Posts

क्लास 9 की स्टूडेंड से हुआ था बलात्कार काफी समय बाद लड़की ने खोली जुबान

Image
     सांकेतिक चित्र बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 9 की छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा धमकी देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर बलात्कार करने, किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार, धमकी, पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने गांव निवासी नीरज पर आरोप लगाया है कि कक्षा 9 में पढ़ रही उसकी लड़की को छेड़ता था। उसे धमकी देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। किसी से इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पहले डर के कारण उसकी बेटी ने जुबान नहीं खोली, बाद में उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जब इसके बाद उसने आरोपी से इस बारे में बात की तो उसने उससे शादी की बात की। अब वह उसके साथ शादी करने से इंकार कर रहा है। बताया कि उसकी लड़की वर्तमान में करीब 19 वर्ष की हो गई है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ...

15 वर्षीय किशीरी से छेड़खानी के मामले वॉल्टरगंज थाने में मुकदमा दर्ज, कार्यवाही हेतु पुलिस की विवेचना शुरू

Image
सांकेतिक चित्र  बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़खानी करने, विरोध करने पर मारने पीटने, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की मां के अनुसार उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही एक युवक रमेश ने गाँव के बाहर रोड़ पर स्थित दुकान पर जाते समय रास्ता रोक कर हाथ पकड़कर छेड़खानी किया, विरोध करने गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। जब बेटी ने घर आकर अपनी आपबीती बताया तो उसने इसकी शिकायत की, जिस पर आरोपी और उसके परिवार वाले उसके घर पर चढ़ आए, उसके पूरे परिवार को मारा पीटा, जाते समय धमकी दी कि यदि इस बारे में कहीं शिकायत किया तो जान से मार देंगे। 5 अगस्त को हुई घटना के मामले में कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी करने के आरोपी युवक, उसके भाई, पिता सहित सात लोगों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।

बेसिक शिक्षा के विद्यालयों के मर्जर से गरीबों के बच्चों का शिक्षा से वंचित होने का खतरा

Image
  आपस में मर्जर के बाद बढ़ जायेगी विद्यालयों की दूरी -विद्यालयों की दूरी बढ़ने से छोटे बच्चे नहीं पहुँच पायेंगे स्कूल - दूरी बढ़ने से बच्चों की सुरक्षा होगी प्रभावित - शिक्षक संगठन कर रहा मर्जर का विरोध       बस्ती (यूपी) - लोगों को सस्ती एवं सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने की मंशा से प्रत्येक ग्राम पंचायत में बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना की गयी थी परन्तु सूत्रों के अनुसार वर्तमान में 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का समीप के दूसरे विद्यालयों में मर्ज करने की तैयारी चल रही है जिससे गरीबों के बच्चों का शिक्षा से वंचित होने का खतरा बढ़ गया है।          प्राप्त समाचार के अनुसार बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के ऐसे विद्यालयों को समीप के दूसरे विद्यालयों में मर्ज करने की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है जहाँ पर नामांकन 50 से कम है । हलांकि विभाग के इस कुचक्र का प्राथमिक शिक्षक संघ पुरजोर विरोध कर रहा है और विद्यालयों का मर्जर न हो इसको लेकर संघ आर-पार का मूड बना चुका है । वैसे ब...

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली में अराजक तत्वों ने खंडित की बाबा साहेब की प्रतिमा , ग्रामीणों ने किया कार्यवाही की मांग

Image
  बस्ती में डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा के एक हाथ के खंडित होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा को देखा, तो  पाया किन्ही अराजक तत्व ने इसका एक हाथ तोड़ दिया है। यह प्रतिमा उस भूमि पर स्थापित थी, जिसे आम्बेडकर प्रतिमा के नाम पर एलॉट किया गया था।  नायब तहसीलदार के साथ एसओ मुंडेरवा  मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी होते ही एसओ मुंडेरवा द्वारिका प्रसाद, दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नायब तहसीलदार ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग मान गए। एसओ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रतिमा के ...

सम्राट अशोक बालिका इण्टर कालेज बनकटी में सम्मानित हुई बालिकाएं समाजिक संस्था द्वारा, बालिकाओं को बताया गया आत्मरक्षा के गुर,

Image
  बस्ती, 26 सितम्बर । सम्राट अशोक बालिका इण्टर कालेज बनकटी में सामाजिक संस्था ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के संयोजन में सम्पन्न हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक पाने वाली 11 छात्राओं को सेनेटरी पैड, ज्योमेट्री बॉक्स व सम्मान पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस प्रतियोगिता में छठीं कक्षा की पल्लवी सर्वाधिक 48 अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहीं। इसके अलावा अर्चना गौड़, नेहा कनौजिया, अंशिका गुप्ता, दिव्यांशी, अंशिका चौधरी, अनोखी मिश्रा, आंचल, आकृति गौड़ एवं हर्षिता दूबे ने भी क्रमशः स्थान प्राप्त किया। इन सभी छात्राओं को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हैण्डबाल कोच एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी हिना खातून, डा. अनिल कुमार मौर्य, प्रधानाचार्य नीलम मौर्य, डा. रीता पाण्डेय, डा. अजीत कुमार श्रीवास्तव, कालेज के संस्थापक राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त वंशराज मौर्य व श्रीमती सरोज मौर्य के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वर्षा दूबे ने किया। इस अवसर पर हिना खातून ने छात्राओं को हमारे आसपास हो रही आपराधिक गतिविधियों को देखते हुये आत्मरक्षा के तरीके बताये। उन्होने क...

