Posts

लोअर मिडिल क्लास के बेटे रिंकू सिंह ने माता-पिता का सपना पूरा कर दिया , क्रिकेट में एंट्री ने बदली जीवन की तस्वीर

Image
           माता पिता के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह जैसे ही रिंकू सिंह को भारतीय टीम की जर्सी मिली, रिंकू ने माता-पिता को गिफ्ट कर दी। लोअर मिडिल क्लास के बेटे ने माता-पिता का सपना पूरा कर दिया। रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बेहद सामान्य परिवार से आते हैं। रिंकू सिंह से पहले अलीगढ़ का कोई खिलाड़ी भारत के लिए नहीं खेला। उनके पिता घरों में गैस सिलिंडर पहुंचाने का काम करते थे। जब परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया, तब रिंकू सिंह ने भी काम करने का सोचा। बड़े भाई ने रिंकू के लिए एक जगह झाड़ू पोछा करने की बात कर ली। रिंकू सिंह ने यह काम भी किया।  संघर्ष के बीच रिंकू सिंह ने क्रिकेट नहीं छोड़ा। कड़ी मेहनत के दम पर रिंकू सिंह यूपी की अंडर-19 टीम में सिलेक्ट हुए। परिवार को कर्ज के बोझ से बाहर निकालने के लिए रिंकू सिंह खिलाड़ी के तौर पर मिलने वाले वजीफे को घर भेज देते थे। खुद पर कभी एक रुपया भी खर्च नहीं करते थे। रिंकू सिंह पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। उन्होंने अपनी जिंदगी पूरी तरह क्रिकेट को समर्पित कर दी थी। आखिरकार रिंकू सिंह की मेहनत रंग लाई। आज लोग भारतीय कप...

गुरुनानक के जीवन के आदर्शो पर प्रकाश डॉo वी. के. वर्मा द्वारा रचित कविता

Image
        डॉo वीoकेo वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी बस्ती              गुरु नानक जयन्ती पर हृद‌योगार                 गुरु नानक भारत की शान ।                 सन्त शिरोमणि सुख की खान।                 राग द्वैष से न्यारे थे।                 सन्तों को अति प्यारे थे।                  जग में चिर प्रकाश फैलाया।                  सदा प्रेम का दीप जलाया।                  जग से किया अंधेरा दूर।                  थे सबकी आखों के नूर।                  किया वेदना का अवसान।                   गुरु नानक थे परम महान।     ...

संविधान दिवस पर डॉo वी.के. वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी बस्ती, द्वारा रचित कविता

Image
                     डॉo वीoके o वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी बस्ती (दिनांक 26 नवम्बर 2023) भारत का सविधान है, भारत का सर्वोच्च बिधान।   अपने संविधान का करते ’वर्मा’ हमसब अति सम्मान। आज की तिथि उनचास में हुआ संविधान यह पारित। भीमराव अम्बेडकर जी ने किया इसे निस्तारित। छब्बीस जनवरी सन् पचास से लागू अपना संविधान है। संविधान है दिवस आज ही भारत अपना चिर महान है। बाबा अम्बेडकर जी थे संविधान निर्माता। उनके ऊपर गर्व कर रही अपनी भारत माता। आओ हम सब भारतवासी खुशियाँ आज मनाएँ। संविधान दिवस पर ’वर्मा’ घर-घर अलख जगाएँ। छव्वीस नवम्बर का प्रभात है प्रकृति-नटी हरषाई। संविधान दिवस पर तुमको देता आज बधाई। डा० वी० के० वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती।

भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर आजादी के 76 वर्ष बाद सुप्रीम कोर्ट परिसर में संविधान निर्माता डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण ,

Image
भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर आजादी के 76 वर्ष बाद सुप्रीम कोर्ट परिसर में संविधान निर्माता डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण          भारत की  राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मु ने दी श्रद्धांजलि   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 7 फीट ऊंची प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु और सीजेआई चंद्रचूड़ ने पौधारोपण किया। नई दिल्ली - भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने रविवार को  नया  इतिहास रच दिया जब न्यायालय परिसर में भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण संविधान दिवस समारोह 2023 के दौरान किया गया. समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की कई सम्मानित हस्तियों को अदालत ने व्यक्तिगत निमंत्रण के माध्यम से आमंत्रित किया था। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं। व...

एक्सिस बैंक बस्ती के शाखा प्रबंधक सहित लोन प्रबंधक के खिलाफ ग्राहक से धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज, पति के मृत्यु के बाद पत्नि को गलत तरीके से बना दिया था सहऋणी

