Posts

दुष्कर्म के आरोपी सुड्डू सिंह नें फांसी लगाकर दी जान , बेलाड़ी गांव में पुलिस बल तैनात

Image
 उप्र बस्ती  जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ ग्राम  बेलाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म,एससीएसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ सुड्डू सिंह ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरे दिन गांव के ही अभिषेक ने घर पर आकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में कार्यवाही चल रही  दुष्कर्म के दोषी नें फांसी लगाकर दी जान  नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी ग्राम निवासी सुड्डू सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बेलाड़ी -मरवटिया मार्ग पर एक पेड़ से लटका हुआ मिला | मृत व्यक्ति की पहचान बेलाड़ी निवासी सुड्डू सिंह के रूप में हुई सूचना पर पहुंची नगर पुलिस लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | मिली जानकारी के अनुसार सुड्डू सिंह 38 वर्ष तथा दो अन्य युवकों के खिलाफ गांव की रहने वाली एक युवती द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मुकद...

रूधौली थाना अन्तर्गत नगर पंचायत निवासी युवक ने अश्लील वीडियो के सहारे महिला से दुष्कर्म, ससुराल वालों को भेजा वीडियो

Image
  अश्लील वीडियो बनाकर महिला से दुष्कर्म, ससुराल वालों को भेजा वीडियो सांकेतिक चित्र  बस्ती। रुधौली नगर पंचायत क्षेेत्र के एक वार्ड निवासी एक विवाहिता का मोहल्ले के ही एक युवक ने चोरी से अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार किया। अश्लील वीडियों को उसकी ससुराल में भेजकर वायरल कर दिया, जिससे उसकी शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके वार्ड का निवासी जुबेर अहमद ने चोरी से उसकी गंदी वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया, जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे गाली और धमकी दी। बताया कि उसकी दो वर्ष पूर्व शादी हुई है और वह गर्भवती भी है। 7-8 माह पूर्व आरोपी द्वारा गंदा वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए न केवल बलात्कार किया गया बल्कि वीडियो बनाकर उसकी ससुराल वालों को भी आरोपी ने भेज दिया। इसके चलते उसकी शादी टूटने की कगार पर आ गई है। आरोपी का साथ गांव की ही एक महिला और उसकी पुत्री, पति व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर लगाया है। मामले में तहरीर के आधार पर आर...

बस्ती कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में एक डाक्टर और आशा बहू में बाहर अल्ट्रासाऊंड को लेकर झड़प डीएम बस्ती ने सीएमओ बस्ती को दिया जांच का निर्देष

Image
  कप्तानगंज (बस्ती)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक डाक्टर और आशा बहू में झड़प हो गई। झड़प के बाद सीएचसी प्रभारी समेत अन्य डाक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बन्द कर दीं। मात्र इमरजेंसी सेवा जारी रखी। ओपीडी सेवाएं बन्द करने के बाद मरीज अस्पताल परिसर में चक्कर काटने लगे। इस घटनाक्रम की सूचना जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को मिली तो उन्होंने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सीएचसी कप्तानगंज पर पहुंच कर मामले की जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएचसी कप्तानगंज पर पहुंचकर सीएमओ ने परे घटना की जानकारी की। प्रभारी समेत अन्य डाक्टरों और आशा बहुओं से पूछताछ की जिसमें पता चला कि कमीशनबाजी को लेकर डाक्टर और आशा बहुओं में झड़प हुई थी। कुछ आशा बहुओं ने आरोप लगाया कि डाक्टरों द्वारा जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे अपने हिसाब से चिन्हित सेंटरों से कराए जाते हैं। दवाईयां भी अपने परिचित मेडिकल स्टोर पर खरीदने के लिए मरीजों से कहा जाता है। वहीं अधीक्षक अभय कुमार सिंह ने कुछ आशा बहुओं द्वारा लगाये गये आरोप को निराधार बताया। कहा कि कुछ आशा बहुओं द्वारा आये दिन सीएचसी कप्तानगंज पर कर्मचारि...

प्रभावती पलटूराम मेमोरियल किलकारी हॉस्पिटल कप्तानगंज बाजार जनपद बस्ती में स्वच्छ रक्तदान शिविर का आयोजन, नगर पंचायत व ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ कप्तानगंज के द्वारा फीता काट कर लिया गया शिविर का शुभारंभ

Image
   दिनांक 16 जुलाई 2024  आज प्रभावती पलटूराम मेमोरियल किलकारी हॉस्पिटल कप्तानगंज बाजार जनपद बस्ती में स्वच्छ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ  नगर पंचायत अध्यक्ष कप्तानगंज चंद्र प्रकाश चौधरी   और  ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ  कप्तानगंज के द्वारा फीता काटकर किया गया, किलकारी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित स्वच्छ रक्तदान शिविर में कुल 23 लोगों ने अपना रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं जिनमें से 18 लोगों ने रक्तदान किया । रक्तदान करने वालों लोगों में से विशाल चौधरी, प्रधान संघ अध्यक्ष मनीष चौधरी अखिलेश कुमार, इंजीनियर कृष्ण मोहन पटेल ,डॉक्टर सीएम पटेल, लकी चौधरी ,संदीप चौधरी, अजय कुमार,शेषमणि चौधरी ,अब्दुल रज्जाक ,सुरेंद्र चौधरी ,अशोक पटेल ,अरुण कुमार, रामवृक्ष चौधरी ,राम सुरेश, दिनेश शर्मा, अनुराग चौधरी ,कृष्ण कुमार ,योगेंद्र शर्मा । शैक्षिक रक्तदान शिविर के लिए डॉक्टर सीएम पटेल ने मेडिकल कॉलेज मेडिकल बस्ती से आए सभी ब्लड बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और जितने भी लोगों रक्तदान में महादान कर पुनीत कार्य किया ...