बस्ती मेडिकल कालेज में ब्रांकोस्कोपी जांच की शुरूआत, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉक्टर मनोज किया शुभारंभ

Image
  बस्ती मेडिकल कॉलेज में ब्रांकोस्कोपी जांच की शुरुआत हो गई है जिसका शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार द्वारा फीता काटकर और मशीन का पूजन कर के किया गया और यह भी बताया गया कि समय-समय पर इस तरह की आधुनिक मशीन को शासन द्वारा मंगाया जाएगा जिससे महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के कैली हॉस्पिटल में अधिक से अधिक सुविधा मरीजों को मिल सके। इस मौके पर मौजूद चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण गौतम ने बताया कि बस्ती मेडिकल कॉलेज में ब्रांकोस्कोपी जांच की शुरुआत होने से अब मरीजों को बाहर लखनऊ व गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा। शासन व मेडिकल कॉलेज का यह कदम मील का पत्थर साबित होगा । मेडिकल कॉलेज के चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर राहुल सिंह ने बताया कि ब्रांकोस्कोपी से दूरबीन विधि द्वारा फेफड़ों की जांच की जाती है इससे फेफड़ों में होने वाले संक्रमण, टीबी, कैंसर व गांठ को जाना जा सकता है वहीं इससे बायोस्पी भी कर ली जाती है।  इस मौके पर डॉ अलका, डॉ अनिल यादव, डॉ बीएल कनौजिया, डॉ राजेश पांडे एवं मेडिकल कॉलेज के तमाम कर्मचारी व स्टाफ वहां मौजूद थे।

एस ओ कलवारी भानु प्रताप सिंह ने अवैध गांजा के साथ किया गांजा तस्कर को गिरफ्तार

Image
  जिले के तेज तर्रार थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में अब गाजा कारोबारियों की खैर नहीं है।  थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक गोपाल यादव तथा पुलिस टीम ने 19 सितंबर 24 की शाम एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को शाम 7:45 कन्या इंटर कॉलेज के गेट के सामने कुसौरा बाजार से गिरफ्तार किया।  थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया वांछित अभियुक्त निकित चौधरी पुत्र राम भवन चौधरी निवासी शोभनापार थाना लालगंज बस्ती को 425 ग्राम अवैध गाजा के साथ गिरफ्तार किया।  अभियुक्त के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

छावनी थानाध्यक्ष को हटा कर पुलिस लाइन भेजे जाने को नाकाफी , निलंबन किए जाने की मांग

Image
  बस्ती, 21 सितंबर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति(एडवा) ने छावनी थानाध्यक्ष को हटा कर पुलिस लाइन भेजे जाने को नाकाफी बताते हुए निलंबन की कार्यवाही की मांग किया है। कोइलरा गांव में एडवा की सुंदरी के नेतृत्व चल रहे सदस्यता अभियान के दौरान पूछे जाने पर उन्होने कहा की एंबुलेंस कांड की पीड़िता के साथ थाना प्रभारी सहित छावनी थाने का आचरण न केवल कानून विरोधी है बल्कि महिला विरोधी भी है।  प्रकरण में सीओ सदर जांच कर रहे है हमे जांच के परिणाम की प्रतीक्षा है। इस बीच में थाना अध्यक्ष को हटा कर पुलिस लाइन भेजा जाना इंगित करता है पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की गंभीरता को समझा है। उसी के अनुरूप हमे कार्यवाही की अपेक्षा है। सदस्यता के बारे में पूछे जाने पर इंद्रावती ने बताया की एडवा संगठन में 15 वर्ष की युवती सहित कोई भी महिला सदस्य बन सकती है। सदस्यता की अवधि वर्ष भर की होती है। अगले वर्ष पुनः नवीनीकरण और नई सदस्यता का कार्यक्रम चलेगा। वर्तमान वर्ष के सदस्यता अभियान के अंतिम चरण में कोइलरा में लगभग 90 से ऊपर की सदस्यता हो चुकी है। महिलाए संगठन के बारे में जानकारी करने के बाद ही सदस्य बन रही है,...

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील बस्ती में उच्च अधिकारियों ने सुना जन समस्या, समाधान दिवस मे कुल 68 मामले में 10 मामले निस्तारित

Image
  जिलाधिकारी बस्ती ने समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण का संबंधित अधिकारियों को निर्देश  बस्ती - सदर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनसमस्याओ का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्धता के साथ करें। जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक हिला-हवाली को अत्यन्त गम्भीरता के साथ लिया जायेंगा।   उन्होने यह भी कहा कि अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं के निस्तारण का समय-समय पर गुणवत्ता आख्या उच्चाधिकारियों द्वारा अवलोकन किया जायेंगा। इसमें किसी भी स्तर पर गुणवत्ता आख्या ठीक न पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेंगी। जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता के विवाद/समस्या के निस्तारण हेतु विवादित स्थल पर जाने से पूर्व उनको फोन द्वारा अवगत कराते हुए दोनो...

