस्ती पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है ।

बस्ती : ईवीएम के पिटारे में कैद हुआ उम्मीदवारों का भाग्य; अब 04 जून को खुलेगा जीत का पिटारा

Image
  बस्ती। (यूपी ) जनपद बस्ती में लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में बस्ती लोकसभा सीट के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चला। पोलिंग बूथों पर सुबह सात से लेकर दिन में 10 बजे तक बूथों कतार लगी रही। जैसे-जैसे सूरज की तपिस बढ़ती गई बूथों पर सन्नाटा छाने लगा। मतदाताओं की कतार कम होती गई। फिर शाम को पांच बजे से बूथो पर वोटरों की भीड़ जुटने लगी जो मतदान के आखिरी छड़ो शाम छह बजे तक बना रहा। यहां नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुरक्षा की लिहाज से बूथों के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल भी तैनात रही। कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं आई। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। तीन बजे में कुल 47.03 प्रतिशत मतदान हो चुका था। माना जा रहा है कि 6 बजे तक यह आंकड़ा 55 प्रतिशत पार कर लेगा। कमिश्नर अखिलेश सिंह,आईजी आरके भारद्वाज व डीएम अन्द्रा वामसी व पुलिस कप्तान गोपालकृष्ण चौधरी भारी पुलिस फोर्स लेकर पोलिंग बूथों पर भ्रमण करते रहे। — जनपद की सीमाओं पर रही पुलिस की नाकेबंदी मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पोलिंग बूथों से लेकर गैरजनपदों की सीमाओं पर कड़ी सुर...

मंदिर घुमाने के बहाने जबरदस्ती मांग में सिंदूर लगाने व रेप के आरोप में केस दर्ज

Image
  मंदिर घुमाने के बहाने जबरदस्ती मांग में सिंदूर लगाने का आरोप केस दर्ज  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंदिर घुमाने के बहाने ले जाकर किशोरी की मांग में जबरदस्ती सिंदूर लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, किशोरी की मां का आरोप है कि जबरदस्ती वह लोग गाड़ी में बैठाकर अपने घर ले गए। जहां उसके साथ सगे भाइयों ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि 23 अक्तूबर 2023 को 11 बजे गांव के महेंद्र व उसकी पत्नी गोला देवी उसके घर पर आकर मंदिर घुमाने को कहा। वह अपनी पुत्री के साथ पड़िया चौराहा आंबेडकर पार्क रविदास मंदिर चली गयी। वहां पर संतकबीरनगर के दुधारा थानाक्षेत्र के मूड़ाडीहा शावापुर निवासी सुरेंद्र, विरेन्दर, खेमा, पुष्पा, लक्ष्मी, चांदनी, फोटू व लालचन्द निवासी गोपालपुर थाना लालगंज पहले से मौजूद थे। आरोप है कि उक्त लोग जबरिया पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी पुत्री की शादी सुरेंद्र से होने जा रही है। उन लोगों ने सुरेन...

बस्ती में जारी है टोल नंबर , रिश्वत देने या डराने धमकाने पर कंट्रोल रूम को तुरंत इसकी सूचना दें जिलाधिकारी आंद्रा वामसी

Image
                   जिलाधिकारी आंद्रा वामसी बस्ती।  जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने सभी व्यक्तियों से अपील किया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए प्रचार अवधि समाप्त होने वाली है इसलिए उडन दस्ता तथा स्टेटिक निगरानी टीमों के माध्यम से सतर्कता बढ़ा दी गई है। उन्होने कहा कि 50,000 से अधिक नकदी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को इसके साथ सहायक दस्तावेजों को भी रखना चाहिए। उन्होने कहा कि रिश्वतखोरी या मतदाताओं को डराने-धमकाने के मामले न केवल निर्वाचन संबंधी अपराध है, बल्कि भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत भी दंडनीय है। इस लिए सभी को  इस प्रकार  की गतिविधियों से बचना चाहिए तथा  इस तरह की घटनाओं की जानकारी को तुरन्त टोल फ्री न0 1800-180-1950, कन्ट्रोल रूम न0 05542-247132 तथा व्यय अनुवीक्षण शिकायत सेल न० 8765923622 पर सूचित कर सकते है।

आजकल बाइपोलर डिसऑर्डर की समस्या से ग्राषित हो रहे हैं अधिकांश लोग _ डॉक्टर एoकेo दूबे मानसिक रोग विशेषज्ञ ने दिया सलाह