सामुदायिक केन्द्र भानपुर एसीएमओ नें पैथालोजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मारा छापा, एक को किया सील

Image
बस्ती जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर के सामने स्थित अल्ट्रासाउंड व पैथालोजी सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नें छापेमारी की। इस दौरान तीन सेंटरों की जांच हुई, जिसमें एक सेंटर सील कर दिया गया, जबकि दो सेंटरों के संचालकों को विभाग ने नोटिस जारी की है। गुरुवार को दोपहर बाद एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता की टीम भानपुर पहुंची। यहां टीम सीएचसी के सामने स्थित सांई डायग्नोस्टिक सेंटर, शुक्ला डायग्नोस्थिट सेंटर व पब्लिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी की। यहां तीनों सेंटरों को बारी-बारी से जांचा। सांईं व शुक्ला डायग्नोस्टिक सेंटर नें तो सभी प्रपत्र दिखा दिए, मगर यहां रजिस्टर में दर्ज कुछ मरीजों का फार्म एफ नहीं भरा मिला जिस पर टीम नें संबंधितों को नोटिस जारी किया है। वहीं दूसरी ओर पब्लिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच पडताल में खासी कमियां पाई गईं। यहां मांगे जाने पर सेंटर के संचालक नें तो फार्म एफ दिया और न अल्ट्रासाउंड ओपीडी के रजिस्टर उपलब्ध करा सके। इसके अलावा सेंटर पर संचालित पैथालोजी में मेडिकल वेस्ट के समुचित निस्तारण की व्यवस्था भी नहीं मिली। यहां सीसीटीवी कैमरा भी बंद पाया गया। सेंटर सं...

अजमेर जा रही श्रद्धालुओ से भरी प्राईवेट बस पलटी दर्जनों लोग घायल घायलों का चल रहा सरकारी अस्पताल में इलाज

Image
  कप्तानगंज बाजार में सवारियों से भरी प्राइवेट बस पलटी,108 की एंबुलेंस से  घायलों को पहुँचाया अस्पताल बस्ती। रविवार की सुबह लगभग सवा आठ बजे एक प्राइवेट बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया,हादसे में बस में सवार दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार यात्री अजमेर शरीफ से बिहार सीतामढ़ी जा रहे थे। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग दुर्गा प्रसाद और शिवम ने 108 पर फोन किया आऔर कुछ ही समय मे 108 की एम्बुलेंसें घटना स्तल परहुॅच गयी और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। घायलों में ताजमूल खातून पति वासिर उम्र 60 वर्ष, अल्हूर मंसूर उम्र 62 वर्ष, इबारा खातून पति इदरीश उम्र 40 वर्ष, शायराना खातून पति अब्दुल लहरी उम्र 50 वर्ष, जुबेरा उम्र 55,शबाना खातून पति कुरमन मंसूर,अमरा खातून,साहिबुन खातून, सलीम उम्र 65 वर्ष, पसौधर खातून उम्र 20 वर्ष, रजवाना खातून उम्र 40 वर्ष,  मोहम्मद कुर्बान उम्र 45 वर्ष आदि गंभीर रूप से घायल हुए। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ...

विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने फीता काटकर पटेल एस.एम.एच.हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कालेज गोटवा में पंजाब केसरी न्यूज एजेंसी द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का किया उद्घाटन

Image
  समाचार एजेंसी पंजाब केसरी द्वारा पटेल एस एम एच हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कालेज गोटवा में स्व. श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी के 9वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क मेडिकल  चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया   फीता काट कर कैम्प का उद्घाटन  बस्ती सदर  विधायक  महेन्द्र नाथ यादव  ने किया। कार्यक्रम में चिकित्साकर्मियों को सम्मान्नित भी किया गया। कार्यक्रम आयुष चिकित्साधिकारी/प्रबंधक डा. वी. के. वर्मा के  अध्यक्षता में संपन्न हुआ।  इस अवसर पर पटेल हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ व  क्षेत्र के विभिन्न आगंतुकों गण भारी संख्या में शामिल हुए  लगभग 278  मरीजों निशुल्क चिकित्सा जांच सम्पन्न हुआ 

नवजात शिशुओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश, डॉक्टर पीoएसoपटेल शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ

Image
  डॉ०पी०एस० पटेल नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ     बच्चों की देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश बच्चे को 6 माह तक केवल माँ का दूध ही पिलाएं  1. बच्चे को गाय-भैंस या अन्य जानवर का दूध ना पिलाएं क्योकि इसमें सामान्य से ज्यादा मात्रा में प्रोटीन और अन्य तत्व पाए जाते है जिनको बच्चे आसानी से पचा नहीं पाते बच्चों की अर्ध विकसित किडनी पर भी इनका बुरा असर पड़ता है। 2. बच्चों को 6 माह तक पानी ना दें इनकी पानी की आवश्यकता मां के दूध से ही पूरी हो जाती है। 3. बच्चों को शहद ना पिलाएं इससे बच्चे को विशेष प्रकार के वैक्टिरिया (बाटयुलिनिज्म) का इन्फेक्शन हो सकता है जिसमें बच्चों की जान को भी खतरा हो सकता है। 4. बच्चे को दूध पिलाने के बाद 20 मिनट से आधे घंटे तक कंधे पर रखकर सहलायें, बच्चे को पेट के बल ना लिटाएं पेट के बल लेटाने पर बच्चों में sudden infant death Syndrome (सिड्स) का खतरा बढ़ जाता है नेप्पुल से दूध ना पिलायें। 5. बच्चे की गर्भनाल पर मिट्टी गोबर ना लगाएं गर्भ नाल पर लाल पन होने या कोई भी बदबूदार सफेद पदार्थ के रिसाव होने पर डॉक्टर से तुरन्त संपर्क करें। 6. बच...