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत राजकीय महिला चिकित्सालय में 42 बच्चियो का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया

Image
  बस्ती। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत राजकीय महिला चिकित्साल्य में स्थित वन स्टॉप सेन्टर पर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा जिला चिकित्सालय में पैदा हुयी कुल 42 बच्चियो का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इसके उपरान्त बच्चियों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये उपहार के रूप में बेबी किट, कपड़ा, मिठाई, कम्बल, तौलिया, जैतून का तेल आदि सामान देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा उ०प्र० रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत 03 बच्चियों को एफडीआर वितरित किया गया, जिनमें दो बच्चियों को 03-03 लाख एवं एक बच्ची को 7 लाख का एफडीआर दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुनीता सिंह, प्रतिभा श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार, आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

सपा कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा जयन्ती पर गोष्ठी का आयोजन , सपा नेताओं ने किया पूजन वंदन

Image
    बस्ती जनपद में  विश्वकर्मा भगवान की जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जिलाध्यक्ष वैजनाथ शर्मा के संयोजन में विश्वकर्मा जयन्ती उल्लास पूर्वक मनाया गया।  विधि विधान से पूजन, के साथ आयोजित गोष्ठी में विधायक राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा हमें सतत अभ्यास, लगन और श्रम की प्रेरणा देते हैं। भगवान विश्वकर्मा सृजन के आदि देव माने जाते हैं जिन्होंने अपने महानतम कर्म से स्वर्णिम इतिहास रचा। विश्वकर्मा एक आदर्श एवं उच्चकोटि के शिल्पी ही नहीं वरन आदि अभियंता हैं। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार ज्ञान का उपयोग करके भगवान विश्वकर्मा ने विष्णु भगवान के लिए सुदर्शन चक्र, शिवजी के लिए त्रिशूल, इंद्र के लिए विजय नामक रथ एवं पुष्पक विमानों का निर्माण किया। जिसे आधुनिक भाषा में क्रमशः प्रक्षेपास्त्र तथा आकाशयान कहते हैं। कहा कि जो लोग निष्ठा से निर्माण क्षेत्र में परिश्रम करते हैं ऐसे अभियन्ता, श्रमिक भगवान विश्वकर्मा को विधि विधान से पूजते हैं। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के अध्यक...

टांडा पुल पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का अपना दल एस नेताओं व कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

Image
  बस्ती। मंगलवार को अपना दल एस जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल, अल्पसंख्यक मंच के जिलाध्यक्ष निसार अहमद के संयोजन में कैबिनेट मंत्री एवं बस्ती जनपद प्रभारी आशीष पटेल का टाण्डा पुल के निकट फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। आशीष पटेल ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जाय। उनके स्तर पर जितना संभव होगा स्थानीय स्तर पर जनपद के विकास की गति तेज की जायेगी। अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव राम नयन पटेल, प्रदेश महासचिव राम सिंह पटेल ने प्रभारी मंत्री आशीष पटेल को स्थितियों की जानकारी दिया। इस बात पर जोर दिया विकास कार्यों को जमीनी धरातल पर क्रियान्वयन कराया जाय। अपना दल एस जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल, जिला महासचिव शिव कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक मंच के जिलाध्यक्ष निसार अहमद ने कहा कि निश्चित रूप से आशीष पटेल प्रभारी मंत्री के रूप में विकास योजनाओं को गति देंगे। जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से अपना दल एस के सुखराम पटेल, प्रदीप चौधरी राना, लालचंद पटेल, संजय चौधरी, रामजीत पटेल, सईद खान, अभिषेक कुमार आर्या, दुर्गेश चौधरी, पुष्कर चौधरी आदि कार्यक...

PRAKASH बजाज के सहयोग से बस्ती ज़िले के APN डिग्री कॉलेज ग्राउंड मे असाधारण बाइकिंग पल्सरमेनिया के आयोजन में बाईक स्टंट देखकर रोमांचित हुए दर्शक

Image
  शुक्रवार 13 सितंबर बस्ती: बजाज ऑटो लिमिटेड द्वारा अपने अधिकृत डीलर  PRAKASH बजाज के सहयोग से बस्ती ज़िले के APN डिग्री कॉलेज ग्राउंड मे असाधारण बाइकिंग पल्सरमेनिया का पहली बार आयोजन किया गया। जिसमें 3500 से अधिक बाइकिंग प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेंद्र नाथ यादव विधायक बस्ती सदर और कवींद्र चौधरी, विधायक कप्तानगंज तथा बजाज ऑटो लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर नावेद किदवई ने फीता काट कर किया। इस मौक़े पर बजाज पल्सर की NS400z बाइक को बस्ती ज़िले के ग्राहकों के लिए लाँच किया गया । पल्सरमेनिया में दर्शकों को रोमांचित करने के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ स्टंट राइडिंग टीम द्वारा सिग्नेचर स्टंट शो का किया गया प्रदर्शन पल्सरमेनिया में दर्शकों को रोमांचित करने के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ स्टंट राइडिंग टीम द्वारा सिग्नेचर स्टंट शो का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए चैलेंज जोन जैसे कार्यक्रम को शामिल किया गया था । प्रतिभागियों ने अपने बाइकिंग कौशल का भरपूर परीक्षण वहां बनाए गए N160 चैलेंज जोन में हिस्सा लेकर किया। इसमें शीर्ष पर रहने वाले तीन रा...

