Posts

नूतन बरस 2024 के आगमन पर आयुष चिकित्साधिकारी डॉo वीoकेo वर्मा ने नव वर्ष के कविता के साथ जनपद वासियों को दिया बधाई सन्देश

Image
              डॉo वीoकेo वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी बस्ती नूतन वर्ष 2024 की शुभकामना आया नूतन नवल प्रभात।  रहे प्रफुल्लित सबका गात।  नया वर्ष यह शुभदायक हो।  हर बेटा बेटी लायक हो।   सब प्रसन्न हो सभी सुखी हों।  कहीं ना कोई व्यक्ति दुखी हो।  सबका मन हो परम उदार।  राष्ट्रप्रेम का हो संचार।  नया वर्ष खुशहाली लाए।  अंधकार को दूर भगाएं।  आए नूतन दिव्य सवेरा।  धरती पर ना रहे अंधेरा।  नया वर्ष यह हो सुखदाई।  “वर्मा” देता तुम्हें बधाई।  डॉ0 वी0 के0 वर्मा सामाजिक कार्यकर्ता/आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय बस्ती। नव वर्ष की मंगल कामना

अभी एक सप्ताह और बढ़ेगा हयात हॉस्पिटल का निशुल्क जांच शिविर , डॉक्टर सैयद जुबेर अहमद

Image
  अभी एक सप्ताह और बढ़ेगा हयात हॉस्पिटल का निशुल्क जांच शिविर , डॉक्टर सैयद जुबेर अहमद        डॉक्टर सैयद जुबेर अहमद प्रबंधक हयात हॉस्पिटल बस्ती जिला अस्पताल के निकट हयात हॉस्पिटल में एक सप्ताह से कैंप में लोगो का फ्री जांच चल रहा था जिसमे निःसंतान लोगो जांच एवं परामर्श के साथ IVF की सुविधा के बारे में जानकारी दिया गया , अब यह कैंप एक सप्ताह के लिए दिनांक 1 जनवरी से 7 जनवरी 2024 तक बढ़ाया गया है इसकी जानकारी हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर सैय्यद जुबेर अहमद ने दिया 

कोरोना के नए वैरिएंट JN 1 से लोग रहे सावधान , सांस के मरीजों को हो सकता है सबसे ज्यादा नुकसान , डॉo राहुल सिंह (चेस्ट स्पेशलिस्ट)

Image
कोरोना के नए वैरिएंट JN 1 से सावधान रहे लोग , सांस के मरीजों रहे सतर्क रहने की अपील डॉक्टर राहुल सिंह (चेस्ट स्पेशलिस्ट)  डब्लू.एच.ओ. ने कोरोना और इसके नए वैरिएंट जेएन. 1 तथा इन्फ्लुएंजा सहित श्वसन रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों से निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने का निवेदन किया है, डब्ल्यूएचओ ने लोगों से भी एहतियाती कदम उठाने की अपील की है। भारत में रविवार को कोरोना के 656 नए मामले सामने आए हैं इस नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट के बीच गोरखपुर में फिर कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। एम्स में मरीजों की जांच में तीन नमूने पॉजिटिव मिले हैं।      सांकेतिक चित्र क्या है कोरोना का नया वैरिएंट JN 1  डॉक्टर के मुताबिक यह वैरिएंट कम खतरनाक लेकिन असरदार हो सकता जो लोगों के स्वास्थ्य को बिगाड़ देगा खासकर उन लोगो को सतर्क रहने की आवश्यकता है जो सास और खांसी से लंबे समय से पीड़ित है कोरोना का यह नया वैरियेंट उन लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है जिनकी इम्यून पावर कमजोर है कमजोर इम्यूनिटी के अधिकांश लोग चपेट में आ सकते है , ऐसे में उन...

नगर पंचायत नगर महोत्सव की तैयारियां तेज , बड़ी हस्तियों के साथ देशी कलाकारों को भी मिलेगा मंच पर जगह,18 से 20 दिसंबर तक तीन दिवसीय महोत्सव होगा आयोजित , नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह राना

Image
  नगर महोत्सव में स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मौका ,नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना बस्ती। अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह के बलिदान दिवस और नगर पंचायत नगर की स्थापना दिवस पर होने जा रहे महोत्सव को यादगार बनाने के लिए अयोजकों ने ताकत झोंक दी है। नगर बाजार के जूनियर हाई स्कूल परिसर में यह आयोजन 18,19 एवं 20 दिसंबर को होगा। इसमें स्थानीय प्रतिभाओं को भरपूर मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम में टीवी रियल्टी शो के गायक भी आएंगे। भोजपुरी फिल्मी सितारे अपना जलवा बिखेरेंगे।  दिन भर महिला और पुरुष खिलाड़ी मैदान में पसीना बहाएंगे। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में एक शाम कवियों के नाम होगी। जादूगर राकेश श्रीवास्तव भी अपने हैरतंगेज कारनामे दिखाने नगर आ रहे हैं। जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि इस समारोह में प्रदेश और देश की तमाम नामचीन हस्तियों का जमावड़ा होगा। उन्होंने बताया कि स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी पावन भूमि नगर में पहली बार आयोजित नगर महोत्सव एवं शहीद मेला ऐतिहासिक होगा।सुर संग्राम विजेता फिल्मी गायक आलोक कुमार, विजेता गोस्वामी, उर्मिला राज, सारेगामा की प्रति...

सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर नमन करती डॉo वीo केoवर्मा की पंक्तियां

Image
               डॉo वीo केo वर्मा ,आयुष चिकित्साधिकारी सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर हृद‌योगार दो कुंडलियाँ बल्लम भाई पटेल की पुण्य तिथि है आज। उनके ऊपर बोलिए किसे नहीं है नाज। किसे नहीं है नाज देश का मान बढ़ाया। अपनी कर्मठता से भारत को महकाया। कह ’’वर्मा’’ कवि, थे भारत के वह निर्माता। उन पर करती गर्व हमारी भारत माता। किया उन्होंने देश के लिए अप्रतिम त्याग । अपने भारत वर्ष से था अनुपम अनुराग । था अनुपम अनुराग देश से तमस मिटाया। भारत का गौरवशाली इतिहास बनाया। कह ’’वर्मा’’ कवि उनके पथ पर चलें चलायें। उनकी प्रतिमा पर हम श्रद्धा सुमन चढ़ायें। डा0 वी0 के0 वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती।

भादी खुर्द में जन उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण,स्वास्थ्य परीक्षण दवा वितरण शिविर का आयोजन

Image
जन उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण,स्वास्थ्य परीक्षण दवा वितरण शिविर का आयोजन उदघाटन करते रूधौली के विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी बस्ती- शिविर का आयोजन रुधौली विधानसभा के भादी खुर्द ग्राम पंचायत के स्थित प्राथमिक विद्यालय के भवन में किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी जी नें थाना प्रभारी वाल्टरगंज की उपस्थिति में हुआ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रामसुंदर यादव स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आलिया खान जनरल फिजिशियन डाॅ. अमित मिश्रा के  सहयोग से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोग स्वास्थ्य जांच, दवा एवं चश्मा लेकर लाभान्वित हुए। कार्यक्रम को आयोजन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष इं. अंशुल पटेल और कोषाध्यक्ष संदीप चौधरी ने किया उन्होंने बताया की शिविर में सभी प्रकार के स्वास्थ्य, महिला चिकित्सक के द्वारा महिलाओं के विभिन्न रोगों का उपचार, नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर के देखरेख में आंख एवं जांचोपरान्त चश्मा, जनरल फिजिशियन डॉक्टर के द्वारा परामर्श दिए गए सभी प्रकार की दवाईयां मुफ्त में उपलब्ध है  शिविर में आए चिकित्सको ने कहा बड़ी...

DRMS हॉस्पिटल बस्ती में मिल रहा है न्यूरो के मरीजों को बेहतर सुविधाए , महानगरों के तर्ज पर मरीजों को मिलेगा सुविधा

Image
  DRMS  हॉस्पिटल बस्ती में मिल रहा न्यूरो के मरीजों को बेहतर सुविधाए            (  डॉ. प्रमोद कुमार MD Physician) FINSS, FIPM, FINR, CISM फेलोशिप इन एंडोस्कोपिक न्यूरो स्पाइन सर्जरी फेलोशिप इन पेन मैनेजमेंट फेलोशिप इन न्यूरोरिहैबिलिटेशन सर्टिफिकेट इन स्ट्रोक मैनेजमेन्ट अभी कुछ ही महीनों पूर्व खुला बस्ती का डीआरएमएस हॉस्पिटल जिले के मरीजों को ठीक तरह से इलाज करने में काफी सफल साबित हो रहा है ,  DRMS हॉस्पिटल के डाक्टर प्रमोद कुमार का कहना है  सरकारी नौकरी छोड़ कर  मरीजों की सेवा के लिए दिन रात तत्पर हूं बेहद कम पैसों से रोगियों का बेहतर इलाज इस हॉस्पिटल में किया जा रहा है  ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को  अक्सर देखा जाता है कि न्यूरो के संबंधित रोगों का बेहतर ढंग से इलाज के शहर लाने के बजाय लोग झोला छाप इलाज करके केस खराब कर देते  और बाद में केवल पछतावा मिलता कम जानकारी के अभाव में  ऐसे चिकित्सक  के चक्कर में पड़ कर धन एवं समय दोनो के बर्बाद कर देते हैं  लोगो को अच्छे और अनुभवी डॉक्टर से इलाज करान...

बस्ती जनपद में चकबंदी कार्यों तथा राजस्व मुकदमों में तेजी से निस्तारण के लिए डीएम ने दिए निर्देश

Image
  चकबंदी कार्यों तथा राजस्व मुकदमों में तेजी से निस्तारण के लिए डीएम ने दिए निर्देश बस्ती 8 दिसम्बर 2023. ग्रामों में संचालित चकबन्दी कार्यो में तेजी लाने तथा मुकदमों के तेजी से निस्तारण के लिए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने चकबन्दी अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा में उन्होने पाया कि कुल 72 गॉव के लक्ष्य के सापेक्ष 24 गॉव की चकबन्दी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मार्च 2024 तक जिलाधिकारी ने शेष अन्य गॉव की चकबन्दी पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि डीजी रोवर सर्वे के माध्यम से चकबन्दी कार्य में तेजी आयेगी।  जिलाधिकारी ने 25 वर्ष से अधिक अवधि के 8 गॉव में चकबन्दी अवशेष होेने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होेने निर्देश दिया कि मार्च तक इसे भी पूरा करायें। समीक्षा में उन्होने पाया कि 20 से 25 वर्ष की अवधि के 12 गॉव, 15 से 20 वर्ष की अवधि के 2 गॉव, 5 से 10 वर्ष की अवधि के 18 गॉव तथा 5 वर्ष से कम अवधि के 6 गॉव चकबन्दी के लिए अवशेष है। मा. उच्च न्यायालय में रौनहिया, रसूलपुर, बराहपुर पाण्डेय, बंजरिया सूवी, पूरेओरीराय, शिशवाबुजुुर्ग, सोनखर,...