Image
  बस्ती (यूपी) बस्ती जिले में कोतवाली थानाक्षेत्र के एक्सिस बैक शाखा बस्ती में लोन के नाम पर बैंक प्रबंधकों की ओर धोखाधड़ी करने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने शहर के विशुनपुरवा मोहल्ला निवासी पीड़िता सीमा सिंह की तहरीर पर बैंक के शाखा प्रबंधक व प्रबंधक लोन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि अभियुक्तगण द्वारा धोखाधड़ी करके आवेदिका के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर पति द्वारा लिए गये लोन एग्रीमेन्ट में पति के मृत्यु के बाद आवेदिका को सहऋणि बना दिया। जबकि आवेदिका का कहना है कि उसने कोई हस्ताक्षर नहीं बनाया इसके बावजूद लोन एग्रीमेन्ट पर उसके फर्जी हस्ताक्षर इन लोगों ने कर दिए हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई प्राथमिकी की तहकीकात शुरु कर दी है। पुलिस की जांच में इस मामले में पाया गया है कि फ्राड के केस में नामजद दोनों बैंक अधिकारी वर्तमान में एक्सिस बैंक की शाखा में तैनात नहीं हैं उनका ट्रांसफर हो चुका है

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति ओझा के निधन से बस्ती जिले में शोक की लहर , पूरे जिले में कई अस्पताल बंद रहे, अन्तिम दर्शन के लिए कई हजार शुभ चिंतकों भीड़ हुई इकट्ठा

Image
उप्र बस्ती जिले की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति ओझा के निधन से जिले में शोक की लहर फैल गई। जो भी सुना सभी अवाक रह गया। लोगों ने डॉ. ज्योति को श्रद्धांजलि अर्पित की। कुदरहा क्षेत्र की डॉ. ज्योति ओझा वर्तमान में दक्षिण दरवाजा स्थित निजी हॉस्पिटल चला रही थीं। जानकारी के अनुसार बीती रात हॉस्पिटल पर ही थीं। सुबह सात बजे स्कूल जाते समय उनका बेटा अथिक मां से मिलने चचेरे भाई मनीष संग गया था। डॉ. ज्योति की तबियत खराब देख मनीष ने चाचा डॉ. सत्येंद्र मणि ओझा और डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर दोनों लोग आनन-फानन में डॉ. ज्योति को अनंता अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कुदरहा लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए पूर्व तैनाती स्थल जिला महिला चिकित्सालय के स्टाप सहित कई हजारों की संख्या में शुभचिंतकों और उनके मरीजों का तांता लगा रहा।

चीन में रहस्यमयी बीमारी की दस्तक तेजी से बच्चे हो रहे शिकार, कोविड महामारी के बाद छाया दूसरा बड़ा संकट, भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा किसी भी आपात की स्थित से लड़ने को हैं तैयार

Image
  चीन में रहस्यमयी बीमारी की दस्तक तेजी से बच्चों को बना रही है शिकार बीजिंग। चीन में नई रहस्यमयी बीमारी ने दस्तक दी है। उत्तरी चीन में यह तेजी से बच्चों को अपना शिकार बना रही है। डब्ल्यूएचओ ने इन बच्चों में सांस संबंधी व निमोनिया बीमारी का पता लगाया है। डब्ल्यूएचओ ने चीन को हर जानकारी साझा करने के निर्देश दिए हैं। चीनी लोगों से भी बीमारी के उपायों का पालन करने को कहा गया है। सभी को बीमार लोगों से दूरी बनाए रखने, बीमार होने पर घर पर रहने और मास्क पहनने की अपील की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसे रहस्यमयी निमोनिया कहा जा रहा है क्योंकि इसके कई लक्षण निमोनिया से अलग हैं। मरीजों में तेज बुखार के साथ खांसी, फ्लू फेफड़ों में सूजन जैसे लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। चीन केचीन में रहस्यमयी बीमारी की दस्तक तेजी से बच्चों को बना रही शिकार      सांकेतिक तस्वीर WHO ने चीन से मांगी डिटेल रिपोर्ट डब्ल्यूएचओ ने बच्चों में सांस लेने संबंधी बीमारियों और निमोनिया के ग्रुप में बढ़ोतरी पर चीन से डिटेल में जानकारी देने का अनुरोध किया है. चीन में इन्फ्लूएंजा, इन्फ्लूएंजा जैसी बीमार...

पूर्व विधायक के प्रतिनिधि मनोज सिंह ने सड़कों के निर्माण में लगाया धांधली का आरोप , भ्रष्टाचार करने वाले पी.डब्लू.डी.के अधिकारीयों के खिलाफ़ टीम गठित कर टीएसी द्वारा जांच की मांग

Image
 पूर्व विधायक के प्रतिनिधि मनोज सिंह ने सड़कों के निर्माण में लगाया धांधली का आरोप बस्ती। रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी नेता मनोज सिंह ने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री को पत्र भेजकर रूधौली विधानसभा क्षेत्र में सड़को के निर्माण में मनमानी, व्याप्त भ्रष्टाचार, एक ही सड़क के निर्माण पर दो बार भुगतान ले लिये जाने की जांच टीम गठित कर टीएसी से कराने और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है। मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री को भेजे गए पत्र में भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा है कि जल्द ही बस्ती जनपद के विधान सभा क्षेत्र 309 रुधौली में निर्माण खण्ड 1 में हुए सडक निर्माण में व्याप्त भ्रष्टाचार व फर्जी भुगतान का टीम गठित कर टीएसी जांच कराय जाय। निर्माण खण्ड 1 से नगर पंचायत भानपुर के अन्तर्गत में एक ही निर्माण कार्य में नाम बदल कर कई बार भुगतान लिया गया है। और इसी क्षेत्र में सडक पर बिना कार्य करायें भी भुगतान फर्जी तरीके से विभाग व ठेकेदारों की मिली भगत से करा लिया गया है। पत्र में कहा गया है कि एक ही सडक पर अलग अलग नाम बदल कर (1. पीबीबी 4...