बस्ती मेडिकल कॉलेज में मरीज को अल्ट्रासाउंड कराने बाहर भेजने पर डॉक्टर सस्पेंड

Image
  बस्ती मेडिकल कॉलेज में मरीज को अल्ट्रासाउंड कराने बाहर भेजने पर डॉक्टर सस्पेंड उप्र बस्ती जिले के मेडिकल कॉलेज में बुधवार को इलाज कराने पहुंचे एक मरीज को अल्ट्रासाउंड के लिए चिकित्सक ने स्ट्रेचर पर लिटाकर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाहर भेज दिया। इसका वीडियो वॉयरल होने पर मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। इस मामले में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में तैनात जूनियर रेजिडेंट अनिमेष कुमार राव को निलंबित कर दिया गया। कैली अस्पताल के डॉक्टर निजी सेंटरों पर जांच कराने के लिए बाकायदा कार्ड देकर भेजते हैं। इसका खुलासा भी बुधवार को हो गया। मरीज दिनेश कुमार (25) के पेट में दर्द और सूजन था। तीमारदार उसे लेकर इमरजेंसी में पहुंचे। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी और एक कार्ड थमा दिया। कार्ड पर एक प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर का नाम लिखा था। मरीज को तीमारदारों ने स्ट्रेचर पर लिटा लिया और एक किमी दूर पैदल धकेलते हुए प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर पर ले गए। उन्होंने 800 रुपये जमाकर अल्ट्रासाउंड कराया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गया। इस मामले को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया।...

नवागत खण्ड विकास अधिकारी के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा

Image
बहादुरपुर - बस्ती नवागत खण्ड विकास अधिकारी गणेश दत्त शुक्ला के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा ब्लाक मुख्यालय बहादुरपुर के मुख्य भवन में ताला लगाकर ग्राम प्रधानों ने की नारेबाजी  नवागत बीडीओं के तानाशाही से ग्राम प्रधान है भारी संख्या में बैठे धरने पर आते ही विदाई देने की तैयारी ग्राम प्रधान बीडीओं के खिलाफ नारेबाजी कर उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की  मांग की है नवागत बीडीओं के खिलाफ नही हुई कोई कार्रवाई तो जल्द करेंगे आन्दोलन - ग्राम प्रधान बस्ती जिले के विकासखण्ड बहादुरपुर पर तैनात नवागत बीडीओं के तानाशही से का मामला पूरे बस्ती जनपद में गूंज रहा है खंड विकास अधिकारी से नाराज ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी कर बहादुरपुर विकासखंड से हटाए जाने की मांग उच्च अधिकारियों से कर रहे हैंl

बस्ती जिले में बजाज पल्सर मेनिया का स्टंट राइडिंग 13 सितम्बर को प्रतिभाग करने के लिए लिंक पर आवेदन शुरू, ए. पी. एन. पी.जी.कालेज के मैदान में होगा प्रतिभाग

Image
  उप्र के बस्ती जिले में बजाज ऑटो लिमिटेड के अधिकृत डीलर प्रकाश बजाज की ओर से 13 सितम्बर 24 शुकवार को एपीएनपीजी कालेज के मैदान में बाइक पल्सर मेनिया का स्टंट राइडिंग आयोजन किया गया। इसमें हजारो बाइकिंग प्रेमी प्रतिभाग करेंगे। स्टंट राइडिंग में प्रतिभाग करने के लिए दिए गए लिंक  https://www.bajajauto.com/pulsar-mania   पर आवेदन कर सकते है।          कार्यक्रम में भारत की सर्वश्रेष्ठ स्टंट राइडिंग टीम राइडर्ज द्वारा एक्शन से भरपूर स्टंट शो करेगी।शो में पावर मेनिया, स्टाइल मेनिया, प्रिसिजन मेनिया, प्रोफेशनल बाइक शानदार स्टंट-प्रदर्शन होगा।साथ ही पंजीकृत प्रतिभागियों को अपने कौशल को निखारने का एक अनोखा शो है। शो में शीर्ष पर रहने वाले तीन राइडर्स को पल्सर मर्चेंडाइज पुरस्कृत किया जायेगा। प्रकाश बजाज के एमडी रवि चौधरी ने बताया कि बजाज का टू व्हीलर अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पॉपुलर बाइक है। पल्सर मेनिया का स्टंट राइडिंग शो एक अनोखा शो होगा। स्टंट राइडिंग भाग लेने के लिंक पर आवेदन किया जा सकता है। https://www.bajajauto.com/pulsar-mania

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुदरहा टी.बी.मुक्त प्रदेश कार्यक्रम की आवश्यक बैठक संपन्न

Image
  बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के अभियान को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर सीएचओ एएनएम और आशा बहू के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव-गांव जाकर टीबी के बीमारी के लक्षण दिखने वाले मरीजों का जांच कर निशुल्क उपचार करने के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया।      सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सक्रिय क्षय रोगी खोजी अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 9 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक चलाया जाएगा जिसमें दो सप्ताह से अधिक खांसी दो सप्ताह तक बुखार रात में पसीना आना भूख में कमी वजन घटना आदि जैसे लक्षण दिखने पर मरीज को सीएचओ एनम और आशा बहू के माध्यम से चिन्हित करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर लाकर जांच करके टीबी का लक्षण दिखने पर उसका निशुल्क उपचार किया जाएगा। सरकार की मंशा है कि प्रदेश को टीबी मुक्त बनाया जाए जिसके लिए वृहद रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है।      प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा के चिकित्सक डॉक्टर शशि ने बताया कि 10 दिन लगातार सक्रिय क्षय रोगी खोजो अभियान चलाया जाएगा। ल...