हाथरस में कथावाचक के सत्संग में भारी भीड़ में मची भगदड़ 150 के करीब लोगों की मौत , मेडिकल कालेज में लाशों के गिनते वक्त सिपाही को पड़ा दिल का दौरा ,मौत

Image
  हाथरस (यूपी )जिधर देखिए उधर शव ही शव और अपनों को खो चुके परिजनों का लिपट कर रोना डियूटी पर तैनात सिपाही नहीं सह सका और मेडिकल कालेज में हार्ट अटैक आने से एक सिपाही की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में 'भोले बाबा' के सत्संग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। उक्त हादसे में 134 लोगों की मौत हो गई है। हाथरस में 107 और एटा में 27 लाशें अब तक गिनी जा चुकी हैं। एटा में मेडिकल कॉलेज में लाशों का ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही रजनेश 30 को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल क्वीक रिस्पांस टीम अवागढ़ में तैनात था। उसे मेडिकल कॉलेज में आपात ड्यूटी पर बुलाया गया था, इतनी लाशें एक साथ देखकर वह बर्दाश्त न कर सका, और उसे हार्ट अटैक आ गया। सिपाही मूल रूप से अलीगढ़ जिले के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर का रहने वाला था।

सीएम योगी ने जारी किया फरमान,कहा- स्वास्थ्य विभाग में किसी का नहीं होना चाहिए ट्रांसफर,24 घंटे अलर्ट पर रहें

Image
  लखनऊ।उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है।ऐसे में जलजमाव और बाढ़ की हालत उत्पन्न हो सकती है।इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है।बैठक में सीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आगामी तीन माह की अवधि में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत किसी सीएमओ और अन्य चिकित्सक का ट्रांसफर ना हो।बारिश का मौसम प्रारंभ हो चुका है।यह समय बीमारियों की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है।ऐसे में स्वास्थ्य विभाग का पूरा तंत्र चौबीस घंटे अलर्ट रहे। सीएम योगी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों को आपातकाल में तत्काल स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध होनी चाहिए।अयोध्या के श्रावण मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध समय से कर लिया जाए। सीएम योगी ने कहा कि हर साल अप्रैल,जुलाई,अक्टूबर में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभागों के कोऑर्डिनेशन के साथ विशेष अभियान संचालित होता है।इस साल 1 जुलाई से इसका नया फेज शुरू हो रहा है।अभियान को प्रभावी बनाना हर किसी की जिम्मेदारी है।पहले के अनुभवों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सीएम योगी ने क...

1 जुलाई के अवसर पर डी.एम. रवीश गुप्ता ने प्राइमरी स्कूल में बच्चों को तिलक लगाकर फूलों से किया स्वागत

Image
  बस्ती (उ. प्र.)। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड बस्ती सदर के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल, भुअर निरंजनपुर का भ्रमण किया। उन्होंने कक्षा 01 में कुल नामांकित 15 बच्चों के सापेक्ष मौके पर उपस्थित 14 बच्चों का रोली - चन्दन लगाकर तथा पुष्प से स्वागत किया। वहां उपस्थित बच्चों से अक्षरज्ञान के बारे में सवाल भी पूछे। बच्चों को स्टेशनरी तथा चॉकलेट - टॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यालय में बनाये गये पोषण वाटिका में नवीन पौधे रोपित करने का निर्देश दिया।  जिलाधिकारी ने पीएम पोषण (एम०डी०एम०) योजना के अन्तर्गत बनाये जा रहे भोजन के बारे में रसोइयों से पूछा, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि आज सब्जी - रोटी बनाया जा रहा है और सुबह बच्चों को फल में केला का वितरण कराया गया है। इसके साथ - साथ बच्चों के लिये पकवान में हलुआ बनाया गया है। उन्होंने बनाये गये पकवान को चखकर देखा और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों के अधिगम स्तर को जानने के लिये कक्षा 05 में पढ़ने वाले बच्चों से अंग्रेजी, गणित तथा सामान्य ज्ञान आदि से संबंधित सवाल पूछा, जिसका बच्चों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया। डीए...

डॉक्टर्स डे( चिकित्सक दिवस)के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर वी.के. वर्मा ने भारत रत्न डा0 विधानचंद्र राय को किया शत-शत नमन

Image
    भारत में चिकित्सक दिवस (Doctor's Day)       एक जुलाई के ही दिन कृतज्ञ राष्ट्र प्रख्यात चिकित्सक, अमर स्वतंत्रता सेनानी एवं प0 बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री "भारतरत्न" डा0 विधानचंद्र राय के जन्मदिन को DOCTOR'S DAY (चिकित्सक दिवस) के रूप में मनाते है। एक जुलाई ' 1882 को बांकीपुर, पटना (बिहार) में जन्में डा0 वी सी राय कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से MBBS, MD थे। बहुमुखी प्रतिभासंपन्न डा0 वी सी राय ने लंदन के प्रसिद्ध राॅयल कालेज ऑफ फिजिशियन से MRCP और राॅयल कालेज ऑफ सर्जन से FRCSकी उपाधि हासिल किया था। चिकित्सा क्षेत्र में यह एक असाधारण उपलब्धि मानी जाती है। रोग का निदान (diagnosis) करने की उनमें विलक्षण योग्यता थी। उन्होंने कई प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों की स्थापना की।                            वह प0 बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात प्रथम मुख्यमंत्री पी सी घोष के इस्तीफे के बाद डा0 वी सी राय को सर्वसम्मत से प0 बंगाल का मुख्यमंत्री चुना गया।वह 23 जनवरी 1948 से लगातार...

