Posts

आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर , करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर ठग को बस्ती के पैकोलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने को बताता था सचिवालय का अधिकारी

Image
इण्डिया न्यूज वर्ड /31 अगस्त बस्‍ती।थाना पैकोलिया पुलिस ने सचिवालय का पंचायती राज अधिकारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर प्रधानों से करोड़ो की ठगी करने वाले एक शातिर ठग की गिरफ्तारी की है। उसके पास से प्रतापगढ़, कौशांबी, रायबरेली, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, संतकबीरनगर पंचायत चुनाव 2021 के विजेता प्रत्‍याशियों का विवरण और एक मोबाइल बरामद किया है। थानाध्यक्ष पैकोलिया जनार्दन प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के बड़ेरिया कुंवर निवासी विक्रमजीत से अनिल सिंह नाम के व्यक्ति ने उसके भाई की पुत्री को आंगनबाड़ी मे नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रूपए ले लिए, लेकिन नौकरी नहीं दिलवाया। इसका मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। विवेचना के दौरान ठगी करने वाले व्‍यक्ति की पहचान गोरखपुर जिले के पिपराईच थाना क्षेत्र के बरसैनी निवासी प्रवीण कौशल पाण्डेय उर्फ भवानी उर्फ संतोष कुमार पाण्डेय के रूप में हुई। जिसकी गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार प्रवीण ने बताया गया कि वह इन्टरनेट के माध्यम से जनपदो के ग्राम पंचायतो के जीते हुए उम्मीदवारो की लिस्ट निकालकर लिस्ट मे अंकित मोबाइल नंबर से स...

रक्षाबंधन , हँसी खुशी से मनाएं जाने वाला ,पावन त्यौहार है ,वरिष्ठ समाजसेवी डॉ वी के वर्मा ने कविता के माध्यम से दिया राखी का संदेश

Image
भाई बहन का अतुलित प्यार। यही है राखी का त्यौहार । यह त्यौहार खुशी है लाता अटूट भाई बहन का नाता। भाई की रक्षा की खातिर सौ-सौ बहन दुआएं देती। बदले में वह निज भ्राता से आशीर्वाद सिर्फ है लेती। बहना रक्षा-सूत्र बाँधती । भाई खातिर दुआ माँगती । भाई बहन की रक्षा करता। उसके उर में खुशियां भरता । राखी का पावन त्यौहार । तुम्हें बधाई शत शत बार। राखी का यह पर्व निराला । खुशी मनाती है हर बाला । हॅसी खुशी यह पर्व मनाएँ । बहनों से राखी बँधवाएँ । डॉ. वी. के. वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी जिला ,बस्ती

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद भी चंद्रयान के लाईव प्रसारण में गैरहाजिर , सोशल मीडिया के खबरों को संज्ञान में लेकर ,6 अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Image
कप्तानगंज बस्ती - कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरिया मिश्र पर 09 शिक्षकों / शिक्षिकाओं की वर्तमान में तैनाती है । इस विद्यालय पर तैनात शिक्षकों / शिक्षिकाओं को सरकारी शासनादेश से कोई मतलब नही रहता है जब मन कहता है तब विद्यालय आते हैं और जब मन कहता है तब घर चले जाते हैं । दिनांक - 12- 04 - 2023 को मीडिया द्वारा कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरिया मिश्र का स्थालीय निरीक्षण किया था जिसमें 09 में से मौके पर 03 शिक्षक / शिक्षिका उपस्थित मिले थे । तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी डा० इन्द्रजीत प्रजापति ने सोशल मीडिया के खबरों का संज्ञान लेते हुए 06 शिक्षको / शिक्षिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और चेतावनी दिया था कि भविष्य में ऐसी गलती कभी न हो । लेकिन आज पुनः 09 शिक्षकों / शिक्षिकाओं में से 03 शिक्षक उपस्थित मिले एवं 06 शिक्षक / शिक्षिका विद्यालय से गायब मिले । बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के आदेश को ठेंगा दिखाने से कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरिया मिश्र के शिक्षक / शिक्षिका नही चुकते है । अपर सचिव स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अवगत...

भारतीय चंद्रयान विक्रम लैंडर ने बुधवार को चंद्रमा के साउथ पोल पर किया सफल लैंडिंग, दुनिया के सामने इसरो के वैज्ञानिकों रच दिया नया इतिहास, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार उतरने वाला दुनिया का प्रथम चंद्रयान बना विक्रम, पूरे देश में छाई खुशी की लहर

Image
भारत ने रचा नया इतिहास । चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग ने दुनिया को भारत के आगे झुकने पर मजबूर कर दिया है। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इस रिकॉर्ड के साथ ही एक और नया रिकॉर्ड बना है। चंद्रमा की सतह सफलतापूर्वक उतरा भारतीय चंद्रयान-3: इसरो के वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास, विश्व में बजा भारत का डंका चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला विश्व का पहला देश बना भारत इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों के लिए गौरव का क्षण* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई ,देश व विदेश के लोगों ने भारत को सराहा दिया बधाई ,भारत के सभी धर्मो के लोगो ने की थी चंद्रयान के सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाएं ,लैंडिग के बाद भारत के सभी राज्यों में खुशी का माहौल ,लोग एक दूसरे को गा...

माझा क्षेत्र में नही बाज आ रहे कच्ची शराब के धंधेबाज, आबकारी व पुलिस की टीम ने आधी रात को मारा छापा 360 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

Image
बस्ती 19 अगस्त जनपद बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के छतौना माझा में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया , दौरान गन्ने की खेत में छुपाई गई 360 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आबकारी निरीक्षक अंगद कुमार ने बताया कि आधी रात को कच्ची शराब की तस्करी की सूचना पर छतौना गांव के बीडी तटबंध पर छापेमारी की गई। तलाशी अभियान मे तटबंध से सटे गन्ने के खेत में कच्ची शराब की पाउच भरी 5 बोरिया जिसमें लगभग 360 लीटर शराब मिली। कुछ धंधेबाज पुलिस को देख अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि खेत के मालिक से पूछ ताछ करने के बाद छतौना गांव निवासी राकेश निषाद, संजय निषाद, हरि निषाद, रंजीत निषाद, ओमप्रकाश निषाद सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज उनका चालान किया गया। छापेमारी अभियान के दौरान संयुक्त टीम में हर्रैया क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक अंगद गौड़, विक्रमजोत चौकी इंचार्ज चंद्रकांत पाण्डेय के अलावा कांस्टेबल विक्रांत, कमलेश, देवांशु पांडे, विवेक प्रताप सिंह, धनंजय, विकास कुमार शामिल रहे।

गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोक सभा में तीन नये बिल पेश किए ,बदले जाएंगे अंग्रेजो के जमाने के पुराने अपराधिक कानून , मॉब लांचिंग व नाबालिक से रेप करने पर होगी मौत की सजा का प्रावधान , राजद्रोह कानून निरस्त