Image
              डॉo  एoकेo दूबे मनोरोग चिकित्सक ( न्यूरो एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ ) बाइपोलर डिसऑर्डर एक ऐसी मानसिक बीमारी है जो डिप्रेशन और मूड स्विंग की वजह बनती है। इस बीमारी से पीड़ित इंसान के मन में उदानी और निराशा बनी रहती है। इस बीमारी से पीड़ित इंसान का बीमारी पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है। इस बीमारी से पीड़ित इंसान के मूड में तेजी से बदलाव आते हैं। बाइपोलर डिसऑर्डर एक मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है जिसे मैनिक डिप्रेशन कहा जाता है। यदि आपके पास यह है, तो आपका मूड अत्यधिक उतार-चढ़ाव (जिसे उन्माद या हाइपोमेनिया कहा जाता है) और अत्यधिक निम्न अवधि के बीच झूल सकता है। ये सामान्य "उतार-चढ़ाव" नहीं हैं। बाइपोलर डिसऑर्डर के क्या क्या कारण होते हैं? किसी व्यक्ति में बाइपोलर डिसऑर्डर, अत्यधिक अवसाद या सिज़ोफ्रेनिया विकसित होने में समान आनुवंशिक 'जोखिम कारक' निहित होते हैं। पर्यावरणीय जोखिम कारक भी हैं, और ये आनुवंशिक जोखिम कारकों के साथ मिलकर आप में इन बीमारियों या स्थितियों के विकसित होने का ख़तरा बढ़ा या घटा सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप में आनुवंशिक जोखि...

नगर पंचायत नगर बजार में जनसभा में पहुचकर, सीएम योगी ने हरीश द्रिवेदी को एक बार फिर जिताने का अपील किया

Image
   नगर बाजार नगर पंचायत में  जनसभा कार्यक्रम सीएम योगी   बस्ती ,( यूपी)  भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हर अपराधी व माफिया 2017 के पहले जनता का खून चूसता था, वसूली करता था, बेटी की सुरक्षा पर खतरा था। आज माफिया को उल्टा टांगने और राम नाम सत्य की यात्रा निकलने पर सपा को पीड़ा होती है। हमें माफिया के सहयोगी -सरपस्त, आतंकियों के आकाओं को सत्ता पर काबिज नहीं होने देना है।हर माफिया का रिश्ता सपा से है। उन्होने कहा कि सपा व कांग्रेस के गठबंधन के कारण अनर्थ होता है। जब केंद्र में कांग्रेस व प्रदेश में सपा सरकार थी तो अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि, काशी में संकट मोचन, अयोध्या, लखनऊ व वाराणसी की कचहरियों पर आतंकी हमला हुआ था। सीएम बनते ही अखिलेश यादव ने आतंकियों पर दायर मुकदमों को वापस लेने का कार्य किया था। तब न्यायालय ने कहा था कि आतंकी छूटेंगे नहीं, सरकार को शर्म आनी चाहिए । मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता जानती है कि सपा और माफिया का चोली-दामन का संबंध है। दोनों को अलग कर...

बस्ती में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी के समर्थन में किया भारी जनसभा , लोगो से खचाखच भरा रहा जीआईसी का मैदान , भाजपा की नीतियों पर जमकर बरसे अखिलेश

Image
बस्ती लोकसभा के इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी व समर्थकों के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव, :जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के पक्ष में जनसभा किया. इस दौरान उन्होंने यूपी की जनता से बड़ा वादा कर दिया. सपा प्रमुख ने कहा कि हमारी सरकार आई तो सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने पेपर लीक पर भी बड़ा वादा किया. अखिलेश ने कहा कि ये लोग पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं. ये लोग नौकरी नहीं दे पा रहे हैं. हम लोग अग्निवीर को कभी स्वीकार नहीं करेंगे. इंडिया अलायंस की सरकार आई तो हम पेपर लीक रोकेंगे और अग्निवीर भर्ती को खत्म कर देंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया अलायंस की सरकार आई तो 30 लाख खाली पदों को भरेंगे और अग्निवीर योजना को खत्म कर नौजवानों को पक्की नौकरी देंगे. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने देश के युवाओं का 1 तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया. वैक्सीन के मुद्दे पर बरसे अखिलेश सपा मुखिया ने कहा कि अभी तो सिर्फ फौज की नौकरी चार साल की हुई है. ये बीजेपी वाले फिर से आ जाएंगे तो ...