बंजर भूमि पर चोरी से महुआ का पेड़ काटने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ वन विभाग ने की कार्रवाई

Image
  कुदरहा ( बस्ती ) -  कप्तानगंज वन रेंज के अंतर्गत विकासखण्ड कुदरहा के ग्राम पंचायत कोप में बंजर भूमि चोरी से महुआ का पेड़ काटने के मामले में ग्राम प्रधान जानकी देवी के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की है ।       सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोप में गाटा संख्या -172 नवीन परती के नाम से दर्ज है  जिसमें महुआ के पुराने पेड़ है । ग्राम प्रधान जानकी देवी ने बिना किसी जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दिए / बिना परमिट के चोरी से महुआ के पेड़ की कटान करवा रही थी । गाटा संख्या - 172 नवीन परती भूमि पर लगे महुआ के पेड़ की काटन को देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दिया था । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने महुआ की कटी लकड़ी को कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की है और ग्राम प्रधान से वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि महुआ के पेड़ की कटी लकड़ी को सुरक्षित रखा जाएं और ग्राम पंचायत में बैठक करके लकड़ी की नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करें । तथा लकड़ी की बिक्री की गयी धनराशि को सरकारी खाते में जमा का निर्देश दिया है ।...

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया के सभागार में टीबी मुक्त पंचायत हेतु सीएचओ और एएनएम की संयुक्त प्रशिक्षण का आयोजन

Image
  हरैया  बस्ती - राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया के सभागार में टीबी मुक्त पंचायत हेतु सीएचओ और एएनएम की संयुक्त प्रशिक्षण का आयोजन अधीक्षक डा बृजेश कुमार शुक्ल के अध्यक्षता में किया गया।  प्रभारी डॉo बृजेश शुक्ला ने कहा कि टीबी का बैक्टीरिया ज्यादातर मामलों में फेंफड़ों को प्रभावित करता है। पंद्रह दिन से अधिक खांसी, सीने में दर्द, बलगम, वजन कम होना, बुखार आना और रात में पसीना आना, बलगम के साथ खून आना टीoबीo के लक्षण है। इन लक्षणों में से कोई भी लक्षण है तो इसे नजर अंदाज मत करें। जांच तुरंत करायें। आज के समय में टीबी पूर्णतया ठीक हो रही है। एमओटीसी डा नंदलाल यादव ने कहा कि टीबी के रोगी को नियमित टीबी की दवाओं का सेवन करते रहना चाहिए। रोगी को 6 माह तक इलाज पूर्ण करने पर निक्षय पोषण योजना के जरिए 1500 रुपये पहले शुरुआती और 1500 रुपये ईलाज पूर्ण करने तक पोषण के लिए दी जा रही है, इसके साथ ही टीबी मरीजों को पहचान करने वालों को भी 500 रुपये दिया जा रहा है। 

सरकार बनने पर पूर्वांचल विकास बोर्ड के प्रतिनिधि बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल का बस्ती में प्रथम आगमन , कार्यकताओं ने किया जोरदार स्वागत, सर्किट हाऊस में बैठक कर अधिकारियो से परखा विकास कार्यों की हकीकत

Image
      पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविन्द सिंह ने   बैठक कर परखा विकास कार्यों की हकीकत   संवाददाता  बस्ती - सदस्य पूर्वाचल विकास बोर्ड उ०प्र० बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने विभागवार संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की सर्किट हाउस सभागार में गहन समीक्षा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजना प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अवश्य मिलें। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि नहरो में पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से प्राप्त शिकायतों का निराकरण तत्काल किया जाए, इसमें किसी प्रकार के लापरवाही न बरती जाए। बैठक में चिकित्सा, कृषि, अग्निशमन विभाग के अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। बैठक में संबंधित अधिकारी, पत्रकार बन्धु एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। जिला प्रतिनिधि अभिषेक आर्या व राहुल पटेल बस्ती मण्डल प्रतिनिधि माननीय सदस्य मौके पर रहे मौजूद जिला प्रतिनिधि अभिषेक आर्या ने कार्यकर्ताओं के साथ किया बौद्ध अरविंद सि...

सरदार सेना ने प्रेस क्लब में मनाई छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती याद किया पूर्व प्रधानमन्त्री बी.पी. सिंह

Image
        जयंती पर याद किये गये छत्रपति शाहू जी महाराज,  बस्ती।  बुधवार को सरदार सेना द्वारा प्रेस क्लब सभागार में अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी के संयोजन में छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती मनाने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह को उनकी जयंती पर याद किया गया। सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने कहा कि छत्रपति साहूजी महाराज उन बहादुर एवं निर्भीक शासकों में शुमार होते हैं, जिन्होंने कुशलता पूर्वक सत्ता संचालन के साथ-साथ समाजसुधारक कार्यों से भी जीवन पर्यंत जुड़े रहे। छत्रपति शाहूजी महाराज ने 1894 से 1922 तक कोल्हापुर में शासन किया. इन 28 सालों में उन्होंने अपने साम्राज्य में कई सामाजिक सुधारों की शुरुआत की. उन्होंने जन-जन को शिक्षित करने का मुहिम चलाया. कई शैक्षिक कार्यक्रम शुरू किया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। जयन्ती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर वर्मा, सर्वेश चौधरी, शिवशंकर ‘शाका’ आदि ने छत्रपति साहूजी महाराज और पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के योगदान ...