पूर्व विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह ने मुख्य्मंत्री को पत्र लिखकर भानपुर तहसील में निबंधन कार्यालय को भूतल में स्थापित किए जाने एवं सीएचसी भानपुर में डॉक्टरों की उपस्थिति का किया मांग

Image
  बस्ती । विधानसभा रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी नेता मनोज सिंह ने बीते सप्ताह में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भानपुर तहसील में रजिस्ट्री आफिस ‘निबन्धन कार्यकाल’ को भूतल पर स्थापित किये जाने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगर पंचायत भानपुर में एम०ओ० के पद पर तैनात डा० राजन बाबू श्रीवास्तव एवं डॉ. मनीष सिंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग किया है। भेजे पत्र में मनोज सिंह ने कहा है कि भानपुर तहसील क्षेत्र, के अन्तर्गत क्षेत्रीय जनों द्वारा जमीनों का क्रय विक्रय किया जाता है उसके लिए रजिस्ट्री आफिस में आवश्यक कार्यों के लिए तहसील के भवन के तीसरे तल पर जाना पड़ता है। वहां पर न तो शौचालय न पेयजल व बैठने की व्यवस्था है। बुजुर्गों एवं बीमार परिजनों को सीढ़ी से आने जाने में काफी असुविधा एवं कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में रजिस्ट्री आफिस भूतल पर संचालित करायें जाने का आग्रह किया है। भाजपा नेता मनोज सिंह ने पत्र में कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगर पंचायत भानपुर में एम०ओ० के पद पर तैनात डा० राजन...

मण्डलायुक्त बस्ती जल जीवन मिशन के कार्यो में धीमी प्रगति होने से नाराज, अधिकारीयों को दिया जरुरी निर्देश

Image
जल जीवन मिशन के अंतर्गत हो रहे कार्यों के धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त हुए नाराज  बस्ती 7 दिसम्बर 2023. मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यो के धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया है। सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि बस्ती में अभी तक शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने का माइक्रोप्लान तैयार नही किया गया है। विगत दो माह में प्रभारी अधीक्षण अभियन्ता द्वारा केवल बस्ती के 20 गॉव के निरीक्षण की सूचना दी गयी है। सिद्धार्थनगर या संतकबीरनगर में उनके द्वारा अभी तक कोई गॉव का निरीक्षण नही किया गया है। उनके इस कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त करते हुए मण्डलायुक्त ने 20 गॉव की सूची तथा निरीक्षण आख्या तलब किया है।   उन्होने कहा कि पेयजल आपूर्ति ना करने तथा पाईपलाइन डालने के लिए सड़को को खोदकर छोड़ देने पर जनता में नाराजगी है। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री ने भी लखनऊ बैठक में नाराजगी व्यक्त किया है।  मण्डलायुक्त ने जलनिगम के अधिशासी अभियन्ताओं को निर्देशित किया है कि नियमित निरीक्षण करके खोदी गयी सड़को की मरम्मत सुनिश्चित करायें।   उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री...

बस्ती में अवैध आरा मशीन संचालकों में मचा हड़कंप रामनगर रेंज वन क्षेत्राधिकारी सोनल वर्मा ने की कार्यवाही

Image
बस्ती में अवैध आरा मशीन संचालकों के खिलाफ कार्यवाही रामनगर रेंज वन क्षेत्राधिकारी सोनल वर्मा एवं सचल दस्ता के साथ वन दरोगा सुनील गौड़  बस्ती- जनपद के रामनगर रेंज में संचालित अवैध आरा मशीन के संबंध में बीते मंगलवार को खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने संज्ञान लिया और कई आरा मशीनों को उखड़वा दिया।       प्राप्त जानकारी के अनुसार वन प्रभाग रामनगर की तेज तर्रार क्षेत्राधिकार सोनल वर्मा ने प्रख्यापित आदेशों के अनुपालन में आज रेंज के अंतर्गत विकासखंड सल्टौवा गोपालपुर के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में संचालित आरा मशीन तथा रुद्रपुर में संचालित आरा मशीन ग्राम परसा खाल की आरा मशीन सहित सुसंगत कार्यवाही की। क्षेत्राधिकार द्वारा की गई कार्यवाही से अवैध आरा मशीन संचालकों में हड़कंप रहा। कार्यवाही के दौरान बेश कीमती महुआ, सागवन, शीशम, आम सहित तमाम तरह की लकड़ियों को जप्त किया गया। हो रही कार्यवाही से वन माफियाओं में दहशत का माहौल देखने को मिला तथा कुछ लकड़ी माफिया क्षेत्र व मशीन को छोड़कर फरार रहे। स्थानीय पड़ताल के दौरान आरा मशीन पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित लड़कियां भी मिली हैं...