अयोध्या में ट्रक से भिड़ी बस, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

Image
  सोहावल-अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर रविवार की सुबह वातानुकूलित वोल्वो बस अपने आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ी हादसे में बस सवार दो यात्रियों की मौत हुई तीन गंभीर रूप से घायल हो गये।दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल स्थित ओवर ब्रिज के पास हुई।पुलिस ने बस को किनारे खड़ी कर आवागमन चालू कराया बताया गया कि नागालैंड प्रांत में पंजीकृत वातानुकूलित वोल्वो बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। इसी दौरान क्षेत्र के सोहावल ओवर ब्रिज के पास आगे चल रही ट्रक में भिड़ गयी। रफ्तार तेज होने के चलते टक्कर इतनी जोर हुई की वोल्वो बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से पांच गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने एक 40 वर्षीय और एक 19 वर्षीय युवक को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि अस्पताल प्रशासन ने सिराज पुत्र इदरीश उम्र लगभग 52 वर्ष न...

बस्ती पहुंचकर भारी जनसभा को संबोधित किया बसपा सुप्रीमो मायावती कहा कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारी मशीनरी का करते हैं दुरुपयोग-

Image
बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित हुई जनसभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों के लिए किया जनसभा और सभी प्रत्याशियों की जीतने की की अपील | हेलीकॉप्टर द्वारा बस्ती पहुंची मायावती का बस्ती के लोकसभा प्रत्याशी लव कुश पटेल उर्फ रिंकू चौधरी ने बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रतीक चिन्ह हाथी देकर किया स्वागत। डुमरियागंज लोकसभा के बसपा प्रत्याशी नवीन ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर मायावती का किया स्वागत। संत कबीर नगर के लोकसभा प्रत्याशी और उनके भाई ने गौतम बुद्ध की प्रथम भेंट कर किया स्वागत। बसपा सुप्रीमो मायावती ने जनसभा को किया संबोधित। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस भाजपा व अन्य किसी भी विरोधी पार्टी तथा गठबंधन आदि के साथ मिलकर नहीं बल्कि अकेले पूरे दमदारी और मजबूती के साथ या चुनाव लड़ रही है | टिकट के बंटवारे के  पर हमने सर्व समाज के लोगों को उचित भागीदारी दी है | मायावती ने कहा कि जिनको कामयाब बनाने के लिए हमारी अपनी पार्टी के लोग जी जान से लगे हैं| आपके बस्ती मंडल में मुस्लिम आबादी काफी ज्यादा है,मुस्लिम आबादी को द...

पिता का उठा साया, मां ने भी छोड़ा साथ अभिनेता सोनू सूद ने उठाई पढ़ाई की जिम्मेदारी, रोल बेचकर 10 साल का बच्चा करता था गुजारा

Image
  कुछ समय से एक बच्चे की ठेले पर रोल बेचते हुए वीडियो काफी वायरल हो रही है। यह कहानी है दिल्ली के जसप्रीत की जो सिर्फ 10 साल का है, जो अपने पिता की मौत के बाद ठेले पर रोल बेचता है। दरअसल उसके पिता ने 1.5 महीने पहले इस ठेले को शुरू किया था। लेकिन कुछ समय बाद उसके पिता की टी.बी. की वजह से मृत्यु हो गई और मां भी उन्हें छोड़ कर चली गई। अभी जसप्रीत और उसकी बहन अपनी बुआ के घर रहते हैं। जसप्रीत का कहना यह है कि वह अपने पिता की आखिरी निशानी को कुछ नहीं होने देगा, वो यह ठेला कभी बंद नहीं करेगा। उसकी ठेले पर रोल बेचते हुए वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसके बाद कई सिलेब्रिटीज उनकी मदद करने के लिए आए है। इस वायरल वीडियो पर आनंद महिंद्रा और सोनू सूद ने भी ट्वीट किया है।  उन्होंने उसकी पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्च उठाने का ऑफर दिया है। सोनू सूद ने लिखा-'चल पहले पढ़ लेते हैं दोस्त। बिज़नेस बड़े होकर इस से बड़ा करेंगे।'

दसिया चौराहे पर मार्ग दुर्घटना में बाईक चालक की मौत , एक की हालत गंभीर

Image
  बस्ती( यूपी) सूत्रों के अनुसार  आज बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र  में दसिया चौराहे पर  पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। रुधौली क्षेत्र के रौनहिया निवासी प्रदीप( उम्र 22) व वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी करन (उम्र 20) एक ही बाइक से रुधौली की तरफ जा रहे थे कि दसिया चौराहे पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए। बाइक चालक प्रदीप की मौके पर ही मृत्यु हो गई ।