रवीश गुप्ता होंगे बस्ती जिले के नए जिलाधिकारी , डी एम आंद्रा वामसी हुए ट्रांसफर

Image
  IAS रवीश गुप्ता को बस्ती जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। श्री रवीश गुप्ता देवरिया जनपद के मूल निवासी है। आईएएस रवीश की प्रारम्भिक शिक्षा मसूरी में हुई है। नवागत डीएम ने 2008 में बीटेक व एमटेक की शिक्षा आईआईटी दिल्ली से हासिल किया है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रवीश गुप्ता बलरामपुर और फैज़ाबाद में सीडीओ के पद पर भी रह चुके है। इसके पहले इन्होंने ने विशेष सचिव सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के पद पर भी लगभग 1 वर्ष कार्य कर चुके है। उसके बाद से जनपद संतकबीरनगर के डीएम के रूप में और अब आईएएस रवीश गुप्ता को बस्ती जिलाधिकारी बनाया गया है। पहली बार सुर्ख़ियों में तब आए जब डीएम रवीश गुप्ता स्वयं किसानों का मनोबल बढाने के लिए आईएएस अधिकारी खेत में धान की फसल की कटाई कर रहे किसानो को देख डीएम खुद भी खेत मे उतर गये और अपना हाथ जगन्नाथ की कहावत को चरित्रार्थ करके दिखाया था 

बीएमपी के जिलाध्यक्ष को चौकी इंचार्ज द्वारा धमकी के मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर किया कार्यवाही की मांग

Image
  बस्ती ।  भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के डेईडीहा चौकी इन्चार्ज द्वारा फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने की जांच कराकर समुचित कार्यवाही की जाय। ज्ञापन देने के बाद आर.के.आरतियन ने बताया कि वे समाज के कमजोर गरीब वर्ग की मदद किया करते हैं। उनके पास एक व्यक्ति को परेशान किये जाने का मामला सामने आया। जब उन्होने डेईडीहा चौकी इन्चार्ज प्रहलाद यादव से मामले में जानकारी मांगी तो उन्होने फोन पर ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये गालियां दी और रेप जैसे संगीन अपराध में फंसाने की धमकी दिया।  साक्ष्य के रूप में बातचीत की काल रेकार्डिंग उनके पास उपलब्ध है। जब चौकी इन्चार्ज प्रहलाद यादव सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं से इस भाषा में बात करते हैं तो सामान्य लोगों से इनका व्यवहार कैसा होगा यह जांच का विषय है। उन्होने मांग किया कि चौकी इन्चार्ज प्रहलाद यादव के विरूद्ध समुचित कार्यवाही करने के साथ ही उनके और परिवार के जान माल की रक्षा कराया ...

गांव में गंदगी की शिकायत पर ग्राम सचिव ने किया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण

Image
   सांकेतिक चित्र गांव में गंदगी की शिकायत पर ग्राम सचिव ने किया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण  ग्राम पंचायत कुसमौर,दुबखरा, बसहवा,भौसीनपुर, मंझरिया में सचिव आनंद सिंह ने किया सफाई का निरीक्षण  कुसमौर में संजय रहे अनुपस्थित संजू देवी भी रही अनुपस्थित पुजारी लाल हस्ताक्षर करके हुए गायब ग्राम पंचायत दुबखरा में सर्वेश कुमार अनुपस्थित रहे। झिन्नू मौर्य भी रहे अनुपस्थित फूल कली व मेहंदी हसन हस्ताक्षर करके रहे गायब ग्राम पंचायत बसहवा में सीमा चौधरी रही अनुपस्थित   ग्राम पंचायत भौसिंहपुर में शांति देवी अनुपस्थिति रही मीना देवी सुमित्रा देवी हस्ताक्षर करके  रही गायब ग्राम पंचायत मंझरिया में सबीना खातून अनुपस्थित मिली, सफाई कर्मी गोरखपुर से 15,20 दिन में आती है। हस्ताक्षर करके चली जाती है।   8 सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले 4 सफाई कर्मी रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके  नदारत मिले  सचिव आनंद सिंह ने इसकी  शिकायत अपने उच्च अधिकारियों से की है  एoडीoओo पंचायत सहज राम ने बताया कि मामल संज्ञान में है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी   सूत्र...