Image
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में तीन बिल पेश किए. तीन बिल पेश करते हुए सदन में अमित शाह ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने के आपराधिक क़ानून बदले जाएंगे, 1860 का आईपीसी को बदला जाएगा. उसकी जगह भारतीय न्याय संहिता लेगी. दंड प्रक्रिया संहिता की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता लेगी. जबकि भारतीय साक्ष्य क़ानून की जगह भारतीय साक्ष्य लेगा. सशस्त्र विद्रोह, देश को तोड़ना और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल होना, भारत की एकता अखंडता को ख़तरा पहुंचाना जैसा अपराध जोड़ा गया है. लोकसभा में गृह मंत्री ने बोलते हुए कहा कि देशद्रोह क़ानून ख़त्म किया जाएगा और उसकी जगह सेक्शन 150 लेगा. जिसमें देश की संप्रुभता, एकता और अखंडता के ख़तरों को डालने वाले अपराधों को शामिल किया गया है. इसके बाद जो अहम बदलाव होंगे वो हैं, मॉब लिंचिंग के लिए अब नया क़ानून. केंद्र मॉब लिंचिंग के मामलों में मौत की सजा का प्रावधान भी करेगा. वहीं नाबालिग़ से रेप पर मौत की सज़ा का प्रावधान. पहली बार छोटे अपराधों के लिए सामुदायिक सेवा के दंड का भी प्रावधान किया गया. अंग्रेजों ने अपने शासन को बचाने के लिए राजद्रोह का कानून बनाया था. ...

अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों संग दोहराई ,अमृत काल के पंच प्रण , दिलाई शपथ

Image
अधिशासी अभियंता नलकूप खण्ड बस्ती ने बुद्धवार को दिनांक 09/08/2023 को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंच प्रण शपथ कार्यक्रम के अंतर्गत अधिशासी अभियंता संतलाल प्रसाद ने उपस्थित सभी कर्मचारियों के साथ नलकूप खण्ड बस्ती के कार्यालय परिसर में अमृत काल के पंच शपथ को दोहराकर लिया शपथ , दिनांक 09 अगस्त को अमृत काल के पंच प्रण को दोहराने का निर्देश उत्तर प्रदेश के लगभग सभी विभागों को शासन से दिया गया था ,इसी क्रम में नलकूप खण्ड बस्ती में अमृत काल के पंच प्रण को शपथ दोहरा कर कार्यक्रम को किया गया इस वर्ष होगा आजादी के अमृत महोत्सव का समापन,आगामी 15 अगस्त को आजादी के पर्व पर सभी कार्यालयों पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज , राष्ट्रीय पर्व मनाने की तैयारियां की जा रही हैं

उज्जवला योजना के लाभार्थियों को आधार सीड न होने से नहीं मिल सकेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, बैंक खाते में आधार अवश्य फीड कराये ,तभी मिल सकेगा उज्जवला का निशुल्क गैस सिलेण्डर ,तीन माह शेष , डी एम बस्ती प्रियंका निरंजन ने दी जानकारी

Image
*बैंक खाते से आधार सीड न करने वाले ग्राहकों को तीन माह का नही मिला निःशुल्क गैस सिलेंडर - जिलाधिकारी बस्ती*# बस्ती - जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कहा है कि बैंक खाते से आधार सीड न करने वाले प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को सितंबर, अक्टूबर एवं नवंबर माह में मिलने वाला निःशुल्क गैस सिलेंडर नहीं मिल सकेगा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी बैंक जाकर अपना खाता आधार से जुड़वाएं। उन्होंने बताया कि जनपद में 220383 उज्जवला गैस योजना के कनेक्शन धारी हैं, जिसमें से केवल 19762 लाभार्थी का बैंक खाता आधार से जुडा है। उन्होंने इसके लिए सभी कोटेदार, आपूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया है कि वह ऐसे लाभार्थियों को बैंक ले जाकर खाता आधार से जुड़वाएं। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को भी निर्देशित किया है कि लाभार्थी के बैंक पहुंचने पर प्राथमिकता पर बैंक स्टाफ यह कार्य सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बैठक में उपस्थित गैस एजेंसी के मालिकों से भी अपील किया कि ऐसे लाभार्थियों को चिन्हित करके उसकी सूची जिला पूर्ति कार्यालय क...

मेरठ में पेट्रोल पंप का निरीक्षण करने गई खाद्य एवं रशद विभाग के कर्मचारियों की टीम पर जानलेवा हमला , बस्ती जिला पूर्ति कार्यालय पर कर्मचारीयों ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध प्रदर्शन , खाद्य आयुक्त उत्तर प्रदेश को भेजा ज्ञापन

Image
बस्ती जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध किया उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पेट्रोल पंप के निरीक्षण के दौरान मार पीट व अभद्र व्यवहार करने वालो के खिलाफ कार्यवाही न होने से प्रदेश भर में जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है दिनांक 09/08/ 2023 को मेरठ जिले के सूरजकुंड में एक पेट्रोल पंप पर विभाग के कर्मचारी शासन के आदेश पर जांच करने पंहुचे तो पेट्रोल पंप मालिक व उसके गुर्गो ने जांच टीम पर हमला कर मारा पीटा व जांच टीम में शामिल महिला कर्मचारी के साथ भी अशिष्ट व्यवहार करते गाली गलौच किया और क्षेत्रीय खाद अधिकारी पर भी जानलेवा हमला किया , बांधा उत्पन्न कर जांच को नहीं होने दिया ! मेरठ की इस घटना में शामिल लोगो पर अभी तक कार्यवाही न होने पर खाद्य एवं रशद विभाग के प्रदेश भर के कर्मचारी आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं इसी क्रम में दिनांक 10/08/2023 को बस्ती जनपद में जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और घटना में शामिल लोगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग का ज्ञापन जिला पूर्ति अध...

जिला महिला चिकित्सालय बस्ती में सीएमएस ने दोहराई कर्मचारियों के साथ आजादी के अमृत काल के पंच प्रण की शपथ , इस वर्ष होगा आजादी के अमृत काल महोत्सव कार्यक्रम का समापन

Image
जिला महिला चिकित्सालय बस्ती में बुद्धवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंच प्रण शपथ कार्यक्रम में सीएमएस डॉक्टर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने सभी स्टाफ के साथ अमृत काल के पंच शपथ को दोहराकर लिया शपथ ,आजादी के अमृतलाल महोत्सव के समापन पर इस वर्ष 09 अगस्त को अमृत काल के पंच प्रण को दोहराने का निर्देश उत्तर प्रदेश के लगभग सभी विभागों को शासन से दिया गया ,इसी क्रम में रानी तलाशकुवरी जिला महिला चिकित्सालय बस्ती में अमृत काल के पंच प्रण कार्यक्रम को किया गया

मध्यान्ह भोजन की समस्याओं को लेकर ,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाअध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने जिलाधिकारी बस्ती कार्यालय में सौंपा ज्ञापन ,