महिला सफाई कर्मचारी हो रही दबंगों की राजनीति का शिकार ,एडीओ पंचायत से मिल कर लगाई न्याय की गुहार

Image
हरैया महिला सफाई कर्मचारी हो रही दबंगों की राजनीति का शिकार   हरैया ब्लाक के बेलाड़े शुक्ल में तैनात सफाई कर्मचारी उमादेवी ने हरैया ब्लाक में एडीओ पंचायत से मिल कर लगाई न्याय की गुहार , कहा की गांव के सामान्य जाति के कुछ लोग प्रथिनी पर अनावश्यक रूप से दवाब देकर कार्य न करने का झूठा आरोप लगाते रहते है , अभी जल्द एक दिन प्रार्थिनी ड्यूटी स्थल पर तबियत खराब होने पर दवा लेने चली गई थी इसी बीच एक अध्यापक ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर एक वीडियो बना लिया और काम न करने का आरोप मढ रहे है   महिला सफाई कर्मचारी का कहना है उसके पति को विगत दो साल से फालिज मार दिया है है यदि उसकी नौकरी पर आंच आई तो परिवार का खर्चा चलना मुश्किल होगा ,बार बार गवई राजनीति के कारण महिला सफाई कर्मी को मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है

होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में अन्डमान निकोबार में सम्मानित किये गये बस्ती के डॉoवी.के. वर्मा

Image
  बस्ती। होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में तीन दशक से निरन्तर सेवा के साथ ही शोध क्षेत्र में सक्रिय जिला अस्पताल में आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा को 29 अगस्त को केन्ट होम्योपैथी मेडिकल कालेज एण्ड हास्पिटल अन्डमान निकोबार में आयोजित होम्योपैथिक सम्मेलन में डा. एच.पी. सिंह मेमोरियल एवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉoवी.के. वर्मा ने बताया कि केन्ट होम्योपैथी मेडिकल कालेज एण्ड हास्पिटल अन्डमान निकोबार में आयोजित सम्मेलन में देश विदेश के अनेक वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सकों ने हिस्सा लिया और उन्होने गुर्दे एवं पित्त की पथरी रोग में होम्योपैथिक औषधियों की भूमिका पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। 5 दिवसीय अन्डमान निकोबार दीप समूह की यात्रा से लौटने के बाद डा. वर्मा ने बताया कि होम्योपैथिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ ही उन्होने समुद्री मार्ग की यात्रा किया और जिस कारागार में वीर सावरकर के साथ सैकड़ों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंद थे वहां पहुंचे। इस क्षेत्र को ही कभी काला पानी कहा जाता था। केन्ट होम्योपैथी मेडिकल कालेज एण्ड हास्पिटल अन्डमान निकोबार के निदेशक डा. उत्पल कुमार, डा. साक्षी याद...

आपस में मारपीट को लेकर आशा बहु ने आशा संगिनी के खिलाफ कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया ,

Image
  आशा बहू और आशा संगिनी के बीच हुए मामले की कप्तानगंज पुलिस कर रही जांच बस्ती - कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मेंढौवा में कार्यरत आशा बहू निर्मला तिवारी ने पुलिस अधीक्षक , जिलाधिकारी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत पत्र देकर आशा संगिनी शिवा शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाया है।आशा बहू निर्मला तिवारी ने कहा कि आशा संगिनी शिवा शुक्ला आये दिन आशा बहुओं से जबरन धन उगाही के प्रयास में रहती है असफल होने पर नौकरी छुड़वाने एवं फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देती रहती है जिससे समस्त आशा बहू परेशान हैं।  प्राप्त समाचार के अनुसार - बुधवार को आशा बहू निर्मला तिवारी गर्भवती महिला को एम्बुलेंस से इलाज कराने के लिए सीएचसी कप्तानगंज पर गई थी आशा बहू निर्मला तिवारी के अनुसार आशा संगिनी कमीशन मांगने लगी कमीशन न देने पर गाली गलौज देते हुए अमादा हो गई। आशा संगिनी के साथ में पुत्र अमिष कुमार व अभिनाश कुमार तीनों लोगों ने मिलकर सीएचसी गेट पर आशा बहू निर्मला तिवारी को मारा पीटा पिटाई से घायल आशा बहू जमीन पर गिर पड़ी और जोर - जोर से शोर मचाई आस पास के ...

आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बने जितेन्द्र कुमार

Image
  आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बने जितेन्द्र कुमार बस्ती। आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के विचारो से प्रेरित होकर बस्ती जनपद के युवा समाजसेवी जितेन्द्र कुमार ने आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। जितेन्द्र ने  कहा की बहुजन समाज के हितों के लड़ाई के लिए आजाद समाज पार्टी में शामिल हुआ हूं शोषितों ,वंचितों ,पिछड़ों और महिला अधिकारों की रक्षा के हर समय तैयार रहूंगा , समाज के हर तबके के उत्थान के लिए जनता में काम करूंगा ।  जितेंद्र कुमार ने कहा सांसद चन्द्रशेखर आजाद के सम्मान में वे अपने नाम के आगे आजाद लगायेंगे। पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय पर एक बैठक कर पार्टी के जिला  अध्यक्ष नासिर खान ने जितेंद्र कुमार को पार्टी में शामिल कर उन्हें  जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। जितेन्द्र कुमार को आजाद समाज पार्टी का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर  जिला अध्यक्ष नासिर  खान, जिला सचिव राम किशोर कन्नौजिया, मीडिया प्रभारी फूल कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

रूधौली में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटर व गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराने की उठी मांग

Image
  रूधौली बस्ती: 23 अगस्त  उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जनपदीय मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में जनपद बस्ती में शिक्षा क्षेत्र रुधौली में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्रवाई हेतु तहसीलदार रवि यादव के माध्यम से उपजिलाधिकारी शाहिद अहमद को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जनपदीय मंत्री बालकृष्ण ओझा द्वारा बताया गया कि शिक्षा क्षेत्र रुधौली में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की भरमार है जिससे परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या निरंतर कम हो रही है। शासन द्वारा के निर्देशानुसार गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बन्द कराने तथा उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये एक लाख रुपए तक जुर्माना लगाने का आदेश निर्गत किया गया है। तहसील अध्यक्ष शिवरतन ने कहा कि कमेटी बनाकर विकास क्षेत्र में संचालित गैर मान्यता प्राप्त 35 विद्यालयों को बंद कराया जाए एवं विधिक कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ब्लाक मंत्री राम भवन यादव, अंगद सिंह, संतोष पांडे, रामस्वरूप, रमाकांत, रमेश विश्वकर्मा, पवन यादव, हरि गोपाल शुक्ला, राजेश, शिवनाथ, जितेंद्र यादव, फैजुर्हमान...

परसा जागीर के सफाईकर्मी पर मनमानी का आरोपः ग्रामीणों ने किया कार्यवाही की मांग

Image
  सफाईकर्मी पर मनमानी का आरोपः कार्यवाही की मांग बस्ती।23 अगस्त  वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी सुधीर कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी को शुक्रवार को पत्र देकर परसा जागीर में तैनात सफाई कर्मचारी रामजीत के विरूद्ध कार्यवाही की मांग किया है। पत्र में कहा गया है कि सफाई कर्मचारी रामजीत नियम विरूद्ध तरीके से नियुक्ती कराके, रसूख के दम पर गांव में बिना कार्य किए ड्युटी हाजिरी लगवा लेता है । अपने निवास के ही ग्राम पंचायत में नियुक्ति करवाकर स्थानीय राजनीति के साथ ही अन्य बहुत से बहुत से कारोबार करता है । सफाई कभी नहीं करता है, जिसके कारण इनके कार्यक्षेत्र में कूड़े करकट का ढेर लगा रहता है।   मांग किया कि उक्त सफाईकर्मी की जांच कराकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाय। पत्र देने वालों में सुधीर पाण्डेय के साथ आत्मा पाण्डेय, रामविलास भारद्वाज, लक्ष्मन, पंकज पाण्डेय, हिमांशु पाण्डेय, राहुल पाण्डेय आदि लोग शामिल रहे ।

पुरानी बस्ती में एक घर में घुसकर 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी ,, BNS और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज

Image
     सांकेतिक चित्र  बस्ती।  पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता के अनुसार वह अपनी सास को देखने चला गया था, घर पर उसकी नाबालिग बेटी मौजूद थी। रात के समय मोहल्ले का ही निवासी मो. सैफ उर्फ नीलू दूसरे की छत से होते हुए उसके छत के रास्ते घर के अन्दर घुस गया। सो रही उसकी लड़की के साथ छेड़खानी की। जाग जाने पर जब उसकी बेटी ने शोर मचाया तो वह वहां से भाग गया। जब वापस आने पर उसकी बेटी ने इस बात की जानकारी दी तो वह आरोपी के घर पहुंचा, जहां आरोपी, उसके बड़े भाई ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी दोनो भाइयों के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।

बस्ती में 500 शैया वाले मेडीकल कालेज में ICU की व्यवस्था नहीं , अन्य सुविधाएं नदारद, मेडिकल कॉलेज के सी.एम.एस ने गिनाई कमियां

Image
  बस्ती। (यूपी) 14 अगस्त 2024 यदि आप इस गफलत में हैं कि बस्ती जनपद के इकलौते मेडिकल कॉलेज में इलाज की आधुनिक व्यवस्था है तो यह आपकी बड़ी चूक हो सकती है। गंभीर स्थिति में लंबी सांस लेने वाले मरीज लेकर यहां मत आइए। सच मानिए, केवल आपका समय बर्बाद होेगा। 500 शैय्या वाले इस अस्पताल में आईसीयू तक नहीं है। इससे अचेतावस्था में गंभीर मरीजों को तत्काल राहत नहीं पहुंचाई जा सकती है। ऐसे मरीजों को यहां से सिर्फ रेफर किया जा रहा है । बता दें कि पांच वर्ष पहले जिले में महर्षि वशिष्ठ के नाम से मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई। उम्मीद बनी हायर मेडिकल सेंटर बन जाने से गंभीर मरीजों को जिले से बाहर नहीं ले जाना पड़ेगा। अधिकतर गंभीर बीमारियों का इलाज यहीं पर सुनिश्चित होगा। मगर, पांच साल के लंबेे इंतजार के बाद भी हायर सेंटर जैसी सुविधाएं मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध नहीं हैं। सिर्फ जिला अस्पताल और सीएचसी की तरह सामान्य मरीजों का इलाज यहां हो पा रहा है। मेडिकल कॉलेज में अब तक आईसीयू की सुविधा नहीं है। यदि गंभीर स्थिति में मरीज को आईसीयू की जरूरत पड़ी तो मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हाथ खड़े कर दे रहे हैं। ऐसे मरीजों को...