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त जारी

Image
  बस्ती - मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनपद वाराणसी से दिनांक 18 जून 2024 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का हस्तानान्तरण किया जा रहा हैं। उक्त जानकारी देते हुए संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र तिवारी ने बताया है कि जिसमें बस्ती मण्डल में कुल 841057 कृषकों के खाते में सीधे धनराशि प्रेषित की गयी हैं। उन्होने बताया कि जनपद बस्ती में कुल कृषक परिवार 440268 के सापेक्ष 17वीं किस्त प्राप्त कृषक परिवार 362709, संतकबीर नगर में 231140 के सापेक्ष 196396 तथा सिद्धार्थनगर में 350273 के सापेक्ष 281952 हैं। उन्होने किसान भाईयों से अपील किया है कि जिन कृषकों ने ई-केवाईसी, भूलेख सीडिंग एवं आधार सीडिंग अभी तक नहीं कराया हैं, वें अपना तहसील स्तर पर भूलेख सीडिंग एवं पोस्ट ऑफिस/पी0एम0 किसान से सम्बन्धित बैंक में आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी अवश्य करा लें, जिससे वे पी0एम0 किसान सम्मान निधि के किस्त प्राप्त किया जा सकें।

दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम की धमकी, ईमेल से मिला मैसेज; मचा हड़कंप

Image
      सांकेतिक चित्र    नई दिल्ली ,18 जून  दिल्ली हवाई अड्डा पर सुबह दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सुबह 9.35 आईजीआई एयरपोर्ट के डायल कार्यालय में एक ईमेल भेजकर दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई थी। सूचना के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा एजेंसी और बम निरोधक दस्ता ने विमान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस मामला दर्ज कर मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है। इंडिगो ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया, चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 में बम होने की धमकी मिली थी. मुंबई में उतरने पर चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और सुरक्षा एजेंसी के दिशानिर्देशों के अनुसार विमान को आइसोलेशन में ले जाया गया है सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर लिए गए  हैं.

लघु उद्योग शुरू करने एवं व्यवसाय वृद्धि के लिए कम ब्याज दर पर लोन के लिए डूडा की इस स्कीम का उठाएं लाभ।

Image
  बस्ती। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक स्वरोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद वासियों को सूक्ष्म उद्यम शुरू करने के लिए अथवा व्यवसाय मे वृद्धि के लिए दो लाख रूपये का ॠण उपलब्ध कराया जा रहा है।विभाग ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति

नवनिर्वाचित सांसद और अखिलेश यादव पर शोशल मिडिया पर अभद्र टिपण्णी करने वाले युवक पर कार्यवाही के लिए सरदार सेना ने एसपी ऑफिस को सौंपा ज्ञापन

Image
  पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सरदार सेना के साथ चौधरी बृजेश पटेल बस्ती ( यूपी)7 जून 2024   बस्ती में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं में दिखा रोष। कार्यकर्ताओं ने बस्ती एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी से की शिकायत। उत्कर्ष मिश्रा नाम के फेसबुक अकाउंट से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नवनिर्वाचित सांसद रामप्रसाद चौधरी पर युवक ने किया था अभद्र टिप्पणी। टिप्पणी से आहत सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन। सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल ने एसपी से गिरफ्तारी की रखी मांग। दर्जनों की संख्या में सरदार सेना के लोग एसपी कार्यालय पर हुए  इकट्ठा होकर दिया ज्ञापन 

बस्ती में इण्डिया गठबंधन को मिली जीत से कांग्रेस नेताओं में प्रसन्नता,कार्यकर्ताओं ने खिलाई मिठाई

Image
  बस्ती 5 जून।   लोकसभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस नेताओं में प्रसन्नता की लहर है। बुधवार को भारतीय दलित वर्ग संघ के राष्ट्रीय सचिव और कांग्रेस के वरिष्ठ साधू शरन आर्य के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियों को साझा किया। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से साधू शरन आर्य ने कहा कि देश के मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के नीति, कार्यक्रम को पूरी तरह से नकार दिया है। यदि नरेन्द्र मोदी में थोड़ी भी नैतिकता हो तो उन्हें जनादेश का सम्मान करते हुये तीसरी बार सरकार नहीं बनाना चाहिये। कहा कि पूर्व उप प्रधान मंत्री स्वर्गीय जगजीवन राम की बेटी पूर्व लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने देश भर में सघन प्रचार किया जिसका परिणाम है कि दलित वर्ग कांग्रेस और इण्डिया गठबंधन के पक्ष में आया। कहा कि यह चुनाव मतदाताओं ने लड़ा। राहुल गांधी का पद यात्रा का देश भर में प्रभाव पड़ा। रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से किशोरीलाल शर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी की जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा के दिन अब लद गये। कांग्रेस की निर्णायक वापसी...

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जी.वी.एम.कान्वेंट स्कूल में पौधारोपण किया

Image
  जी.वी.एम.कान्वेंट स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया जिसमे स्कूल के प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा की आज हम पर्यावरण के जिस दौर पर है अगर आज सभी मिलकर पर्यावरण को नही बचाए तो आने वाला कल बहुत मुस्किल होगा इसलिए हमे आज अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है । साथ ही स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह जी  कहा कि इस बार की पर्यावरण दिवस थीम "भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण एवं सूखे के प्रति लचीलापन"("Land Restoration, Desertification and Drought Resilience")  है जिसका सिर्फ और सिर्फ  एक ही उद्देश्य है कि हमे अपने जमीन को ज्यादा से ज्यादा हरा भरा करना है , ताकि हम अपने धरती को रेगिस्तान होने से  बचा  सके। इस मौके विद्यालय की छात्रा राजश्री,अनमता आदि ने भी ये संकल्प लिया की हम आज से अपने घर और आस पास के लोगो को आज कम से कम एक पौधा जरूर लगाने को कहेंगे और खुद भी लगाएंगे । इस मौके पर विद्यालय परिवार के राकेश, राजेश, सुधांशु, अंकुश धनुषधारी आदि मौजूद रहे।