संतकबीर नगर की मशहूर यू ट्यूबर मालती चौहान की मौत ,मालती का शव फंदे से उसके घर में झूलता मिला , पुलिस करा रही पोस्टमार्टम,

Image
  संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले की मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान का शव गुरुवार भोर उनके घर में फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना जैसे ही क्षेत्र में लोगो को मिली अफरा तफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर गांव निवासी मालती चौहान का शव उनके ही घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया,  बताया जा रहा है कि मालती का अपने पति विष्णु चौहान से विवाद चल रहा था। ऐसे में पुलिस विष्णु चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना से मालती के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पोस्टमार्टम हाउस खलीलाबाद में भी लोगों का तांता लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि मालती चौहान अभी कुछ दिनों पहले यूट्यूब पर वीडियो बना कर नामी यूटूबर बनने के लिए कड़ी मेहनत करती रही, कुछ ही दिनों में मालती के इतने फैन्स हो गए कि वह जिले की एक मशहूर यू ट्यूबर बन गई थीं और काफी चर्चा में रहती थीं। कई बार उनके यूट्यूब को लेकर पुलिस ने कड़ाई भी बरती थी। उनकी संदिग...

आवासीय कॉलोनी बनाने के लिए शासन से लेनी होगी अनुमति -मंडलायुक्त बस्ती मंडल का निर्देश

Image
    बस्ती 22 नवम्बर 20 23.  बस्ती विकास प्राधिकरण द्वारा आवासीय योजना के लिये भूमि का चिन्हीकरण करके कालोनी बनाने के लिये शासन से अनुमति प्राप्त करने हेतु मण्डलायुक्त,अध्यक्ष प्राधिकरण अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।  सभागार मे आयोजित प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करते हुये उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि सम्पूर्ण नजूल भूमि का चिन्हीकरण कर लिया गया है। तहसील सदर द्वारा इसका सत्यापन करने एवं खाली जमीन पर बोर्ड लगाने के लिये उन्होंने निर्देश दिया है ।   उन्होंने प्राधिकरण को शासन से सीड कैपिटल प्राप्त करने के लिये पत्राचार करने का निर्देश दिया है।  उल्लेखनीय है कि आवास विकास परिषद द्वारा स्टाम्प ड्यूटी के अंश 157.25 लाख के सापेक्ष 59.97 लाख अवस्थापना कार्य के लिये अवमुक्त कर दिया गया है। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि अवशेष 97.28 लाख प्राप्त करने के लिये भी शासन से पत्राचार किया जाये।  बोर्ड के निर्देश के अनुपालन में मड़वानगर, नरहरिया, हर्दिया, बरगदवा, सोनबरसा, पिपरा रामकिशुन गावों में अवैध कालोनियों के विरुद्ध अभियान संचालित किया जा र...

जिलाधिकारी बस्ती ने भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Image
बस्ती 22 नवम्बर 23. केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को राजीव शर्मा (आई.एफ.एस.) नोडल अधिकारी, भारत सरकार तथा जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।  उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों एवं उपस्थित जन समूह को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शपथ दिलाया ।  यह वैन रोस्टर के अनुसार भारत सरकार तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेंगे तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। यह अभियान 26 जनवरी 2024 तक संचालित होगा।   भारत सरकार के नोडल अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण योजना, हर घर नल, अटल पेंशन सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। उन्होंने बता...

आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ जारी हुआ वारंट, पुलिस की आधा दर्जन टीमें गिरफ्तारी के लिए खोज रही हैं , आगे पीड़िता ने बयान नहीं बदला तो होगी बर्खास्तगी की कार्यवाही

Image
  बस्ती, 21 नवम्बर। नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के ऊपर एक महिला मजिस्ट्रेट द्वारा रेप की कोशिश किये जाने का आरोप लगने के बाद लगातार जिला प्रशासन की किरकिरी हो रही है। पहले कोतवाली पुलिस ने मामले में एआईआर दर्ज में अनावश्यक देरी की, इसके बाद आरोपी के निलंबन में काफी विलंब हुआ। सूत्रों की माने तो प्रशासन मामले को रफा दफा करने की हर कोशिश में नाकाम रहा है।            फोटो: आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला    प्रशासन अपने को घिरता देख मजबूर होकर निलंबन की कार्यवाही करनी पड़ी। अब घनश्याम शुक्ला के खिलाफ गिरफ्तारी वारन्ट जारी किया जा चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक ने इसके लिये पुलिस की 6 टीमों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस बीच पीड़ित महिला और आरोपी नायब तहसीलदार के बीच एक और किरदार सामने आया है जो बलरामपुर का बताया जा रहा है। यह भी पता चल रहा है कि घटना की रात वह पीड़िता के आवास में मौजूद था। इसके अलावा आरोपी और पीड़िता की मोबाइल पर हुई चैटिंग भी कई सवाल खड़े करती है।  कुल मिलाकर मामला महिला से जुड़ा होने के कारण सभी आवश्यक कदम उठाएं जायेंगे। पीड़...