गोंडा में सांसद के पैर पकड़े समर्पण की मुद्रा में दिखे वकील साहब: बार एसोसिएशन ने किया अधिवक्ता को निलंबित

Image
 सांसद के पैर पकड़े समर्पण की मुद्रा में दिखे वकील साहब: बार एसोसिएशन ने किया निलंबित गोंडा। बार एसोसिएशन ने कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पैर पकड़ने पर अधिवक्ता विनय कुमार शुक्ल को सोमवार को निलंबित कर दिया। उन्हें 14 दिन में अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। विनय का अधिवक्ता की वेशभूषा में कैसरगंज सांसद का पैर पकड़ने को बार एसोसिएशन का अपमान माना गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने से दिनभर मामला चर्चा में रहा। पूर्व शिक्षक नेता व हाल में ही वकालत शुरू करने वाले विनय कुमार शुक्ल की एक फोटो सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुई। इसमें वह अधिवक्ता की वेशभूषा में हैं और समर्पण की मुद्रा में सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पैर पकड़ कर बैठे दिख रहे हैं। सांसद सोफे पर बैठे हैं और विनय जमीन पर बैठे हैं। फोटो वायरल होते ही अधिवक्ता समाज में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। तमाम अधिवक्ताओं को विनय का ये कृत्य नागवार लगा और आलोचना शुरू हो गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी व महामंत्री चंद्रमणि तिवारी ने विनय कुमार शुक्ल एडवोकेट को बार एसोसिएशन की सदस्यता से निलंबित कर दिया। ...

बस्ती से बसपा के लवकुश पटेल के चुनावी केंद्रीय कार्यालय हुआ उद्घाटन , युवा प्रत्याशी पाकर कार्यकर्ताओं में उमड़ा जोश का लहर,

Image
7 मई बस्ती (यूपी) बस्ती से बीएसपी उम्मीदवार लवकुश पटेल के चुनावी केंद्रीय कार्यालय हुआ उद्घाटन ,भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ता , बस्ती लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 61 से बसपा उम्मीदवार लवकुश पटेल उर्फ रिंकू चौधरी ने बरदहिया बाजार स्थित अपने आवास परिसर में चुनावी केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया इस अवसर पर  बीएसपी कार्यकर्ताओं की बैठक कर रणनीति तय की गई , इस अवसर पर प्रत्याशी लवकुश पटेल ने कहा कि मैं बहुजन समाज पार्टी से उम्मीदवार बनाया गया हूं बहुजन समाज पार्टी के सर्वजन सुखाय ,सर्वजन हिताय नीति पर चलने वाली पार्टी है अबकी बार जिले की सेवा करने का अवसर मिला तो बस्ती को ,शिक्षा,स्वास्थ्य ,रोजगार की दिशा में विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी , पूर्व के सांसदों ने बस्ती के विकास के सपने तो दिखाए लेकिन जनता का विकास न करके केवल अपना विकास किया है इस बार जनता छलावे में नहीं आयेगी हमे पूरा आशा व विश्वास है धर्म जाति की राजनीति से ऊपर उठकर बस्ती की जनता बसपा को जिताने का कार्य करेगी , बाकी पार्टियों के पूर्व सांसदों ने बस्ती को केवल उजाड़ने का काम किया है भाजपा  सरकार में जनता महंगा...

विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर बस्ती जनपद के सुप्रसिद्ध चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉo राजन शुक्ला ने लोगों को दिया अस्थमा से बचाव के सुझाव

Image
     डॉo राजन शुक्ला MBBS,MD चेस्ट स्पेशलिस्ट विश्व अस्थमा दिवस पहली बार 1998 में मनाया गया था और हर साल यह विश्व स्तर पर अस्थमा से संबंधित सबसे अहम कार्यक्रमों में से एक बन गया है। हर साल विश्व अस्थमा दिवस मई महीने के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। इस साल विश्व अस्थमा दिवस सात मई को आज के दिन मनाया जा रहा है । आइए इस अंक में जानते है अस्थमा के बारे में  अस्थमा क्या है और कैसे होता है ? अस्थमा क्या है और कैसे होता है?डॉक्टर का कहना है कि जब भी आप सांस लेते हैं तो हवा आपके नाक या मुंह के द्वारा गले से या फिर एयरवेज से होते हुए फेफड़ों तक पहुंचती है। आपके फेफड़ों में कई छोटे-छोटे वायुमार्ग होते हैं, जो हवा से ऑक्सीजन को छानकर आपके ब्लड में पहुंचाते हैं। लेकिन जब वायुमार्ग की परत में सूजन आ जाती है और मांसपेशियों में तनाव होता है, तो अस्थमा के संकेत आपको मिलने लगते हैं। फिर वायुमार्ग में बलगम भर जाती है और सांस लेने में कठीनाई होती है, जिसके कारण छाती में जकड़न और खांसी जैसी स्थिति महसूस होती है। इसे अस्थमा या दमा भी कहते हैं। अस्थमा के प्रकार  अस्थमा के कारण और लक...