Image
बस्ती । मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि मध्यान्ह भोजन योजना की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाय। यदि 10 अगस्त तक मध्यान्ह भोजन योजना की धनराशि उपलब्ध न कराया गया तो आगामी 11 अगस्त से शिक्षक अपने पास से धनराशि लगाना बंद कर देंगे। ज्ञापन सौपने के बाद जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत बच्चों को गर्म पका पकाया भोजन, फल व दूध देने की व्यवस्था की गई है। फरवरी माह से विभाग द्वारा कोई धनराशि विद्यालयों में नहीं भेजी गई। इससे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक अपने वेतन से ही मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन कर रहे है। शिक्षकों द्वारा कई दुकानों पर भोजन बनवाने को लेकर समान मसाले तेल व अन्य वस्तुएं फल, सब्जियां उधार ही लिया जाता है तथा समय से धनराशि नही देने पर दुकानदार भी अब सामान देने से मना करने लगे हैं। मांग किया कि मध्यान्ह भोजन योजना की धनराशि परिषदीय विद्यालयों को उपलब्ध कराया जाय। संघ...

मिड डे मिल मध्यान्ह भोजन के समय , परिषदीय विद्यालयों के बड़े बच्चों का मुंह ताकने पर मजबूर आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे मुन्ने बच्चे, महीने में मिलता है केवल एक बार कच्चे दाल , दलिया का सूखा पैकेट

Image
(उत्तर प्रदेश) बस्ती। जहां सरकार परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को मध्यान्ह भोजन से लेकर अन्य सुविधाएं प्रदान कर रही है। वहीं एक ही भवन में चल रहे आंगनबाड़ी की बालवाटिका के बच्चों को मध्यान्ह से लेकर कोई सुविधा न मिलने से बच्चों में हीन भावना जागृत हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में 2655 आंगनबाड़ी केंद्र है और सभी में बालवाटिका की कक्षाएं संचालित होरही है। इनमें 03 से 06 वर्ष तक के करीब 1लाख 25 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं। यह कक्षा सुबह के 08 से 12 बजे तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से संचालित होता है। इनमें से अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र परिषदीय बच्चों के साथ परिषदीय भवन में ही संचालित हो रहे हैं। जरा महसूस करिए जब परिषदीय बच्चों को मध्यान्ह भोजन सहित अन्य सुविधाएं दी जाती है तो इन छोटे – छोटे बच्चों पर क्या गुजरती होगी। वहीं जब इसके सम्बन्ध में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सावित्री देवी से बात किया तो उन्होंने बताया कि मध्यान्ह भोजन परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक के रहमो करम पर होता है कोई – कोई खिला देता है वैसे अधिकांश लोग नहीं खिलाते। विभाग द्वारा इन बच्चों ...

बस्ती जिला अस्पताल के सामने अवैध रूप से चल रहे प्राइवेट हॉस्पिटल को , स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर किया सील, संचालक हुआ फरार

Image
बस्ती जिले में बिना पंजीकरण के धड़ल्ले से चल रहे एक अवैध हॉस्पिटल पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही अस्पताल संचालक वहां से भाग निकला। मौके पर एक कर्मी मौजूद था, जिससे पूछताछ करते हुए हॉस्पिटल को बंद करा दिया गया। एसीएमओ डॉ. एके मिश्र की अगुवाई में टीम जैसे ही जिला अस्पताल गेट नंबर-एक व दो के मध्य स्थित अवैध हॉस्पिटल पर पहुंची, वहां खलबली मच गई। इससे पहले ही संचालक और वहां चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ भाग निकले। एसीएमओ ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख सांऊघाट अभिषेक कुमार ने पत्र देकर अवैध हॉस्पिटल की शिकायत की थी। मौके पर पहुंचे तो एपेक्स न्यूरो स्पाइन सेंटर का बोर्ड लगा हॉस्पिटल संचालित मिला। यहां मौजूद इस्लाम नामक व्यक्ति से पूछताछ की गई। बोर्ड पर डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. अजय त्रिपाठी, डॉक्टर एन के आदि चिकित्सक के नाम लिखे थे। यह सभी मौके पर नहीं थे। न ही कोई वैध कागजात थे। ऐसे में तत्काल बोर्ड को उखड़वा दिया गया है। हॉस्पिटल में ताला लगवा दिया गया है। कार्रवाई को देख आसपास अन्य निजी हॉस्पिटलों, क्लीनिक में भी खलबली जैसी स्थिति रही। इस दौरान नगरीय नोडल...

बस्ती सदर तहसील में एंटी क्रप्शन टीम ने घूस लेते चकबंदी बाबू को रंगे हाथ पकड़ा ,गिरफ्तार कर कोतवाली बस्ती में दर्ज किया मुकदमा

Image
तहसील बस्ती। बस्ती सदर तहसील में चकबंदी अधिकारी कार्यालय बस्ती सदर के लिपिक को एंटी करप्शन टीम ने 8 हजार रूपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। उसे लेकर टीम कोतवाली पहुंची और उसके खिलाफ भ्रष्‍टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है। क्या था मामला कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी खास निवासी राजकुमार गुप्‍ता की माता राजपति ने अपनी जमीन अपने बहुओं के नाम वसीयत कर दी थी। इसकी अमलदरामद चकबंदी अधिकारी सदर के कार्यालय में लम्बित थी। अमल दरामद के लिए चकबंदी अधिकारी सदर कार्यालय के लिपिक अजीजुर्रहमान ने 8 हजार रुपए की मांग की थी। परेशान होकर राजकुमार गुप्‍ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्‍शन टीम गोरखपुर से की जिसके बाद ये कार्यवाही की गई। आज शुक्रवार को तहसील सदर स्थित कार्यालय में जैसे ही बाबू ने रिश्‍वत के 8 हजार रुपए हाथ में लिया, एंटी क्रप्‍शन टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा एंटी करप्शन टीम प्रभारी एसएस भदौरिया ने बताया कि शिकायत बाद बाबू अजीजुर्रहमान को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। रिश्‍वत के रूप में 8 हजार रूपए लेते हुए टीम ने चकबंदी क...

फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुॅचने पर दवा अवश्य खिलाएं -डी एम बस्ती प्रियंका निरंजन ने किया अपील

Image
बस्ती - जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने सभी से अपील किया है कि फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुॅचने पर दवा अवश्य खायें। उन्होने कहा कि कोई भी लाभार्थी दवा से छूटना नही चाहिए, क्योकि इस बीमारी का कोई इलाज नही है। उन्होने बताया कि आगामी 10 अगस्त से 28 अगस्त तक 10 कार्यदिवस में अभियान चलाया जायेंगा, जिसके अन्तर्गत टीमे घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी। इसके अलावा जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर पर भी दवा उपलब्ध रहेंगी, जहॉ व्यक्ति जाकर दवा खा सकता है। ये दवाए निःशुल्क खिलायी जायेगी। उन्होने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के 51 जनपद फाइलेरिया से प्रभावित है। फाइलेरिया एक परजीवी जन्य संक्रामक बीमारी है, जो धागे जैसे कृमियों से होती है। फालेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। संक्रमित मच्छर के काटने के 10-15 वर्षो के पश्चात यह हाथ, पैर, स्तन या अंडकोश के सूजन (हाइड्रोसील) पेशाब में सफेद रंग के द्रव का स्त्राव (काइल्यूरिया) लम्बे समय से सूखी खांसी आना (ट्रोपिकल स्नोफीलिया) आदि के रूप में दिखाई देता है। फाइलेरिया रोग (हाथीपांव)...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसरामपुर में मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, विधायक प्रतिनिधि,केंद्र अधीक्षक व मनोचिकित्सक डॉ. अनिल कुमार दूबे ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का उद्घाटन

Image
मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर में हुआ 151मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसरामपुर में दिनांक 03 अगस्त 2023 दिन बृहस्पतिवार को गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि माननीय श्री क़े क़े सिंह , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर भास्कर यादव , मनोचिकित्सक डॉक्टर अनिल कुमार दुबे द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया एवं जिले से आए हुए समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों का स्वागत किया गया! शिविर में कुल 151 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमे मानसिक आस्वस्थता के 22, हाइपरटेंशन के 12, एवं शुगर के 13 मरीजों को आईडेंटिफाई किया! शिविर के सफल संचालन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के साइकेट्रिक सोशल वर्कर डॉ राकेश कुमार, साइकेट्रिक नर्स नीलम शुक्ला, निधि राव, संजय पटेल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग समस्त कर्मचारी और अधिकारी गण उपस्थित रहे!

खलीलाबाद के ग्रामीण इलाके में गिरा विमान के फ्यूल टैंक जैसा वस्तु ,जांच में जुटी पुलिस

Image
बिग ब्रेकिंग। संत कबीर नगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालूशासन सीवान में धान के खेत मे गिरा जेट विमान के फ्युल टैंक जैसा चीज। बताया जा रहा कि एयर फोर्स का टैंक हो सकता है मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी जांच पड़ताल मे जुटे !

मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने जिले की सड़को की क्षतिग्रस्त पटरियों को ठीक कराने की मांग किया

Image
बस्ती जनपद में ठेकेदारों द्वारा क्षतिग्रस्त किये गये पटरियों के इण्टरलॉकिंग को ठीक कराने की मांग ठेकेदारों द्वारा क्षतिग्रस्त किये गये पटरियों के इण्टरलॉकिंग को ठीक कराने की मांग – पूर्व विधायक संजय प्रताप ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र बस्ती । रूधौली विधानसभा के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि जल जीवन मिशन के तहत सड़क के बगल पाइप लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए पटरियों के इण्टरलॉकिंग को पुनः ठीक कराया जाय। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पूर्व विधायक संजय प्रताप ने कहा है कि बस्ती जनपद में जल जीवन मिशन के तहत लोगो को स्वच्छ पेय जल मुहैया कराये जाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर ठेकेदारों, कार्यदायी संस्था द्वारा पाइप लाइन विछाने का कार्य चल रहा है। पाइप लाइन बिछाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा बनवायी गयी सड़की की पटरियों पर खुदाई कार्य किया जा रहा है जिससे पटरियां तथा नालियां क्षतिग्रस्त हो जा रही है। ठेकेदार द्वारा पाइन डालने के बाद अव्यवस्थित तरीके से गड्ढो में मिट्टी डालने के बाद छोड़ा जा रहा है। जिसस...

500 के नोटो की गड्डियों के साथ थानेदार के बच्चों का फोटो वायरल, पुलिस विभाग ने की कार्यवाही

Image
*उन्नाव* यूपी के उन्नाव जिले में नोट के बंडल के साथ थानेदार के बच्चों की फोटो वायरल बिस्तर पर 500 के नोटों की गड्डियां लेकर बैठे बच्चे तस्वीर में 500 की नोट की 27 गड्डियां लेकर बैठे बच्चे SHO के परिजनों ने नोटों के बंडल के साथ ली सेल्फी वायरल तस्वीर उप निरीक्षक रमेश चंद्र साहनी के घर की बेहटा मुजावर थाने के थानेदार हैं रमेश चंद्र साहनी. वायरल फोटो का तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष बेहटा मुजावर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है तथा पूर्ण प्रकरण की जांच हेतु क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ को निर्देशित किया गया है : उन्नाव पुलिस

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर ,लिया जायजा

Image
*बस्ती जनपद के 26 केन्द्रों पर सम्पन्न हुआ परीक्षा यूपी बस्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, (स.क.) एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 की पुर्नपरीक्षा जनपद के 26 केन्द्रों पर हुयी। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निंरजन व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चैधरी ने संयुक्त रूप से बेगम खैर इण्टर कालेज, जी.आर.एस. इण्टर कालेज, राजकीय कन्या इण्टर कालेज का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने प्रधानाचार्य कक्ष में लगे वीडियों रिकार्डिंग ,सीसी टीवी का भी अवलोकन किया और निर्देशित किया कि संबंधित व्यक्ति इसकी मानीटरिंग भी करते रहें, जिससे परीक्षा नकल विहीन सम्पन्न हो सके। उन्होने परीक्षा में लगे सभी अधिकारी को निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ सकुशल सम्पन्न करायें। उल्लेखनीय है कि परीक्षा के प्रथम पाली में कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 11352 के सापेक्ष 4544 उपस्थित तथा 6808 अनुपस्थित रहे तथा इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 11352 के सापेक्ष 472...

नौकरी दिलाने का झांसा देकर रूपये की ठगी करने वाले अभियुक्त को , पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
SP गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देश पर इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार। नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार । SO पुरानी बस्ती महेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पुलिस ने अभियुक्त राकेश कुमार गुप्ता को किया गिरफ्तार। अभियुक्त के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 406, 506, 120बी आईपीसी के तहत दर्ज था मुकदमा । पुलिस ने अभियुक्त को बस्ती जिले की पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग के पास से किया गिरफ्तार । अभियुक्त को गिरफ्तार करने में एसआई सुदीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल ऋषिकेश मणि त्रिपाठी, कांस्टेबल अनुज शक्ला, नीरज यादव रहे शामिल।

सी एम योगी ने योग दिवस पर गोरक्षनाथ मंदिर में किया योगाभ्यास ,दिया योग करने का संदेश