बस्ती से समाजवादी पार्टी के रामप्रसाद चौधरी ने वीजेपी के हरीश द्रिवेदी को 100958 मतों से दी मात , डीएम आंद्रा वामसी ने कराया निष्पक्ष चुनाव

Image
 बस्ती से समाजवादी पार्टी के रामप्रसाद चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीजेपी के हरीश द्रिवेदी को 100958 मतों से दी मात , डीएम आंद्रा वामसी के निष्पक्ष चुनाव की चर्चा लोकसभा क्षेत्र 61 बस्ती से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी की भारी मतों से जीत हुई। 100958 मतों के भारी अन्तर से बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को दी मात। बस्ती जनपद में पोल हुए थे कुल 1078313 मत। जिसमें समाजवादी  को मिला 5,24,756 मत,बीजेपी को मिला 423798 मत। तो बसपा को मात्र 102964 वोट से करना पड़ा संतोष।

बस्ती में सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव का दावाः मतगणना स्थल से जीत का प्रमाण-पत्र लेकर लौटेंगे समाजवादी पार्टी रामप्रसाद चौधरी

Image
बस्ती  3 जून सोमवार को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों के साथ वार्ता में दावा किया कि 4 जून को बस्ती लोकसभा से इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी विजेता होंगे और जीत का प्रमाण-पत्र लेकर मतगणना स्थल से लौटेंगे। मतगणना से एक दिन पूर्व पत्रकारों के साथ वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि मतदान के बाद बूथवार समीक्षा के बाद जो निष्कर्ष निकला है उसमें सपा प्रत्याशी की जीत तंय है और इस बार जनादेश राम प्रसाद चौधरी के पक्ष में होगा। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि मतगणना में जिन कार्यकताओं की डियूटी लगायी गई है उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे आखिरी मत की गिनती तक पूरी निष्ठा से डटें रहे। यदि चुनाव में किसी प्रकार की धांधली का प्रयास हुआ तो समाजवादी चुप नहीं बैठेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सपा विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी ह्यअतुलह्न, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, समाजवादी चिन्तक चन्द्रभूषण मिश्र, त्रयम्बक पाठक, दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, जाव...

परसरामपुर थाना क्षेत्र में डायल-112 के जवान ने किया सरहानीय कार्य कुएं में गिरे मानसिक विछिप्त व्यक्ति की बचाई जान

Image
  परसरामपुर थाना क्षेत्र में डायल-112 के जवान ने किया सरहानीय कार्य बस्ती अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीआरवी 0853 को 29 मई को इवेंट नं. 37699 पर ग्राम नंदनगर में आत्महत्या की प्रयास की सूचना दी गई। आत्महत्या की प्रयास की सूचना पर PRV 0853 के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। उसी समय थाना से का. अनिरुद्ध कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस बल का घटनास्थल पर पहुंचने का रिस्पांस टाइम अच्छा रहा। मौके पर एक व्यक्ति जो मानसिक विपक्षिप्ता के कारण कुँआ में कूद गया, पीआरवी के जवान एचसी राम हित यादव उसे व्यक्ति को बचाने के लिए स्वयं कुएं में उतरे और पुलिस बल ने बाल कृष्ण तिवारी पुत्र जमुना प्रसाद तिवारी (उम्र 30 वर्ष) निवासी नंदनगर परसरामपुर थाना को बाहर निकाला। जवानों द्वारा अथक परिश्रम और साहस का परिचय दिया व काफी मशक्कत करने के बाद व्यक्ति को कुँआ से बाहर निकलवाया । आम जनमानस द्वारा यू०पी०-112 PRV-0853 व परसरामपुर थाना बस्ती पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है ।

बस्ती : ईवीएम के पिटारे में कैद हुआ उम्मीदवारों का भाग्य; अब 04 जून को खुलेगा जीत का पिटारा

Image
  बस्ती। (यूपी ) जनपद बस्ती में लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में बस्ती लोकसभा सीट के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चला। पोलिंग बूथों पर सुबह सात से लेकर दिन में 10 बजे तक बूथों कतार लगी रही। जैसे-जैसे सूरज की तपिस बढ़ती गई बूथों पर सन्नाटा छाने लगा। मतदाताओं की कतार कम होती गई। फिर शाम को पांच बजे से बूथो पर वोटरों की भीड़ जुटने लगी जो मतदान के आखिरी छड़ो शाम छह बजे तक बना रहा। यहां नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुरक्षा की लिहाज से बूथों के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल भी तैनात रही। कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं आई। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। तीन बजे में कुल 47.03 प्रतिशत मतदान हो चुका था। माना जा रहा है कि 6 बजे तक यह आंकड़ा 55 प्रतिशत पार कर लेगा। कमिश्नर अखिलेश सिंह,आईजी आरके भारद्वाज व डीएम अन्द्रा वामसी व पुलिस कप्तान गोपालकृष्ण चौधरी भारी पुलिस फोर्स लेकर पोलिंग बूथों पर भ्रमण करते रहे। — जनपद की सीमाओं पर रही पुलिस की नाकेबंदी मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पोलिंग बूथों से लेकर गैरजनपदों की सीमाओं पर कड़ी सुर...