30 वर्षीय भाँजे की हुई हार्ट अटैक से मौत, शव को देखने गए 50 वर्षीय मामा का भी हो गया मौके पर हार्ट अटैक , एक साथ दो दो मौतों ने जकझोर दिया रिश्तेदारों का हृदय

Image
  कुदरहा, बस्ती   नगर पंचायत गायघाट में मंगलवार को 30 वर्षीय युवक की अचानक हार्ट अटैक से मौत की सूचना पर दुख में शामिल होने आए मामा की भी देखते ही देखते मौत हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र के लोगो की आंखे नम हो गई।     नगर पंचायत गायघाट निवासी सुरेंद्र पुत्र गुलाब चन्द अग्रहरी 3 भाईयो में दूसरे नंबर पर था। जो ठेले पर चाट की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। सुरेंद्र की लगभग एक साल पहले शादी हुई थी। अचानक हार्ट अटैक से मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मौत की सूचना पर आए दुबौलिया थानाक्षेत्र के पारा निवासी कन्हैया लाल 50 वर्ष मामा का सुरेंद्र की शव को देखने के बाद अचानक तबियत खराब हो गया और उनकी भी हार्ट अटैक से मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिजनों हाहाकार मच गया। कन्हैया लाल सैनिया चौराहे पर खोमचे की दुकान लगाकर परिवार का भार पोषण करता था। कन्हैया लाल एकमात्र पुत्री और पत्नी को छोड़ गए। अचानक हुई मौत से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हैं ।

जिले में गाजा ,अफीम माफियाओं की खैर नहीं, जिलाधिकारी बस्ती की अध्यक्षता में नारको -आर्डिनेशन सेन्टर की बैठक संपन्न

Image
  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मादक पदार्थों के बिक्री के खिलाफ नारको -आर्डिनेशन सेन्टर की बैठक संपन्न बस्ती - जिलाधिकारी अंद्रा वामसी की अध्यक्षता में नारको-आर्डिनेशन सेन्टर की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी, जिसमें मादक पदार्थो की तस्करी, जिले में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र, ड्रग्स जॉच उपकरण सहित अन्य बिन्दुओं पर गहन समीक्षा किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निरन्तर सतर्कता बरतने तथा अफीम व गॉजा माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। उन्होने कहा कि इनके बड़े सप्लायरों के बारे में भी जानकारी ली जाय तथा ड्रग्स का प्रयोग करने वालो को सुधार के लिए पुनर्वास केन्द्र भिजवायें। बैठक का संचालन जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी ने किया। इसमें अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी रमाशंकर दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी, उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र, शत्रुघन पाठक, आशुतोष तिवारी सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बस्ती के अध्यक्षता में तहसील रूधौली सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, छोटी बड़ी सभी समस्याओं को सुना जाय जिलाधिकारी अंद्रा वामसी का निर्देश

Image
डीएम व एसपी. बस्ती के उपस्थित में तहसील रूधौली सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन  बस्ती - जिलाधिकारी अंद्रा वामसी व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी की अध्यक्षता में तहसील रूधौली सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ फरियादियों को संतुष्टि भी मिलनी चाहिए।          उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भूमि सम्बन्धित मामले है, उसमें राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके शिकायतों का त्वरित...

सुब्रत राय के अन्तिम संस्कार में दोनों बेटे शामिल नहीं हुऐ , निवेशकों के हजारों करोड़ों रूपए लेकर विदेश में बस गए हैं लंदन से आए पोते हिमांक रॉय ने उन्हें मुखाग्नि दी

Image
एक वक्त था जब  सुब्रत रॉय ने दोनों बेटों की शादी में देश विदेश के VVIP इक्ट्ठे किए। बड़े से बड़े नेता, बिजनेसमैन, हीरो, हीरोइन, स्पोर्ट्स पर्सन और समाज के खास व बड़ी शख्सियतों ने शिरकत किया। 2004 में जब दोनों बेटों की शादी एक ही दिन हुई तो 500 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च (ज़ाया) किए गए। अमिताभ सलमान से लेकर सुष्मिता ऐश्वर्या ने गेट पर खड़े रह कर सबका स्वागत किया। क्रिकेटर्स, जानी मानी हस्तियां खाना खिलाते नजर आईं। बाकी सजावट तो छोड़िए, एक करोड़ रुपए की डिजायनर मोमबत्ती जलाई गई जो डिंपल कपाड़िया की कंपनी पर एहसान जताने के तहत खरीदी गई थी।  वक्त बदला, हालात बदले... और बाप जब कानूनी घेरे और जेल के चक्कर में फंसे तो दोनों बेटा हजारों करोड़ रुपए लेकर विदेश जा बसे।  क़रीब दो दिन इंतज़ार के बावजूद दोनों बेटे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। बेटों ने बड़े ही बेशर्मी और ढिठाई से आने में असमर्थता जता दी। शायद डर हो कि केस मुकदमे की गाज बेटों पर न गिर जाए। अगर गाज गिरनी होगी तो विदेश से भी उठा लिए जाएंगे।  ऐसे मौके के लिए किसी शायर ने लिखा है.... मेरी नमाज़-ए-जनाज़ा पढ़ी है ग़ै...