Image
गोरखपुर- देश व विदेश में आज योगाभ्यास कर मनाया योग दिवस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में किया योग। गोरक्षनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया योगाभ्यास। आज लोगों के सामने विभिन्न प्रकार की चुनौतियां हैं: सीएम योगी कोई शारीरिक बीमारियों से परेशान है, कोई तनाव से परेशान है, कोई आधि और व्याधि दोनों से प्रभावित है:सीएम योगी इन सभी से संपूर्ण आरोग्यता प्रदान करने में 'योग' की बहुत बड़ी भूमिका है:सीएम योगी भारत की ऋषि परंपरा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर हम सभी के सामने है, दुनिया के सामने है: सीएम योगी हमें यह अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कारण प्राप्त हुआ है:सीएम योगी जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में लोगों को नई प्रेरणा दी है कि विश्व कल्याण का मार्ग केवल और केवल 'योग' से प्राप्त कर सकते हैं:सीएम योगी ने कहा योग भारतीय मनीषा की विश्व मानवता के कल्याण के लिए दिया गया एक उपहार है:

राजस्थान में मानसून से पहले आ सकता है भयंकर बाढ़ , तूफानी चक्रवात बिपरजाय ने 105 साल का रिकॉर्ड तोड़ा,

Image
जयपुर – चक्रवात बिपरजाय के कारण राजस्थान के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। इसने कई रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। राजस्थान में पहली बार मॉनसून से पहले बाढ़ जैसी स्थिति बनी है। जयपुर आईएमडी के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, बिपरजॉय चक्रवात ने जून के महीने में अजमेर में बारिश के 105 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 17 जून, 1917 को, अजमेर में एक ही दिन में कुल 119.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जो जून महीने में सबसे अधिक थी। राधेश्याम शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 8.30 बजे से सोमवार की सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे के अंतराल में अजमेर में 131.8 मिमी बारिश होने के बाद यह रिकॉर्ड टूट गया। चार दिनों में चक्रवात बिपरजॉय के कारण कई इलाकों में बारिश हुई है, जिससे बाड़मेर, पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा और अजमेर में बाढ़ आ गई है। पिछले 24 घंटे में पाली के मुथाना में 530 मिमी बारिश हुई। दूसरी तरफ बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा के कई गांवों में बिजली नहीं है। मौसम विभाग ने कोटा, बारां-सवाई माधेपुर में मंगलवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया। 17 जून को शहर में 91.3 मिमी बारिश दर्ज करने के बाद जोधपुर में 12 साल का रिकॉर...

जुलाई में होगा वन महोत्सव ,जनपद बस्ती में तैयारियां शुरू ,सीडीओ डॉ राजेश प्रजापति ने की समीक्षा बैठक ,25 लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य

यूपी बस्ती वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद में 25.58 लाख पौधरोपण किया जायेंगा। इसके लिए 26 विभागों को लक्ष्य का आवंटन किया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में 01 से 07 जुलाई तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव की तैयारी की सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने समीक्षा किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय से स्थल चयन करते हुए गड्ढा खुदवाना सुनिश्चित करें। साथ ही नर्सरियों से सम्पर्क करके फलदार एवं छायादार पौधे प्राप्त करें। उन्होने बताया कि पर्यावरण विभाग 141000, ग्राम्य विकास 1505000, राजस्व 125000, पंचायतीराज 152000, कृषि 293000, उद्यान 185000 का सर्वाधिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार रेलवे 10000, उद्योग 12000, नगर विकास 17000, रेशम 22000, पशुपालन 6000, बेसिक शिक्षा 15000, माध्यमिक शिक्षा 9000, उच्च शिक्षा 14000, प्राविधिक शिक्षा 4000, गृह 4000 तथा स्वास्थ्य विभाग 18000 पौधरोपण करायेंगे। उन्होने कहा कि 01 से 07 जुलाई तक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगा तथा लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जायेंगा। स्कूलों एवं कालेजो में वाद-विवाद, भाषा एवं चि...

मरीजों को बेहतर सुविधा देना स्वास्थ्य केंद्र का प्रथम कर्तव्य , डॉ विवेक विशवास ,प्रभारी चिकित्साधिकारी मरवटिया

Image
यूपी बस्ती बस्ती सदर विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया पर मरीजों को मिल रही है बेहतर सुविधाये किसी भी आपदा से निपटने को तैयार है आधुनिक सेवाओं से लैश हो रहा है प्रा.स्वा.केंद्र मरवटिया प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विवेक विश्वास ने जानकारी देते हुये बताया कि जब से यहाँ तैनात हूँ मरीजों की सुविधाओं के लिए ,कर्मचारियों व अस्पताल को सुदृण करने का मेरा पूरा प्रयास रहता है अक्सर देखा जाता है कि जिले में कई स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजो को सुविधा का लाभ नही मिल पा रहा वही मरवटिया पीएचसी जिले में नजीर बन गया है अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आधुनिक सुविधाओं से लैश किया जा रहा हैं इसी क्रम में इस भयंकर गर्मी में वाटर कूलर की व्यवस्था कराई गई है मरीजों के वार्ड में कूलर की व्यवस्था कराई गई है किसी भी आपदा से लड़ने के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जीवन रक्षक दवाये ,घोल ,उपकरण मौजूद हैं ,एन .एस ,आर .एल , डी .एन. एस. आदि भरपूर मात्रा में उपलब्ध है डॉ विश्वास ने दिया गर्मी में लूह (हीट वेव) से बचने का संदेश ::-- इस भयंकर गर्मी में सुबह शाम ही घर से निकले हो सके तो जरूरी काम स...

मत्स्य सम्पदा योजना का आवेदन शुरू 30 जून तक जारी रहेगा आवेदन ,संदीप वर्मा जिला मत्स्य अधिकारी (कार्यवाहक)

*मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजनान्तर्गत 30 मई से आवेदन प्राप्त करना हुआ प्रारम्भ* बस्ती - वर्ष 2023-24 में मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजनान्तर्गत 30 मई 2023 से आवेदन प्राप्त करना प्रारम्भ किया गया था। उक्त जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने दी है। उन्होने बताया कि जिसकी अन्तिम तिथि बढाकर 30 जून 2023 कर दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मछुआ कल्याण कोष, निषादराज नाव अनुदान योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य) एवं मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना आदि संचालित है। उक्त योजनाओं में लाभान्वित हेतु पात्र व्यक्तियों को आन लाइन आवेदन विभागीय पोर्टल http:// fisheries.up.gov.inपर करना अनिवार्य है। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बस्ती विकास भवन तृतीय तल पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

बस्ती मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को अधूरे निर्माण को जल्द पूरा कराने के दिये निर्देश ,

Image
*कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी समय-समय पर निर्माण कार्यो का निरीक्षण करें - मण्डलायुक्त* बस्ती - मण्डलायुक्त अखिलेख सिंह ने निर्देश दिया है कि कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी समय-समय पर निर्माण कार्यो का निरीक्षण करें ताकि इसकी गुणवत्ता बनी रहे। मण्डलायुक्त सभागार में 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होने दो परियोजनाओं के निरीक्षण में टेढ़े-मेढे़ टाइल्स तथा बीम की फ्निशिंग को लेकर नाराजगी व्यक्त किया। उन्होने निर्देश दिया कि निर्माण के प्रत्येक स्तर पर जेई तथा एई की जिम्मेदारी तय करें और गुणवत्ता खराब पाये जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिया है कि निर्माण कार्यो को पूरा करने के लिए मासिक कार्य योजना तैयार करने तथा समुचित मैनपावर एवं समय से मटीरियल उपलब्ध कराते हुए समय से निर्माण कार्य पूरा कराये। उन्होने कहा कि जिन परियोजनाओं के लिए धनराशि उपलब्ध नही है, उसके लिए संबंधित जिलाधिकारी शासन को पत्र लिखें। महत्वपूर्ण परियोजनाओं, मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित कार्यो में धन ना मिलने या अन्य किसी समस्या की जानकारी प्रदेश के मुख्य सचिव को भी दी जाये...