प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा 02 निशुल्क गैस सिलेंडर,जिला पूर्ति अधिकारी बस्ती।

Image
    सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश जवाहर भवन लखनऊ के पत्र संख्या-5671/आ0पू0रा0-एलपीजी-59/2006, दिनांक-03.11.2023 द्वारा शासनादेश संख्या-688/29-7- 2023, दिनांक-31.10.2023 के क्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 02 निःशुल्क एल0पी0जी0 सिलेण्डर प्रदान किये जाने के निर्देश जारी किये गये है। शासन एवं खाद्यायुक्त महोदय के निर्देशानुसार उज्ज्वला लाभार्थियों को योजना का लाभ दिये जाने की कार्यवाही निम्नवत् की जायेगीः- 1. इस योजना के अन्तर्गत उज्ज्वला योजना का धारक अपने स्तर प्रचलित उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर 14.20 किग्रा0 सिलेण्डर का रिफिल प्राप्त करेगा, जिसके 03 से 04 दिन के उपरान्त योजनान्तर्गत दिये जाने वाली सब्सिडी उसके आधार प्रमाणित खातें में ऑयल कम्पनियों द्वारा अन्तरित की जायेगी। 2. उक्त योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2023-24 के प्रथम चरण में माह-नवम्बर, 2023 से दिसम्बर, 2023 तथा द्वितीय चरण में माह-जनवरी, 2024 से मार्च, 2024 तक उज्ज्वला लाभार्थियों को पूर्णतया निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल का वितरण कराया जायेगा।  3. प्...

लोअर मिडिल क्लास के बेटे रिंकू सिंह ने माता-पिता का सपना पूरा कर दिया , क्रिकेट में एंट्री ने बदली जीवन की तस्वीर

Image
           माता पिता के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह जैसे ही रिंकू सिंह को भारतीय टीम की जर्सी मिली, रिंकू ने माता-पिता को गिफ्ट कर दी। लोअर मिडिल क्लास के बेटे ने माता-पिता का सपना पूरा कर दिया। रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बेहद सामान्य परिवार से आते हैं। रिंकू सिंह से पहले अलीगढ़ का कोई खिलाड़ी भारत के लिए नहीं खेला। उनके पिता घरों में गैस सिलिंडर पहुंचाने का काम करते थे। जब परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया, तब रिंकू सिंह ने भी काम करने का सोचा। बड़े भाई ने रिंकू के लिए एक जगह झाड़ू पोछा करने की बात कर ली। रिंकू सिंह ने यह काम भी किया।  संघर्ष के बीच रिंकू सिंह ने क्रिकेट नहीं छोड़ा। कड़ी मेहनत के दम पर रिंकू सिंह यूपी की अंडर-19 टीम में सिलेक्ट हुए। परिवार को कर्ज के बोझ से बाहर निकालने के लिए रिंकू सिंह खिलाड़ी के तौर पर मिलने वाले वजीफे को घर भेज देते थे। खुद पर कभी एक रुपया भी खर्च नहीं करते थे। रिंकू सिंह पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। उन्होंने अपनी जिंदगी पूरी तरह क्रिकेट को समर्पित कर दी थी। आखिरकार रिंकू सिंह की मेहनत रंग लाई। आज लोग भारतीय कप...

गुरुनानक के जीवन के आदर्शो पर प्रकाश डॉo वी. के. वर्मा द्वारा रचित कविता

Image
        डॉo वीoकेo वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी बस्ती              गुरु नानक जयन्ती पर हृद‌योगार                 गुरु नानक भारत की शान ।                 सन्त शिरोमणि सुख की खान।                 राग द्वैष से न्यारे थे।                 सन्तों को अति प्यारे थे।                  जग में चिर प्रकाश फैलाया।                  सदा प्रेम का दीप जलाया।                  जग से किया अंधेरा दूर।                  थे सबकी आखों के नूर।                  किया वेदना का अवसान।                   गुरु नानक थे परम महान।     ...

संविधान दिवस पर डॉo वी.के. वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी बस्ती, द्वारा रचित कविता

Image
                     डॉo वीoके o वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी बस्ती (दिनांक 26 नवम्बर 2023) भारत का सविधान है, भारत का सर्वोच्च बिधान।   अपने संविधान का करते ’वर्मा’ हमसब अति सम्मान। आज की तिथि उनचास में हुआ संविधान यह पारित। भीमराव अम्बेडकर जी ने किया इसे निस्तारित। छब्बीस जनवरी सन् पचास से लागू अपना संविधान है। संविधान है दिवस आज ही भारत अपना चिर महान है। बाबा अम्बेडकर जी थे संविधान निर्माता। उनके ऊपर गर्व कर रही अपनी भारत माता। आओ हम सब भारतवासी खुशियाँ आज मनाएँ। संविधान दिवस पर ’वर्मा’ घर-घर अलख जगाएँ। छव्वीस नवम्बर का प्रभात है प्रकृति-नटी हरषाई। संविधान दिवस पर तुमको देता आज बधाई। डा० वी० के० वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती।

भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर आजादी के 76 वर्ष बाद सुप्रीम कोर्ट परिसर में संविधान निर्माता डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण ,

Image
भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर आजादी के 76 वर्ष बाद सुप्रीम कोर्ट परिसर में संविधान निर्माता डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण          भारत की  राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मु ने दी श्रद्धांजलि   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 7 फीट ऊंची प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु और सीजेआई चंद्रचूड़ ने पौधारोपण किया। नई दिल्ली - भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने रविवार को  नया  इतिहास रच दिया जब न्यायालय परिसर में भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण संविधान दिवस समारोह 2023 के दौरान किया गया. समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की कई सम्मानित हस्तियों को अदालत ने व्यक्तिगत निमंत्रण के माध्यम से आमंत्रित किया था। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं। व...