मंदिर घुमाने के बहाने जबरदस्ती मांग में सिंदूर लगाने व रेप के आरोप में केस दर्ज

Image
  मंदिर घुमाने के बहाने जबरदस्ती मांग में सिंदूर लगाने का आरोप केस दर्ज  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंदिर घुमाने के बहाने ले जाकर किशोरी की मांग में जबरदस्ती सिंदूर लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, किशोरी की मां का आरोप है कि जबरदस्ती वह लोग गाड़ी में बैठाकर अपने घर ले गए। जहां उसके साथ सगे भाइयों ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि 23 अक्तूबर 2023 को 11 बजे गांव के महेंद्र व उसकी पत्नी गोला देवी उसके घर पर आकर मंदिर घुमाने को कहा। वह अपनी पुत्री के साथ पड़िया चौराहा आंबेडकर पार्क रविदास मंदिर चली गयी। वहां पर संतकबीरनगर के दुधारा थानाक्षेत्र के मूड़ाडीहा शावापुर निवासी सुरेंद्र, विरेन्दर, खेमा, पुष्पा, लक्ष्मी, चांदनी, फोटू व लालचन्द निवासी गोपालपुर थाना लालगंज पहले से मौजूद थे। आरोप है कि उक्त लोग जबरिया पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी पुत्री की शादी सुरेंद्र से होने जा रही है। उन लोगों ने सुरेन...

बस्ती में जारी है टोल नंबर , रिश्वत देने या डराने धमकाने पर कंट्रोल रूम को तुरंत इसकी सूचना दें जिलाधिकारी आंद्रा वामसी

Image
                   जिलाधिकारी आंद्रा वामसी बस्ती।  जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने सभी व्यक्तियों से अपील किया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए प्रचार अवधि समाप्त होने वाली है इसलिए उडन दस्ता तथा स्टेटिक निगरानी टीमों के माध्यम से सतर्कता बढ़ा दी गई है। उन्होने कहा कि 50,000 से अधिक नकदी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को इसके साथ सहायक दस्तावेजों को भी रखना चाहिए। उन्होने कहा कि रिश्वतखोरी या मतदाताओं को डराने-धमकाने के मामले न केवल निर्वाचन संबंधी अपराध है, बल्कि भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत भी दंडनीय है। इस लिए सभी को  इस प्रकार  की गतिविधियों से बचना चाहिए तथा  इस तरह की घटनाओं की जानकारी को तुरन्त टोल फ्री न0 1800-180-1950, कन्ट्रोल रूम न0 05542-247132 तथा व्यय अनुवीक्षण शिकायत सेल न० 8765923622 पर सूचित कर सकते है।

आजकल बाइपोलर डिसऑर्डर की समस्या से ग्राषित हो रहे हैं अधिकांश लोग _ डॉक्टर एoकेo दूबे मानसिक रोग विशेषज्ञ ने दिया सलाह

Image
              डॉo  एoकेo दूबे मनोरोग चिकित्सक ( न्यूरो एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ ) बाइपोलर डिसऑर्डर एक ऐसी मानसिक बीमारी है जो डिप्रेशन और मूड स्विंग की वजह बनती है। इस बीमारी से पीड़ित इंसान के मन में उदानी और निराशा बनी रहती है। इस बीमारी से पीड़ित इंसान का बीमारी पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है। इस बीमारी से पीड़ित इंसान के मूड में तेजी से बदलाव आते हैं। बाइपोलर डिसऑर्डर एक मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है जिसे मैनिक डिप्रेशन कहा जाता है। यदि आपके पास यह है, तो आपका मूड अत्यधिक उतार-चढ़ाव (जिसे उन्माद या हाइपोमेनिया कहा जाता है) और अत्यधिक निम्न अवधि के बीच झूल सकता है। ये सामान्य "उतार-चढ़ाव" नहीं हैं। बाइपोलर डिसऑर्डर के क्या क्या कारण होते हैं? किसी व्यक्ति में बाइपोलर डिसऑर्डर, अत्यधिक अवसाद या सिज़ोफ्रेनिया विकसित होने में समान आनुवंशिक 'जोखिम कारक' निहित होते हैं। पर्यावरणीय जोखिम कारक भी हैं, और ये आनुवंशिक जोखिम कारकों के साथ मिलकर आप में इन बीमारियों या स्थितियों के विकसित होने का ख़तरा बढ़ा या घटा सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप में आनुवंशिक जोखि...

नगर पंचायत नगर बजार में जनसभा में पहुचकर, सीएम योगी ने हरीश द्रिवेदी को एक बार फिर जिताने का अपील किया

Image
   नगर बाजार नगर पंचायत में  जनसभा कार्यक्रम सीएम योगी   बस्ती ,( यूपी)  भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हर अपराधी व माफिया 2017 के पहले जनता का खून चूसता था, वसूली करता था, बेटी की सुरक्षा पर खतरा था। आज माफिया को उल्टा टांगने और राम नाम सत्य की यात्रा निकलने पर सपा को पीड़ा होती है। हमें माफिया के सहयोगी -सरपस्त, आतंकियों के आकाओं को सत्ता पर काबिज नहीं होने देना है।हर माफिया का रिश्ता सपा से है। उन्होने कहा कि सपा व कांग्रेस के गठबंधन के कारण अनर्थ होता है। जब केंद्र में कांग्रेस व प्रदेश में सपा सरकार थी तो अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि, काशी में संकट मोचन, अयोध्या, लखनऊ व वाराणसी की कचहरियों पर आतंकी हमला हुआ था। सीएम बनते ही अखिलेश यादव ने आतंकियों पर दायर मुकदमों को वापस लेने का कार्य किया था। तब न्यायालय ने कहा था कि आतंकी छूटेंगे नहीं, सरकार को शर्म आनी चाहिए । मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता जानती है कि सपा और माफिया का चोली-दामन का संबंध है। दोनों को अलग कर...