डॉoवीoकेo वर्मा बिहार प्रांत में रामधारी सिंह "दिनकर"सम्मान से सम्मानित , बस्ती के साहित्यकारों और कवियों में छाई खुशियों की लहर

Image
  डॉoवीoकेo वर्मा रामधारी सिंह "दिनकर"सम्मान से सम्मानित   भागलपुर   (बिहार) विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर, बिहार द्वारा हिंदी सेवा, सारस्वत साधना तथा कला के क्षेत्र में निरंतर योगदान के लिए आयुष चिकित्साधिकारी/सामाजिक कार्यकर्ता डा0 वी0 के0 वर्मा को रामधारी सिंह ’दिनकर’ सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉo वीoकेoवर्मा बस्ती जनपद के अग्रणी समाजसेवी हैं समाज सेवा के साथ साथ साहित्य प्रेमी हैं अभी तक इन्होंने हजारों कविताओं की रचना कर  बस्ती के नए कीर्तिमान स्थापित करने की तरफ अग्रसर हैं कोरोना काल में अद्भुत सहयोग के लिए डॉक्टर वर्मा देश विदेश में सम्मानित हुए हैं यह बस्ती जनपदवासियों के लिए व अन्य चिकित्सकों के लिए बेहद गर्व की बात है , डॉo वर्मा को साहित्य के क्षेत्र में "दिनकर"सम्मान की प्राप्ति की सूचना मिलते ही बस्ती जनपद के साहित्यकारों और कवियों में खुशी की लहर छा गई है 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरैया में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ,अच्छा स्वास्थ्य मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी – विधायक अजय सिंह

Image
  सीएचसी हरैया में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ,अच्छा स्वास्थ्य मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी – विधायक अजय सिंह बस्ती (यूपी) 16 नवंबर जनपद बस्ती के  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया में गुरुवार को मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन अधीक्षक डॉ आर के सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हरैया विधायक अजय सिंह ने फीता काटकर किया। जिसके अंतर्गत कुल 152 मरीजो की जांच करके परामर्श एवं दवा वितरण किया गया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि हम सभी के पास अपना एक नाम और व्यक्तित्व है। सभी के प्रति सेवा की भावना रखना मानसिक बीमारी की सबसे बेहतरीन दवाई है। अच्छा स्वास्थ्य मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। कहा कि मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन केंद्र एवं राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। मानसिक रोगी के उपचार सही से उसके निकटतम स्थल पर हो सके इसके लिए इस शिविर का आयोजन ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉoएoएनo त्रिगुण ने लोगों को मानसिक रोग के लक्षणों और इससे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया के अधीक्षक डॉ आर के ...

महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती के टीवी एवं चेस्ट विभाग द्वारा टीवी के मरीजों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Image
  महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती के टीवी एवं चेस्ट विभाग द्वारा टीवी के मरीजों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया    बस्ती दिनांक 17 नवम्बर 2023 को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती के टीवी एवं चेस्ट विभाग द्वारा टीवी के मरीजों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया  इस कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य बस्ती मेडिकल कॉलेज की अध्यक्षता में 40 टीवी के मरीज को केली के चिकित्सकों द्वारा गोद लिया गया है टीवी एंड चेस्ट विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ प्रवीण गौतम ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए बताया की टीवी विभाग और मेडिकल कॉलेज के दवारा टीवी मरीजों के समय-समय पर गोद लिया जाता है तथा पोषण पोटली का वितरण किया जाता है। इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में पोषण आहार का महत्व बताते हुए डॉक्टर प्रवीण गौतम ने लोगों को टीवी से रोकथाम इलाज एवं बचाव के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर अलका शुक्ला डॉक्टर अनिल यादव डॉक्टर समीर डॉक्टर राहुल सिंह डॉक्टर अजय ,डॉक्टर समीर ,जुनैद डॉट्स प्रोवाइडर व कैली हॉस्पिटल के चिकित्सा गण मौजूद रहे साथ में सब लोगों ने...

यदि किसी राष्ट्र में एक जिम्मेदार और कर्तव्य परायण प्रेस नहीं है,तो राष्ट्र प्रगति और समृद्धि नहीं कर सकता है। राष्ट्रिय प्रेस दिवस पर डॉo वीoकेo वर्मा

Image
  प्रेस की स्वतंत्रता के बिना राष्ट्रीय प्रेस दिवस का  उत्सव अधूरा-डाoवी.के.वर्मा  प्रेस क्लब बस्ती राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संगोष्ठी में विमर्श बस्ती। राष्ट्रीय प्रेस दिवस  16 नवंबर के अवसर पर गुरूवार को प्रेस क्लब सभागार में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष डा.वी.के.वर्मा के संयोजन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डा.वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस का उत्सव प्रेस की स्वतंत्रता का उत्सव मनाए बिना अधूरा है। इस दुनिया का कोई भी देश अपनी सीमाओं के भीतर और बाहर क्या हो रहा है,यह जाने बिना जीवित नहीं रह सकता। देश के प्रेस के लिए स्वतंत्र और जिम्मेदारी से काम करना बेहद जरूरी है। डा.वर्मा ने कहा कि इस दुनिया का कोई भी देश अपनी सीमाओं के भीतर और बाहर क्या हो रहा है, यह जाने बिना जीवित नहीं रह सकता। देश के प्रेस के लिए स्वतंत्र और जिम्मेदारी से काम करना बेहद जरूरी है। यदि किसी राष्ट्र में एक जिम्मेदार और कर्तव्य परायण प्रेस नहीं है,तो राष्ट्र प्रगति और समृद्धि नहीं कर सकता है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पहली बार 1966 में मनाया गया था,जब प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया...

सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय (75) का मुंबई के निजी अस्पताल में मंगलवार रात 10:30 बजे निधन हो गया

Image
 17:55 सहारा समूह के संस्थापक ने मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस, आज लखनऊ लाई जाएगी पार्थिव देह                  फोटो सहारा श्री सुब्रत राय मुंबई। सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय (75) का मुंबई के निजी अस्पताल में मंगलवार रात 10:30 बजे निधन हो गया। रॉय लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा। वहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। सहारा समूह ने एक बयान में कहा कि दूरद्रष्टा व प्रेरक व्यक्तित्व के धनी मैनेजिंग वर्कर और अध्यक्ष सुब्रत रॉय का निधन हृदयाघात के कारण हुआ। रॉय कैंसर से जूझ रहे थे, जो शरीर में फैल गया था। उन्हें रक्तचाप और मधुमेह की भी समस्या थी। 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फोर्ब्स के अनुसार, रॉय देश में व्यक्तिगत संपत्ति के लिहाज से सबसे धनवान शख्सियतों में शामिल थे। कारोबारी दिग्गज रॉय की कुल संपत्ति करीब तीन अरब डॉलर थी। ■ सुव्रत का जन्म 10 जून, 1948 को बिहार के अररिया जिले में हुआ था। ■ उन्होंने 1978 में गोरखपुर में सह...

नशे से दूर रहें युवा ,दिमाग की नसों में एंजियोडिस्टोनिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें दिमाग के ऊपर की नसों में खून और सामान्य रक्त प्रवाह में विकार आ जाते हैं डॉo एoकेo दूबेo मानसिक रोग विशेषज्ञ

Image
     डॉo एoकेo दूबे न्यूरो एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ  दिमाग की नसों में एंजियोडिस्टोनिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें दिमाग के ऊपर की नसों में खून और सामान्य रक्त प्रवाह में विकार आ जाते हैं तो इस लेख में आप इसके कारण, इसके होने के तरीके और लक्षणों के बारे में पढ़ सकते हैं और यह जान सकते हैं कि किस अवस्था में तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है। आप इस खतरनाक बीमारी के जानलेवा दुष्प्रभावों और इसके ऐसे आधुनिक सुधार के बारे में भी पढ़ सकते हैं जो हर किसी की पहुंच में है। दिमाग की नसों में एंजियोडिस्टोनिया पूरे शरीर के कार्यकलाप पर दुष्प्रभाव डालता है। दिमाग में रक्त का प्रवाह अपर्याप्त होने से पूरे शरीर पर प्रभाव पड़ता है, कमजोरी आने लगती हैं और शरीर की महत्वपूर्ण प्रणालियां निष्क्रिय होने लगती हैं। डीस्टोनिया वासेलर के प्रारंभिक लक्षण ये होते है: बिना कारण कान में आवाज आना; सामान्य रूप से हमेशा कमजोरी महसूस होना; आलस आना; उनींदापन; काम करने की क्षमता में कमी; नींद में गड़बड़ी; मेमोरी कमजोर हो जाना; हाथ-पैर सुन्न हो जाना; हाथ और पैरों में सूजन; आँखों मे अंधेरा छा जाने जैसा एहस...

विश्व COPD दिवस पर चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर राहुल सिंह ने दिया युवाओं को जरुरी संदेश , धूम्रपान और नशे से दूर रहे युवा

Image
डॉक्टर राहुल सिंह चेस्ट स्पेशलिस्ट   COPD एक क्रोनिक फेफड़े की बीमारी है जिसमे सास की नालियों में सूजन एवं सिकुड़न आ जाता है जो नरंतर बढाती ही जाती है यह बीमारी सास लेने में रुकावट से शुरू होती है तथा बाद में मरीज को सास लेने में मुश्किल होने लगती है। इसमें वायु पुट्टिकाये (अल्वियोलाई) सख्त हो जाती है तथा ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड का रक्त में आदान प्रदान अवरुधहोने लगता है जबकि क्रोनिक ब्रोंकाइटिस में छोटे तथा बड़े वायु मार्ग में सूजन होती है तथा वे बलगम से भर जाते है जो वायु मार्ग को बाधित कर सास लेने में कठनाई पैदा कर देते है।       बस्ती मेडिकल कालेज के चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर राहुल सिंह ने copd के विषय में जानकारी देते हुए बताया की ४० करोड़ लोग माध्यम से गंभीर copd से ग्रसित है। यह अकड़ा २०११ में २१ करोड़ था। प्रतिवर्ष लगभग ३० लाख से ज्यादा लोगो की मृत्यु copd के कारण होती है। विश्व में मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण copd है। पूरा विश्व में सबसे ज्यादा लोग भारत में ही copd से मरते है २०३० तक copd विश्व भर में मृत्यु का सबसे बड़ा कारण होगा। सीओपीडी के कारण...