एक्सिस बैंक बस्ती के शाखा प्रबंधक सहित लोन प्रबंधक के खिलाफ ग्राहक से धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज, पति के मृत्यु के बाद पत्नि को गलत तरीके से बना दिया था सहऋणी

Image
  बस्ती (यूपी) बस्ती जिले में कोतवाली थानाक्षेत्र के एक्सिस बैक शाखा बस्ती में लोन के नाम पर बैंक प्रबंधकों की ओर धोखाधड़ी करने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने शहर के विशुनपुरवा मोहल्ला निवासी पीड़िता सीमा सिंह की तहरीर पर बैंक के शाखा प्रबंधक व प्रबंधक लोन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि अभियुक्तगण द्वारा धोखाधड़ी करके आवेदिका के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर पति द्वारा लिए गये लोन एग्रीमेन्ट में पति के मृत्यु के बाद आवेदिका को सहऋणि बना दिया। जबकि आवेदिका का कहना है कि उसने कोई हस्ताक्षर नहीं बनाया इसके बावजूद लोन एग्रीमेन्ट पर उसके फर्जी हस्ताक्षर इन लोगों ने कर दिए हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई प्राथमिकी की तहकीकात शुरु कर दी है। पुलिस की जांच में इस मामले में पाया गया है कि फ्राड के केस में नामजद दोनों बैंक अधिकारी वर्तमान में एक्सिस बैंक की शाखा में तैनात नहीं हैं उनका ट्रांसफर हो चुका है

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति ओझा के निधन से बस्ती जिले में शोक की लहर , पूरे जिले में कई अस्पताल बंद रहे, अन्तिम दर्शन के लिए कई हजार शुभ चिंतकों भीड़ हुई इकट्ठा

Image
उप्र बस्ती जिले की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति ओझा के निधन से जिले में शोक की लहर फैल गई। जो भी सुना सभी अवाक रह गया। लोगों ने डॉ. ज्योति को श्रद्धांजलि अर्पित की। कुदरहा क्षेत्र की डॉ. ज्योति ओझा वर्तमान में दक्षिण दरवाजा स्थित निजी हॉस्पिटल चला रही थीं। जानकारी के अनुसार बीती रात हॉस्पिटल पर ही थीं। सुबह सात बजे स्कूल जाते समय उनका बेटा अथिक मां से मिलने चचेरे भाई मनीष संग गया था। डॉ. ज्योति की तबियत खराब देख मनीष ने चाचा डॉ. सत्येंद्र मणि ओझा और डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर दोनों लोग आनन-फानन में डॉ. ज्योति को अनंता अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कुदरहा लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए पूर्व तैनाती स्थल जिला महिला चिकित्सालय के स्टाप सहित कई हजारों की संख्या में शुभचिंतकों और उनके मरीजों का तांता लगा रहा।

चीन में रहस्यमयी बीमारी की दस्तक तेजी से बच्चे हो रहे शिकार, कोविड महामारी के बाद छाया दूसरा बड़ा संकट, भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा किसी भी आपात की स्थित से लड़ने को हैं तैयार

Image
  चीन में रहस्यमयी बीमारी की दस्तक तेजी से बच्चों को बना रही है शिकार बीजिंग। चीन में नई रहस्यमयी बीमारी ने दस्तक दी है। उत्तरी चीन में यह तेजी से बच्चों को अपना शिकार बना रही है। डब्ल्यूएचओ ने इन बच्चों में सांस संबंधी व निमोनिया बीमारी का पता लगाया है। डब्ल्यूएचओ ने चीन को हर जानकारी साझा करने के निर्देश दिए हैं। चीनी लोगों से भी बीमारी के उपायों का पालन करने को कहा गया है। सभी को बीमार लोगों से दूरी बनाए रखने, बीमार होने पर घर पर रहने और मास्क पहनने की अपील की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसे रहस्यमयी निमोनिया कहा जा रहा है क्योंकि इसके कई लक्षण निमोनिया से अलग हैं। मरीजों में तेज बुखार के साथ खांसी, फ्लू फेफड़ों में सूजन जैसे लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। चीन केचीन में रहस्यमयी बीमारी की दस्तक तेजी से बच्चों को बना रही शिकार      सांकेतिक तस्वीर WHO ने चीन से मांगी डिटेल रिपोर्ट डब्ल्यूएचओ ने बच्चों में सांस लेने संबंधी बीमारियों और निमोनिया के ग्रुप में बढ़ोतरी पर चीन से डिटेल में जानकारी देने का अनुरोध किया है. चीन में इन्फ्लूएंजा, इन्फ्लूएंजा जैसी बीमार...