सहारा इंडिया के निवेशकों के रूपये वापस होना शुरू ,जिले पर हेल्प डेस्क जारी, करे ऑनलाइन आवेदन

Image
*सहारा इंडिया का पैसा मिलना शुरू हुआ,डीएम कार्यालय में खुला ऑनलाइन आवेदन* - सहारा निवेशकों के लिए डीएम कार्यालय में खुली हेल्प डेस्क बस्ती- जिलाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को सहारा फाइनेंस कंपनी के निवेशकों के लिए हेल्प डेस्क खुलवाई गई है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि इसके जरिए निवेशकों के भुगतान संबंधी मामले निस्तारित किए जाएंगे। इसके लिए निवेशकों को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करना होगा। जमा धनराशि संबंधी प्रपत्र भी उपलब्ध कराना होगा। साक्ष्यों के आधार पर निवेशकों की भुगतान प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि निवेशकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क पर कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। जिससे आवेदन करने में लोगों को कठिनाई न हो। प्रत्येक आवेदन की गहनता से जांच होगी। साक्ष्य सही पाए जाने पर ही भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सहारा इंडिया का पैसा मिलना शुरू हुआ, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन और पाये अपना फँसा रुपया वापस आप भी सहारा इंडिया में अपना पैसा निवेश कर चुके हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत बड़ी खबर है। क्योंकि सभी सहारा इंडिया निवेश कर्ताओं के बैंक खाते में पैसे आना शुरू ह...

बस्ती जनपद के परसरामपुर में प्रमुख सचिव ने अटल आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

Image
बस्ती 17 जून - प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन अनिल कुमार ने तहसील हर्रैया, विकासखंड परसरामपुर के ग्राम बसेवाराय में स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंक निरंजन, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी उपस्थित रहें। प्रमुख सचिव ने प्रशासनिक भवन, छात्र-छात्रा हास्टल, बुक स्टोर रूम, लाइब्रेरी, मेस, मल्टीपरपज हाल एवं शौचालय आदि को देखा। निरीक्षण में उन्होने पाया कि दरवाजों के ऊपर खाली जगह है, जिस पर उन्होने शीशा अथवा जाली लगाने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। उन्होने ग्राउण्ड एरिया में मिट्टी को देखते हुए निर्देश दिया कि उक्त स्थान पर इण्टरलाकिंग कराये, जिससे जलभराव आदि की स्थिति ना उत्पन्न होने पाये। उन्होने आगामी बरसात को देखते हुए कहा कि परिसर साफ-सुथरा व स्वच्छ वातारण में रखा जाय। इस अवसर पर उन्होने पौधरोपण भी किया और कहा कि स्थान को चिन्हित करते हुए फलदार वृ़़क्ष भी लगाये। उल्लेखनीय है कि जुलाई 2023 से नया शिक्षण सत्र इसमें शुरू किया जायेंगा। इसके लिए 40 छात्र एवं 40 छात्रा के प्रवेश के लिए परीक्षा सम्पन...

9 वर्षो में भाजपा ने जमकर देश का विकास किया ,दयाराम चौधरी वरिष्ठ भाजपा नेता व जिलाअध्य्क्ष महेश शुक्ल ने पार्टी कार्यालय पर दिया जानकारी

Image
खबरें जनपद बस्ती 16 जून 9 वर्षो में तेजी से विकसित हुआ देश- दयाराम चौधरी विकास एक सतत प्रक्रिया, पूरे कराये जायेंगे अधूरे काम बस्ती । शुक्रवार को पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने पार्टी कार्यालय पर केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। नेताद्वय ने कहा कि पिछले 9 वर्षो में देश और उत्तर प्रदेश में अनेक मोर्चो पर तेजी के साथ विकास किया है। कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास अर्जित कर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में निरन्तर कार्य जारी है। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और देशवासियों का सम्मान बढ़ा है। कहा कि लेकिन, पिछले नौ वर्षो में नरेन्द्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। कहा कि गरीब कल्याण और गरीब सशक्तिकरण के लिए यह सरकार काम कर रही है। वंचितों को उनका अधिकार देने के लिए प्रधानमंत्री ने जंग छेड़ी है। तकनीक में हमलोग पिछड़े हुए थे। नौ वर्षों में हम इस दिशा में काफी आगे बढ़ गए है। अब...

बस्ती जनपद में परिषदीय विद्यालयों के 178 जर्जर भवन का मूल्यांकन बाधित ,जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने अब तक नही किया मूल्यांकन , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ इंद्रजीत प्रजापति ने लिखा पत्र

Image
बस्ती में ध्वस्त किये जायेंगे 178 परिषदीय विद्यालय जर्जर भवन जनपद के 178 परिषदीविद्यालयों के पुराने जर्जर भवन अब ध्वस्त किये जायेंगे इसके पहले इन भवनों का विशेषग्यो से मूल्यांकन कराया जायेगा |उसके बाद नीलाम कर ध्वस्त कराने की कार्यवाही होगी वित्तीय वर्ष 2022 -23 में 178 भवनों को इसके लिये चिन्हित किया गया था डी एम द्वारा इन भवनों को इसके लिए चिन्हित किया गया था जिलाधिकारी ने इन भवनों के मूल्यांकन के लिये तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है टीम में अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण ,सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग और सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग शामिल हैं समय से मूल्यांकन न होने के कारण इन भवनों की नीलामी नही हो पा रही है जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ इंद्रजीत प्रजापति ने तीन बार रिमाइंडर लेटर भेज कर जल्द आख्या उपलब्ध कराने को कहा है

20 जून तक मण्डल के सभी बांधों की मरम्मत पूरा करने का निर्देश- मंडलायुक्त अखिलेश सिंह

Image
बस्ती 14 जून मंडलायुक्त सभागार में बस्ती मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने आगामी 20 जून तक सभी रेगुलेटर ठीक कराने, रेनकट्स, रैट होल, शाही होल के कार्य पूरा कराने का बाढ़ संबंधी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने बाढ़ सुरक्षा समितियों का गठन करने, बाढ़ चौकी का स्थापना करने तथा कंट्रोल रूम बनाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए इन्हें समय से पूरा कराने तथा बाढ़ से निपटने के लिए रिजर्व स्टॉक हेतु ब्रिक रोड़ा, झावा, नायलॉन क्रेट, स्टोन बोल्डर, तथा एचडीपीई बैग सामग्री की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है। समीक्षा में उन्होंने पाया कि बस्ती में अट्ठारह, सिंचाई निर्माण खंड, सिद्धार्थनगर में 99, ड्रेनेज खंड सिद्धार्थनगर में 40 तथा ड्रेनेज खंड संत कबीर नगर में 56 बाढ़ सुरक्षा समितियां गठित की गई है। इसी प्रकार तीनों जनपदों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए उनमें फोन एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वर्ष 2022-23 में तीनों जनपदों में कुल 28 परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। वर्ष 2021-22 में 26 परि...