दीपावाली का दीया रखने गई थी युवती, मुस्लिम युवक ने की छेड़खानी: भाई ने विरोध किया तो पीड़िता के गाल पर काट लिया, धमकी देकर हो गए फरार

Image
  बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दीया रखने गई युवती से पहले तो मुस्लिम युवक ने छेड़खानी की, जब भाई ने इसका विरोध किया तो उसने पीड़िता के गाल पर काट लिया। जिसके चलते वह जख्मी हो गई। पीड़ित घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। इसके बाद परिजनों के साथ युवती ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। पीड़िता के भाई ने बताया कि उनकी 18 साल की बहन दीया रखने के लिए घर से बाहर गई थी। रास्ते में मुस्लिम युवक अली हुसैन पुत्र आफताब अली ने उनकी बहन से छेड़खानी की, जब उसने उसका विरोध किया तो युवक ने उसके गाल पर काट लिया। जिसके चलते वह जख्मी हो गई। कहा कि बहन जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। विश्व हिंदू महासंघ ने की कठोर कार्रवाई की मांग इस प्रकरण को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि यह गंभीर विषय है। ऐसे अपराधी पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषी युवक को जल्द गिरफ्तार करके कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो विश्व हिंदू महासंघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। अखिलेश ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के रा...

पटाखों के धुएं के प्रदूषण से सांस के मरीजों को होती है गंभीर समस्या ,धूम्ररहित दीपावली मनाएं , डॉoराजन शुक्ला वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ

Image
                                           डॉo राजन शुक्ला MBBS,MD चेस्ट स्पेशलिस्ट पटाखों से न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, बल्कि इससे निकले वाले धुएं से आपकी सेहत को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है। रिसर्च से पता चला है कि आतिशबाज़ी की वजह से इससे निकले वाले कैमिकल्स की वजह से हवा का स्तर बेहद ख़राब हो जाता है। यही वजह है कि हर साल पटाखों को न जलाने की सलाह दी जाती है।  अभी तक इससे होने वाले नुकसानों के बारे में  अधिकतर लोग अनजान  है और आइए जानते हैं कि पटाखों से किस तरह सेहत को ख़तरा रहता है। - पटाखों की वजह से होने वाले प्रदूषण की वजह से सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है, जैसे क्रोनिक ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, COPD, सर्दी-ज़ुकाम, निमोनिया, लैरिनजाइटिस (वोकल कोर्ड का इंफेक्शन) आदि। यह आपकी सभी श्वसन स्वास्थ्य समस्याओं को भी बढ़ा सकता है। धूल के कणों में जिंक, सोडियम, लेड, सल्‍फर ऑक्‍साइड और नाइट्रोजन होते हैं. ये गैस सांस नली में जाकर सूजन को बढ़ा सकती है, ...

बस्ती के पटेल एस.एम.एच. हास्प्टिल एण्ड आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कालेज गोटवा में मनाया गया , भगवान धन्वंतरि की जयंती

Image
  भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद और आरोग्य के  देवता-डा. वी.के. वर्मा   बस्ती। 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को गोटवा स्थित पटेल एस.एम.एच. हास्प्टिल एण्ड आयुर्वेदिक पैरा मेडिकल कालेज में आयुष नोडल अधिकारी डा.वीके वर्मा के संयोजन में धन्वंतरि जयंती को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये डा. वर्मा ने कहा कि जब इंसान को दवाओं की समझ नहीं थी,तब रोगों का उपचार आयुर्वेद के माध्यम से ही किया जाता था। इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है,इसलिए इसकी महत्ता सदैव बनी रहेगी।   डा. वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हर साल धनतेरस के दिन मनाया जाता है। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद और आरोग्य का देवता माना जाता है। भगवान धन्वंतरि आरोग्य, सेहत, आयु और तेज के आराध्य देवता हैं।  संस्था के डायरेक्टर डा. आलोक रंजन ने इस अवसर पर कहा कि आयुर्वेद से ही चिकित्सा की सभी पद्धतियों का जन्म हुआ है। यह प्रकृति से जुड़ी विधा है जो हर युग में उपयोगी रहेगी। आयुर्वेद दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में डा. पवन गुप्ता, डा. आरएन चौधरी, डा. चन्दा सिंह, डा. मनोज मिश्रा, डा. अतु...