पूर्व विधायक के प्रतिनिधि मनोज सिंह ने सड़कों के निर्माण में लगाया धांधली का आरोप , भ्रष्टाचार करने वाले पी.डब्लू.डी.के अधिकारीयों के खिलाफ़ टीम गठित कर टीएसी द्वारा जांच की मांग

Image
 पूर्व विधायक के प्रतिनिधि मनोज सिंह ने सड़कों के निर्माण में लगाया धांधली का आरोप बस्ती। रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी नेता मनोज सिंह ने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री को पत्र भेजकर रूधौली विधानसभा क्षेत्र में सड़को के निर्माण में मनमानी, व्याप्त भ्रष्टाचार, एक ही सड़क के निर्माण पर दो बार भुगतान ले लिये जाने की जांच टीम गठित कर टीएसी से कराने और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है। मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री को भेजे गए पत्र में भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा है कि जल्द ही बस्ती जनपद के विधान सभा क्षेत्र 309 रुधौली में निर्माण खण्ड 1 में हुए सडक निर्माण में व्याप्त भ्रष्टाचार व फर्जी भुगतान का टीम गठित कर टीएसी जांच कराय जाय। निर्माण खण्ड 1 से नगर पंचायत भानपुर के अन्तर्गत में एक ही निर्माण कार्य में नाम बदल कर कई बार भुगतान लिया गया है। और इसी क्षेत्र में सडक पर बिना कार्य करायें भी भुगतान फर्जी तरीके से विभाग व ठेकेदारों की मिली भगत से करा लिया गया है। पत्र में कहा गया है कि एक ही सडक पर अलग अलग नाम बदल कर (1. पीबीबी 4...

संतकबीर नगर की मशहूर यू ट्यूबर मालती चौहान की मौत ,मालती का शव फंदे से उसके घर में झूलता मिला , पुलिस करा रही पोस्टमार्टम,

Image
  संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले की मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान का शव गुरुवार भोर उनके घर में फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना जैसे ही क्षेत्र में लोगो को मिली अफरा तफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर गांव निवासी मालती चौहान का शव उनके ही घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया,  बताया जा रहा है कि मालती का अपने पति विष्णु चौहान से विवाद चल रहा था। ऐसे में पुलिस विष्णु चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना से मालती के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पोस्टमार्टम हाउस खलीलाबाद में भी लोगों का तांता लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि मालती चौहान अभी कुछ दिनों पहले यूट्यूब पर वीडियो बना कर नामी यूटूबर बनने के लिए कड़ी मेहनत करती रही, कुछ ही दिनों में मालती के इतने फैन्स हो गए कि वह जिले की एक मशहूर यू ट्यूबर बन गई थीं और काफी चर्चा में रहती थीं। कई बार उनके यूट्यूब को लेकर पुलिस ने कड़ाई भी बरती थी। उनकी संदिग...

आवासीय कॉलोनी बनाने के लिए शासन से लेनी होगी अनुमति -मंडलायुक्त बस्ती मंडल का निर्देश

Image
    बस्ती 22 नवम्बर 20 23.  बस्ती विकास प्राधिकरण द्वारा आवासीय योजना के लिये भूमि का चिन्हीकरण करके कालोनी बनाने के लिये शासन से अनुमति प्राप्त करने हेतु मण्डलायुक्त,अध्यक्ष प्राधिकरण अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।  सभागार मे आयोजित प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करते हुये उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि सम्पूर्ण नजूल भूमि का चिन्हीकरण कर लिया गया है। तहसील सदर द्वारा इसका सत्यापन करने एवं खाली जमीन पर बोर्ड लगाने के लिये उन्होंने निर्देश दिया है ।   उन्होंने प्राधिकरण को शासन से सीड कैपिटल प्राप्त करने के लिये पत्राचार करने का निर्देश दिया है।  उल्लेखनीय है कि आवास विकास परिषद द्वारा स्टाम्प ड्यूटी के अंश 157.25 लाख के सापेक्ष 59.97 लाख अवस्थापना कार्य के लिये अवमुक्त कर दिया गया है। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि अवशेष 97.28 लाख प्राप्त करने के लिये भी शासन से पत्राचार किया जाये।  बोर्ड के निर्देश के अनुपालन में मड़वानगर, नरहरिया, हर्दिया, बरगदवा, सोनबरसा, पिपरा रामकिशुन गावों में अवैध कालोनियों के विरुद्ध अभियान संचालित किया जा र...

जिलाधिकारी बस्ती ने भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Image
बस्ती 22 नवम्बर 23. केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को राजीव शर्मा (आई.एफ.एस.) नोडल अधिकारी, भारत सरकार तथा जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।  उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों एवं उपस्थित जन समूह को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शपथ दिलाया ।  यह वैन रोस्टर के अनुसार भारत सरकार तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेंगे तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। यह अभियान 26 जनवरी 2024 तक संचालित होगा।   भारत सरकार के नोडल अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण योजना, हर घर नल, अटल पेंशन सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। उन्होंने बता...

आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ जारी हुआ वारंट, पुलिस की आधा दर्जन टीमें गिरफ्तारी के लिए खोज रही हैं , आगे पीड़िता ने बयान नहीं बदला तो होगी बर्खास्तगी की कार्यवाही

Image
  बस्ती, 21 नवम्बर। नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के ऊपर एक महिला मजिस्ट्रेट द्वारा रेप की कोशिश किये जाने का आरोप लगने के बाद लगातार जिला प्रशासन की किरकिरी हो रही है। पहले कोतवाली पुलिस ने मामले में एआईआर दर्ज में अनावश्यक देरी की, इसके बाद आरोपी के निलंबन में काफी विलंब हुआ। सूत्रों की माने तो प्रशासन मामले को रफा दफा करने की हर कोशिश में नाकाम रहा है।            फोटो: आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला    प्रशासन अपने को घिरता देख मजबूर होकर निलंबन की कार्यवाही करनी पड़ी। अब घनश्याम शुक्ला के खिलाफ गिरफ्तारी वारन्ट जारी किया जा चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक ने इसके लिये पुलिस की 6 टीमों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस बीच पीड़ित महिला और आरोपी नायब तहसीलदार के बीच एक और किरदार सामने आया है जो बलरामपुर का बताया जा रहा है। यह भी पता चल रहा है कि घटना की रात वह पीड़िता के आवास में मौजूद था। इसके अलावा आरोपी और पीड़िता की मोबाइल पर हुई चैटिंग भी कई सवाल खड़े करती है।  कुल मिलाकर मामला महिला से जुड़ा होने के कारण सभी आवश्यक कदम उठाएं जायेंगे। पीड़...

30 वर्षीय भाँजे की हुई हार्ट अटैक से मौत, शव को देखने गए 50 वर्षीय मामा का भी हो गया मौके पर हार्ट अटैक , एक साथ दो दो मौतों ने जकझोर दिया रिश्तेदारों का हृदय

Image
  कुदरहा, बस्ती   नगर पंचायत गायघाट में मंगलवार को 30 वर्षीय युवक की अचानक हार्ट अटैक से मौत की सूचना पर दुख में शामिल होने आए मामा की भी देखते ही देखते मौत हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र के लोगो की आंखे नम हो गई।     नगर पंचायत गायघाट निवासी सुरेंद्र पुत्र गुलाब चन्द अग्रहरी 3 भाईयो में दूसरे नंबर पर था। जो ठेले पर चाट की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। सुरेंद्र की लगभग एक साल पहले शादी हुई थी। अचानक हार्ट अटैक से मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मौत की सूचना पर आए दुबौलिया थानाक्षेत्र के पारा निवासी कन्हैया लाल 50 वर्ष मामा का सुरेंद्र की शव को देखने के बाद अचानक तबियत खराब हो गया और उनकी भी हार्ट अटैक से मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिजनों हाहाकार मच गया। कन्हैया लाल सैनिया चौराहे पर खोमचे की दुकान लगाकर परिवार का भार पोषण करता था। कन्हैया लाल एकमात्र पुत्री और पत्नी को छोड़ गए। अचानक हुई मौत से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हैं ।

जिले में गाजा ,अफीम माफियाओं की खैर नहीं, जिलाधिकारी बस्ती की अध्यक्षता में नारको -आर्डिनेशन सेन्टर की बैठक संपन्न

Image
  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मादक पदार्थों के बिक्री के खिलाफ नारको -आर्डिनेशन सेन्टर की बैठक संपन्न बस्ती - जिलाधिकारी अंद्रा वामसी की अध्यक्षता में नारको-आर्डिनेशन सेन्टर की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी, जिसमें मादक पदार्थो की तस्करी, जिले में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र, ड्रग्स जॉच उपकरण सहित अन्य बिन्दुओं पर गहन समीक्षा किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निरन्तर सतर्कता बरतने तथा अफीम व गॉजा माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। उन्होने कहा कि इनके बड़े सप्लायरों के बारे में भी जानकारी ली जाय तथा ड्रग्स का प्रयोग करने वालो को सुधार के लिए पुनर्वास केन्द्र भिजवायें। बैठक का संचालन जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी ने किया। इसमें अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी रमाशंकर दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी, उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र, शत्रुघन पाठक, आशुतोष तिवारी सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बस्ती के अध्यक्षता में तहसील रूधौली सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, छोटी बड़ी सभी समस्याओं को सुना जाय जिलाधिकारी अंद्रा वामसी का निर्देश

Image
डीएम व एसपी. बस्ती के उपस्थित में तहसील रूधौली सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन  बस्ती - जिलाधिकारी अंद्रा वामसी व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी की अध्यक्षता में तहसील रूधौली सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ फरियादियों को संतुष्टि भी मिलनी चाहिए।          उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भूमि सम्बन्धित मामले है, उसमें राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके शिकायतों का त्वरित...