एडिशनल एस.पी.बस्ती ने रात में थाना नगर और थाना कलवारी का किया आकस्मिक निरीक्षण

Image
  ए.एस.पी.ने रात में नगर और कलवारी थाने का  आकस्मिक निरीक्षण किया    बस्ती ,12 अगस्त 2024 यूपी के बस्ती जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने अपनी आकस्मिक निरीक्षण के क्रम में कल देर रात बस्ती जनपद के  नगर और कलवारी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया |  निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय सीसीटीनी एस,महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बैरक, मेस, हवालात आदि का निरीक्षण किया |  निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में कागजातों के रखरखाव के बारे में उचित निर्देश दिया |  अपर पुलिस अधीक्षक ने परिसर की साफ सफाई हेतु निर्देशित किया |  उन्होंने आगामी त्यौहारों को देखते हुए थाने पर मौजूद पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह शांति एवं कानून की व्यवस्था बनाए रखें |  उन्होंने कहा कि थाने पर आए हुए आम जनता के साथ मधुर व्यवहार रखें तथा उनसे मृदुल वाणी में बात करें |किसी के साथ अभद्रता व अनादर की शिकायत का मौका न दे 

बस्ती जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न चौराहों पर फ्लाई ओवर निर्माण के लिए बस्ती के सांसद राम प्रसाद चौधरी ने केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा मांग पत्र

Image
  आज इंडिया गठबन्धन से चुनाव जीतने वाले सामाजवादी पार्टी से बस्ती के सांसद राम प्रसाद चौधरी  ने  केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी  को फ्लाईओवर निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा  आज माननीय नितिन गडकरी (केंद्रीय मंत्री सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री भारत सरकार) जी से अपने 61-बस्ती, लोकसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण चौराहों कप्तानगंज, पटेल चौक एवं पॉलिटेक्निक चौराहे पर फ्लाईओवर बनाए जाने के लिए मांग पत्र सौंपा। उपरोक्त चौराहे जनपद बस्ती के अत्यंत व्यस्त चौराहे है जिनके आस-पास विद्यालय, बाजार आदि दैनिक कार्यों हेतु आम जनमानस का आवागमन रहता है, जिसके कारण भारी दुर्घटनाएं होती रहती है। बस्ती वासियों द्वारा काफी समय से इसकी मांग चल रही है  

एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ रिश्वत लेते कानूनगो को किया गिरफ्तार

Image
बस्ती में  एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते कानूनगो को किया गिरफ्तार बस्ती  जिले में एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी विभाग के बगल स्थित चाय की दुकान से कानूनगो को रिश्वत लेते रखे हाथों गिरफ्तार किया है। कानून गो को गिरफ्तार पर एंटी करप्शन की टीम बस्ती कोतवाली ले गई है। मौके पर एंटी करप्शन टीम ने कुछ भी बताने से इनकार किया है कहा आगे की कार्रवाई की जा रही है जल्द ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी। कुछ महीने पहले एंटी करप्शन ने चकबंदी ऑफिस के एक घूसखोर पेशकार को रंगे हाथो गिरफ्तार किया था  बस्ती तहसील के एक और राजस्व निरीक्षक को एंटी करप्शन ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था

दुबौलिया थाना के एक गांव में रेप कर आरोपी ने पिता के मोबाइल पर भेज दिया विडियो ,

Image
    सांकेतिक चित्र   दुष्कर्म कर आरोपी ने पिता के मोबाइल पर भेज दिया विडियो  बस्ती 6 अगस्त   उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है इतना ही नहीं आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता के पिता के मोबाइल पर भी भेज दिया पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और तेजी के साथ मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं । आपको बताते चलें कि पिता ने अपनी तहरीर में बताया है की 6 जुलाई को जबरन गांव का रहने वाला विकास नामक युवक उसकी बेटी को जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गया और वहां पर दुष्कर्म कर डरा धमकाकर उसका वीडियो बनाया पीड़िता के पिता को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह पुलिस को अपनी तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है आरोपी विकास ने इस गांव के अनुज उर्फ डॉक्टर के साथ मिलकर अश्लील वीडियो को वायरल किया। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है

सिजोफ्रेनिया एक मनोरोग है जो किसी व्यक्ति में मानसिक विकार के बारे में बताता है। समय पर ईलाज होना बेहद जरूरी डॉक्टर एo केo दूबे मनोचिकित्सक एवं ( न्यूरो रोग विशेषज्ञ)