बस्ती मंडलायुक्त ने महिला पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज का किया निरीक्षण, कार्यदायी संस्थाओं को काम पूरा करने का दिया निर्देश

Image
बस्ती 13 जून बस्ती मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने नवनिर्मित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, हथियागढ का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि 30 जून तक कार्य पूर्ण करके विभाग को हैंडओवर करें ताकि इस सत्र से कक्षाएं संचालित की जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण में कुछ कमियां भी पाई, जिसको समय से सही कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त ने दोनों भवन परिसर में वृक्षारोपण कराने एवं लैण्डस्केपिंग कराने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि अभी से गड्ढे खुदवा दे तथा गोबर आदि डाल दें, ताकि आने वाले समय में वृक्षारोपण कराया जा सके। उन्होने परिसर में साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया है। राजकीय इंजीनियंरिंग कालेज में मुख्य मार्ग से प्रशासनिक भवन गेट तक विद्युत पोल की संख्या बढाने तथा 100 वाट लगाने का निर्देश दिया है ताकि पर्याप्त रोशनी रहें। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पीपीपी मॉडल पर संचालित होने वाले महिला पॉलिटेक्निक का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था...

बस्ती के तीन युवक सरयू में नहाते वक्त डूबे ,एक व्यक्ति की डूबने से हुई मौत ,मजदूरों ने दो को बचाया

Image
*सरयू में स्नान कर रहे बस्ती के तीन युवक नदी में डूबे एक की मौत* »»» युवक संदीप सिंह की शादी हुई अभी 3 माह ही हुए थे उनकी मौत से उनकी पत्नी सुमन सिंह का मांग का सिंदूर भी उजड़ गया | »»» दो भाइयों में संदीप सिंह बड़े थे | »»» घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया | बस्ती 11 जून दुबौलिया थाना अंतर्गत मौजपुर गांव के पास सरयु नदी में स्नान कर रहे तीन लोग गहरे पानी में डूब गए | पास ही काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत पानी में कूदकर 2 लोगों को बचाया | तीसरे व्यक्ति की जानकारी देरी से होने पर उन्होंने नदी में कूदकर ढूंढकर संदीप सिंह को बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी | सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया | गौरतलब है कि संदीप सिंह पुत्र रामधारी सिंह 27 वर्ष निवासी पारा थाना दुबौलिया, प्रदीप सैनी पुत्र घनश्याम सैनी निवासी पिपरी, रामकुमार पुत्र श्री राम निवासी अयोध्या दोपहर 12:00 बजे के आसपास मौजपुर के पास सरयू नदी में स्नान कर रहे थे कि तीनों लोग गहरे पानी में डूब गए | ब...

बस्ती पुलिस ने 50 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेला ,नगर थाने ने 8 वारंटियों को किया गिरफ्तार

Image
नगर थाने पुुुलिस ने 8 एवं पुरे जिले में 50 वारंटी गिरफ्तार बस्ती 11 जून पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी एवं अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के आदेश के क्रम में जिले में शांति व्यवस्था कायम करने हेतु विशेष अभियान के तहत जिले के सभी थानाध्यक्षों द्वारा अपनी टीम के साथ अपने थाना क्षेत्र में सभी थानों को मिलाकर 50 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया | इसी क्रम में नगर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने उप निरीक्षक शशि शेखर सिंह,मिथिलेश सिंह, प्रदीप कुमार सिंह तथा पुलिस टीम के साथ विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे 8 वारंटीयों उमेश राजभर पुत्र चीनी, सुशील कुमार पुत्र मस्तराम, रामतीर्थ यादव पुत्र आशीष यादव,विवेक यादव पुत्र अशोक यादव, सौरभ यादव पुत्र आशीष यादव, चिल्लोधर उर्फ अशोक पुत्र इंद्र देव पांडे, चिहारू पुत्र शौकत अली, राजू पुत्र मांगीलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा |

सी एम योगी ने 1000 करोड़ की लागत से ,नन्द बाबा दुग्ध मिशन की शुरुआत यू पी में किया ,अब गांव में मिलेगा रोजगार

Image
उत्तर प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को गांव में ही मिलेगा दूध का उचित दाम* योगी सरकार ने एक हजार करोड़ की लागत से की नंद बाबा दुग्ध मिशन की शुरुआत *-ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों को सरकार गांव में ही उपलब्ध कराएगी उचित बाजार* *-प्रति पशु दुग्ध उत्पादकता के साथ ही प्रिसिजन डेयरी फॉर्मिंग को भी मिलेगा बढ़ावा* *लखनऊ, 11 जून:* प्रदेश को दुग्ध विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जाने के साथ ही दुनिया में दुग्ध उत्पादन में नए कीर्तिमान गढ़ने को प्रतिबद्ध योगी सरकार ने एक हजार करोड़ की लागत से नन्द बाबा दुग्ध मिशन की शुरुआत कर दी है। मिशन के तहत गावों में ही दुग्ध सहकारी समितियां गठित कर दुग्ध उत्पादकों को गांव में ही उनके दूध के उचित मूल्य पर विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मिशन का उद्देश्य ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों को उचित बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही प्रति पशु प्रतिदिन दुग्ध उत्पादकता को बढ़ाने समेत प्रिसिजन डेरी फॉर्मिंग को बढ़ावा देना है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा उत्तर प्रदेश के डेयरी सेक्टर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की है। इसके लिए युद्धस्तर पर किए गए कार्यो...

बस्ती जनपद में 30 जून तक धारा 144 लागू ,बकरीद तक रहेगा लागू

Image
*30 जून तक धारा 144 का प्रतिबंधात्मक आदेश लागू - एडीएम* बस्ती - अपर जिला मजिस्ट्रेट कमलेश चन्द्र ने पूरे जनपद में तत्काल प्रभाव से 30 जून तक धारा 144 का प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिया है। इस संबंध में उन्होने बताया कि विभिन्न त्यौहार एवं परीक्षाए होनी है, यथा 15 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड., 26, 27 जून को अधीनस्थ सेवा चयन परीक्षा तथा 29, 30 जून ईदुज्जहा (बकरीद) का त्यौहार है। उन्होने बताया कि इसके अलावा कोविड-19 के प्रोटोकाल का अनुपालन करने के साथ ही जनपद में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए ये आदेश लागू किए गये है। इसका उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 व आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा-51 से 60 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का प्रतिबन्धित/अवैध अस्त्र-शस्त्र जैसे आग्नेयास्त्र, बन्दूक, पिस्टल, राइफल, रिवाल्वर, तलवार, कटार, गुप्ती, चाकू, लाठी, स्टिक, भाला, बरछा, फरसा, गड़ासा एवं किसी भी प्रकार का विस्फोटकर पदार्थ जैसे-हथगोला, बारूद, तेजाब आदि ...