सुब्रत राय के अन्तिम संस्कार में दोनों बेटे शामिल नहीं हुऐ , निवेशकों के हजारों करोड़ों रूपए लेकर विदेश में बस गए हैं लंदन से आए पोते हिमांक रॉय ने उन्हें मुखाग्नि दी

Image
एक वक्त था जब  सुब्रत रॉय ने दोनों बेटों की शादी में देश विदेश के VVIP इक्ट्ठे किए। बड़े से बड़े नेता, बिजनेसमैन, हीरो, हीरोइन, स्पोर्ट्स पर्सन और समाज के खास व बड़ी शख्सियतों ने शिरकत किया। 2004 में जब दोनों बेटों की शादी एक ही दिन हुई तो 500 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च (ज़ाया) किए गए। अमिताभ सलमान से लेकर सुष्मिता ऐश्वर्या ने गेट पर खड़े रह कर सबका स्वागत किया। क्रिकेटर्स, जानी मानी हस्तियां खाना खिलाते नजर आईं। बाकी सजावट तो छोड़िए, एक करोड़ रुपए की डिजायनर मोमबत्ती जलाई गई जो डिंपल कपाड़िया की कंपनी पर एहसान जताने के तहत खरीदी गई थी।  वक्त बदला, हालात बदले... और बाप जब कानूनी घेरे और जेल के चक्कर में फंसे तो दोनों बेटा हजारों करोड़ रुपए लेकर विदेश जा बसे।  क़रीब दो दिन इंतज़ार के बावजूद दोनों बेटे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। बेटों ने बड़े ही बेशर्मी और ढिठाई से आने में असमर्थता जता दी। शायद डर हो कि केस मुकदमे की गाज बेटों पर न गिर जाए। अगर गाज गिरनी होगी तो विदेश से भी उठा लिए जाएंगे।  ऐसे मौके के लिए किसी शायर ने लिखा है.... मेरी नमाज़-ए-जनाज़ा पढ़ी है ग़ै...

डॉoवीoकेo वर्मा बिहार प्रांत में रामधारी सिंह "दिनकर"सम्मान से सम्मानित , बस्ती के साहित्यकारों और कवियों में छाई खुशियों की लहर

Image
  डॉoवीoकेo वर्मा रामधारी सिंह "दिनकर"सम्मान से सम्मानित   भागलपुर   (बिहार) विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर, बिहार द्वारा हिंदी सेवा, सारस्वत साधना तथा कला के क्षेत्र में निरंतर योगदान के लिए आयुष चिकित्साधिकारी/सामाजिक कार्यकर्ता डा0 वी0 के0 वर्मा को रामधारी सिंह ’दिनकर’ सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉo वीoकेoवर्मा बस्ती जनपद के अग्रणी समाजसेवी हैं समाज सेवा के साथ साथ साहित्य प्रेमी हैं अभी तक इन्होंने हजारों कविताओं की रचना कर  बस्ती के नए कीर्तिमान स्थापित करने की तरफ अग्रसर हैं कोरोना काल में अद्भुत सहयोग के लिए डॉक्टर वर्मा देश विदेश में सम्मानित हुए हैं यह बस्ती जनपदवासियों के लिए व अन्य चिकित्सकों के लिए बेहद गर्व की बात है , डॉo वर्मा को साहित्य के क्षेत्र में "दिनकर"सम्मान की प्राप्ति की सूचना मिलते ही बस्ती जनपद के साहित्यकारों और कवियों में खुशी की लहर छा गई है 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरैया में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ,अच्छा स्वास्थ्य मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी – विधायक अजय सिंह

Image
  सीएचसी हरैया में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ,अच्छा स्वास्थ्य मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी – विधायक अजय सिंह बस्ती (यूपी) 16 नवंबर जनपद बस्ती के  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया में गुरुवार को मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन अधीक्षक डॉ आर के सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हरैया विधायक अजय सिंह ने फीता काटकर किया। जिसके अंतर्गत कुल 152 मरीजो की जांच करके परामर्श एवं दवा वितरण किया गया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि हम सभी के पास अपना एक नाम और व्यक्तित्व है। सभी के प्रति सेवा की भावना रखना मानसिक बीमारी की सबसे बेहतरीन दवाई है। अच्छा स्वास्थ्य मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। कहा कि मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन केंद्र एवं राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। मानसिक रोगी के उपचार सही से उसके निकटतम स्थल पर हो सके इसके लिए इस शिविर का आयोजन ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉoएoएनo त्रिगुण ने लोगों को मानसिक रोग के लक्षणों और इससे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया के अधीक्षक डॉ आर के ...

महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती के टीवी एवं चेस्ट विभाग द्वारा टीवी के मरीजों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Image
  महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती के टीवी एवं चेस्ट विभाग द्वारा टीवी के मरीजों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया    बस्ती दिनांक 17 नवम्बर 2023 को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती के टीवी एवं चेस्ट विभाग द्वारा टीवी के मरीजों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया  इस कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य बस्ती मेडिकल कॉलेज की अध्यक्षता में 40 टीवी के मरीज को केली के चिकित्सकों द्वारा गोद लिया गया है टीवी एंड चेस्ट विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ प्रवीण गौतम ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए बताया की टीवी विभाग और मेडिकल कॉलेज के दवारा टीवी मरीजों के समय-समय पर गोद लिया जाता है तथा पोषण पोटली का वितरण किया जाता है। इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में पोषण आहार का महत्व बताते हुए डॉक्टर प्रवीण गौतम ने लोगों को टीवी से रोकथाम इलाज एवं बचाव के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर अलका शुक्ला डॉक्टर अनिल यादव डॉक्टर समीर डॉक्टर राहुल सिंह डॉक्टर अजय ,डॉक्टर समीर ,जुनैद डॉट्स प्रोवाइडर व कैली हॉस्पिटल के चिकित्सा गण मौजूद रहे साथ में सब लोगों ने...