पटाखे से निकलने वाले धुएं से सजग रहे सांस के मरीज दीपावली के अवसर पर चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर राहुल सिंह ने दिया जरूरी सुझाव

Image
   पटाखों के धुएं से दूर रहे ,अस्थमा और दमा के मरीज, स्वस्थ लोगों के लिए भी हानिकारक है धुआं          डॉक्टर राहुल सिंह चेस्ट स्पेशलिस्ट एवं ह्रदय रोग   पटाखे से निकलने वाले धुएं से पटाखे से निकलने वाले धुएं से सजग रहे सांस के मरीज दीपावली के अवसर पर चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर राहुल सिंह ने दिया जरूरी सुझाव सजग रहे सांस के मरीज दीपावली के अवसर पर चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर राहुल सिंह ने दिया जरूरी सुझाव डॉ राहुल सिंह ने बताया कि पटाखे धूप बत्ती अगरबत्ती या किसी भी प्रकार के धुएं से जब सास के मरीज  संपर्क में आते हैं तो उनकी सांस नली में सूजन हो आने लगता है और और सांस की नली में सूजन के साथ साथ सिकुड़न होने लगती है जो की सांस के वायु मार्ग में अवरोध उत्पन्न  कर सास के आवागमन को बाधित कर देती है जिससे मरीज का सांस फूलने लगता है और भारी घुटन होने लगती  है  पटाखे से निकले  धुएं फेफड़े और नाक एलर्जी को बढ़ा देते हैं जिससे अस्थमा / दमा के रोगी  को सांस लेने में दिक्कत होती है और खांसी के साथ साथ सीने में जकड़न और गले और...

दीपावली के पहले पुलिस अधीक्षक बस्ती ने लोगों के खोए 112 मोबाइलों को बरामद कर मोबाईल धारकों को लौटाया , कहा हैप्पी दीपावली

Image
  सर्विलांस सेल बस्ती द्वारा अलग-अलग कम्पनियों  के गुमशुदा 112 मोबाइलों को किया बरामद कर श्रीमान एसपी के हाथों लौटाया गया बस्ती पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा गुमशुदा मोबाइलों को बरामद करने हेतु प्रभारी सर्विलांस सेल को निर्देशित किया गया था । प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकान्त  मय टीम यथा हे0का0 जनार्दन प्रजापति,हे0का0 सतेन्द्र सिंह,  महिला कांस्टेबल प्रतिभा यादव हेड कांस्टेबल मो0 हिन्दे आजाद, का0 सन्तोष कुमार यादव, का0 दीपक कुमार, का0 विक्रम सिंह, का0 विजय प्रताप यादव, म0का0 प्रतिभा यादव सर्विलांस सेल के अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के गुमशुदा 112 मोबाइलों,जिनकी अनुमानित कीमत लगभग चौदह लाख पांच हजार पांच सौ रूपये को बरामद किया । पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मोबाइल स्वामियों को मोबाइल सुपुर्द किया गया ।

हरैया के अमारी मार्ग पर बाइक और स्कूटी में हुई टक्कर ,एक की मौत दो घायल

Image
हरैया में बाइक और स्कूटी में हुई टक्कर एक की मौत दो लोग घायल  बस्ती – उत्तर प्रदेश  बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के महूघाट अमारी मार्ग पर भदासी गांव के सामने मोड़ पर दोपहर दो बजे स्कूटी व बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। स्कूटी बस के नीचे आ गई दुर्घटना में स्कूटी सवार दंपती भी घायल हुए है।  सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी है। छावनी थाना क्षेत्र के डुहवा मिश्र गांव निवासी राम विलास मिश्रा का पुत्र शिवम मिश्र (25) बाइक से किसी कार्य के लिए अमारी बाजार गए थे। दोपहर करीब दो बजे अमारी से हर्रैया रोड पर लौटते समय भदासी गांव के मोड़ पर सामने से आ रही स्कूटी में उनकी बाइक भिड़ गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से शिवम मिश्र व स्कूटी सवार भदासी गांव निवासी जनार्दन पांडेय व इनकी पत्नी कांति को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां शिवम मिश्र को मृत घोषित कर दिया गया। घायल दम्पत्ति का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।

जिला महिला चिकित्सालय बस्ती के परिसर में में शहरी आजीविका मिशन शक्ति के अंतर्गत शक्ति रसोई कैंटीन का शुभारंभ , डीएम आंद्रा वामसी ने भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ फीता काटकर किया उद्धघाटन

Image
  बस्ती जनपद के जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा आयोजित दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित उजराना शक्ति स्वयं सहायता समूह द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में स्थित शक्ति रसोई का फीता काटकर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे रहना चाहिए। उन्होने जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अपील किया कि कलेक्ट्रेट, सभी तहसीलों व ब्लाको एवं सरकारी भवनों के परिसरों में रसोई/कैंटीन खोल सकती है। इसके लिए संबंधित बैंको से उनको ऋण भी मुहैया कराया जायेंगा। इस मौके पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि कोई भी कार्य छोटा-बड़ा नही होता है, नीयत साफ होनी चाहिए और कार्य के प्रति सजग व तत्पर रहना चाहिए। उन्होने स्वयं सहायता समूहो को मनोबल बढाने के साथ-साथ कहा कि सिलाई, बुटीक के माध्यम से भी अपने आय को बढ़ा सकती है। इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाए संचालित है, इसके माध्यम से धनराशि भी उपलब्ध कराई जाती है। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा ने कहा कि समूह की महिलाए सशक्त व आत्मनिर्भर बनें। इसके लिए सरकार निरन्तर प्रयत्नशी...