Image
  डॉo एo केo दूबे मनोचिकित्सक एवं ( न्यूरो रोग विशेषज्ञ) सिजोफ्रेनिया एक मनोरोग है जो किसी व्यक्ति में मानसिक विकार के बारे में बताता है। इस विकार से ग्रस्त व्यक्ति को वास्तविकता या फिर अपनी बात जाहिर करने में परेशानी होती है और ये सामाजिक व व्यावसायिक दोनों ही प्रकार से परेशानी का सामना करते हैं।  सिजोफ्रेनिया से पीड़ित व्यक्ति आम तौर पर बिना सोचे समझे कुछ भी कहने और भ्रम जैसी दुविधा में जीते हैं। चूंकि यह एक क्रॉनिक मानसिक बीमारी है इसलिए इसके प्रति वर्ष मामलों की संख्या बहुत कम होती है, लेकिन बहुत सारे लोग वर्तमान में इस स्थिति से पीड़ित हैं। सिजोफ्रेनिया के बारे में समाज के भीतर बहुत सारी गलत धारणाएं मौजूद हैं।  सिजोफ्रेनिया से पीड़ित लोग न तो खतरनाक होते हैं और न ही हिंसक होते हैं, इनका बर्ताव सामान्य आबादी की ही तरह समान होता है। हालांकि कई बार ऐसे लोग सामाजिक मनोवृत्ति का शिकार हो जाते हैं ।  सही उपचार या रोगी की देखभाल में कमी रोग को बढ़ाने का काम करती है।  सिजोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को निरंतर अंतराल पर दौरे पड़ते हैं।  स...

पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज गोटवा में निशुल्क चिकित्सा कैम्प में आए 700 कांवड़ भक्तों का किया गया ईलाज, कावड़ भक्तों को हर साल निशुल्क ईलाज को तत्पर डॉo वीo केo वर्मा

Image
 बस्ती, 01 अगस्त। पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज गोटवा द्वारा कांवड़ भक्तों को 24 घंटे निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। कांवड़ यात्रा चलने तक यह सुविधा  जारी रहेगी। गुरूवार तक 700 से अधिक कांवरियां भक्तों का उपचार किया गया। यह जानकारी देते हुये संस्थान के प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि कई वर्षो से हास्पिटल की ओर से यह सेवा उपलब्ध करायी जा रही है।  डॉक्टर साहब स्वयं चिकित्सकों की टीम के साथ कांवरियों की सेवा के साथ ही निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराया। डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि डा. आर.एन. चौधरी, डा. चन्दा सिंह, डा. आलोक रंजन, डा. मनोज मिश्र, डा. अतुल श्रीवास्तव, डा. लालजी यादव, डा. रीतेश कुमार, श्रवन कुमार, डा. फरहाना बानो, के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों में शिवशंकर, सविता श्रीवास्तव, उत्कर्ष दूबे, माया, पूजा, कविता, मनीषा, शालू, गोल्डी, रजिया, मनोज, विशाल, राम अजोर, जग प्रसाद के साथ ही फार्मासिस्ट, जे.एन..एम. के छात्र-छात्राओं ने कांवरियां भक्तों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराया। बताया कि कांवरियों भक्तों की निःशुल्क चिकित्सा सेवा के ल...

75 प्रतिशत या उससे अधिक हाजिरी वाले छात्रों को छात्रवृत्ति देय - जिला समाज कल्याण अधिकारी बस्ती श्री प्रकाश पाण्डेय

Image
श्री प्रकाश पाण्डेय जिला समाज कल्याण अधिकारी,बस्ती बस्ती - वित्तीय वर्ष 2024-25 में अनुसूचित/अनुसूचित जनजाति व सामान्य वर्ग हेतु पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समय-सारिणी जारी है। उक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि इसके अनुसार मास्टर डाटा लॉक करने, छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन से धनराशि वितरण तक कुल 12 बिन्दुओं का उच्च स्तर से निर्देश प्राप्त है।  उन्होने बताया कि यथा AKTU व BTE के नान काउन्सिलिंग से प्रवेशित छात्र छात्रवृत्ति हेतु आवेदन न करें, बल्कि JEE Mains/JEECUP & CUET की परीक्षा में सम्मिलित होकर आवेदन करने पर ही छात्रवृत्ति देय होगी। 75 प्रतिशत या उससे अधिक उपस्थिति वाले छात्रों को छात्रवृत्ति देय है, इसलिए प्रतिदिन होने वाले कक्षाओं में अध्ययन हेतु अवश्य सम्मिलित हों। छात्र/संस्था/विश्वविद्यालय स्तर से आवेदन अग्रसारित करने में अंतिम निर्धारित तिथि की प्रतिक्षा न करके तत्काल आवेदन करने हेतु संवेदनशीलता बरती जाय।       उन्होने बताया कि संस्थाओं को सचेत किया जाय कि आनलाइन प्राप्त सभी छात्रों के आव...

महुली मार्ग पर एक्सीडेंट से घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

Image
  सांकेतिक चित्र 31 जुलाई   2024 उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के महुली मार्ग पर  देर रात बाइक की चपेट में आने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार अपनी गाड़ी वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार आशा देवी (50) पत्नी फूलचंद निवासनी ग्राम हटवा रात में भोजन करने के बाद घर के बगल में पैदल टहल रहीं थीं। अचानक बस्ती की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार कर घायल कर दिया। परिजनों ने आशा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए कैली मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह कैली में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका अपने पीछे तीन बेटियां व एक बेटा छोड़ गई है।