जल्द ही स्ट्रीट लाईट से जगमग होगा नगर पंचायत नगर बाजार , चेयरमैन नीलम सिंह राना ने की घोषणा

Image
3 दिन के भीतर जगमगा उठेगा नगर बाजार की रोड और गलियां -नीलम सिंह राना बस्ती 09 मई। नगर बाजार में छह माह से बंद पड़ी एन एच आई की स्ट्रीट लाइटें तीन दिन के अंदर जलनी शुरू हो जाएंगी। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने राष्ट्रीय राज मार्ग विभाग के परियोजना निदेशक भावेश अग्रवाल से दूरभाष पर वार्ता के बाद यह जानकारी दिया हैं। श्रीमती राना ने बताया कि एन एच आई विभाग के ठेकेदारों और कर्मियों की लापरवाही से नगर बाजार स्थित लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद पड़ी थी जिसके कारण शाम होते ही मार्केट अंधेरे में डूब जाता था और राहगीरों तथा व्यापारियों को असुविधा होती थी। अंधेरे के कारण आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं भी होती रहती थी। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद एनएचएआई के उच्चाधिकारियों और इनके ठेकेदार से सम्पर्क कर तत्काल व्यवस्था सुधार के लिए कहा गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा लाइटों के बिलजी बिल न जमा होने का बहाना बनाकर अपना पल्लू झाड़ लिया जाता था जो अब नही चलने दिया जाएगा। परियोजना निदेशक ने आश्वस्त किया है कि तीन दिनों में बकाया बिजली का बिल जमा करवाकर लाइटें जला ...

बस्ती जिले में सब्जी को पालिस लगाकर बेचने वालों का गिरोह सक्रिय ,सेहत से कर रहें खिलवाड़, खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ा

Image
रंग लगाकर परवल बेंचने पर दुकानदार को एफएसडीए की टीम ने पकड़ा उप्र बस्ती जिले में नवीन सब्जी मंडी हथियागढ़ में खराब सब्जी बेचने के मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कार्रवाई की है। शिकायत पर मंडी में जांच करने पहुंची एफएसडीए टीम ने रंग लगाकर परवल बेंचते हुये एक दुकानदार को मौके पर पकड़ लिया। नमूना लेकर सब्जी को नष्ट करा दिया गया है। सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त (एसीएफ) डॉ. शशि पांडेय की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम मंगलवार को दोपहर में मंडी पहुंची। यहां क्रमवार दुकानों पर जांच की।इसी बीच मंडी में परवल को रंग कर बेचते हुए पट्टू पुत्र हसन को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पट्टू ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि रंग लगाने से ग्राहक आसानी से परवल खरीद लेते हैं। एफएसडीए की टीम ने बरामद 50 किलो परवल से नमूना एकत्र किया और जांच के लिए भेज दिया है।इसके बाद रंगे हुए परवल को मौके पर नष्ट करा दिया गया है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चौधरी व अन्य लोग मौजूद रहे। जिला खाद्यय सुरक्षाधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा र...

बस्ती जिला हुआ शर्मशार,14 वर्ष की नाबालिक लड़की के साथ हैवानियत के बाद दरिंदो ने उतारा मौत के घाट,तीन अभियुक्त हुये गिरफ्तार

Image
गौर/बस्ती। जिले में गौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किशोरी के साथ रेप की गई थी। घटने के वक्त तीन दरिंदों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से हालत बिगड़ते देख दरिंदे उसे सड़क के किनारे छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद लड़की ने दम तोड़ दिया। थाना गौर के अंतर्गत 14 वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई बीती रात को समय लगभग 7:30 बजे उम्र 14 वर्षीय बालिका का शव विरउपुर तिराहा थाना क्षेत्र गौर से 100 मीटर दूर रोड के किनारे ग्रामीणों द्वारा देखा गया इसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस गौर मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा कि कार्यवाही की गई मिली जानकारी के अनुसार ज्ञात हुआ कि नाबालिक बालिका अपने घर से साइकिल से सब्जी लेने के लिए वीरउपुर चौराहे पर गई हुई थी चौराहे से लगभग 100 मीटर दूर बालिका का शव पाया गया, कमर पर चोट व सस्पेंस पार्ट से ब्लड निकलना बताया जा रहा है। वही ग्रामीणों कि मन तो घटनास्थल के बगल कुंदन सिंह पुत्र अंजनी सिंह का मकान है जो बंद रहता है, कुंदन सिंह का परिवार गोरखपुर में रहता है घर की चाबी इनके ड्राइवर मोनू उम्र 17 वर्ष पुत्र रामचंद्र निषाद व राजन उम्र 20 वर्ष पुत्...

नगर पंचायत अध्य्क्ष नीलम सिंह राना ने,चिलचिलाती धूप में सड़कों पर लगाया झाड़ू , लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

Image
3 मई बस्ती जनपद के नवनिर्वाचित नगर पंचायत नगर बाजार की अध्य्क्ष श्रीमती नीलम सिंह राना ने नगर बाजार के मुख्य सड़क पर चलाई सफाई अभियान |नगर बाजार के दुर्गा मंदिर से शुरू हुआ सफाई अभियान उदय प्रताप नारायण सिंह तिराहे से आगे बढ़ता हुआ नगर पंचायत के कई वार्डो तक गया | नीलम सिंह के साथ उनके पति राना दिनेश प्रताप सिंह अधिशासी अभियंता पंकज कुमार, गुड्डू दुबे, सुनील श्रीवास्तव, राजेश पांडे सहित कार्यकर्ता एवं सफाई कर्मचारियों ने सफाई अभियान को अंजाम दिया | चिलचिलाती धूप में पसीने से तरबतर अध्यक्ष नीलम सिंह ने हाथ में झाड़ू लेकर सफाई करती नजर आई | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत,सुंदर एवं स्वस्थ भारत के अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत नगर बाजार में प्रत्येक शनिवार वह खुद अभियान की निगरानी करेंगी | आने वाले बरसात के मौसम को देखते हुए संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु सभी को जागरूक होना होगा | नीलम सिंह के पति समाजसेवी राणा दिनेश प्रताप सिंह ने कहा वह यहां की जनता की उम्मीदों को पूरा करने एवं उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे | नगर पंचायत के विकास में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़...