जनसभा में गरजे राम प्रसाद चौधरी कहा संवैधानिक संस्थाओं और मीडिया को काबू कर देश में तांडव करना चाह रही है भाजपा , अबकी बार इण्डिया गठबन्धन को बहुमत मिला तो फर्जी राष्ट्रवाद से मिलेगा छुटकारा

Image
  बस्ती, 06 मई।  देश की संवैधानिक संस्थाओं और मीडिया  को काबू कर भाजपा ने तांडव मचा रखा है। जनता द्वारा चुने गये सांसद विधायक बेवजह, बगैर सबूत जेल भेजे जा रहे हैं। जनता भाजपा की पूरी हकीकत जान जाये तो उनका 40 सीट भी  पार नही होगा 400 पार तो मजाक लगता है। यह बातें  इण्डिया अलायंस के लोकसभा प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी  ने कही।  वे सल्टौवा ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित  कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि  सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा जनता को अपनी  जिम्मेदारी समझनी होगी और 25 मई को एक ऐसा  प्रत्याशी चुनकर देश की सबसे बड़ी संसद में भेजना होगा  जो जवाबदेह हो और जनसमस्याओं को लेकर संवेदनशील हो। उन्होने कहा भाजपा किसानों, नौजवानो, महिलाओं, व्यापारियों, कर्मचारियों किसी की हितैषी नही है। अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार सब चरम पर है। 4 जून को इण्डिया गठबंधन को बहुमत मिला तो देश की जनता को फर्जी राष्ट्रवाद से छुटकारा मिलेगा और सरकार का हर कदम भारत को शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनाने को उठेगा।   रूधौली विधायक राजेन्द्र चौधरी...

छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक विकास के लिए हमेशा तत्पर है सूर्या एकेडमी संतकबीर नगर

Image
  समर वेकेशन कैंप के चौथे दिन छात्र छात्राओं को ट्रेनर ने सिखाएं आत्मरक्षा के गुर 7 दिवसीय समर कैंप में बच्चो को खेल,मनोरंजन जुडो कराटे की दी जा रही ट्रेनिग संतकबीरनगर-  जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में साप्ताहिक समर वेकेशन कैंप लगाया गया है समर कैंप के चौथे दिन सूर्या  सीनियर सेकेंडरी स्कूल छात्र-छात्राओं के एक्टिविटी से गुलजार रहा विद्यालय की ट्रेनरों ने जहां छात्र-छात्राओं को योग सिखाया वही मनोरंजन के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं को ट्रेंड किया गया  समर वेकेशन कैंप में पहुंचे सभी अभिभावकों ने विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने कहा की सूर्या एकेडमी में जहां यहां के कुशल शिक्षक छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देते हुए उनको नया मुकाम हासिल करा रहे वही खेल सहित विभिन्न आयोजन कर छात्र-छात्राओं के शारीरिक और मानसिक विकास बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। जानकारी देते हुए बताया गया कि सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक सप्ताह के लिए समर वेकेशन कैंप लगाया गया है 4:00 बज...

बसपा ने बस्ती में बदला लोकसभा प्रत्याशी दयाशंकर मिश्रा के बाद लवकुश पटेल ने किया बसपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन

Image
  बस्ती (यूपी)- बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बस्ती लोकसभा सीट से पूर्व में घोषित उम्मीदवार को बदल दिया है। बसपा ने पहले दयाशंकर मिश्र को बस्ती लोकसभा क्षेत्र के लिए टिकट दिया था।  अब बसपा मुखिया ने लवकुश पटेल को उम्मीदवार बना दिया है। बहुजन समाज पार्टी द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में इसकी जानकारी देते हुए लवकुश पटेल को ही बसपा उम्मीदवार बना दिया गया है  | बीएसपी उम्मीदवार का पर्चा लेकर लवकुश पटेल ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया |